logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा नैमिष का युवा जोश, 200 बाइक सवारों ने निकाली चतुर्थ तिरंगा स्वाभिमान यात्रा नैमिषारण्य। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैमिष युवा संस्कार समिति की ओर से चतुर्थ तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। देशभक्ति के जोश और उत्साह से सराबोर यात्रा में करीब 200 बाइक सवारों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे नैमिषारण्य को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा का शुभारंभ शाम चार बजे पहला आश्रम से हुआ। आयोजकों की ओर से सुसज्जित रथ पर भारत माता की भव्य झांकी भी निकाली गई, जो यात्रा का मुख्य आकर्षण रही। यात्रा ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ, रामानुजकोट मंदिर, कालीपीठ चौक और अटवा बाजार होते हुए ठाकुर नगर तिराहे पहुंची। इसके बाद सभी प्रतिभागी वेदव्यास धाम ग्राउंड पहुंचे, जहां सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। युवाओं ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश दिया। यात्रा में पहला आश्रम के महंत नारायण दास, महंत सुरेश दास, आचार्य सर्वेश शुक्ल, आचार्य दीपक अवस्थी, कपिल शास्त्री, मनीष शास्त्री सहित आत्मानंद गुरुकुल के वेदपाठी छात्र भी शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, पुरुषोत्तम शर्मा, सुनीत पाण्डेय, विवेक दीक्षित और रौनक तिवारी ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया। आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। तिरंगा स्वाभिमान यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

9 hrs ago
user_Shubham Bajpai
Shubham Bajpai
Misrikh, Sitapur•
9 hrs ago

तिरंगे के सम्मान में उमड़ा नैमिष का युवा जोश, 200 बाइक सवारों ने निकाली चतुर्थ तिरंगा स्वाभिमान यात्रा नैमिषारण्य। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैमिष युवा संस्कार समिति की ओर से चतुर्थ तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। देशभक्ति के जोश और उत्साह से सराबोर यात्रा में करीब 200 बाइक सवारों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे नैमिषारण्य को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा का शुभारंभ शाम चार बजे पहला आश्रम से हुआ। आयोजकों की ओर से सुसज्जित रथ पर भारत माता की भव्य झांकी भी निकाली गई, जो यात्रा का मुख्य आकर्षण रही। यात्रा ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ, रामानुजकोट मंदिर, कालीपीठ चौक और अटवा बाजार होते हुए ठाकुर नगर तिराहे पहुंची। इसके बाद सभी प्रतिभागी वेदव्यास धाम ग्राउंड पहुंचे, जहां सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। युवाओं ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश दिया। यात्रा में पहला आश्रम के महंत नारायण दास, महंत सुरेश दास, आचार्य सर्वेश शुक्ल, आचार्य दीपक अवस्थी, कपिल शास्त्री, मनीष शास्त्री सहित आत्मानंद गुरुकुल के वेदपाठी छात्र भी शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, पुरुषोत्तम शर्मा, सुनीत पाण्डेय, विवेक दीक्षित और रौनक तिवारी ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया। आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। तिरंगा स्वाभिमान यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अटरिया,पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे अटरिया,पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे रघुनाथपुर से अटरिया-बनौगा होते हुए नई गढ़ी धरावां तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र संवाददाता ,,नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश लेकर पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली का आयोजन किया गया। शनिवार को ग्राम रघुनाथपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर से सुबह 9:30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारों के साथ निकले देशभक्ति के इस कारवां ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का कारवां रैली रघुनाथपुर से शुरू होकर मदनापुर, मठपुस्खा, खेमपुर, जजौर, मनवां गढ़ी और मनवां चौकी होते हुए अटरिया कस्बे पहुंची। इसके बाद तिरंगा यात्रा एनएच-30 के रास्ते अटरिया और बनौगा कस्बे से होकर नई गढ़ी धरावां स्थित महादेव बाबा स्थान पहुंची। रैली में ग्रामीणों, युवाओं और देशभक्त नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। देशप्रेम, एकता और भाईचारे का दिया संदेश आयोजकों ने बताया कि आजादी महोत्सव रैली का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। रैली के माध्यम से युवाओं और ग्रामीणों को देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान को याद करने का संदेश भी दिया गया। महादेव बाबा स्थान पर हुआ भंडारा तिरंगा यात्रा के नई गढ़ी धरावां स्थित महादेव बाबा स्थान पहुंचने के बाद विशेष आयोजन किया गया। यहां रैली में शामिल लोगों के लिए जलपान एवं भंडारे की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन का विधिवत समापन किया गया। पाँचवीं आजादी महोत्सव रैली ने एक बार फिर क्षेत्र में देशप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
    1
    अटरिया,पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे
अटरिया,पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे
रघुनाथपुर से अटरिया-बनौगा होते हुए नई गढ़ी धरावां तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
संवाददाता ,,नरेश गुप्ता 
अटरिया, सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश लेकर पाँचवीं विशाल आजादी महोत्सव रैली का आयोजन किया गया। शनिवार को ग्राम रघुनाथपुर स्थित दुर्गा माता मंदिर से सुबह 9:30 बजे भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारों के साथ निकले देशभक्ति के इस कारवां ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
