रोशनी और सम्मान के बीच सजी श्रद्धा की शाम, बाबा साहब को नमन कर गूंजा रामपुर सोहरौना गांव रामपुर सोहरौना में आज शाम कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला… मौका था डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या का… जहां रोशनी, सम्मान और एकता का खूबसूरत संगम नजर आया… भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया… रात 8 बजे जैसे ही दीप जले, पूरा माहौल “जय भीम” के नारों से गूंज उठा… बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया… और उनके विचारों को याद करते हुए लोगों ने समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया… इस दौरान जयकिशन यादव, छेदी प्रसाद, अभिषेक पासवान, दयालु यादव समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे… सबकी जुबां पर एक ही बात थी… “बाबा साहब के सपनों का भारत, हम सब मिलकर बनाएंगे”… तो ये थी एक छोटी सी पहल… लेकिन बड़ा संदेश… हाटा से ये आवाज़ बता रही है… कि बदलाव की शुरुआत गांव से ही होती है…
रोशनी और सम्मान के बीच सजी श्रद्धा की शाम, बाबा साहब को नमन कर गूंजा रामपुर सोहरौना गांव रामपुर सोहरौना में आज शाम कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला… मौका था डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या का… जहां रोशनी, सम्मान और एकता का खूबसूरत संगम नजर आया… भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया… रात 8 बजे जैसे ही दीप जले, पूरा माहौल “जय भीम” के नारों से गूंज उठा… बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया… और उनके विचारों को याद करते हुए लोगों ने समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया… इस दौरान जयकिशन यादव, छेदी प्रसाद, अभिषेक पासवान, दयालु यादव समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे… सबकी जुबां पर एक ही बात थी… “बाबा साहब के सपनों का भारत, हम सब मिलकर बनाएंगे”… तो ये थी एक छोटी सी पहल… लेकिन बड़ा संदेश… हाटा से ये आवाज़ बता रही है… कि बदलाव की शुरुआत गांव से ही होती है…
- कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को छुड़ाने की जिद में जियो टॉवर पर चढ़ी युवती। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही टैक्सी स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती जियो के टॉवर पर चढ़ गई। युवती के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी टुनटुन को उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसी बात से आक्रोशित होकर युवती टॉवर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को रिहा कराने की जिद पर अड़ गई। वह लगातार नीचे खड़े लोगों और पुलिस से अपने प्रेमी को छोड़ने की मांग करती रही।1
- Post by सत्य प्रकाश तिवारी1
- पडरौना के तुलसी इंटर कालेज से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आज अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। आज दिनाँक 13 अप्रैल 2026 को 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आज अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वाधान में एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस गोस्वामी तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज से प्रारंभ होकर अम्बेडकर पार्क तक निकाला गया, जिसमें सैकड़ों शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्राथमिक शिक्षक संघ, कुशीनगर के जिला मंत्री धर्म प्रकाश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है और यह शिक्षकों के साथ अन्याय है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में शिक्षकों की एकजुटता पर बल दिया तथा सरकार से इस विषय पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस अवसर पर अटेवा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धीरज राय, करुणाकर मिश्र, विजय पासवान, यूटा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुशवाहा, सुनील पाल, अखिलेश मिश्र, अखिलेश यादव, विजय कुशवाहा, राजीव यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।4
- देवरिया । जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से दो लड़को को पेड़ में बांधकर मारने-पीटने का वीडियो वायरल होने की जानकारी प्राप्त हुई हैं जिसकी जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 12/13 अप्रैल की रात्रि में ग्राम बड़ी बभनी थाना कोतवाली में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की सजावट की जा रही थी कि कुछ लड़कों द्वारा बांस की कईन काटने हेतु पास के गांव में एक बांस की खुंट्टी में गये थे कुछ लोगों द्वारा चोर समझकर मारा-पीटा गया उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी का वक्तव्य1
- 💛 राधे-राधे नाम में इतनी मिठास है, जैसे हर दिल में छुपा कोई खास एहसास है। 💛 राधे का नाम लो तो दिल को सुकून मिलता है, हर दर्द जैसे पल में ही दूर होता है। 💛 राधे-राधे जपो, चले आएंगे बिहारी, भक्तों के दिल में बसते हैं मुरारी। 💛 राधे नाम की महिमा निराली है, जिसने लिया, उसकी हर मुश्किल टाली है।1
- Breaking कुशीनगर - दुदही क्षेत्र के बलुवाड़वा गांव में भीषण आग - रिहायशी इलाके में लगी आग से मचा हड़कंप - अज्ञात कारणों से लगी आग - मौके पर बुझाने का प्रयास जारी - फिलहाल हताहत की सूचना नहीं - कई घरों में फैली आग से लाखों का नुक्सान1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- *शटर में फंसी चोर की गर्दन, योग मुद्रा" में लटक कर बिताई रात.* गाजियाबाद के वैशाली (UP) में एक चोर रात के अंधेरे में क्लीनिक का शटर फैला कर अंदर घुसने चला था। शटर थोड़ा फैला, चोर पहले मुर्गी घुसाई। शटर और दीवार के बीच चोर की गर्दन ऐसी फंसी कि पूरी रात उसे “योग मुद्रा” में लटककर बितानी पड़ी। सुबह क्लीनिक वाले पहुंचे तो नज़ारा देख दंग रह गए।शटर में "ताला" की जगह "मानव लटका" हुआ था। दुकानदार सूचना देकर पुलिस बुला लिया और चोर का गर्दन बाहर निकाला गया और चोर मारे शर्म के रोने लगा।1
- कुशीनगर के दुदही क्षेत्र के बलुवाड़वा गांव में भीषण आग लग गई है। गौरतलब हो कि आग रिहायशी इलाके में लगी है जिसकी वजह से चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है। चूंकि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कई घरों में आग फैल चुकी है, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। फिलहाल, मौके पर आग बुझाने का प्रयास जारी है और हताहत की कोई सूचना नहीं है। आपको बता दें कि इस तरह की आगजनी की घटनाएं पहले भी कुशीनगर में हो चुकी हैं। पिछले साल भी एक घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई थी, जब अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी। इस तरह की आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठानी पड़ेगी ताकि बार बार इस तरह की घटना न हो। #dudahi #kushinagar #fireexident #news1