logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

JLKM नेता का बड़ा बयान, ₹400000 की एंट्री दी जाती है, एनजीटी लगने के बाद भी बालू का अवैध खनन.... विधायक सांसद एवं सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोप...

19 hrs ago
user_Badri Narayan Sahu
Badri Narayan Sahu
किसको, लोहरदगा, झारखंड•
19 hrs ago

JLKM नेता का बड़ा बयान, ₹400000 की एंट्री दी जाती है, एनजीटी लगने के बाद भी बालू का अवैध खनन.... विधायक सांसद एवं सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोप...

More news from Jharkhand and nearby areas
  • लोहरदगा नगर परिषद में लगी लंबी कतार sir का फॉर्म जमा करने के लिए
    1
    लोहरदगा नगर परिषद में लगी लंबी कतार sir का फॉर्म जमा करने के लिए
    user_उमेश उरांव
    उमेश उरांव
    Video editing service Lohardaga, Jharkhand•
    10 hrs ago
  • JLKM नेता का बड़ा बयान, ₹400000 की एंट्री दी जाती है, एनजीटी लगने के बाद भी बालू का अवैध खनन.... विधायक सांसद एवं सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोप...
    1
    JLKM नेता का बड़ा बयान, ₹400000 की एंट्री दी जाती है, एनजीटी लगने के बाद भी बालू का अवैध खनन....
विधायक सांसद एवं सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोप...
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • लोहरदगा जिले के बिसरार प्रखंड के हेसाग पंचायत की हकीकत
    1
    लोहरदगा जिले के बिसरार प्रखंड के हेसाग पंचायत की हकीकत
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस मो० मुमताज लातेहार/औरंगाबाद। जिले के कासमा थाना क्षेत्र में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शातिर ठग ने खुद को बस मालिक का आदमी बताकर पेट्रोल पंप पर खड़ी बस दिनदहाड़े उड़ा ली। इस संबंध में ग्राम बसंत, थाना सलैया, जिला -औरंगाबाद निवासी मो० रिजवान खाँ (32 वर्ष) ने कासमा थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि उनकी रिजवान ट्रेवल्स नामक लाल-सफेद रंग की बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02PB 6451, चेसिस नंबर MAT513055JFB02238 और इंजन नंबर 497TC41BRY804116 है, प्रतिदिन मदनपुर भाया रफीगंज कथा बस पड़ाव पर चलती है। रोज की तरह बस को 16 सितंबर की शाम 6 बजे कृषि किसान सेवा पेट्रोल पंप पर प्रति दिन की भांति उस दिन भी खड़ा किया गया था। 17 सितंबर की सुबह 6 बजे जब चालक पंप पर पहुंचा तो बस गायब मिली। पंप कर्मियों से पूछताछ पर पता चला कि एक व्यक्ति खुद को विनय यादव बताते हुए आया था और बोला कि "मालिक ने गाड़ी मंगवाई है।" इतना कहकर वह बस लेकर फरार हो गया। रिजवान खाँ ने कहा कि उन्होंने किसी को बस ले जाने के लिए नहीं भेजा था। काफी तलाश के बाद भी बस नहीं मिली। इस मामले में कासमा थाना में कांड संख्या 68/26, दिनांक 19.09.26 को धारा 303(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    1
    मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस
मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस
मो० मुमताज
लातेहार/औरंगाबाद। जिले के कासमा थाना क्षेत्र में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शातिर ठग ने खुद को बस मालिक का आदमी बताकर पेट्रोल पंप पर खड़ी बस दिनदहाड़े उड़ा ली।
इस संबंध में ग्राम बसंत, थाना सलैया, जिला -औरंगाबाद निवासी मो० रिजवान खाँ (32 वर्ष) ने कासमा थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि उनकी रिजवान ट्रेवल्स नामक लाल-सफेद रंग की बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02PB 6451, चेसिस नंबर MAT513055JFB02238 और इंजन नंबर 497TC41BRY804116 है, प्रतिदिन मदनपुर भाया रफीगंज कथा बस पड़ाव पर चलती है। रोज की तरह बस को 16 सितंबर की शाम 6 बजे कृषि किसान सेवा पेट्रोल पंप पर प्रति दिन की भांति उस दिन भी खड़ा किया गया था।
17 सितंबर की सुबह 6 बजे जब चालक पंप पर पहुंचा तो बस गायब मिली। पंप कर्मियों से पूछताछ पर पता चला कि एक व्यक्ति खुद को विनय यादव बताते हुए आया था और बोला कि "मालिक ने गाड़ी मंगवाई है।" इतना कहकर वह बस लेकर फरार हो गया।
रिजवान खाँ ने कहा कि उन्होंने किसी को बस ले जाने के लिए नहीं भेजा था। काफी तलाश के बाद भी बस नहीं मिली।