तिरंगे के साथ निकला देशभक्ति का कारवां
रैली रघुनाथपुर से शुरू होकर मदनापुर, मठपुस्खा, खेमपुर, जजौर, मनवां गढ़ी और मनवां चौकी होते हुए अटरिया कस्बे पहुंची। इसके बाद तिरंगा यात्रा एनएच-30 के रास्ते अटरिया और बनौगा कस्बे से होकर नई गढ़ी धरावां स्थित महादेव बाबा स्थान पहुंची।
रैली में ग्रामीणों, युवाओं और देशभक्त नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और रैली में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।
देशप्रेम, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
आयोजकों ने बताया कि आजादी महोत्सव रैली का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। रैली के माध्यम से युवाओं और ग्रामीणों को देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों के योगदान को याद करने का संदेश भी दिया गया।
महादेव बाबा स्थान पर हुआ भंडारा
तिरंगा यात्रा के नई गढ़ी धरावां स्थित महादेव बाबा स्थान पहुंचने के बाद विशेष आयोजन किया गया। यहां रैली में शामिल लोगों के लिए जलपान एवं भंडारे की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन का विधिवत समापन किया गया।
पाँचवीं आजादी महोत्सव रैली ने एक बार फिर क्षेत्र में देशप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • स्मारक बौद्ध विहार समिति तेरा देवनपुर कछौना हरदोई उत्तर प्रदेश भारत 241126 स्मारक बौद्ध विहार समिति तेरा देवनपुर कछौना हरदोई उत्तर प्रदेश भारत 241126
    1
    स्मारक बौद्ध विहार समिति तेरा देवनपुर कछौना हरदोई उत्तर प्रदेश भारत 241126
स्मारक बौद्ध विहार समिति तेरा देवनपुर कछौना हरदोई उत्तर प्रदेश भारत 241126
    user_Mukesh Maurya
    Mukesh Maurya
    Voice of people संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (NDPF) के नेतृत्व में 15 अगस्त को थाना मैगलगंज क्षेत्र की चौकी औरंगाबाद के अंतर्गत ग्राम फरिया पिपरिया स्थित चांदी वाला गुरुद्वारा से भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद, शहीद अमर रहें और भारत माता की जय जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन और पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। पुलिस की देखरेख में यात्रा निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यात्रा में NDPF उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष एवं पत्रकार हरिपाल सिंह यादव, जिला सचिव राहुल कुमार राठौर, छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष राजन मिश्रा, किसान संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह, राज्य सचिव अर्पित गुप्ता, ग्राम सभा अध्यक्ष सोनू कुमार, तहसील अध्यक्ष नदीम अहमद समेत संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया गया। यात्रा का समापन ग्राम फरिया पिपरिया निवासी पहलवान मिश्रा के यहां स्थित मंदिर परिसर में हुआ। यहां विधिवत ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया और अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद, शहीद अमर रहें और सुभाष चंद्र बोस अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा के चलते फरिया पिपरिया क्षेत्र पूरे दिन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजकों ने यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन, स्थानीय ग्रामीणों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    3
    लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (NDPF) के नेतृत्व में 15 अगस्त को थाना मैगलगंज क्षेत्र की चौकी औरंगाबाद के अंतर्गत ग्राम फरिया पिपरिया स्थित चांदी वाला गुरुद्वारा से भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद, शहीद अमर रहें और भारत माता की जय जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन और पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। पुलिस की देखरेख में यात्रा निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

यात्रा में NDPF उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष एवं पत्रकार हरिपाल सिंह यादव, जिला सचिव राहुल कुमार राठौर, छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष राजन मिश्रा, किसान संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह, राज्य सचिव अर्पित गुप्ता, ग्राम सभा अध्यक्ष सोनू कुमार, तहसील अध्यक्ष नदीम अहमद समेत संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया गया।

यात्रा का समापन ग्राम फरिया पिपरिया निवासी पहलवान मिश्रा के यहां स्थित मंदिर परिसर में हुआ। यहां विधिवत ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया और अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद, शहीद अमर रहें और सुभाष चंद्र बोस अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

तिरंगा यात्रा के चलते फरिया पिपरिया क्षेत्र पूरे दिन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजकों ने यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन, स्थानीय ग्रामीणों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हरदोई में बोले मंत्री नितिन अग्रवाल,क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेगी आने वाली पीढ़ी,अमर रहेगा स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग,राहुल गांधी पर भी मंत्री ने कसा तंज कहा,विरोध करते-करते देश और संविधान का ही विरोध करने लगे राहुल गांधी,नेता विपक्ष की कुर्सी पर बैठकर देश के संस्थानों का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण...... हरदोई के गांधी भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री आबकारी एवं मद्यनिषेध नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी भवन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और देशभक्ति के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और उनके आदर्श सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर राहुल गांधी के द्वारा लाल किले पर न जाने को लेकर उन्होंने कहाकि उनकी सोच विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं भारत का विरोध करने लगे हैं जिस भारत ने उनको सब दिया है जिस देश ने सब दिया है आज वह इस ही देश के संविधान पर इस देश के लोकतंत्र पर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं करते हैं।