logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन । MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जोहार झारखण्ड/ गारू संवाददाता जल-जंगल-जमीन व खनिज अधिकारों की रक्षा की उठाई मांग, संशोधन के प्रावधानों पर जताई आपत्ति जोहार झारखण्ड/गारू संवाददाता गारू। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गारू प्रखंड कमेटी की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। शनिवार को झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड के संवैधानिक अधिकारों तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों की रक्षा की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड की पहचान उसकी मिट्टी, जंगल, पहाड़, नदियों और खनिज संपदा से जुड़ी हुई है। आदिवासी एवं मूलवासी समाज के लिए प्राकृतिक संसाधन केवल आर्थिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति, पहचान और अस्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में खनिज संसाधनों से संबंधित किसी भी कानून या नीति में राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। राज्य के संवैधानिक अधिकारों पर जताई चिंता झामुमो की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में MMDR संशोधन से जुड़े प्रावधानों को लेकर राज्य के अधिकारों पर चिंता व्यक्त की गई है। पत्र में कहा गया है कि खनिज अधिकारों, खनिज-युक्त भूमि तथा उनसे संबंधित कराधान के विषय राज्य के संवैधानिक एवं संघीय अधिकारों से जुड़े हुए हैं। इसलिए इस मामले में संवैधानिक प्रावधानों और राज्यों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में 25 जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Mineral Area Development Authority बनाम Steel Authority of India Ltd. मामले में दिए गए निर्णय का भी उल्लेख किया गया है। झामुमो ने राष्ट्रपति से इस पूरे विषय के संवैधानिक, संघीय, वित्तीय, सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा की मांग पत्र में कहा गया है कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापित परिवारों एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों को खनिज नीति और विकास प्रक्रिया में उचित स्थान मिलना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों से स्थानीय जनता, युवाओं और राज्य के विकास को अधिक लाभ मिलने की भी मांग की गई है। झामुमो ने कहा कि जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा झारखंड के लोगों के जीवन और पहचान से जुड़ी है। इसलिए इन संसाधनों से जुड़े किसी भी निर्णय में स्थानीय समुदायों के हितों और राज्य के संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण जरूरी है। राष्ट्रपति से आवश्यक पहल की अपील ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि MMDR संशोधन से जुड़े विषयों पर संविधान के तहत उपलब्ध विकल्पों तथा राज्य के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पहल की जाए। झामुमो गारू प्रखंड की ओर से कहा गया कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाता रहेगा। ज्ञापन पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मो. तौकीर मियां सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। पत्र में “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” एवं “शिबू सोरेन जिंदाबाद” के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा और राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया है।

7 hrs ago
user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
गारू, लातेहार, झारखंड•
7 hrs ago

MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन । MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जोहार झारखण्ड/ गारू संवाददाता जल-जंगल-जमीन व खनिज अधिकारों की रक्षा की उठाई मांग, संशोधन के प्रावधानों पर जताई आपत्ति जोहार झारखण्ड/गारू संवाददाता गारू। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गारू प्रखंड कमेटी की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। शनिवार को झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड के संवैधानिक अधिकारों तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों की रक्षा की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड की पहचान उसकी मिट्टी, जंगल, पहाड़, नदियों और खनिज संपदा से जुड़ी हुई है। आदिवासी एवं मूलवासी समाज के लिए प्राकृतिक संसाधन केवल आर्थिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति, पहचान और अस्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में खनिज संसाधनों से संबंधित किसी भी कानून या नीति में राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। राज्य के संवैधानिक अधिकारों पर जताई चिंता झामुमो की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में MMDR संशोधन से जुड़े प्रावधानों को लेकर राज्य के अधिकारों पर चिंता व्यक्त की गई है। पत्र में कहा गया है कि खनिज अधिकारों, खनिज-युक्त भूमि तथा उनसे संबंधित कराधान के विषय राज्य के संवैधानिक एवं संघीय अधिकारों से जुड़े हुए हैं। इसलिए इस मामले में संवैधानिक प्रावधानों और राज्यों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में 25

जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Mineral Area Development Authority बनाम Steel Authority of India Ltd. मामले में दिए गए निर्णय का भी उल्लेख किया गया है। झामुमो ने राष्ट्रपति से इस पूरे विषय के संवैधानिक, संघीय, वित्तीय, सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा की मांग पत्र में कहा गया है कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापित परिवारों एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों को खनिज नीति और विकास प्रक्रिया में उचित स्थान मिलना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों से स्थानीय जनता, युवाओं और राज्य के विकास को अधिक लाभ मिलने की भी मांग की गई है। झामुमो ने कहा कि जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा झारखंड के लोगों के जीवन और पहचान से जुड़ी है। इसलिए इन संसाधनों से जुड़े किसी भी निर्णय में स्थानीय समुदायों के हितों और राज्य के संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण जरूरी है। राष्ट्रपति से आवश्यक पहल की अपील ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि MMDR संशोधन से जुड़े विषयों पर संविधान के तहत उपलब्ध विकल्पों तथा राज्य के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पहल की जाए। झामुमो गारू प्रखंड की ओर से कहा गया कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाता रहेगा। ज्ञापन पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मो. तौकीर मियां सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। पत्र में “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” एवं “शिबू सोरेन जिंदाबाद” के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा और राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति* *बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति* बरवाडीह: बरवाडीह बस स्टैंड स्थित एक गुमटी में शुक्रवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच आग लगने से दुकानदार उमेश प्रसाद का मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत ठंडा पेय पदार्थ जलकर राख हो गया। घटना में करीब दो लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।दुकानदार उमेश प्रसाद ने बताया कि वह हर रोज की तरह शुक्रवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात गश्ती वाहन को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। आग में बड़ी संख्या में मोबाइल चार्जर, केबल, मोबाइल व मोबाइल एसेसरीज, डी-फ्रीजर, कंप्यूटर सेट, फ्रिज/काउंटर तथा अन्य सामान जल गए।घटना की जानकारी मिलने पर मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र व यूथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष दीपक राज समेत कई लोग शनिवार सुबह दुकान पहुंचे और दुकानदार से घटना की जानकारी ली। सभी ने घटना पर दुख जताया।उमेश प्रसाद ने कहा कि इसी दुकान से वह अपने परिवार का रोजी-रोटी चलाते थे। दुकान जल जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की उचित जांच कर दोषियों का पता लगाने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।दुकानदार ने बताया कि वह किसी पर सीधे तौर पर शक या आरोप नहीं लगा रहे हैं, यह जांच का विषय है। हालांकि गुमटी के ऊपर लगा सीमेंट वाला एल्बेस्टर टूटा हुआ मिला है, जिससे उन्हें आशंका है कि किसी ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया हो सकता है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ बरवाडीह थाना में आवेदन देने की बात कही है।
    1
    *बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति*
*बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति*
बरवाडीह: बरवाडीह बस स्टैंड स्थित एक गुमटी में शुक्रवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच आग लगने से दुकानदार उमेश प्रसाद का मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत ठंडा पेय पदार्थ जलकर राख हो गया। 
घटना में करीब दो लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।दुकानदार उमेश प्रसाद ने बताया कि वह हर रोज की तरह शुक्रवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात गश्ती वाहन को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। आग में बड़ी संख्या में मोबाइल चार्जर, केबल, मोबाइल व मोबाइल एसेसरीज, डी-फ्रीजर, कंप्यूटर सेट, फ्रिज/काउंटर तथा अन्य सामान जल गए।घटना की जानकारी मिलने पर मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र व यूथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष दीपक राज समेत कई लोग शनिवार सुबह दुकान पहुंचे और दुकानदार से घटना की जानकारी ली। सभी ने घटना पर दुख जताया।उमेश प्रसाद ने कहा कि इसी दुकान से वह अपने परिवार का रोजी-रोटी चलाते थे। दुकान जल जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की उचित जांच कर दोषियों का पता लगाने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।दुकानदार ने बताया कि वह किसी पर सीधे तौर पर शक या आरोप नहीं लगा रहे हैं, यह जांच का विषय है। हालांकि गुमटी के ऊपर लगा सीमेंट वाला एल्बेस्टर टूटा हुआ मिला है, जिससे उन्हें आशंका है कि किसी ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया हो सकता है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ बरवाडीह थाना में आवेदन देने की बात कही है।
    user_Gulam asgar
    Gulam asgar
    Electronic Store बरवाडीह, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
  • युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका। 29 सितंबर को 16 बड़ी ब्रांड कम्पनियां आ रही है पलामू लगेगा रोजगार मेला। मनातू (पलामू): ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY 2.0) के तहत प्रखंड स्तरीय रोजगार सृजन मेला-सह-मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 29 सितंबर 2026 को मनातू प्रखंड परिसर में आयोजित होगा।
    1
    युवाओं के लिए रोजगार का  सुनहरा मौका। 29 सितंबर को 16 बड़ी ब्रांड कम्पनियां आ रही है पलामू लगेगा रोजगार मेला।
मनातू (पलामू): ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY 2.0) के तहत प्रखंड स्तरीय रोजगार सृजन मेला-सह-मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 29 सितंबर 2026 को मनातू प्रखंड परिसर में आयोजित होगा।
    user_JHARKHAND BULLETIN
    JHARKHAND BULLETIN
    पत्रकार मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), पलामू, झारखंड•
    19 hrs ago
  • JLKM नेता का बड़ा बयान, ₹400000 की एंट्री दी जाती है, एनजीटी लगने के बाद भी बालू का अवैध खनन.... विधायक सांसद एवं सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोप...
