डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति सहित श्रद्धालु थाने का किया घेराव डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस ने डीजे बंद करने को कहा, नाराज समिति के लोगों ने करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर किया प्रदर्शन; समझाइश के बाद लौटे रामानुजगंज। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शनिवार को डीजे बंद कराने को लेकर स्थिति गरमा गई। पुलिस द्वारा डीजे बंद करने के लिए कहे जाने से नाराज गणेश पूजा समिति के लोग बड़ी संख्या में रामानुजगंज थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक समिति के लोग थाने के बाहर मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी बुलाया। जानकारी के अनुसार, गणेशोत्सव से पहले रामानुजगंज में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीजे पर प्रतिबंध सहित त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसी बीच शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए एक समिति का जुलूस डीजे के साथ थाना रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने जुलूस में बज रहे डीजे को बंद करने के लिए कहा। पुलिस की कार्रवाई से समिति के लोग नाराज हो गए और बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर घेराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते थाने के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने समिति के लोगों से बातचीत कर उन्हें डीजे प्रतिबंध से संबंधित निर्देशों की जानकारी दी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर मौजूद रहने के बाद पुलिस की समझाइश पर समिति के लोग वापस लौट गए। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति सहित श्रद्धालु थाने का किया घेराव डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस ने डीजे बंद करने को कहा, नाराज समिति के लोगों ने करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर किया प्रदर्शन; समझाइश के बाद लौटे रामानुजगंज। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शनिवार को डीजे बंद कराने को लेकर स्थिति गरमा गई। पुलिस द्वारा डीजे बंद करने के लिए कहे जाने से नाराज गणेश पूजा समिति के लोग बड़ी संख्या में रामानुजगंज थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक समिति के लोग थाने के बाहर मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी बुलाया। जानकारी के अनुसार, गणेशोत्सव से पहले रामानुजगंज में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीजे पर प्रतिबंध सहित त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसी बीच शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए एक समिति का जुलूस डीजे के साथ थाना रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने जुलूस में बज रहे डीजे को बंद करने के लिए कहा। पुलिस की कार्रवाई से समिति के लोग नाराज हो गए और बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर घेराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते थाने के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने समिति के लोगों से बातचीत कर उन्हें डीजे प्रतिबंध से संबंधित निर्देशों की जानकारी दी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर मौजूद रहने के बाद पुलिस की समझाइश पर समिति के लोग वापस लौट गए। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
- डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति सहित श्रद्धालु थाने का किया घेराव डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस ने डीजे बंद करने को कहा, नाराज समिति के लोगों ने करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर किया प्रदर्शन; समझाइश के बाद लौटे रामानुजगंज। गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शनिवार को डीजे बंद कराने को लेकर स्थिति गरमा गई। पुलिस द्वारा डीजे बंद करने के लिए कहे जाने से नाराज गणेश पूजा समिति के लोग बड़ी संख्या में रामानुजगंज थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। करीब आधे घंटे तक समिति के लोग थाने के बाहर मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी बुलाया। जानकारी के अनुसार, गणेशोत्सव से पहले रामानुजगंज में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीजे पर प्रतिबंध सहित त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसी बीच शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए एक समिति का जुलूस डीजे के साथ थाना रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने जुलूस में बज रहे डीजे को बंद करने के लिए कहा। पुलिस की कार्रवाई से समिति के लोग नाराज हो गए और बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर घेराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते थाने के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया। पुलिस अधिकारियों ने समिति के लोगों से बातचीत कर उन्हें डीजे प्रतिबंध से संबंधित निर्देशों की जानकारी दी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। करीब आधे घंटे तक थाने के बाहर मौजूद रहने के बाद पुलिस की समझाइश पर समिति के लोग वापस लौट गए। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।1
- रंका में एनएम के घर चोरी, एक लाख नकद समेत डेढ़ लाख के जेवरात ले गए चोर रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम चंद्रकांति कुमारी के घर शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से एक लाख रुपये नकद, करीब 50 हजार रुपये के सोने-् के जेवरात, लगभग 30 साड़ियां तथा पीतल और कांसे के बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना रंका थाना पुलिस को दी है। चंद्रकांति कुमारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से उनकी ड्यूटी रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थी। वह रातभर ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और कई कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने घर की जांच की तो चोरी की घटना का पता चला। पीड़िता के अनुसार, चोर छत के रास्ते सीढ़ी से घर के अंदर दाखिल हुए और घर में रखे नकद रुपये, जेवरात, साड़ियां तथा बर्तन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।1
