लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (NDPF) के नेतृत्व में 15 अगस्त को थाना मैगलगंज क्षेत्र की चौकी औरंगाबाद के अंतर्गत ग्राम फरिया पिपरिया स्थित चांदी वाला गुरुद्वारा से भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद, शहीद अमर रहें और भारत माता की जय जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन और पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। पुलिस की देखरेख में यात्रा निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यात्रा में NDPF उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष एवं पत्रकार हरिपाल सिंह यादव, जिला सचिव राहुल कुमार राठौर, छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष राजन मिश्रा, किसान संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह, राज्य सचिव अर्पित गुप्ता, ग्राम सभा अध्यक्ष सोनू कुमार, तहसील अध्यक्ष नदीम अहमद समेत संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया गया। यात्रा का समापन ग्राम फरिया पिपरिया निवासी पहलवान मिश्रा के यहां स्थित मंदिर परिसर में हुआ। यहां विधिवत ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया और अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद, शहीद अमर रहें और सुभाष चंद्र बोस अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा के चलते फरिया पिपरिया क्षेत्र पूरे दिन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजकों ने यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन, स्थानीय ग्रामीणों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (NDPF) के नेतृत्व में 15 अगस्त को थाना मैगलगंज क्षेत्र की चौकी औरंगाबाद के अंतर्गत ग्राम फरिया पिपरिया स्थित चांदी वाला गुरुद्वारा से भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद, शहीद अमर रहें और भारत माता की जय जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन और पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। पुलिस की देखरेख में यात्रा निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी
और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यात्रा में NDPF उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष एवं पत्रकार हरिपाल सिंह यादव, जिला सचिव राहुल कुमार राठौर, छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष राजन मिश्रा, किसान संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह, राज्य सचिव अर्पित गुप्ता, ग्राम सभा अध्यक्ष सोनू कुमार, तहसील अध्यक्ष नदीम अहमद समेत संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया गया। यात्रा का समापन ग्राम फरिया पिपरिया निवासी
पहलवान मिश्रा के यहां स्थित मंदिर परिसर में हुआ। यहां विधिवत ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया और अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद, शहीद अमर रहें और सुभाष चंद्र बोस अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा के चलते फरिया पिपरिया क्षेत्र पूरे दिन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजकों ने यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन, स्थानीय ग्रामीणों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
- स्मारक बौद्ध विहार समिति तेरा देवनपुर कछौना हरदोई उत्तर प्रदेश भारत 241126 स्मारक बौद्ध विहार समिति तेरा देवनपुर कछौना हरदोई उत्तर प्रदेश भारत 2411261
- लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (NDPF) के नेतृत्व में 15 अगस्त को थाना मैगलगंज क्षेत्र की चौकी औरंगाबाद के अंतर्गत ग्राम फरिया पिपरिया स्थित चांदी वाला गुरुद्वारा से भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद, शहीद अमर रहें और भारत माता की जय जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन और पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। पुलिस की देखरेख में यात्रा निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यात्रा में NDPF उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष एवं पत्रकार हरिपाल सिंह यादव, जिला सचिव राहुल कुमार राठौर, छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष राजन मिश्रा, किसान संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह, राज्य सचिव अर्पित गुप्ता, ग्राम सभा अध्यक्ष सोनू कुमार, तहसील अध्यक्ष नदीम अहमद समेत संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया गया। यात्रा का समापन ग्राम फरिया पिपरिया निवासी पहलवान मिश्रा के यहां स्थित मंदिर परिसर में हुआ। यहां विधिवत ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया और अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान इंकलाब जिंदाबाद, शहीद अमर रहें और सुभाष चंद्र बोस अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा के चलते फरिया पिपरिया क्षेत्र पूरे दिन देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजकों ने यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन, स्थानीय ग्रामीणों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।3
- हरदोई में बोले मंत्री नितिन अग्रवाल,क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेगी आने वाली पीढ़ी,अमर रहेगा स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग,राहुल गांधी पर भी मंत्री ने कसा तंज कहा,विरोध करते-करते देश और संविधान का ही विरोध करने लगे राहुल गांधी,नेता विपक्ष की कुर्सी पर बैठकर देश के संस्थानों का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण...... हरदोई के गांधी भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री आबकारी एवं मद्यनिषेध नितिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांधी भवन हाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नितिन अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और देशभक्ति के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष और उनके आदर्श सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर राहुल गांधी के द्वारा लाल किले पर न जाने को लेकर उन्होंने कहाकि उनकी सोच विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं भारत का विरोध करने लगे हैं जिस भारत ने उनको सब दिया है जिस देश ने सब दिया है आज वह इस ही देश के संविधान पर इस देश के लोकतंत्र पर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं करते हैं।मंत्री ने कहाकि मैं यह समझता हूं कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता विपक्ष की कुर्सी पर और जिम्मेदार वाली कुर्सी है उस पर बैठने के बाद भी वह आज हमारे देश के संस्थानों का विरोध कर रहे हैं। #IndependenceDay2026 #80thIndependenceDay #IndiaFirst #SwatantrataDiwas #NationFirst #IndianPolitics #RahulGandhi #ConstitutionalValues #JaiHind #VandeMataram1
