logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू

8 hrs ago
user_Ashish Chandravanshi
Ashish Chandravanshi
Local News Reporter Latehar•
8 hrs ago

लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू

More news from Latehar and nearby areas
  • लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू
    1
    लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    8 hrs ago
  • खान एवं खनिज विधायक 2026 के विरोध में झामुमो ने लातेहार जिला के सभी प्रखंडों में किया प्रदर्शन ,शनिवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक। जिस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सीधे इस बिल का विरोध करते हुए रद्द करने की मांग किया और संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सोपा ।झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अनुसार यह बिल खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्यों के लिए एक अभिशाप जैसा है ।और राज्यों के अधिकार को केंद्रित करने का एक बड़ा प्रयास है। लातेहार जिला के सभी प्रखंडों में हुए विरोध पर प्रदर्शन का नेतृत्व संबंधित प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों ने किया।
    1
    खान एवं खनिज विधायक 2026 के विरोध में झामुमो ने लातेहार जिला के सभी प्रखंडों में किया प्रदर्शन ,शनिवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।
जिस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सीधे इस बिल का विरोध करते हुए रद्द करने की मांग किया और संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सोपा ।झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अनुसार यह बिल खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्यों के लिए एक अभिशाप जैसा है ।और राज्यों के अधिकार को केंद्रित करने का एक बड़ा प्रयास है। लातेहार जिला के सभी प्रखंडों में हुए विरोध पर प्रदर्शन का नेतृत्व संबंधित प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों ने किया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन । MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जोहार झारखण्ड/ गारू संवाददाता जल-जंगल-जमीन व खनिज अधिकारों की रक्षा की उठाई मांग, संशोधन के प्रावधानों पर जताई आपत्ति जोहार झारखण्ड/गारू संवाददाता गारू। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गारू प्रखंड कमेटी की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। शनिवार को झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड के संवैधानिक अधिकारों तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों की रक्षा की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड की पहचान उसकी मिट्टी, जंगल, पहाड़, नदियों और खनिज संपदा से जुड़ी हुई है। आदिवासी एवं मूलवासी समाज के लिए प्राकृतिक संसाधन केवल आर्थिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति, पहचान और अस्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में खनिज संसाधनों से संबंधित किसी भी कानून या नीति में राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। राज्य के संवैधानिक अधिकारों पर जताई चिंता झामुमो की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में MMDR संशोधन से जुड़े प्रावधानों को लेकर राज्य के अधिकारों पर चिंता व्यक्त की गई है। पत्र में कहा गया है कि खनिज अधिकारों, खनिज-युक्त भूमि तथा उनसे संबंधित कराधान के विषय राज्य के संवैधानिक एवं संघीय अधिकारों से जुड़े हुए हैं। इसलिए इस मामले में संवैधानिक प्रावधानों और राज्यों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में 25 जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Mineral Area Development Authority बनाम Steel Authority of India Ltd. मामले में दिए गए निर्णय का भी उल्लेख किया गया है। झामुमो ने राष्ट्रपति से इस पूरे विषय के संवैधानिक, संघीय, वित्तीय, सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा की मांग पत्र में कहा गया है कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापित परिवारों एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों को खनिज नीति और विकास प्रक्रिया में उचित स्थान मिलना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों से स्थानीय जनता, युवाओं और राज्य के विकास को अधिक लाभ मिलने की भी मांग की गई है। झामुमो ने कहा कि जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा झारखंड के लोगों के जीवन और पहचान से जुड़ी है। इसलिए इन संसाधनों से जुड़े किसी भी निर्णय में स्थानीय समुदायों के हितों और राज्य के संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण जरूरी है। राष्ट्रपति से आवश्यक पहल की