Shuru
Apke Nagar Ki App…
यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, लातेहार जेल भेजा गया देवसुंदर यादव चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटाप पंचायत के बोरसीदाग गांव की एक महिला द्वारा यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराने के बाद चंदवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में चंदवा थाना कांड संख्या 86/26 दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर आरोपी पर लंबे समय तक धमकी देकर शोषण करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर साक्ष्य जुटाए और आरोपी सामू अंसारी उर्फ सोनू (पिता सहाबुद्दीन अंसारी), निवासी बोदा, चंदवा को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया।
देवसुंदर यादव (DS)

More news from झारखंड and nearby areas
- झारखंड के बालूमाथ में अखिलेश यादव ने दबंगों पर अपहरण, मारपीट, लूट और बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा और बंदूक की नोक पर ₹1.15 लाख का फर्जी एग्रीमेंट जबरन लिखवाया। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की महिला सिपाही सविता ने अपनी बहादुरी से चलती ट्रेन से गिरी एक महिला यात्री की जान बचाई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला प्लेटफॉर्म गैप में गिर गई थी और ट्रेन के साथ घसीट रही थी। सविता की सूझबूझ ने मां का जीवन सुरक्षित किया।1
- झारखंड के लातेहार में एक युवक को काम के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, लूटपाट हुई और बंदूक के बल पर ₹1.15 लाख का जबरन एग्रीमेंट लिखवाया गया। पीड़ित ने अवैध कोयला कारोबार की जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।1
- लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, लोगों में खुशी लातेहार : लंबे इंतजार के बाद रविवार से लातेहार रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। सांसद कालीचरण सिंह ने शाम करीब सात बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रही थी, जो अब पूरी हो गई है। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार जताया। ट्रेन के ठहराव शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।1
- झारखंड के महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सैकड़ों ट्रैक्टर बिना व्यावसायिक पंजीकरण, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। ये वाहन अवैध बालू ढुलाई में लगे हैं और अक्सर नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जाते हैं, जिससे जानमाल और राजस्व का खतरा बढ़ गया है।1
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हैदराबाद में एक जनसभा के दौरान नागरिकों से एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील की है। उन्होंने वैश्विक आर्थिक संकट और युद्ध के प्रभाव को देखते हुए विदेशी मुद्रा बचाने के लिए यह संदेश दिया है।1
- रांची में SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में धांधली का बड़ा मामला सामने आया है। इस दौरान 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 6 कंप्यूटर समेत कई उपकरण जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए महत्वपूर्ण है।1
- लातेहार जिले के चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर में मौली बांध रहे युवक जीवन कुमार मिश्रा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उससे चांदी की चेन और 300 रुपये छीनकर गला घोंटने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।2