मंत्री ने कहाकि मैं यह समझता हूं कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता विपक्ष की कुर्सी पर और जिम्मेदार वाली कुर्सी है उस पर बैठने के बाद भी वह आज हमारे देश के संस्थानों का विरोध कर रहे हैं। #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #IndiaFirst #SwatantrataDiwas #NationFirst #IndianPolitics #RahulGandhi #ConstitutionalValues #JaiHind #VandeMataram
    1
    हरदोई में बोले मंत्री नितिन अग्रवाल,क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेगी आने वाली पीढ़ी,अमर रहेगा स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग,राहुल गांधी पर भी मंत्री ने कसा तंज कहा,विरोध करते-करते देश और संविधान का ही विरोध करने लगे राहुल गांधी,नेता विपक्ष की कुर्सी पर बैठकर देश के संस्थानों का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण......

हरदोई के गांधी भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री आबकारी एवं मद्यनिषेध नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी भवन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और देशभक्ति के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और उनके आदर्श सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर राहुल गांधी के द्वारा लाल किले पर न जाने को लेकर उन्होंने कहाकि उनकी सोच विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं भारत का विरोध करने लगे हैं जिस भारत ने उनको सब दिया है जिस देश ने सब दिया है आज वह इस ही देश के संविधान पर इस देश के लोकतंत्र पर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं करते हैं।मंत्री ने कहाकि मैं यह समझता हूं कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता विपक्ष की कुर्सी पर और जिम्मेदार वाली कुर्सी है उस पर बैठने के बाद भी वह आज हमारे देश के संस्थानों का विरोध कर रहे हैं।
#IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #IndiaFirst #SwatantrataDiwas #NationFirst #IndianPolitics #RahulGandhi #ConstitutionalValues #JaiHind #VandeMataram
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हरदोई कचहरी परिसर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पीपलेश्वर महादेव का हुआ रुद्राभिषेक हरदोई। सावन की पावन धार्मिक बेला में हरदोई कचहरी परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला। कचहरी परिसर में प्रतिष्ठापित पीपलेश्वर महादेव का विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन-अर्चन होते ही पूरा परिसर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रों और शिव स्तुति के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष से सुख, शांति, समृद्धि तथा समस्त जनमानस के कल्याण की कामना की। इस दौरान वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का ऐसा संचार हुआ कि कुछ समय के लिए कचहरी परिसर का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। रुद्राभिषेक के उपरांत कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ। भक्तिमय भजनों और भगवान शिव की महिमा के गुणगान से वातावरण भक्तिरस में डूब गया। अधिवक्ता साथियों, मित्रों और श्रद्धालुओं ने भजनों में सहभागिता कर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और अनेक लोगों ने भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट आलोक अवस्थी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मनुष्य को सत्य, संयम, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। महादेव की कृपा से समाज में सुख-शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बना रहे, यही आयोजन का मूल भाव है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी एवं मित्र उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक भगवान पीपलेश्वर महादेव का दर्शन एवं पूजन किया। रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने स्वयं को धन्य महसूस किया। आयोजन के दौरान कचहरी परिसर में धार्मिक आस्था, आत्मीयता और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संगम दिखाई दिया। विधि के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अपने व्यस्त दायित्वों के बीच कुछ समय भगवान शिव की आराधना में समर्पित कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। श्रद्धा और विश्वास से ओतप्रोत इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि जहां भक्ति होती है, वहां मन को शांति मिलती है और जहां सामूहिक प्रार्थना होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान पीपलेश्वर महादेव के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    3
    हरदोई कचहरी परिसर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, पीपलेश्वर महादेव का हुआ रुद्राभिषेक
हरदोई। सावन की पावन धार्मिक बेला में हरदोई कचहरी परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला। कचहरी परिसर में प्रतिष्ठापित पीपलेश्वर महादेव का विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का पूजन-अर्चन होते ही पूरा परिसर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा।
रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रों और शिव स्तुति के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष से सुख, शांति, समृद्धि तथा समस्त जनमानस के कल्याण की कामना की। इस दौरान वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का ऐसा संचार हुआ कि कुछ समय के लिए कचहरी परिसर का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया।