अपील ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि MMDR संशोधन से जुड़े विषयों पर संविधान के तहत उपलब्ध विकल्पों तथा राज्य के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पहल की जाए। झामुमो गारू प्रखंड की ओर से कहा गया कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाता रहेगा। ज्ञापन पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मो. तौकीर मियां सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। पत्र में “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” एवं “शिबू सोरेन जिंदाबाद” के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा और राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया है।
    2
    MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन ।
MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जोहार झारखण्ड/ गारू संवाददाता 
जल-जंगल-जमीन व खनिज अधिकारों की रक्षा की उठाई मांग, संशोधन के प्रावधानों पर जताई आपत्ति
जोहार झारखण्ड/गारू संवाददाता
गारू। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गारू प्रखंड कमेटी की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। शनिवार को झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड के संवैधानिक अधिकारों तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों की रक्षा की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड की पहचान उसकी मिट्टी, जंगल, पहाड़, नदियों और खनिज संपदा से जुड़ी हुई है। आदिवासी एवं मूलवासी समाज के लिए प्राकृतिक संसाधन केवल आर्थिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति, पहचान और अस्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में खनिज संसाधनों से संबंधित किसी भी कानून या नीति में राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
राज्य के संवैधानिक अधिकारों पर जताई चिंता
झामुमो की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में MMDR संशोधन से जुड़े प्रावधानों को लेकर राज्य के अधिकारों पर चिंता व्यक्त की गई है। पत्र में कहा गया है कि खनिज अधिकारों, खनिज-युक्त भूमि तथा उनसे संबंधित कराधान के विषय राज्य के संवैधानिक एवं संघीय अधिकारों से जुड़े हुए हैं। इसलिए इस मामले में संवैधानिक प्रावधानों और राज्यों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाना आवश्यक है।
ज्ञापन में 25 जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Mineral Area Development Authority बनाम Steel Authority of India Ltd. मामले में दिए गए निर्णय का भी उल्लेख किया गया है। झामुमो ने राष्ट्रपति से इस पूरे विषय के संवैधानिक, संघीय, वित्तीय, सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है।
आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा की मांग
पत्र में कहा गया है कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापित परिवारों एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों को खनिज नीति और विकास प्रक्रिया में उचित स्थान मिलना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों से स्थानीय जनता, युवाओं और राज्य के विकास को अधिक लाभ मिलने की भी मांग की गई है।
झामुमो ने कहा कि जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा झारखंड के लोगों के जीवन और पहचान से जुड़ी है। इसलिए इन संसाधनों से जुड़े किसी भी निर्णय में स्थानीय समुदायों के हितों और राज्य के संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण जरूरी है।
राष्ट्रपति से आवश्यक पहल की अपील
ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि MMDR संशोधन से जुड़े विषयों पर संविधान के तहत उपलब्ध विकल्पों तथा राज्य के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पहल की जाए। झामुमो गारू प्रखंड की ओर से कहा गया कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाता रहेगा।
ज्ञापन पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मो. तौकीर मियां सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। पत्र में “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” एवं “शिबू सोरेन जिंदाबाद” के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा और राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया है।
