कुसुमजोरी पंचायत सरकार भवन में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर आयोजित, 14 आवेदन प्राप्त, कुसुमजोरी पंचायत सरकार भवन में मुख्यमंत्री सहयोग शिविर आयोजित, 14 आवेदन प्राप्त, पांच का ऑन द स्पॉट निष्पादन चांदन/बांका। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को कुसुमजोरी पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुखिया ममता देवी ने की, जबकि संचालन पूर्व मुखिया अशोक यादव ने किया।शिविर में जन्म प्रमाण पत्र, खाद्य आपूर्ति, बिजली विभाग, पशुपालन, आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए। ग्रामीणों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए आवेदन जमा किए। अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया से ग्रामीणों को अवगत कराया। बीडीओ अजेेश कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पांच आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा उनके भी जल्द निष्पादन का प्रयास किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह, बीसीएम संजय कुमार, सीएचओ मोहित कुमार, एएनएम चुन्नी कुमारी एवं शशिबाला तथा आशा कार्यकर्ता रेखा देवी, मीना देवी एवं कौशल्या देवी मौजूद रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत स्तर से पीआरएस सिकंदर दास एवं विकास मित्र सहित अन्य कर्मियों ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं। वहीं प्रखंड स्तर से बीडीओ अजेेश कुमार, बीपीआरओ अवनीश कुमार, पंचायत सचिव रंजन कुमार, डाटा ऑपरेटर अभिषेक राणा एवं पीडीएस पदाधिकारी लक्ष्मीकांत रमानी सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों ने राशन, बिजली, जन्म प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य, पशुपालन, आंगनबाड़ी सहित अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित समस्याएं रखीं। अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों को संबंधित योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर मुखिया ममता देवी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन में इस तरह के सहयोग शिविर आयोजित होने से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की। रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार

- 🚨 गजनडा में गणेश उत्सव की धूम, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा गांव! 🙏🚩 📍 बाराहाट से बड़ी खबर — गोड़धाबर पंचायत के गजनडा गांव में श्री श्री 108 युवा महाकाल के बैनर तले तीन दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। माता काली मंदिर परिसर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। 🙏 सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। ✨ पूजा पंडाल को आकर्षक डिजिटल लाइटिंग से सजाया गया है। 🏺 16 सितंबर को होगा भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, जिसमें आसपास के युवाओं को भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। 🎥 पूरी खबर और वीडियो के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📲 बांका की आवाज आपके साथ1
- बांका में बालू माफियाओं का दुस्साहस! खनन टीम और पुलिस पर हमला, गाड़ियां तोड़ीं1
- बांका में बालू माफियाओं का तांडव! खनन टीम पर हमला, पुलिस गाड़ी और JCB तोड़ी बांका से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से बौखलाए बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया। मामला बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला स्थित चांदन नदी घाट का है, जहां सोमवार को खनन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अवैध बालू खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। लेकिन जब्त वाहनों को थाना ले जाने के दौरान कथित तौर पर चालकों ने रास्ते में वाहन फंसा दिए। इसके बाद वाहनों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी बुलाई गई। इसी दौरान करीब 30 से 40 की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और खनन टीम एवं पुलिस बल को घेर लिया। देखते ही देखते पत्थर और डंडों से हमला शुरू कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले में खनन इंस्पेक्टर आदित्य राज समेत टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने बांका थाना की पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। वहीं खनन विभाग के वाहन और जब्त ट्रैक्टरों को निकालने पहुंची जेसीबी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जेसीबी चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह खनन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मियों ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी की गई थी। इसी वीडियो फुटेज को पुलिस कार्रवाई का आधार बनाया जा रहा है। मामले में बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 28 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, सरकारी टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अवैध खनन से हुई राजस्व क्षति के मामले में संबंधित पक्ष पर 4 लाख 24 हजार रुपये का दंड भी लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया। नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।1
- चान्दन-चाँदन में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व। चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित काली मंदिर के परिसर में आयोजित श्री श्री 108 गणेश पूजा समिति चांदन के बैनर तले आयोजित गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। चांदन काली मंदिर सहित कई स्थानों पर सुंदर पंडाल सजाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।सुबह से ही मंदिरों और पंडालों में भक्तों की ताता भगवान की दर्शन करने के लिए लगा रहा।पूजा समापन के उपरांत आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया।काली मंदिर चांदन के परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। गणेश उत्सव के कारण बाजारों और मुख्य चौराहे पर काफी रौनक रही। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है।पूजा को सफल बनाने में कृष मंडल, प्रिंस कुमार, समीर कुमार, गुलाब कुमार, साजन शर्मा, गुलशन शर्मा, संजीव शर्मा, राजा मंडल, राकेश शर्मा, केशव बरनवाल, निक्की कुमार, शिवम् कुमार सहित दर्जनों युवक का सहयोग रहा।1
- दो मंज़िला मकान का एक मंज़िल ध्वस्त हो गया, ऊपर का हिस्सा किसी तरह बचा है। घरवालों की परेशानी और बेबसी साफ दिखाई दे रही है। एक-एक रुपया जोड़कर बनाया घर यूँ उजड़ जाए, इससे बड़ी मजबूरी क्या होगी? 😔 दो मंज़िला मकान का एक मंज़िल ध्वस्त हो गया, ऊपर का हिस्सा किसी तरह बचा है। घरवालों की परेशानी और बेबसी साफ दिखाई दे रही है। एक-एक रुपया जोड़कर बनाया घर यूँ उजड़ जाए, इससे बड़ी मजबूरी क्या होगी? 😔1
- हवेली खड़गपुर में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार उपाध्याय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष समेत न्यायिक कार्यों के लिए तैयार किए गए कमरों का जायजा लिया गया। साथ ही बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जहां भी आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।1
- 🚨 बांका में बड़ा सियासी ऐलान! जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी होंगे रजनीश रंजन 🗳️ बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जन सुराज की ओर से रजनीश रंजन को अस्नातक निर्वाचन क्षेत्र का एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी प्रेस वार्ता में दी गई। 📢 आगामी 21 सितंबर को बांका के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में जिलास्तरीय अस्नातक मतदाता संवाद आयोजित होगा। इसमें मतदाता अपनी समस्याएं, सुझाव और जिले-राज्य से जुड़े मुद्दे रख सकेंगे। 📍 रजनीश रंजन ने बांका के बिरनी गढ़िया गांव से अपने जुड़ाव का भी जिक्र किया। 🔥 अब नजरें 21 सितंबर के अस्नातक मतदाता संवाद पर हैं। 📲 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।1