    1
    JLKM नेता का बड़ा बयान, ₹400000 की एंट्री दी जाती है, एनजीटी लगने के बाद भी बालू का अवैध खनन....
विधायक सांसद एवं सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोप...
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस मो० मुमताज लातेहार/औरंगाबाद। जिले के कासमा थाना क्षेत्र में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शातिर ठग ने खुद को बस मालिक का आदमी बताकर पेट्रोल पंप पर खड़ी बस दिनदहाड़े उड़ा ली। इस संबंध में ग्राम बसंत, थाना सलैया, जिला -औरंगाबाद निवासी मो० रिजवान खाँ (32 वर्ष) ने कासमा थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि उनकी रिजवान ट्रेवल्स नामक लाल-सफेद रंग की बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02PB 6451, चेसिस नंबर MAT513055JFB02238 और इंजन नंबर 497TC41BRY804116 है, प्रतिदिन मदनपुर भाया रफीगंज कथा बस पड़ाव पर चलती है। रोज की तरह बस को 16 सितंबर की शाम 6 बजे कृषि किसान सेवा पेट्रोल पंप पर प्रति दिन की भांति उस दिन भी खड़ा किया गया था। 17 सितंबर की सुबह 6 बजे जब चालक पंप पर पहुंचा तो बस गायब मिली। पंप कर्मियों से पूछताछ पर पता चला कि एक व्यक्ति खुद को विनय यादव बताते हुए आया था और बोला कि "मालिक ने गाड़ी मंगवाई है।" इतना कहकर वह बस लेकर फरार हो गया। रिजवान खाँ ने कहा कि उन्होंने किसी को बस ले जाने के लिए नहीं भेजा था। काफी तलाश के बाद भी बस नहीं मिली। इस मामले में कासमा थाना में कांड संख्या 68/26, दिनांक 19.09.26 को धारा 303(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    1
    मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस
मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस
मो० मुमताज
लातेहार/औरंगाबाद। जिले के कासमा थाना क्षेत्र में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शातिर ठग ने खुद को बस मालिक का आदमी बताकर पेट्रोल पंप पर खड़ी बस दिनदहाड़े उड़ा ली।
इस संबंध में ग्राम बसंत, थाना सलैया, जिला -औरंगाबाद निवासी मो० रिजवान खाँ (32 वर्ष) ने कासमा थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि उनकी रिजवान ट्रेवल्स नामक लाल-सफेद रंग की बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02PB 6451, चेसिस नंबर MAT513055JFB02238 और इंजन नंबर 497TC41BRY804116 है, प्रतिदिन मदनपुर भाया रफीगंज कथा बस पड़ाव पर चलती है। रोज की तरह बस को 16 सितंबर की शाम 6 बजे कृषि किसान सेवा पेट्रोल पंप पर प्रति दिन की भांति उस दिन भी खड़ा किया गया था।
17 सितंबर की सुबह 6 बजे जब चालक पंप पर पहुंचा तो बस गायब मिली। पंप कर्मियों से पूछताछ पर पता चला कि एक व्यक्ति खुद को विनय यादव बताते हुए आया था और बोला कि "मालिक ने गाड़ी मंगवाई है।" इतना कहकर वह बस लेकर फरार हो गया।
रिजवान खाँ ने कहा कि उन्होंने किसी को बस ले जाने के लिए नहीं भेजा था। काफी तलाश के बाद भी बस नहीं मिली।
इस मामले में कासमा थाना में कांड संख्या 68/26, दिनांक 19.09.26 को धारा 303(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    user_Mumtaz Press Chandwa
    Mumtaz Press Chandwa
    Farmer चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
  • रंका में एनएम के घर चोरी, एक लाख नकद समेत डेढ़ लाख के जेवरात ले गए चोर रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम चंद्रकांति कुमारी के घर शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से एक लाख रुपये नकद, करीब 50 हजार रुपये के सोने-् के जेवरात, लगभग 30 साड़ियां तथा पीतल और कांसे के बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना रंका थाना पुलिस को दी है। चंद्रकांति कुमारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से उनकी ड्यूटी रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थी। वह रातभर ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और कई कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने घर की जांच की तो चोरी की घटना का पता चला। पीड़िता के अनुसार, चोर छत के रास्ते सीढ़ी से घर के अंदर दाखिल हुए और घर में रखे नकद रुपये, जेवरात, साड़ियां तथा बर्तन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    1
    रंका में एनएम के घर चोरी, एक लाख नकद समेत डेढ़ लाख के जेवरात ले गए चोर


रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम चंद्रकांति कुमारी के घर शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से एक लाख रुपये नकद, करीब 50 हजार रुपये के सोने-् के जेवरात, लगभग 30 साड़ियां तथा पीतल और कांसे के बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना रंका थाना पुलिस को दी है।
