Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज – नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ
हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
प्रयागराज – नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये ठगने वाले व्यक्ति को महिला ने भरे बाजार में पकड़ लिया, पैसे लेकर फरार हुए आरोपी की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस बुलाकर मामला शांत कराया, बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर का पहिया (टायर का बुश निकलने) से वाहन अनियंत्रित हो गया, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। और ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल है सौंरई बुजुर्ग निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र राम अवतार ट्रैक्टर की बोनट पर बैठकर सैनी से कोखराज की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर को काकू पटेल पुत्र ओंकारनाथ अंतू निवासी चला रहा था, जो देवीगंज से मूरतगंज की ओर ईंट लादकर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर के टायर का बुश निकल जाने से पहिया निकल गया और वाहन अनियंत्रित हो गया। तभी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज कुमार ट्रेलर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में ट्रैक्टर चालक काकू पटेल को मामूली चोटें आई हैं, जबकि ट्रेलर (ट्रक) चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके एक पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जिसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए ओवरब्रिज पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।मृतक के परिवार में पत्नी रेखा देवी व दो मासूम पुत्र ऋषि (7 वर्ष) और रिवांश (3 वर्ष) हैं। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by गुरु ज्ञान1
- बाबा बागेश्वर धाम की तीन दिवसीय हनुमंत कथा 21 अप्रैल, 2026 से होगा शुभारंभ। हिंदू राष्ट्र का स्वर बनेगा राष्ट्र हनुमंत कथा (डॉ० उदय प्रताप सिंह) प्रयागराज। प्रयाग उत्थान समित्ति के द्वारा आगामी आयोजित होने वाले बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की विशाल हनुमंत कथा को लेकर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रकार बंधुओ से चर्चा करते हुए प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल से 23 अप्रैल, 2026 तक तीन दिवसीय बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की विशाल हनुमंत कथा अरैल घाट मेला क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। जो प्रयागराज वासियों के लिए गौरव का क्षण होगा और यह राष्ट्र हनुमंत कथा हिंदू राष्ट्र का उद्घोष का स्वर बनेगा जो सनातन धर्म के लिए एकत्रीकरण की शक्ति बनेगी। प्रेस वार्ता के दौरान कथा की जानकारी देते हुए डॉ० उदय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि हनुमंत कथा के पूर्व मंगल कलश यात्रा बड़ी दिव्यता और भव्यता के साथ निकाली जाएगी जिसमें विशेष आकर्षण के रूप में रामानंद सागर कृत रामायण सीरियल के राम सांसद अरुण गोविल, अभिनेत्री सीता दीपिका चिखलिया, और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता सुनील लहरी शामिल रहेंगे। मंगल कलश यात्रा में डी.जे बैंड, ढोल, नगाड़ा, भांगड़ा, वाद्य यंत्र और मनमोहक झांकियां शामिल रहेंगी इसके अलावा जिले के सम्मानित सांसद विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पाषर्दगण और जिले के प्रमुख व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में माताएं, बहनें और पुरुष शामिल होंगे एवं कलश यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा। मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ 20 अप्रैल 2026 को प्रातः 09:00 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से शुभारंभ होगा जो गऊघाट पुलिस चौकी, मुद्वीगंज छोटा चौराहा, मुठीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन, सुलाकी चौराहा, मानसरोवर चौराहा, चंद्रलोक चौराहा से होते हुए श्री पथरचट्टी रामलीला मैदान रामबाग में संपन्न होगी। सिंह ने आगे कहा कि कथा के दौरान कथा स्थल अरैल घाट में विशेष रूप से 21 अप्रैल, 2026 दिन मंगलवार को कथा स्थल पर बाबा बागेश्वर धाम की पीठ का दरबार लगाया जाएगा। आगे बताया कि कथा के दौरान स्वामी कैलाशानंद जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, स्वामी बालक नंद जी गिरी महाराज, सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा स्वामी