सीतापुर में थाने के अंदर सजा! गौशाला मामला उठाने वालों से कराई उठक-बैठक, VIDEO वायरल सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र के देशी लौकिया गांव की गौशाला से बेहद चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं, जहां कई गौवंशों की हालत खराब बताई जा रही है। आरोप है कि गौशाला में कई गायें मृत अवस्था में पड़ी मिलीं, जिससे स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया, ताकि गौवंशों की दुर्दशा सामने आ सके। लेकिन मामला तब और गंभीर हो गया, जब आरोप लगा कि इस मुद्दे को उठाने वाले कार्यकर्ताओं को ही थाने लाकर सजा दी गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई प्रधान प्रतिनिधि के कहने पर कराई गई। इस घटना के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—क्या गौवंशों की मौत और उनकी बदहाल स्थिति पर कार्रवाई होगी, या आवाज उठाने वालों को ही दबाया जाएगा? फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन यह घटना गौ संरक्षण और प्रशासनिक जिम्मेदारी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

- Sitapur- हंसता-खेलते अंकित ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम? | इलाके में सनसनी | Sitapur News1
- सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र के देशी लौकिया गांव की गौशाला से बेहद चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं, जहां कई गौवंशों की हालत खराब बताई जा रही है। आरोप है कि गौशाला में कई गायें मृत अवस्था में पड़ी मिलीं, जिससे स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया, ताकि गौवंशों की दुर्दशा सामने आ सके। लेकिन मामला तब और गंभीर हो गया, जब आरोप लगा कि इस मुद्दे को उठाने वाले कार्यकर्ताओं को ही थाने लाकर सजा दी गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई प्रधान प्रतिनिधि के कहने पर कराई गई। इस घटना के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—क्या गौवंशों की मौत और उनकी बदहाल स्थिति पर कार्रवाई होगी, या आवाज उठाने वालों को ही दबाया जाएगा? फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, लेकिन यह घटना गौ संरक्षण और प्रशासनिक जिम्मेदारी दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।1
- लखीमपुर खीरी — थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कफारा के मजरा होलागढ़ में पारिवारिक जमीन विवाद के दौरान विधवा महिला राम देवी और उनके परिवार के साथ मारपीट व अभद्रता का आरोप लगा है, पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाद सुलझाने पहुंचे प्रधान पक्ष के लोगों ने समझौते के बजाय जबरन कब्जे की कोशिश की, गाली-गलौज की और मोबाइल छीन लिया जिसमें उनके साक्ष्य मौजूद थे पीड़ितों का आरोप है कि चौकी कफारा में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा उनसे ही सबूत मांगे गए, जबकि मोबाइल आरोपियों के पास है नोट — वीडियो में गाली-गलौज है, आवश्यक हो तभी सुनें1
- लखीमपुर खीरी जिला के संपूर्णानगर वन क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा तेंदुए की मौत हो गई। घटना नेहरू नगर से भर्जुनिया को जाने वाले मार्ग पर हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेंदुआ खेतों से निकलकर सड़क पर आ गया था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि मृत तेंदुआ मादा है, जिसकी उम्र लगभग चार से पांच वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि तेंदुए की वास्तविक उम्र का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, अज्ञात वाहन चालक की तलाश भी की जा रही है। बता दें कि इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- पीड़ितों का आरोप है कि चौकी कफारा में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और उल्टा उनसे ही सबूत मांगे गए, जबकि मोबाइल आरोपियों के पास है नोट — वीडियो में गाली-गलौज है, आवश्यक हो तभी सुनें1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी: जनपद की श्रीनगर विधानसभा से विधायक मंजू त्यागी के एक बयान ने जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “हम दो नहीं, हमारे पांच” का नारा देते हुए हिंदू जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समाज को अपनी जनसंख्या और सांस्कृतिक पहचान को लेकर जागरूक होना चाहिए। उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़े कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं और “लव जिहाद” जैसे मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाएं। विधायक के इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दलों द्वारा इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है, वहीं सामाजिक संगठनों में भी इसे लेकर बहस शुरू हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयान आगामी राजनीतिक माहौल को प्रभावित कर सकते हैं और जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल, इस बयान को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।1
- लखीमपुर खीरी — अमीरनगर के पास गांव गिर्दा से वायरल वीडियो ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, टेंपो में दर्जनों स्कूली बच्चे लटककर सफर करते नजर आए जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है वीडियो सामने आने के बाद आरटीओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं, लोगों का आरोप है कि ओवरलोडिंग पर कार्रवाई न होने से बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है ।1
- Sitapur- तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चार घायल, दो की हालत नाजुक!1