इस मामले में कासमा थाना में कांड संख्या 68/26, दिनांक 19.09.26 को धारा 303(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
    user_Mumtaz Press Chandwa
    Mumtaz Press Chandwa
    Farmer चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    8 hrs ago
  • केंद्र सरकार के विरुद्ध झामुमो ने प्रखंड स्तर पर दिया धरना राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को दिया ज्ञापन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तर पर झामुमो के बैनर तले खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर ताना शाही का लगया आरोप कहा राज्य के खनिज संपदा को केंद्र सरकार अपने कब्जे में लेकर जनहित व विकास कार्य को अवरुद्ध करने का कार्य किया है। राज्य में राजस्व की कमी होने की बात बताते हुए राज्य के जनता की विकास पर प्रहार किया है। सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार प्रकट करते हुए खान एवं खनिज संशोधक विधेयक स्थगित नही होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन का घोषणा किया।
    1
    केंद्र सरकार के विरुद्ध झामुमो ने प्रखंड स्तर पर दिया धरना  राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को दिया ज्ञापन
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तर पर झामुमो के बैनर तले खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर ताना शाही का लगया आरोप कहा राज्य के खनिज संपदा को केंद्र सरकार अपने कब्जे में लेकर जनहित व विकास कार्य को अवरुद्ध करने का कार्य किया है। राज्य में राजस्व की कमी होने की बात बताते हुए राज्य के जनता की विकास पर प्रहार किया है। सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार प्रकट करते हुए खान एवं खनिज संशोधक विधेयक स्थगित नही होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन का घोषणा किया।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू
    1
    लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    8 hrs ago
  • सिसई : घाघरा - कोटाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत रांची से कोटाम वाया सिसई बरगांव, अरंगी, पुटो, खरका और घाघरा चलेगी न्यू सिसई रोडवेज बस; रांची से कोटाम आना -जाना हुआ आसान सिसई (गुमला)। क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन को लेकर राहत भरी खबर है। ग्रामीण यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रांची से कोटाम वाया सिसई, बरगांव, अरंगी, पुटो, खरका और घाघरा के लिए न्यू सिसई रोडवेज बस सेवा का शनिवार को सिसई बस स्टैंड से शुभारंभ किया गया। बस सेवा शुरू होने से सिसई समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को घाघरा और कोटाम आने-जाने में समय और किराये की बचत होगी। बस सेवा के शुभारंभ से पहले सिसई अंजुमन इस्लामिया की ओर से बस के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए विशेष दुआ की गई। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि सह कुदरा पंचायत मुखिया प्रकाश उरांव, सिसई सदर सलमान अली, आजाद अंसारी, जाकिर अली, बैबुल अंसारी, राजा अंसारी, समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव डेविड, मनोज वर्मा और निलेश उरांव ने संयुक्त रूप से विधिवत् फीता काटकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर बस ऑनर राशिद करीम सहित स्थानीय लोग और यात्री मौजूद रहे। बस सेवा शुरू होने से लोगों में उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय से होगा परिचालन बस रांची से सुबह 7:40 बजे कोटाम के लिए रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार बस सिसई सुबह 10 बजे, घाघरा 11 बजे और कोटाम 11:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में बस कोटाम से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर घाघरा 2 बजे और सिसई 3:20 बजे पहुंचेगी। इससे इन क्षेत्रों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं नौकरीपेशा लोगों समेत अन्य यात्रियों को रांची आने - जाने में सुविधा मिलेगी। बस ऑनर मो. राशिद करीम ने बताया कि सिसई से बरगांव और घाघरा होते हुए कोटाम तक यात्री बसों की कमी के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। घाघरा