    user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस मो० मुमताज लातेहार/औरंगाबाद। जिले के कासमा थाना क्षेत्र में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शातिर ठग ने खुद को बस मालिक का आदमी बताकर पेट्रोल पंप पर खड़ी बस दिनदहाड़े उड़ा ली। इस संबंध में ग्राम बसंत, थाना सलैया, जिला -औरंगाबाद निवासी मो० रिजवान खाँ (32 वर्ष) ने कासमा थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि उनकी रिजवान ट्रेवल्स नामक लाल-सफेद रंग की बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02PB 6451, चेसिस नंबर MAT513055JFB02238 और इंजन नंबर 497TC41BRY804116 है, प्रतिदिन मदनपुर भाया रफीगंज कथा बस पड़ाव पर चलती है। रोज की तरह बस को 16 सितंबर की शाम 6 बजे कृषि किसान सेवा पेट्रोल पंप पर प्रति दिन की भांति उस दिन भी खड़ा किया गया था। 17 सितंबर की सुबह 6 बजे जब चालक पंप पर पहुंचा तो बस गायब मिली। पंप कर्मियों से पूछताछ पर पता चला कि एक व्यक्ति खुद को विनय यादव बताते हुए आया था और बोला कि "मालिक ने गाड़ी मंगवाई है।" इतना कहकर वह बस लेकर फरार हो गया। रिजवान खाँ ने कहा कि उन्होंने किसी को बस ले जाने के लिए नहीं भेजा था। काफी तलाश के बाद भी बस नहीं मिली। इस मामले में कासमा थाना में कांड संख्या 68/26, दिनांक 19.09.26 को धारा 303(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    1
    मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस
मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस
मो० मुमताज
लातेहार/औरंगाबाद। जिले के कासमा थाना क्षेत्र में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शातिर ठग ने खुद को बस मालिक का आदमी बताकर पेट्रोल पंप पर खड़ी बस दिनदहाड़े उड़ा ली।
इस संबंध में ग्राम बसंत, थाना सलैया, जिला -औरंगाबाद निवासी मो० रिजवान खाँ (32 वर्ष) ने कासमा थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि उनकी रिजवान ट्रेवल्स नामक लाल-सफेद रंग की बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02PB 6451, चेसिस नंबर MAT513055JFB02238 और इंजन नंबर 497TC41BRY804116 है, प्रतिदिन मदनपुर भाया रफीगंज कथा बस पड़ाव पर चलती है। रोज की तरह बस को 16 सितंबर की शाम 6 बजे कृषि किसान सेवा पेट्रोल पंप पर प्रति दिन की भांति उस दिन भी खड़ा किया गया था।
17 सितंबर की सुबह 6 बजे जब चालक पंप पर पहुंचा तो बस गायब मिली। पंप कर्मियों से पूछताछ पर पता चला कि एक व्यक्ति खुद को विनय यादव बताते हुए आया था और बोला कि "मालिक ने गाड़ी मंगवाई है।" इतना कहकर वह बस लेकर फरार हो गया।
रिजवान खाँ ने कहा कि उन्होंने किसी को बस ले जाने के लिए नहीं भेजा था। काफी तलाश के बाद भी बस नहीं मिली।
इस मामले में कासमा थाना में कांड संख्या 68/26, दिनांक 19.09.26 को धारा 303(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    user_Mumtaz Press Chandwa
    Mumtaz Press Chandwa
    Farmer चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
  • खान खनिज बिल 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा मनिका प्रखंड इकाई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा इस बिल को वापस लेने की मांग की मनिका प्रखंड मुख्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड इकाई ने प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर वाड़ा के के नेतृत्व में खान खनिज बिल 2026 MMDR के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र लोहरा उपस्थित रहे तथा उन्होंने कहा की केंद्र सरकार जो खान खनिज बिल बिना किसी के सहमति और गुपचुप तरीके से लेकर आई तथा इस बिल को अल्पकालीन समय मे पास करा लिया गया |इस बिल के आने से झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाए प्रभावित होगी , केंद्र सरकार को राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं हजम नहीं हो रही है ,जिसे प्रभावित करने की ओछी मानसिकता के साथ इस बिल को लाया , जिसे झारखंडवासी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं ,यदि केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे| जबकी प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर बाडा ने कहा झारखंड सरकार के खिलाफ जो एमएमडीआर बिल पारित किया गया है,उसे वापस लिया जाए और झारखंड में जो खनिज संपदा है उसका टैक्स झारखंड सरकार को मिले जिससे झारखंड में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित न हो तथा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है ,तो हम इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे| इस कार्यक्रम में प्रखंड सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, संगठन सचिव ओमप्रकाश गुप्ता ,प्रखंड उपाध्यक्ष संदीप उरांव, जिला सचिव श्री सिकेश्वर राम जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राम, युवा जिला मोर्चा के उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर ,प्रखंड उपाध्यक्ष राजमोहन लोहरा, वरिष्ठ लीडर संदीप राम, जुंगुरु पंचायत अध्यक्ष सोमर उरांव ,मटलोंग पंचायत अध्यक्ष राजपाल उरांव, पलेहा पंचायत अध्यक्ष मीना देवी, डोंकी पंचायत अध्यक्ष सूरजमल उरांव, कोपे पंचायत अध्यक्ष मुरारी प्रजापति, रांकी कला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र उरांव, बंदुवा पंचायत अध्यक्ष जगबीर उरांव तथा कई झारखंड मुक्ति मोर्चा के निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    3
