हवेली खड़गपुर में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार उपाध्याय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष समेत न्यायिक कार्यों के लिए तैयार किए गए कमरों का जायजा लिया गया। साथ ही बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जहां भी आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
हवेली खड़गपुर में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार उपाध्याय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष समेत न्यायिक कार्यों के लिए तैयार किए गए कमरों का जायजा लिया गया। साथ ही बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जहां भी आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
- हवेली खड़गपुर में व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के उद्घाटन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी सिलसिले में रविवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार उपाध्याय एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय कक्ष, कार्यालय कक्ष समेत न्यायिक कार्यों के लिए तैयार किए गए कमरों का जायजा लिया गया। साथ ही बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जहां भी आवश्यक सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।1
- िग्ध शव मिलने से हङकम संग्रामपुर मुंगेर बिहार देख Samrat Choudhary1
- सीएम व केंद्रीय कृषि मंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के 16 सितंबर को मुंगेर जिले के नौवागढ़ी-शीतलपुर स्थित +2 उच्च विद्यालय, सीताकुण्ड में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं एसपी सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की भौतिक स्थिति, आगमन मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री का मुंगेर भ्रमण कार्यक्रम संभावित है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता समेत सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।1
- रिश्वत के मामले में चानन के बीपीआरओ बृजेश कुमार गिरफ्तार लोकेशन लखीसराय बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम रिश्वत के मामले में चानन के बीपीआरओ बृजेश कुमार गिरफ्तार लखीसराय। चानन प्रखंड के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) बृजेश कुमार को मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने कथित रूप से रिश्वत के लेन-देन के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गई। घटना के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक आवेदक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि शिकायत में पैसे के लेन-देन का आरोप लगाया गया था। इसी शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विजिलेंस की टीम चानन पहुंची और बीपीआरओ बृजेश कुमार को अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम द्वारा बीपीआरओ के हाथों को पानी में डलवाया गया, जिसके बाद पानी का रंग नीला होने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पटना रवाना कर दिया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान बीपीआरओ की तबीयत बिगड़ने जैसी स्थिति भी बनी। बताया गया कि उन्हें टीम अपने साथ लेकर जा रही थी। हालांकि, इस संबंध में विजिलेंस विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। घटना के बाद चानन प्रखंड कार्यालय एवं पंचायती राज विभाग से जुड़े कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।2
- माता ज्वलप्पा मंदिर मे इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन का महोत्सव आयोजित माता ज्वालप्पा देवी मंदिर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महोत्सव का आयोजन बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने माता ज्वालप्पा तथा बाबा बख़्तौर के महान गाथा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत बाबा गरभू स्वरूप बाबा बख़्तौर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने पर बनी सहमति1
- मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट स्थित मजार के पास बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहां पहुंचने पर पति-पत्नी और युवक के बीच विवाद बढ़ गया और तीनों के बीच मारपीट होने लगी। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर से जाते समय सोने और चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। उसके अनुसार, आभूषणों में दो जोड़ी बाली, एक झुमका, एक बेसर, करीब 12 भर चांदी की दुल्हन पायल और एक मंगलसूत्र शामिल है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पति मोहम्मद चांद ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पहले अख्तरी बेगम से हुई थी। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट: मो चांद, पति मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट1
- गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन बाढ़ की त्रासदी बरकरार, शारदा नगर में युवा शक्ति ने बांटा सुखा राशन। गोगरी (खगड़िया)। गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने के बावजूद बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की परेशानी अभी कम नहीं हुई है। नगर परिषद गंगा का जलस्तर गोगरी के शारदा नगर में युवा शक्ति नेता कविरंजन यादव के सौजन्य से बुधवार को बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। राहत वितरण में युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, समाजसेवी-सह-आरटीआई कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू और युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव ने हिस्सा लिया। इस दौरान नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि जलस्तर घटना राहत की शुरुआत है, लेकिन बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याएं अभी समाप्त नहीं हुई हैं। कई परिवारों के सामने भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि बाढ़ का पानी घटने के बाद कीचड़ और गंदगी से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। प्रभावित क्षेत्रों में सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था जरूरी है। अभय कुमार गुड्डू ने प्रशासन से शारदा नगर समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर क्षति का आकलन कराने और पात्र परिवारों को सरकारी राहत व मुआवजा दिलाने की मांग की। कविरंजन यादव और नीरज कुमार यादव ने कहा कि जलस्तर घटने तक नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों के सामान्य जीवन में लौटने तक सहयोग जारी रहना चाहिए।1
- तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया। नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।1