महेशपुर गांव में झाड़ी से मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस करंडे थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार की सुबह झाड़ियों से एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर झाड़ी में पड़ी बच्ची पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत करंडे थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनय कुमार,अपर थानाध्यक्ष ललित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को झाड़ियों में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।

- करंडे थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार की सुबह झाड़ियों से एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर झाड़ी में पड़ी बच्ची पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत करंडे थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनय कुमार,अपर थानाध्यक्ष ललित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को झाड़ियों में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।1
- जदयू में एंट्री के बाद पहली बार गांव पहुंचे निशांत, दादा-दादी और मां की प्रतिमा पर किया माल्या, एंकर, जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने के बाद पहली बार जदयू नेता निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा पहुंचे। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने जोरदार नारों और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। जदयू में शामिल होने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे निशांत कुमार ने सबसे पहले स्मृति वाटिका पहुंचकर अपने दादा-दादी और अपनी माता की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गांव में उनके पहुंचते ही माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक वहां मौजूद थे। इस दौरान समर्थकों ने आज का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो के जोरदार नारे लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया। निशांत कुमार ने भी गांव के लोगों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने ग्रामीणों के प्यार और समर्थन के लिए सभी का आभार जताया। मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत कुमार ने कहा कि उन्हें बिहार की जनता का लगातार प्यार और स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। निशांत कुमार ने कहा कि वे अपने पिता द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे और जनता का विश्वास जीतना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जमीनी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भरपूर समर्थन और स्नेह मिल रहा है और वे लगातार जनता के बीच रहकर काम करना चाहते हैं।1
- Post by Samachar City1
- Kochi’s affection is spectacular! The roadshow was truly memorable.1
- Post by Virmani M Pratap1
- बिहार शरीफ के मघडा का भ्रमण दर्शन1
- दो महीने से खराब सबमर्सिबल के कारण लहना गांव में जल संकट, आंदोलन की चेतावनी। शेखपुरा जिले के लहना गांव में पिछले दो महीनों से सबमर्सिबल खराब रहने के कारण सैकड़ों घरों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नल-जल योजना के तहत वार्ड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार सबमर्सिबल खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के चापाकलों और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओं और बच्चों को अधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है।इस संबंध में गांव की शांति देवी, कारी देवी, सुशीला देवी, प्रमिला देवी, श्यामा देवी और रिंकू देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की सूचना कई बार पीएचईडी विभाग के जेई को दी गई है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत या बदलाव की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नल-जल योजना की पाइपलाइन में कई जगहों पर लीकेज की समस्या बनी हुई है, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो रही है।वहीं योजना के ऑपरेटर अरुण महतो ने भी बताया कि सबमर्सिबल लंबे समय से खराब है और इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खराब सबमर्सिबल को बदलकर नया लगाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पानी की समस्या को लेकर लहना गांव के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे दिए।1
- Post by Samachar City1
- बिहार शरीफ के मघडा का भ्रमण दर्शन1