    खान खनिज बिल 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा मनिका प्रखंड इकाई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा इस बिल को वापस लेने की मांग की
मनिका प्रखंड मुख्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड इकाई ने प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर वाड़ा के के नेतृत्व में  खान खनिज बिल 2026 MMDR के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र लोहरा उपस्थित रहे तथा उन्होंने कहा की केंद्र सरकार जो खान खनिज बिल बिना किसी के सहमति और गुपचुप तरीके से लेकर आई तथा इस बिल को अल्पकालीन समय मे पास करा लिया गया |इस बिल के आने से झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाए प्रभावित होगी , केंद्र सरकार को राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं हजम नहीं हो रही है ,जिसे प्रभावित करने की  ओछी मानसिकता के साथ इस बिल को लाया , जिसे झारखंडवासी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं ,यदि केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे| जबकी  प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर बाडा ने कहा झारखंड सरकार के खिलाफ जो एमएमडीआर बिल पारित किया गया है,उसे वापस लिया जाए और झारखंड में जो खनिज संपदा है उसका टैक्स झारखंड सरकार को मिले जिससे झारखंड में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित न हो तथा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है ,तो हम इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे| इस  कार्यक्रम में प्रखंड सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, संगठन सचिव ओमप्रकाश गुप्ता ,प्रखंड उपाध्यक्ष संदीप  उरांव, जिला सचिव श्री सिकेश्वर राम  जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राम, युवा जिला मोर्चा के उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर ,प्रखंड उपाध्यक्ष राजमोहन लोहरा, वरिष्ठ लीडर संदीप राम, जुंगुरु पंचायत अध्यक्ष सोमर उरांव ,मटलोंग पंचायत अध्यक्ष राजपाल उरांव, पलेहा पंचायत अध्यक्ष मीना देवी, डोंकी पंचायत अध्यक्ष सूरजमल उरांव, कोपे  पंचायत अध्यक्ष मुरारी प्रजापति, रांकी कला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र उरांव, बंदुवा पंचायत अध्यक्ष जगबीर उरांव तथा कई झारखंड मुक्ति मोर्चा के निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • मनिका प्रखंड कार्यालय के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने खान खनिज बिल के विरुद्ध में दिया एक दिवसीय धरना मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के मनिका प्रखंड अध्यक्ष ने कहे की अगर केंद्र सरकार खान खनिज बिल को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन जारी रहेगा
    1
    मनिका प्रखंड कार्यालय के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने खान खनिज बिल के विरुद्ध में दिया एक दिवसीय धरना
मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के मनिका प्रखंड अध्यक्ष ने कहे की अगर केंद्र सरकार खान खनिज बिल को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन जारी रहेगा
    user_Abhay Kumar
    Abhay Kumar
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    15 hrs ago
  • लोहरदगा नगर परिषद में लगी लंबी कतार sir का फॉर्म जमा करने के लिए
    1
    लोहरदगा नगर परिषद में लगी लंबी कतार sir का फॉर्म जमा करने के लिए
    user_उमेश उरांव
    उमेश उरांव
    Video editing service Lohardaga, Jharkhand•
    10 hrs ago
  • मोदी सरकार का खान खनिज विधेयक बिल 2026 झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है: प्रदीप गंझू झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बालूमाथ। खान खनिज विधेयक 2026 के विरोध में एवं रद्द करने की मांग को लेकर बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंजू ने कहा कि मोदी सरकार का यह बिल झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बिल को रद्द करना होगा।
    1
    मोदी सरकार का खान खनिज विधेयक बिल 2026 झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है: प्रदीप गंझू झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बालूमाथ।
खान खनिज विधेयक 2026 के विरोध में एवं रद्द करने की मांग को लेकर बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंजू ने कहा कि मोदी सरकार का यह बिल झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बिल को रद्द करना होगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.