जाने वाले यात्रियों को कई बार गुमला होकर जाना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त समय के साथ अधिक किराया भी खर्च करना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग पर सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए इस रूट पर बस सेवा शुरू की गई है। इससे यात्रियों को सीधे और सुविधाजनक आवागमन का विकल्प मिलेगा तथा समय और यात्रा खर्च में भी कमी आएगी। मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद अंसारी, प्रखंड उप प्रमुख सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निलेश उरांव, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बैबुल अंसारी, माही बस के ऑनर मुकेश श्रीवास्तव डेविड, मनोज वर्मा, प्रखंड डीलर संघ अध्यक्ष मकीम अंसारी, पंसस जाकिर अली समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
    4
    सिसई : घाघरा - कोटाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत 

रांची से कोटाम वाया सिसई बरगांव, अरंगी, पुटो, खरका और घाघरा चलेगी न्यू सिसई रोडवेज बस; रांची से कोटाम आना -जाना हुआ आसान 
सिसई (गुमला)। क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन को लेकर राहत भरी खबर है। ग्रामीण यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रांची से कोटाम वाया सिसई, बरगांव, अरंगी, पुटो, खरका और घाघरा के लिए न्यू सिसई रोडवेज बस सेवा का शनिवार को सिसई बस स्टैंड से शुभारंभ किया गया। बस सेवा शुरू होने से सिसई समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को घाघरा और कोटाम आने-जाने में समय और किराये की बचत होगी।
बस सेवा के शुभारंभ से पहले सिसई अंजुमन इस्लामिया की ओर से बस के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए विशेष दुआ की गई। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि सह कुदरा पंचायत मुखिया प्रकाश उरांव, सिसई सदर सलमान अली, आजाद अंसारी, जाकिर अली, बैबुल अंसारी, राजा अंसारी, समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव डेविड, मनोज वर्मा और निलेश उरांव ने संयुक्त रूप से विधिवत् फीता काटकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर बस ऑनर राशिद करीम सहित स्थानीय लोग और यात्री मौजूद रहे। बस सेवा शुरू होने से लोगों में उत्साह देखने को मिला।
निर्धारित समय से होगा परिचालन
बस रांची से सुबह 7:40 बजे कोटाम के लिए रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार बस सिसई सुबह 10 बजे, घाघरा 11 बजे और कोटाम 11:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में बस कोटाम से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर घाघरा 2 बजे और सिसई 3:20 बजे पहुंचेगी। इससे इन क्षेत्रों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं नौकरीपेशा लोगों समेत अन्य यात्रियों को रांची आने - जाने में सुविधा मिलेगी।
बस ऑनर मो. राशिद करीम ने बताया कि सिसई से बरगांव और घाघरा होते हुए कोटाम तक यात्री बसों की कमी के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। घाघरा जाने वाले यात्रियों को कई बार गुमला होकर जाना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त समय के साथ अधिक किराया भी खर्च करना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग पर सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए इस रूट पर बस सेवा शुरू की गई है। इससे यात्रियों को सीधे और सुविधाजनक आवागमन का विकल्प मिलेगा तथा समय और यात्रा खर्च में भी कमी आएगी।
मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद अंसारी, प्रखंड उप प्रमुख सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निलेश उरांव, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बैबुल अंसारी, माही बस के ऑनर मुकेश श्रीवास्तव डेविड, मनोज वर्मा, प्रखंड डीलर संघ अध्यक्ष मकीम अंसारी, पंसस जाकिर अली समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • सिसई : खान - खनिज संशोधन कानून के खिलाफ झामुमो का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन राज्यों के संवैधानिक अधिकार, झारखंड की वित्तीय स्वायतता और आदिवासी - मूलवासी समाज के अधिकारों की उठाई आवाज़ सिसई (गुमला)। केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में झामुमो सिसई प्रखंड कमिटी ने शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर धरना में शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के दौरान झामुमो नेताओं ने राज्यों के संवैधानिक एवं संघीय अधिकारों, झारखंड की वित्तीय स्वायत्तता तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन और खनिज अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम छह सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संशोधन अधिनियम की धारा 9डी के राज्यों के संवैधानिक अधिकारों पर प्रभाव का गंभीर परीक्षण कराने, खनिज उत्पादक राज्यों से संस्थागत परामर्श सुनिश्चित करने तथा राज्यों के खनिज संसाधनों से जुड़े वित्तीय अधिकारों और विकास आवश्यकताओं के बीच संवैधानिक संतुलन कायम करने की मांग की गई। साथ ही झारखंड के लंबित खनन संबंधी आर्थिक दावों के शीघ्र निपटारे, आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापित परिवारों एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों को खनिज नीति में प्राथमिकता देने की मांग रखी गई। ज्ञापन में 25 जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय की नौ सदस्यीय संविधान पीठ द्वारा मिनिरल एरिया डेवलेपमेंट ऑथोरिटी बनाम स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड मामले में राज्यों के खनिज अधिकारों एवं खनिजयुक्त भूमि पर कराधान संबंधी संवैधानिक शक्तियों पर दिए गए निर्णय को अंगीकार करने की मांग भी की गई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह कुदरा पंचायत मुखिया प्रकाश उरांव, जिप सदस्य सिसई उत्तरी विजयलक्ष्मी कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश तिर्की, शशि साहू, सलमान अली, मकीम अंसारी, उमर फारूक अंसारी, पंसस जाकिर अली, राजा अंसारी, राशिद करीम, दिलीप साहू, विकास महली, सहाबीर उरांव सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    4
    सिसई : खान - खनिज संशोधन कानून के खिलाफ झामुमो का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

राज्यों के संवैधानिक अधिकार, झारखंड की वित्तीय स्वायतता और आदिवासी - मूलवासी समाज के अधिकारों की उठाई आवाज़ 
सिसई (गुमला)। केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में झामुमो सिसई प्रखंड कमिटी ने शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर धरना में शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने के दौरान झामुमो नेताओं ने राज्यों के संवैधानिक एवं संघीय अधिकारों, झारखंड की वित्तीय स्वायत्तता तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन और खनिज अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम छह सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में संशोधन अधिनियम की धारा 9डी के राज्यों के संवैधानिक अधिकारों पर प्रभाव का गंभीर परीक्षण कराने, खनिज उत्पादक राज्यों से संस्थागत परामर्श सुनिश्चित करने तथा राज्यों के खनिज संसाधनों से जुड़े वित्तीय अधिकारों और विकास आवश्यकताओं के बीच संवैधानिक संतुलन कायम करने की मांग की गई। साथ ही झारखंड के लंबित खनन संबंधी आर्थिक दावों के शीघ्र निपटारे, आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापित परिवारों एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों को खनिज नीति में प्राथमिकता देने की मांग रखी गई।
ज्ञापन में 25 जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय की नौ सदस्यीय संविधान पीठ द्वारा मिनिरल एरिया डेवलेपमेंट ऑथोरिटी बनाम स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड मामले में राज्यों के खनिज अधिकारों एवं खनिजयुक्त भूमि पर कराधान संबंधी संवैधानिक शक्तियों पर दिए गए निर्णय को अंगीकार करने की मांग भी की गई।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह कुदरा पंचायत मुखिया प्रकाश उरांव, जिप सदस्य सिसई उत्तरी विजयलक्ष्मी कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश तिर्की, शशि साहू, सलमान अली, मकीम अंसारी, उमर फारूक अंसारी, पंसस जाकिर अली, राजा अंसारी, राशिद करीम, दिलीप साहू, विकास महली, सहाबीर उरांव सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.