*मधुमक्खियों के हमले में कई लोग घायल,एक की इलाज के दौरान मौत बरवाडीह। बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा पंचायत अंतर्गत खुरा गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे मधुमक्खियों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दिनेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुदेश्वर साव, रौशन गुप्ता, रितिक कुमार समेत कई लोग घायल हो गए।घटना खुरा गांव के शिव मंदिर के समीप नदी के उस पार हुई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में तीन घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल सुदेश्वर साव को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।परिजन उनके साथ गए हैं।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा एक्का, डॉ. अमित कुमार सिंह, एएनएम, ड्रेसर समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का इलाज किया। घटना की जानकारी मिलने पर बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ,खुरा ग्राम प्रधान सुरजमल प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।इलाज के दौरान एक कि मौत
*मधुमक्खियों के हमले में कई लोग घायल,एक की इलाज के दौरान मौत बरवाडीह। बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा पंचायत अंतर्गत खुरा गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे मधुमक्खियों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दिनेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुदेश्वर साव, रौशन गुप्ता, रितिक कुमार समेत कई लोग घायल हो गए।घटना खुरा गांव के शिव मंदिर के समीप नदी के उस पार हुई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में तीन घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल सुदेश्वर साव को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।परिजन उनके साथ गए हैं।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा एक्का, डॉ. अमित कुमार सिंह, एएनएम, ड्रेसर समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का इलाज किया। घटना की जानकारी मिलने पर बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ,खुरा ग्राम प्रधान सुरजमल प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।इलाज के दौरान एक कि मौत
- रंका में एनएम के घर चोरी, एक लाख नकद समेत डेढ़ लाख के जेवरात ले गए चोर रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम चंद्रकांति कुमारी के घर शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से एक लाख रुपये नकद, करीब 50 हजार रुपये के सोने-् के जेवरात, लगभग 30 साड़ियां तथा पीतल और कांसे के बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना रंका थाना पुलिस को दी है। चंद्रकांति कुमारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से उनकी ड्यूटी रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थी। वह रातभर ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और कई कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने घर की जांच की तो चोरी की घटना का पता चला। पीड़िता के अनुसार, चोर छत के रास्ते सीढ़ी से घर के अंदर दाखिल हुए और घर में रखे नकद रुपये, जेवरात, साड़ियां तथा बर्तन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।1
- खान एवं खनिज विधायक 2026 के विरोध में झामुमो ने लातेहार जिला के सभी प्रखंडों में किया प्रदर्शन ,शनिवार की सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक। जिस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सीधे इस बिल का विरोध करते हुए रद्द करने की मांग किया और संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सोपा ।झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अनुसार यह बिल खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्यों के लिए एक अभिशाप जैसा है ।और राज्यों के अधिकार को केंद्रित करने का एक बड़ा प्रयास है। लातेहार जिला के सभी प्रखंडों में हुए विरोध पर प्रदर्शन का नेतृत्व संबंधित प्रखंड के प्रखंड अध्यक्षों ने किया।1
- झारखंड में कोयला चोरी पर रोक लगायेंगे l मान्निये श्री अमित साह जी झारखंड में कोयले की चोरी मुख्य रूप से संगठित माफियाओं, अवैध खनन, और सुरक्षा तंत्र में मिलीभगत के जरिए की जा रही है। कोयला चोरी के मुख्य तरीके और कारण अवैध खनन और रैट-होल माइनिंग: खदानों में अवैध तरीके से छोटे व संकरे गड्ढे (रैट-होल) बनाकर या खुली खदानों (ओपन-कास्ट माइंस) से रात के समय अवैध रूप से कोयला निकाला जाता है। [1] वाहनों के जरिए अवैध परिवहन: ट्रकों, हाइवा (बड़े डंपर), ट्रैक्टरों, और यहां तक कि साइकिलों के जरिए भी चोरी किए गए कोयले को एक जगह से दूसरी जगह चुपचाप पहुंचाया जाता है। [1, 2, 3] संगठित सिंडिकेट और मिलीभगत: स्थानीय स्तर पर अपराधियों और कोयला माफियाओं का एक नेटवर्क काम करता है, जो फर्जी चालान या दस्तावेजों के सहारे अवैध कोयले को वैध दिखाने की कोशिश करता है। [1, 2] परित्यक्त (बंद) खदानें: ऐसी खदानें जहां काम बंद हो चुका है, वहां सुरक्षा न होने का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन किया जाता है। [1, 2] सरकार और प्रशासन के कदम इस चोरी को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने 'जीरो कोल लीकेज' (Zero Coal Leakage) अभियान चलाया है। इसके तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को खदानों की सुरक्षा और MMDR Act के तहत जब्ती व तलाशी के विशेष अधिकार दिए गए हैं। साथ ही, ड्रोन से निगरानी और कमांड सेंटर्स के जरिए चौकसी बढ़ाई गई है। [1, 2, 3, 4]1
- डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति सहित श्रद्धालु थाने का किया घेराव डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस ने डीजे बंद करने को कहा, नाराज समिति के लोगों ने करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर किया प्रदर्शन; समझाइश के बाद लौटे रामानुजगंज। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शनिवार को डीजे बंद कराने को लेकर स्थिति गरमा गई। पुलिस द्वारा डीजे बंद करने के लिए कहे जाने से नाराज गणेश पूजा समिति के लोग बड़ी संख्या में रामानुजगंज थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक समिति के लोग थाने के बाहर मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी बुलाया। जानकारी के अनुसार, गणेशोत्सव से पहले रामानुजगंज में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीजे पर प्रतिबंध सहित त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसी बीच शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए एक समिति का जुलूस डीजे के साथ थाना रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने जुलूस में बज रहे डीजे को बंद करने के लिए कहा। पुलिस की कार्रवाई से समिति के लोग नाराज हो गए और बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर घेराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते थाने के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने समिति के लोगों से बातचीत कर उन्हें डीजे प्रतिबंध से संबंधित निर्देशों की जानकारी दी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर मौजूद रहने के बाद पुलिस की समझाइश पर समिति के लोग वापस लौट गए। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।1
- खनिज संशोधन बिल के विरोध में झामुमो का एकदिवसीय धरना अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [ लातेहार] : खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। जिला संगठन सचिव परवेज आलम ने कहा कि विधेयक रद्द होने तक संघर्ष जारी रहेगा।1
- मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस मालिक का नाम लेकर दिनदहाड़े बस पर हाथ साफ पेट्रोल पंप से उड़ाई गई रिजवान ट्रेवल्स की बस मो० मुमताज लातेहार/औरंगाबाद। जिले के कासमा थाना क्षेत्र में चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शातिर ठग ने खुद को बस मालिक का आदमी बताकर पेट्रोल पंप पर खड़ी बस दिनदहाड़े उड़ा ली। इस संबंध में ग्राम बसंत, थाना सलैया, जिला -औरंगाबाद निवासी मो० रिजवान खाँ (32 वर्ष) ने कासमा थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि उनकी रिजवान ट्रेवल्स नामक लाल-सफेद रंग की बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR02PB 6451, चेसिस नंबर MAT513055JFB02238 और इंजन नंबर 497TC41BRY804116 है, प्रतिदिन मदनपुर भाया रफीगंज कथा बस पड़ाव पर चलती है। रोज की तरह बस को 16 सितंबर की शाम 6 बजे कृषि किसान सेवा पेट्रोल पंप पर प्रति दिन की भांति उस दिन भी खड़ा किया गया था। 17 सितंबर की सुबह 6 बजे जब चालक पंप पर पहुंचा तो बस गायब मिली। पंप कर्मियों से पूछताछ पर पता चला कि एक व्यक्ति खुद को विनय यादव बताते हुए आया था और बोला कि "मालिक ने गाड़ी मंगवाई है।" इतना कहकर वह बस लेकर फरार हो गया। रिजवान खाँ ने कहा कि उन्होंने किसी को बस ले जाने के लिए नहीं भेजा था। काफी तलाश के बाद भी बस नहीं मिली। इस मामले में कासमा थाना में कांड संख्या 68/26, दिनांक 19.09.26 को धारा 303(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।1
- एमएमडीआर बिल के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध रंका प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से एमएमडीआर बिल के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना जिला युवा अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चला। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर बिल का विरोध करते हुए इसे लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। धरना में शामिल नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए इस बिल के प्रावधानों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिल का विरोध किया। धरना के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रखंड मुख्यालय में संबंधित पदाधिकारी के उपस्थित नहीं रहने के कारण झामुमो नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड के नाजिर को सौंपा। नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को उचित माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर जिला पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्लाह अंसारी, प्रवक्ता कार्तिक पांडेय, धर्मेंद्र पाठक, अहमद अली, पप्पू यादव सहित झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।1
- मोदी सरकार का खान खनिज विधेयक बिल 2026 झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है: प्रदीप गंझू झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बालूमाथ। खान खनिज विधेयक 2026 के विरोध में एवं रद्द करने की मांग को लेकर बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंजू ने कहा कि मोदी सरकार का यह बिल झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बिल को रद्द करना होगा।1
- JLKM नेता का बड़ा बयान, ₹400000 की एंट्री दी जाती है, एनजीटी लगने के बाद भी बालू का अवैध खनन.... विधायक सांसद एवं सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोप...1