*बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति* *बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति* बरवाडीह: बरवाडीह बस स्टैंड स्थित एक गुमटी में शुक्रवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच आग लगने से दुकानदार उमेश प्रसाद का मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत ठंडा पेय पदार्थ जलकर राख हो गया। घटना में करीब दो लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।दुकानदार उमेश प्रसाद ने बताया कि वह हर रोज की तरह शुक्रवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात गश्ती वाहन को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। आग में बड़ी संख्या में मोबाइल चार्जर, केबल, मोबाइल व मोबाइल एसेसरीज, डी-फ्रीजर, कंप्यूटर सेट, फ्रिज/काउंटर तथा अन्य सामान जल गए।घटना की जानकारी मिलने पर मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र व यूथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष दीपक राज समेत कई लोग शनिवार सुबह दुकान पहुंचे और दुकानदार से घटना की जानकारी ली। सभी ने घटना पर दुख जताया।उमेश प्रसाद ने कहा कि इसी दुकान से वह अपने परिवार का रोजी-रोटी चलाते थे। दुकान जल जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की उचित जांच कर दोषियों का पता लगाने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।दुकानदार ने बताया कि वह किसी पर सीधे तौर पर शक या आरोप नहीं लगा रहे हैं, यह जांच का विषय है। हालांकि गुमटी के ऊपर लगा सीमेंट वाला एल्बेस्टर टूटा हुआ मिला है, जिससे उन्हें आशंका है कि किसी ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया हो सकता है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ बरवाडीह थाना में आवेदन देने की बात कही है।
*बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति* *बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति* बरवाडीह: बरवाडीह बस स्टैंड स्थित एक गुमटी में शुक्रवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच आग लगने से दुकानदार उमेश प्रसाद का मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत ठंडा पेय पदार्थ जलकर राख हो गया। घटना में करीब दो लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।दुकानदार उमेश प्रसाद ने बताया कि वह हर रोज की तरह शुक्रवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात गश्ती वाहन को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। आग में बड़ी संख्या में मोबाइल चार्जर, केबल, मोबाइल व मोबाइल एसेसरीज, डी-फ्रीजर, कंप्यूटर सेट, फ्रिज/काउंटर तथा अन्य सामान जल गए।घटना की जानकारी मिलने पर मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र व यूथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष दीपक राज समेत कई लोग शनिवार सुबह दुकान पहुंचे और दुकानदार से घटना की जानकारी ली। सभी ने घटना पर दुख जताया।उमेश प्रसाद ने कहा कि इसी दुकान से वह अपने परिवार का रोजी-रोटी चलाते थे। दुकान जल जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की उचित जांच कर दोषियों का पता लगाने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।दुकानदार ने बताया कि वह किसी पर सीधे तौर पर शक या आरोप नहीं लगा रहे हैं, यह जांच का विषय है। हालांकि गुमटी के ऊपर लगा सीमेंट वाला एल्बेस्टर टूटा हुआ मिला है, जिससे उन्हें आशंका है कि किसी ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया हो सकता है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ बरवाडीह थाना में आवेदन देने की बात कही है।
- *मधुमक्खियों के हमले में कई लोग घायल,एक की इलाज के दौरान मौत बरवाडीह। बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा पंचायत अंतर्गत खुरा गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे मधुमक्खियों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दिनेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुदेश्वर साव, रौशन गुप्ता, रितिक कुमार समेत कई लोग घायल हो गए।घटना खुरा गांव के शिव मंदिर के समीप नदी के उस पार हुई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में तीन घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल सुदेश्वर साव को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।परिजन उनके साथ गए हैं।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा एक्का, डॉ. अमित कुमार सिंह, एएनएम, ड्रेसर समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का इलाज किया। घटना की जानकारी मिलने पर बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ,खुरा ग्राम प्रधान सुरजमल प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।इलाज के दौरान एक कि मौत1
- MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन । MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जोहार झारखण्ड/ गारू संवाददाता जल-जंगल-जमीन व खनिज अधिकारों की रक्षा की उठाई मांग, संशोधन के प्रावधानों पर जताई आपत्ति जोहार झारखण्ड/गारू संवाददाता गारू। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गारू प्रखंड कमेटी की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। शनिवार को झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड के संवैधानिक अधिकारों तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों की रक्षा की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड की पहचान उसकी मिट्टी, जंगल, पहाड़, नदियों और खनिज संपदा से जुड़ी हुई है। आदिवासी एवं मूलवासी समाज के लिए प्राकृतिक संसाधन केवल आर्थिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति, पहचान और अस्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में खनिज संसाधनों से संबंधित किसी भी कानून या नीति में राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। राज्य के संवैधानिक अधिकारों पर जताई चिंता झामुमो की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में MMDR संशोधन से जुड़े प्रावधानों को लेकर राज्य के अधिकारों पर चिंता व्यक्त की गई है। पत्र में कहा गया है कि खनिज अधिकारों, खनिज-युक्त भूमि तथा उनसे संबंधित कराधान के विषय राज्य के संवैधानिक एवं संघीय अधिकारों से जुड़े हुए हैं। इसलिए इस मामले में संवैधानिक प्रावधानों और राज्यों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में 25 जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Mineral Area Development Authority बनाम Steel Authority of India Ltd. मामले में दिए गए निर्णय का भी उल्लेख किया गया है। झामुमो ने राष्ट्रपति से इस पूरे विषय के संवैधानिक, संघीय, वित्तीय, सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा की मांग पत्र में कहा गया है कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापित परिवारों एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों को खनिज नीति और विकास प्रक्रिया में उचित स्थान मिलना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों से स्थानीय जनता, युवाओं और राज्य के विकास को अधिक लाभ मिलने की भी मांग की गई है। झामुमो ने कहा कि जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा झारखंड के लोगों के जीवन और पहचान से जुड़ी है। इसलिए इन संसाधनों से जुड़े किसी भी निर्णय में स्थानीय समुदायों के हितों और राज्य के संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण जरूरी है। राष्ट्रपति से आवश्यक पहल की अपील ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि MMDR संशोधन से जुड़े विषयों पर संविधान के तहत उपलब्ध विकल्पों तथा राज्य के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पहल की जाए। झामुमो गारू प्रखंड की ओर से कहा गया कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाता रहेगा। ज्ञापन पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मो. तौकीर मियां सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। पत्र में “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” एवं “शिबू सोरेन जिंदाबाद” के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा और राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया है।2
- खान खनिज बिल 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा मनिका प्रखंड इकाई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा इस बिल को वापस लेने की मांग की मनिका प्रखंड मुख्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड इकाई ने प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर वाड़ा के के नेतृत्व में खान खनिज बिल 2026 MMDR के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र लोहरा उपस्थित रहे तथा उन्होंने कहा की केंद्र सरकार जो खान खनिज बिल बिना किसी के सहमति और गुपचुप तरीके से लेकर आई तथा इस बिल को अल्पकालीन समय मे पास करा लिया गया |इस बिल के आने से झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाए प्रभावित होगी , केंद्र सरकार को राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं हजम नहीं हो रही है ,जिसे प्रभावित करने की ओछी मानसिकता के साथ इस बिल को लाया , जिसे झारखंडवासी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं ,यदि केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे| जबकी प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर बाडा ने कहा झारखंड सरकार के खिलाफ जो एमएमडीआर बिल पारित किया गया है,उसे वापस लिया जाए और झारखंड में जो खनिज संपदा है उसका