- *मधुमक्खियों के हमले में कई लोग घायल,एक की इलाज के दौरान मौत बरवाडीह। बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा पंचायत अंतर्गत खुरा गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे मधुमक्खियों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दिनेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुदेश्वर साव, रौशन गुप्ता, रितिक कुमार समेत कई लोग घायल हो गए।घटना खुरा गांव के शिव मंदिर के समीप नदी के उस पार हुई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में तीन घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल सुदेश्वर साव को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।परिजन उनके साथ गए हैं।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा एक्का, डॉ. अमित कुमार सिंह, एएनएम, ड्रेसर समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का इलाज किया। घटना की जानकारी मिलने पर बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ,खुरा ग्राम प्रधान सुरजमल प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।इलाज के दौरान एक कि मौत1
- खनिज संशोधन बिल के विरोध में झामुमो का एकदिवसीय धरना अनुपम संदेश / जोनसन लकड़ा / महुआडांड़ [ लातेहार] : खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। जिला संगठन सचिव परवेज आलम ने कहा कि विधेयक रद्द होने तक संघर्ष जारी रहेगा।1
- MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन । MMDR संशोधन के विरोध में गारू में झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जोहार झारखण्ड/ गारू संवाददाता जल-जंगल-जमीन व खनिज अधिकारों की रक्षा की उठाई मांग, संशोधन के प्रावधानों पर जताई आपत्ति जोहार झारखण्ड/गारू संवाददाता गारू। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गारू प्रखंड कमेटी की ओर से विरोध दर्ज कराया गया। शनिवार को झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड के संवैधानिक अधिकारों तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों की रक्षा की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड की पहचान उसकी मिट्टी, जंगल, पहाड़, नदियों और खनिज संपदा से जुड़ी हुई है। आदिवासी एवं मूलवासी समाज के लिए प्राकृतिक संसाधन केवल आर्थिक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन, संस्कृति, पहचान और अस्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में खनिज संसाधनों से संबंधित किसी भी कानून या नीति में राज्य के हितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। राज्य के संवैधानिक अधिकारों पर जताई चिंता झामुमो की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में MMDR संशोधन से जुड़े प्रावधानों को लेकर राज्य के अधिकारों पर चिंता व्यक्त की गई है। पत्र में कहा गया है कि खनिज अधिकारों, खनिज-युक्त भूमि तथा उनसे संबंधित कराधान के विषय राज्य के संवैधानिक एवं संघीय अधिकारों से जुड़े हुए हैं। इसलिए इस मामले में संवैधानिक प्रावधानों और राज्यों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में 25 जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Mineral Area Development Authority बनाम Steel Authority of India Ltd. मामले में दिए गए निर्णय का भी उल्लेख किया गया है। झामुमो ने राष्ट्रपति से इस पूरे विषय के संवैधानिक, संघीय, वित्तीय, सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की रक्षा की मांग पत्र में कहा गया है कि झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज, विस्थापित परिवारों एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों को खनिज नीति और विकास प्रक्रिया में उचित स्थान मिलना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों से स्थानीय जनता, युवाओं और राज्य के विकास को अधिक लाभ मिलने की भी मांग की गई है। झामुमो ने कहा कि जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदा झारखंड के लोगों के जीवन और पहचान से जुड़ी है। इसलिए इन संसाधनों से जुड़े किसी भी निर्णय में स्थानीय समुदायों के हितों और राज्य के संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण जरूरी है। राष्ट्रपति से आवश्यक पहल की अपील ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से आग्रह किया गया कि MMDR संशोधन से जुड़े विषयों पर संविधान के तहत उपलब्ध विकल्पों तथा राज्य के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पहल की जाए। झामुमो गारू प्रखंड की ओर से कहा गया कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाता रहेगा। ज्ञापन पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मो. तौकीर मियां सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं। पत्र में “हेमंत सोरेन जिंदाबाद” एवं “शिबू सोरेन जिंदाबाद” के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विचारधारा और राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया है।2
- प्रतापपुर चौक स्थित मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती प्रतापपुर चौक स्थित मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती अंबिकापुर। प्रतापपुर चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को याद करते हुए मेहनत, निर्माण और कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला।4
- एमएमडीआर बिल के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध रंका प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से एमएमडीआर बिल के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना जिला युवा अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चला। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर बिल का विरोध करते हुए इसे लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। धरना में शामिल नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए इस बिल के प्रावधानों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिल का विरोध किया। धरना के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रखंड मुख्यालय में संबंधित पदाधिकारी के उपस्थित नहीं रहने के कारण झामुमो नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड के नाजिर को सौंपा। नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को उचित माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर जिला पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्लाह अंसारी, प्रवक्ता कार्तिक पांडेय, धर्मेंद्र पाठक, अहमद अली, पप्पू यादव सहित झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।1
- 🛑धुरकी पनघटवा डैम में एक युवक कि मौत #short #reels #trending #viral #short #reels #पनघटवा_डैम 🛑धुरकी पनघटवा डैम में एक युवक कि मौत #short #reels #trending #viral #short #reels #पनघटवा_डैम1