रुद्राभिषेक के उपरांत कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ। भक्तिमय भजनों और भगवान शिव की महिमा के गुणगान से वातावरण भक्तिरस में डूब गया। अधिवक्ता साथियों, मित्रों और श्रद्धालुओं ने भजनों में सहभागिता कर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और अनेक लोगों ने भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट आलोक अवस्थी ने कहा कि भगवान शिव की आराधना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मनुष्य को सत्य, संयम, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है। महादेव की कृपा से समाज में सुख-शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बना रहे, यही आयोजन का मूल भाव है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी एवं मित्र उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक भगवान पीपलेश्वर महादेव का दर्शन एवं पूजन किया। रुद्राभिषेक और पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने स्वयं को धन्य महसूस किया।
आयोजन के दौरान कचहरी परिसर में धार्मिक आस्था, आत्मीयता और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संगम दिखाई दिया। विधि के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने अपने व्यस्त दायित्वों के बीच कुछ समय भगवान शिव की आराधना में समर्पित कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
श्रद्धा और विश्वास से ओतप्रोत इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि जहां भक्ति होती है, वहां मन को शांति मिलती है और जहां सामूहिक प्रार्थना होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान पीपलेश्वर महादेव के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अयोध्य पार्वती इंटर कॉलेज मास्टरबाग सिधौली में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई तिरंगा यात्रा सिधौली (सीतापुर)। स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर अयोध्य पार्वती इंटर कॉलेज मास्टरबाग, सिधौली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के जयकारों और राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ निकाली गई इस यात्रा में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।भव्य आयोजनः विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। प्रमुख उपस्थितिः कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता शोभित तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्र चेतना का संदेश: यात्रा के दौरान युवाओं को देश सेवा, राष्ट्रीय अखंडता और तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का संदेश दिया गया। समारोह के अंत में देश के वीर शहीदों को याद करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। अयोध्य पार्वती इंटर कॉलेज मास्टरबाग सिधौली में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई तिरंगा यात्रा सिधौली (सीतापुर)। स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर अयोध्य पार्वती इंटर कॉलेज मास्टरबाग, सिधौली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के जयकारों और राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ निकाली गई इस यात्रा में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।भव्य आयोजनः विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। प्रमुख उपस्थितिः कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता शोभित तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्र चेतना का संदेश: यात्रा के दौरान युवाओं को देश सेवा, राष्ट्रीय अखंडता और तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का संदेश दिया गया। समारोह के अंत में देश के वीर शहीदों को याद करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    3
    अयोध्य पार्वती इंटर कॉलेज मास्टरबाग सिधौली में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई तिरंगा यात्रा

सिधौली (सीतापुर)। स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर अयोध्य पार्वती इंटर कॉलेज मास्टरबाग, सिधौली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के जयकारों और राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ निकाली गई इस यात्रा में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।भव्य आयोजनः विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
प्रमुख उपस्थितिः कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता शोभित तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्र चेतना का संदेश: यात्रा के दौरान
युवाओं को देश सेवा, राष्ट्रीय अखंडता और तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
समारोह के अंत में देश के वीर शहीदों को याद करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
अयोध्य पार्वती इंटर कॉलेज मास्टरबाग सिधौली में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई तिरंगा यात्रा
सिधौली (सीतापुर)। स्वतंत्रता दिवस के शुभअवसर पर अयोध्य पार्वती इंटर कॉलेज मास्टरबाग, सिधौली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के जयकारों और राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ निकाली गई इस यात्रा में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।भव्य आयोजनः विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
प्रमुख उपस्थितिः कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता शोभित तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्र चेतना का संदेश: यात्रा के दौरान
युवाओं को देश सेवा, राष्ट्रीय अखंडता और तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