टैक्स झारखंड सरकार को मिले जिससे झारखंड में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित न हो तथा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है ,तो हम इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे| इस कार्यक्रम में प्रखंड सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, संगठन सचिव ओमप्रकाश गुप्ता ,प्रखंड उपाध्यक्ष संदीप उरांव, जिला सचिव श्री सिकेश्वर राम जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राम, युवा जिला मोर्चा के उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर ,प्रखंड उपाध्यक्ष राजमोहन लोहरा, वरिष्ठ लीडर संदीप राम, जुंगुरु पंचायत अध्यक्ष सोमर उरांव ,मटलोंग पंचायत अध्यक्ष राजपाल उरांव, पलेहा पंचायत अध्यक्ष मीना देवी, डोंकी पंचायत अध्यक्ष सूरजमल उरांव, कोपे पंचायत अध्यक्ष मुरारी प्रजापति, रांकी कला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र उरांव, बंदुवा पंचायत अध्यक्ष जगबीर उरांव तथा कई झारखंड मुक्ति मोर्चा के निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे3
- मनिका प्रखंड कार्यालय के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने खान खनिज बिल के विरुद्ध में दिया एक दिवसीय धरना मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के मनिका प्रखंड अध्यक्ष ने कहे की अगर केंद्र सरकार खान खनिज बिल को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन जारी रहेगा1
- युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका। 29 सितंबर को 16 बड़ी ब्रांड कम्पनियां आ रही है पलामू लगेगा रोजगार मेला। मनातू (पलामू): ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY 2.0) के तहत प्रखंड स्तरीय रोजगार सृजन मेला-सह-मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 29 सितंबर 2026 को मनातू प्रखंड परिसर में आयोजित होगा।1
- लातेहार स्टेशन नवरंग चौक फुटबॉल टूर्नामेंट 25 सितम्बर से शुरू1
- रंका में एनएम के घर चोरी, एक लाख नकद समेत डेढ़ लाख के जेवरात ले गए चोर रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम चंद्रकांति कुमारी के घर शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से एक लाख रुपये नकद, करीब 50 हजार रुपये के सोने-् के जेवरात, लगभग 30 साड़ियां तथा पीतल और कांसे के बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना रंका थाना पुलिस को दी है। चंद्रकांति कुमारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से उनकी ड्यूटी रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थी। वह रातभर ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और कई कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने घर की जांच की तो चोरी की घटना का पता चला। पीड़िता के अनुसार, चोर छत के रास्ते सीढ़ी से घर के अंदर दाखिल हुए और घर में रखे नकद रुपये, जेवरात, साड़ियां तथा बर्तन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।1
- *बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति* *बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति* बरवाडीह: बरवाडीह बस स्टैंड स्थित एक गुमटी में शुक्रवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच आग लगने से दुकानदार उमेश प्रसाद का मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत ठंडा पेय पदार्थ जलकर राख हो गया। घटना में करीब दो लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।दुकानदार उमेश प्रसाद ने बताया कि वह हर रोज की तरह शुक्रवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात गश्ती वाहन को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। आग में बड़ी संख्या में मोबाइल चार्जर, केबल, मोबाइल व मोबाइल एसेसरीज, डी-फ्रीजर, कंप्यूटर सेट, फ्रिज/काउंटर तथा अन्य सामान जल गए।घटना की जानकारी मिलने पर मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र व यूथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष दीपक राज समेत कई लोग शनिवार सुबह दुकान पहुंचे और दुकानदार से घटना की जानकारी ली। सभी ने घटना पर दुख जताया।उमेश प्रसाद ने कहा कि इसी दुकान से वह अपने परिवार का रोजी-रोटी चलाते थे। दुकान जल जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की उचित जांच कर दोषियों का पता लगाने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।दुकानदार ने बताया कि वह किसी पर सीधे तौर पर शक या आरोप नहीं लगा रहे हैं, यह जांच का विषय है। हालांकि गुमटी के ऊपर लगा सीमेंट वाला एल्बेस्टर टूटा हुआ मिला है, जिससे उन्हें आशंका है कि किसी ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया हो सकता है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ बरवाडीह थाना में आवेदन देने की बात कही है।1