बुलंदशहर: दरोगा और जनता के बीच जमकर तीखी नोकझोंक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल... बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दरोगा और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर जमकर 'तू-तू मैं-मैं' हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दरोगा और जनता के बीच भारी गहमागहमी और गर्मागर्मी देखी जा सकती है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत दरोगा द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज करने से हुई, जिससे वहां मौजूद लोग भड़क गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दरोगा ने मौके से ही अपने आला अफसरों को फोन लगा दिया। दरोगा ने फोन पर क्या कहा? वायरल वीडियो में दरोगा फोन पर कहते सुनाई दे रहे हैं— "सर, यहाँ 10-12 लोग हैं, मुझे घेर रहे हैं, गाली दे रहे हैं और मेरी वर्दी तक खींच रहे हैं।" वहीं दूसरी ओर, मौके पर मौजूद लोग पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस साफ नजर आ रही है। पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और स्थिति का संज्ञान लिए जाने की खबर है। आपकी क्या राय है? पुलिस का जनता के प्रति ऐसा व्यवहार और फिर इस तरह का विवाद, आप इसे कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

- बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक दरोगा और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर जमकर 'तू-तू मैं-मैं' हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दरोगा और जनता के बीच भारी गहमागहमी और गर्मागर्मी देखी जा सकती है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत दरोगा द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज करने से हुई, जिससे वहां मौजूद लोग भड़क गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दरोगा ने मौके से ही अपने आला अफसरों को फोन लगा दिया। दरोगा ने फोन पर क्या कहा? वायरल वीडियो में दरोगा फोन पर कहते सुनाई दे रहे हैं— "सर, यहाँ 10-12 लोग हैं, मुझे घेर रहे हैं, गाली दे रहे हैं और मेरी वर्दी तक खींच रहे हैं।" वहीं दूसरी ओर, मौके पर मौजूद लोग पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस साफ नजर आ रही है। पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और स्थिति का संज्ञान लिए जाने की खबर है। आपकी क्या राय है? पुलिस का जनता के प्रति ऐसा व्यवहार और फिर इस तरह का विवाद, आप इसे कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें।1
- *बुलंदशहर ब्रेकिंग* सूबेदार मुकेश और उनकी माता को दबंगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा, मरा समझ छोड़कर भागे आरोपी। पीड़ित का दावा - पड़ोसी से नींची है उनके खेत की ज़मीन, बारिश में पड़ोसी के खेत से उनके खेत में गिर गई थी मिट्टी। इसी बात से क्षुब्ध होकर आरोपी दबंगों ने सूबेदार और उसकी माता के साथ मारपीट की वारदात को दिया अंजाम। पुलिस ने घायल सूबेदार का कराया मेडिकल लेकिन नहीं की कार्रवाई, पीड़ित न्याय पाने को दर-दर भटकने को मजबूर। खुर्जा पुलिस पर शिकायत के बाद कार्रवाई न करने और दबंग को श्रेय देने का आरोप, पीड़ित ने SSP से की शिकायत। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव भादवा की है 13 अप्रैल की घटना, अभी तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर।1
- Post by Lokendra Raj Singh5
- बुलंदशहर : वलीमा के कार्यक्रम में महिलाओं के फोटो खींचने पर हुआ बवाल1
- सुबह मार्निंग वॉक पर निकले वकील राजीव कुमार सिंह की दो बाईक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. #Mirzapur #ViralVideo #BreakingNews1
- बुलन्दशहर : जहांगीराबाद पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नवीनगर के जंगलों में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा गौकशी का प्रयास किया जा सकता है प्राप्त सूचना के आधार पर थाना जहांगीराबाद पुलिस व स्वाट टीम देहात द्वारा तत्काल नवीनगर के जंगलों में कॉम्बिंग की गई कॉम्बिंग के दौरान जंगल क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति गौकशी का प्रयास करते हुए दिखाई दिए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेर लिया गया अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया घटना के दौरान अन्य तीन साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग जारी है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान आशकीन पुत्र नवाब निवासी ग्राम बदरखाँ थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई है घायल बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है बदमाशों के कब्जे से एक जिंदा गौवंश, अवैध असलहा, कारतूस व औजार बरामद हुए है उल्लेखनीय है कि उक्त बदमाश शातिर किस्म के गौ तस्कर है जिसके द्वारा अपने अन्य साथियों का साथ मिल कर दिनांक 06/04/2025 को थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम साखनी के जंगल में गौकशी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद पर मुअसं 157/26 धारा 3/5/8 गोवध अधि. पंजीकृत किया गया था जिनकी गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता आशकीन पुत्र नवाब निवासी ग्राम बदरखाँ थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर (घायल) बरामदगी एक जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण, एक तमंचा 315 बोर मय तीन जिन्दा, एक खोखा कारतूस, अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जहांगीराबाद पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा गिरफ्तार करने वाली थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम सुदेश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना जहांगीराबाद, एस आई नीरज शर्मा, एस आई सौरभ, एस आई वाजिद अली, क्षशोभाराम, जितेन्द्र चाहर, अतुल कुमार, रामपाल शर्मा, क्षस्वाट टीम देहात राजकुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम देहात, नेत्रपाल राणा, मौ. ईनाम, अमित चौधरी, कुलदीप सिंह, अरुण कुमार, आशु धामा, आशीष कुमार, मनीष खोखर, आकाश चौहान, अजय सोलंकी, विपिन कसाना, नदीमअहमद,।1
- Post by Sonu Kumar3
- बुलंदशहर (कस्बा खानपुर): सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसने स्थानीय राजनीति में उबाल ला दिया है। मामला खानपुर स्थित अंबेडकर पार्क का है, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम वाली शिलालेख (Name Plate) को रातों-रात हटाए जाने का आरोप लगा है। क्या है पूरा मामला? साल 2025 में इसी पार्क में एक शिलापट्ट लगाया गया था, जिस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्थानीय विधायक का नाम अंकित था। लेकिन कल यानी 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) के अवसर पर जब लोग पार्क पहुंचे, तो वहां का नजारा बदला हुआ था। आरोप है कि पुरानी प्लेट हटाकर अब वहां कस्बे के चेयरमैन इमरान कुरैशी के नाम की नई नेम प्लेट लगा दी गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह मामला अब तूल पकड़ चुका है और इसकी सूचना बुलंदशहर के सांसद डॉ.भोला सिंह तक भी पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 'पुरानी बनाम नई' फोटो ने प्रशासन के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह किसी बड़ी लापरवाही का हिस्सा है या फिर सोची-समझी राजनीति? देखना होगा कि इस मामले में प्रशासन और स्थानीय जन-प्रतिनिधि क्या स्पष्टीकरण देते हैं। रिपोर्ट: मनोज गिरी,बुलंदशहर टाइम्स न्यूज1