समारोह के अंत में देश के वीर शहीदों को याद करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_Anuj Pandey R Hindustan TvNews
    Anuj Pandey R Hindustan TvNews
    बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *कछौना में ट्रॉली पर रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग:* पंप कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर पाया का *कछौना में ट्रॉली पर रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग:* पंप कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर पाया काबू
    1
    *कछौना में ट्रॉली पर रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग:* पंप कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर पाया का
*कछौना में ट्रॉली पर रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग:* पंप कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर पाया काबू
    user_Mukesh Maurya
    Mukesh Maurya
    Voice of people संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हरदोई में स्वतंत्रता दिवस की धूम,तिरंगे के रंग में रंगा कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन,डीएम और एसपी ने दी सलामी,ग्रामीण क्षेत्रों में भी जश्न-ए-आजादी का माहौल...... हरदोई जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। देश की आजादी के इस महापर्व पर जिले भर में राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन तक, हर तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद, जिलाधिकारी ने वहाँ मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी का मुंह मीठा कराकर स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ दी गईं।देशभक्ति का यह जज्बा रिजर्व पुलिस लाइन में भी देखने को मिला। यहाँ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तिरंगा फहराया। एसपी ने पुलिस विभाग के वीर और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहाँ भी सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।इसके साथ ही पुलिस कार्यालय में एसपी अशोक कुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने भी ध्वजारोहण किया। गांधी भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस भावुक और गौरवपूर्ण क्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।सिर्फ सरकारी दफ्तर ही नहीं, बल्कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, स्कूलों और थानों में भी तिरंगा फहराया गया। छात्रों, शिक्षकों और आम जनता ने मिलकर देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। जगह-जगह मिठाई बांटी गई और पूरा हरदोई जिला आज 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान रहा।वाकई, हरदोई जिले से आई ये तस्वीरें और खबरें बताती हैं कि आज भी हमारे दिलों में आजादी का यह पर्व कितनी गहरी अहमियत रखता है। देश के उन वीर शहीदों को हमारा शत्-शत् नमन। #HardoiNews #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #HardoiPolice #DMHardoi #UPNews #Patriotism #JaiHind #VandeMataram #HardoiUpdate #AzadiKaMahotsav #BreakingNewsHardoi
    1
    हरदोई में स्वतंत्रता दिवस की धूम,तिरंगे के रंग में रंगा कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन,डीएम और एसपी ने दी सलामी,ग्रामीण क्षेत्रों में भी जश्न-ए-आजादी का माहौल......
हरदोई जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ मनाया जा रहा है। देश की आजादी के इस महापर्व पर जिले भर में राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन तक, हर तरफ देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ जिलाधिकारी अनुनय झा ने पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के बाद, जिलाधिकारी ने वहाँ मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी का मुंह मीठा कराकर स्वतंत्रता दिवस की बधाइयाँ दी गईं।देशभक्ति का यह जज्बा रिजर्व पुलिस लाइन में भी देखने को मिला। यहाँ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तिरंगा फहराया। एसपी ने पुलिस विभाग के वीर और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहाँ भी सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।इसके साथ ही पुलिस कार्यालय में एसपी अशोक कुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने भी ध्वजारोहण किया। गांधी भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस भावुक और गौरवपूर्ण क्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।सिर्फ सरकारी दफ्तर ही नहीं, बल्कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों, स्कूलों और थानों में भी तिरंगा फहराया गया। छात्रों, शिक्षकों और आम जनता ने मिलकर देश की संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। जगह-जगह मिठाई बांटी गई और पूरा हरदोई जिला आज 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान रहा।वाकई, हरदोई जिले से आई ये तस्वीरें और खबरें बताती हैं कि आज भी हमारे दिलों में आजादी का यह पर्व कितनी गहरी अहमियत रखता है। देश के उन वीर शहीदों को हमारा शत्-शत् नमन।
#HardoiNews #IndependenceDay2026 #स्वतंत्रतादिवस #HardoiPolice #DMHardoi #UPNews #Patriotism #JaiHind #VandeMataram #HardoiUpdate #AzadiKaMahotsav #BreakingNewsHardoi
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हरदोई: बाबा सुनशीर नाथ मंदिर में आस्था और देशभक्ति का अनूठा संगम, फूलों और बेलपत्र से बाबा का किया तिरंगा श्रृंगार
    1
    हरदोई: बाबा सुनशीर नाथ मंदिर में आस्था और देशभक्ति का अनूठा संगम, फूलों और बेलपत्र से बाबा का किया तिरंगा श्रृंगार
    user_(Journalist) Madhur kumar
    (Journalist) Madhur kumar
    Newspaper publisher संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.