यमुना पुरी जी महाराज, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज, स्वामी संतोषाचार्य सतुवा बाबा महाराज, यज्ञ सम्राट स्वामी पागल बाबा जी महाराज, लेटे हुए हनुमान बंधवा महंत बलवीर गिरी जी महाराज, कथावाचक स्वामी देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज, कथावाचक स्वामी इंद्रेश जी महाराज, स्वामी बालकृष्ण जी महाराज, कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, कथा वाचक स्वामी पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज, कथारस प्रवाहक डॉ० अनिरुद्ध जी महाराज, कथा वाचक नरोत्तम दास जी महाराज, कथा वाचिका पंडित गौरंगी गौरी जी, कथा वाचक डॉक्टर श्यामसुंदर पाराशर जी महाराज, कथावाचक स्वामी राम जी झगलूर जी महाराज, स्वामी अभिरामाचार्य जी महाराज, शामिल होंगे और अपना आशीर्वचन देंगे। इसके अलावा भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी कलाकार सांसद रवि किशन, भोजपुरी स्टार पवन सिंह, पूर्व सांसद एवं भोजपुरी कलाकार दिनेश सिंह यादव निरहुआ, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, भाजपा नेता बृजेश सिंह, महाभारत सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज, दुर्योधन का किरदार निभाने वाले अभिनेता पुनीत ईस्सर, अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान, युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र सिंह, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल एवं सुप्रसिद्ध कवियत्री अनामिका जैन अंबर शामिल होंगी। पत्रकार वार्ता का संचालन समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने किया। इस दौरान महामंत्री अभिषेक ठाकुर आदि शामिल रहे।1
- Post by Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़1
- Post by Questions News1
- कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डहिया में शुक्लाल तेली के घर में चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि शुक्लाल तेली के घर पर रोज़ की तरह खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में लग गई आग ने घर के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज़ थी कि परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन और घरेलू उपयोग का जरूरी सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी तबाह हो चुकी थी। पीड़ित परिवार के सामने अब रहन-सहन और खाने-पीने तक का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि वह दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सके।3
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- राम वन गमन पथ श्रृंगवेरपुरधाम के पास से धाम को सड़क न देने पर अधिवक्ताओं ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन। प्रयागराज। अयोध्या से चित्रकूट धाम के लिए निकला राम वन गमन पथ श्रृंगवेरपुर धाम के लिए रास्ता निर्माण इकाई 2 किलोमीटर दूर से दे रही है जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही अधिवक्ताओं में खाता को फूट पड़ा है। अधिवक्ता और समाजसेवी सियाराम सरोज की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल एडीएम सिटी से मिलकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा और चेतावनी दी की यदि धाम के पास से रास्ता नहीं दिया गया तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ता और उपाध्यक्ष राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सियाराम सरोज ने कहा कि रामवन गमन पथ का निर्माण ग्राम अवतारपुर से श्रृंगवेरपुर धाम से होकर चित्रकूट को जोड़ा जा रहा है राम वन गमन पथ से श्रृंगवेरपुर धाम उतरने के लिए एवं चढ़ने का कोई समुचित लिंक मार्ग अब तक नहीं दिया गया। दिया भी गया तो 2 किलोमीटर दूर मटियार गांव के पास से दिया जा रहा है जिससे लोग भटक जाएंगे उनका सुझाव था कि यदुवंशी इंटर कॉलेज के पास उतरने एवं चढ़ने के लिए बनाया जाए जिससे लोग आसानी से श्रृंगवेरपुरधाम आ और जा सके यदि दूर रास्ता बनाया जाएगा तो उसका कोई मतलब नहीं निकलेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि श्रृंगवेरपुर धाम के पास से रास्ता नहीं दिया गया तो एक सप्ताह के बाद जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता बलराम सिंह, सुरेंद्र सरोज, राम सजीवन, कृष्ण प्रसाद यादव, विनोद कुमार ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता एके द्विवेदी, संतोष मिश्रा, मोहम्मद अतीक अहमद, कुमारी मनीषा एडवोकेट सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।1