- सीतापुर संदना मानसी हत्याकांड में पुलिस पर गिरी गाज, थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 69 दिन बाद बड़ी कार्रवाई: संदना थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर विभागीय एक्शन सीतापुर संदना मानसी हत्याकांड में पुलिस पर गिरी गाज, थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 69 दिन बाद बड़ी कार्रवाई: संदना थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों पर विभागीय एक्शन1
- तिरंगे के सम्मान में उमड़ा नैमिष का युवा जोश, 200 बाइक सवारों ने निकाली चतुर्थ तिरंगा स्वाभिमान यात्रा नैमिषारण्य। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैमिष युवा संस्कार समिति की ओर से चतुर्थ तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। देशभक्ति के जोश और उत्साह से सराबोर यात्रा में करीब 200 बाइक सवारों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयकारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे नैमिषारण्य को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा का शुभारंभ शाम चार बजे पहला आश्रम से हुआ। आयोजकों की ओर से सुसज्जित रथ पर भारत माता की भव्य झांकी भी निकाली गई, जो यात्रा का मुख्य आकर्षण रही। यात्रा ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ, रामानुजकोट मंदिर, कालीपीठ चौक और अटवा बाजार होते हुए ठाकुर नगर तिराहे पहुंची। इसके बाद सभी प्रतिभागी वेदव्यास धाम ग्राउंड पहुंचे, जहां सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। युवाओं ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश दिया। यात्रा में पहला आश्रम के महंत नारायण दास, महंत सुरेश दास, आचार्य सर्वेश शुक्ल, आचार्य दीपक अवस्थी, कपिल शास्त्री, मनीष शास्त्री सहित आत्मानंद गुरुकुल के वेदपाठी छात्र भी शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, पुरुषोत्तम शर्मा, सुनीत पाण्डेय, विवेक दीक्षित और रौनक तिवारी ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया। आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। तिरंगा स्वाभिमान यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।1
- अटरिया की नवनिर्मित लाइब्रेरी में शान से लहराया तिरंगा, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प अटरिया की नवनिर्मित लाइब्रेरी में शान से लहराया तिरंगा, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प अटरिया में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षकों ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह संवाददाता ,नरेश गुप्ता सीतापुर। सिधौली विकासखंड क्षेत्र के अटरिया कस्बे में स्थित नवनिर्मित लाइब्रेरी ( पथ टू रिसर्च )परिसर में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटरिया ग्राम पंचायत के प्रधान पति अमर सिंह यादव (बबलू) की अध्यक्षता में ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगा फहराए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। समारोह में कस्बे के सीनियर सिटीजन, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक, गणमान्य नागरिक और लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का उत्साह देखने को मिला। ध्वजारोहण के पश्चात प्रधान पति अमर सिंह यादव की ओर से उपस्थित लोगों और युवाओं को मिठाई वितरित की गई। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटरिया और आसपास के क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को नई दिशा देना उनका प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में लाइब्रेरी स्थापित कराने का सपना देखा गया था। आज बड़ी संख्या में युवा यहां आकर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, जो इस पहल की सार्थकता को दर्शाता है। अमर सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की पढ़ाई के प्रति बढ़ती सक्रियता और लगन को देखकर उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में ग्राम पंचायत और आसपास के क्षेत्र के कई प्रतिभाशाली युवा देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी लाइब्रेरी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ऐसा अध्ययन केंद्र बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन अटरिया में शिक्षा, राष्ट्रभक्ति और युवा सशक्तिकरण का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।1
- जीनियस पब्लिक इंटर कॉलेज गंज मुरादाबाद बांगरमऊ उन्नाव कार्यक्रम उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है। जीनियस पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ विद्यार्थियों ने क्षेत्र में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक जुल्फीकार अली (भुट्टो) के साथ कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों में खास उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।1
- *कछौना में ट्रॉली पर रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग:* पंप कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर पाया का *कछौना में ट्रॉली पर रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग:* पंप कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर पाया काबू1