चंद्रकांति कुमारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से उनकी ड्यूटी रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थी। वह रातभर ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और कई कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने घर की जांच की तो चोरी की घटना का पता चला।
पीड़िता के अनुसार, चोर छत के रास्ते सीढ़ी से घर के अंदर दाखिल हुए और घर में रखे नकद रुपये, जेवरात, साड़ियां तथा बर्तन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • लोहरदगा नगर परिषद में लगी लंबी कतार sir का फॉर्म जमा करने के लिए
    1
    लोहरदगा नगर परिषद में लगी लंबी कतार sir का फॉर्म जमा करने के लिए
    user_उमेश उरांव
    उमेश उरांव
    Video editing service Lohardaga, Jharkhand•
    11 hrs ago
  • यह उलगुलान की शुरुआत है खान खनिज विधेयक 2026 के विरोध में : तौकीर मियां झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गारू। शनिवार की सुबह 11:00 बजे से गारु प्रखंड कार्यालय के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों ने खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में रद्द करने की मांग को लेकर धरना एवं प्रदर्शन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सोपा है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष तोकिर मियां ने कहा कि यह उलगुलान की शुरुआत है।वही बताया कि ये बिल रद्द नहीं होगा तो उग्र आंदोलन होगा।
    1
    यह उलगुलान की शुरुआत है खान खनिज विधेयक 2026 के विरोध में : तौकीर मियां झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गारू।
शनिवार की सुबह 11:00 बजे से गारु प्रखंड कार्यालय के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों ने खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में रद्द करने की मांग को लेकर धरना एवं प्रदर्शन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सोपा है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष तोकिर मियां ने कहा कि यह उलगुलान की शुरुआत है।वही बताया कि ये बिल रद्द नहीं होगा तो उग्र आंदोलन होगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    14 hrs ago
  • चोरी के 13 टुल्लू पंप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल। चैनपुर थाना पुलिस ने गोदाम से टुल्लू पंप सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर निवासी रूपेश कुमार (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय अंजन साहू तथा आकाश कुमार, पिता स्वर्गीय मोहन राम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग व्यक्तियों के पास बेचे गए 13 टुल्लू पंप बरामद किए हैं।
    1
    चोरी के 13 टुल्लू पंप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल।
चैनपुर थाना पुलिस ने गोदाम से टुल्लू पंप सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर निवासी रूपेश कुमार (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय अंजन साहू तथा आकाश कुमार, पिता स्वर्गीय मोहन राम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग व्यक्तियों के पास बेचे गए 13 टुल्लू पंप बरामद किए हैं।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • केंद्र सरकार के विरुद्ध झामुमो ने प्रखंड स्तर पर दिया धरना राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को दिया ज्ञापन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तर पर झामुमो के बैनर तले खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर ताना शाही का लगया आरोप कहा राज्य के खनिज संपदा को केंद्र सरकार अपने कब्जे में लेकर जनहित व विकास कार्य को अवरुद्ध करने का कार्य किया है। राज्य में राजस्व की कमी होने की बात बताते हुए राज्य के जनता की विकास पर प्रहार किया है। सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार प्रकट करते हुए खान एवं खनिज संशोधक विधेयक स्थगित नही होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन का घोषणा किया।
    1
    केंद्र सरकार के विरुद्ध झामुमो ने प्रखंड स्तर पर दिया धरना  राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को दिया ज्ञापन
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तर पर झामुमो के बैनर तले खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर ताना शाही का लगया आरोप कहा राज्य के खनिज संपदा को केंद्र सरकार अपने कब्जे में लेकर जनहित व विकास कार्य को अवरुद्ध करने का कार्य किया है। राज्य में राजस्व की कमी होने की बात बताते हुए राज्य के जनता की विकास पर प्रहार किया है। सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार प्रकट करते हुए खान एवं खनिज संशोधक विधेयक स्थगित नही होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन का घोषणा किया।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.