Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका। 29 सितंबर को 16 बड़ी ब्रांड कम्पनियां आ रही है पलामू लगेगा रोजगार मेला। मनातू (पलामू): ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY 2.0) के तहत प्रखंड स्तरीय रोजगार सृजन मेला-सह-मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 29 सितंबर 2026 को मनातू प्रखंड परिसर में आयोजित होगा।
JHARKHAND BULLETIN
युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका। 29 सितंबर को 16 बड़ी ब्रांड कम्पनियां आ रही है पलामू लगेगा रोजगार मेला। मनातू (पलामू): ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY 2.0) के तहत प्रखंड स्तरीय रोजगार सृजन मेला-सह-मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 29 सितंबर 2026 को मनातू प्रखंड परिसर में आयोजित होगा।
More news from झारखंड and nearby areas
- युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका। 29 सितंबर को 16 बड़ी ब्रांड कम्पनियां आ रही है पलामू लगेगा रोजगार मेला। मनातू (पलामू): ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY 2.0) के तहत प्रखंड स्तरीय रोजगार सृजन मेला-सह-मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 29 सितंबर 2026 को मनातू प्रखंड परिसर में आयोजित होगा।1
- Daltonganj gandi park1
- *मधुमक्खियों के हमले में कई लोग घायल,एक की इलाज के दौरान मौत बरवाडीह। बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा पंचायत अंतर्गत खुरा गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे मधुमक्खियों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर दिया। हमले में दिनेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुदेश्वर साव, रौशन गुप्ता, रितिक कुमार समेत कई लोग घायल हो गए।घटना खुरा गांव के शिव मंदिर के समीप नदी के उस पार हुई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में तीन घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल सुदेश्वर साव को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।परिजन उनके साथ गए हैं।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपमा एक्का, डॉ. अमित कुमार सिंह, एएनएम, ड्रेसर समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का इलाज किया। घटना की जानकारी मिलने पर बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ,खुरा ग्राम प्रधान सुरजमल प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।इलाज के दौरान एक कि मौत1
- रंका में एनएम के घर चोरी, एक लाख नकद समेत डेढ़ लाख के जेवरात ले गए चोर रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम चंद्रकांति कुमारी के घर शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से एक लाख रुपये नकद, करीब 50 हजार रुपये के सोने-् के जेवरात, लगभग 30 साड़ियां तथा पीतल और कांसे के बर्तन समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना रंका थाना पुलिस को दी है। चंद्रकांति कुमारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से उनकी ड्यूटी रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थी। वह रातभर ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर लौटीं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और कई कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने घर की जांच की तो चोरी की घटना का पता चला। पीड़िता के अनुसार, चोर छत के रास्ते सीढ़ी से घर के अंदर दाखिल हुए और घर में रखे नकद रुपये, जेवरात, साड़ियां तथा बर्तन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।1
- खान खनिज बिल 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा मनिका प्रखंड इकाई ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा इस बिल को वापस लेने की मांग की मनिका प्रखंड मुख्यालय परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड इकाई ने प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर वाड़ा के के नेतृत्व में खान खनिज बिल 2026 MMDR के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र लोहरा उपस्थित रहे तथा उन्होंने कहा की केंद्र सरकार जो खान खनिज बिल बिना किसी के सहमति और गुपचुप तरीके से लेकर आई तथा इस बिल को अल्पकालीन समय मे पास करा लिया गया |इस बिल के आने से झारखंड सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाए प्रभावित होगी , केंद्र सरकार को राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं हजम नहीं हो रही है ,जिसे प्रभावित करने की ओछी मानसिकता के साथ इस बिल को लाया , जिसे झारखंडवासी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं ,यदि केंद्र सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार रहेंगे| जबकी प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर बाडा ने कहा झारखंड सरकार के खिलाफ जो एमएमडीआर बिल पारित किया गया है,उसे वापस लिया जाए और झारखंड में जो खनिज संपदा है उसका टैक्स झारखंड सरकार को मिले जिससे झारखंड में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित न हो तथा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है ,तो हम इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे| इस कार्यक्रम में प्रखंड सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, संगठन सचिव ओमप्रकाश गुप्ता ,प्रखंड उपाध्यक्ष संदीप उरांव, जिला सचिव श्री सिकेश्वर राम जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राम, युवा जिला मोर्चा के उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर ,प्रखंड उपाध्यक्ष राजमोहन लोहरा, वरिष्ठ लीडर संदीप राम, जुंगुरु पंचायत अध्यक्ष सोमर उरांव ,मटलोंग पंचायत अध्यक्ष राजपाल उरांव, पलेहा पंचायत अध्यक्ष मीना देवी, डोंकी पंचायत अध्यक्ष सूरजमल उरांव, कोपे पंचायत अध्यक्ष मुरारी प्रजापति, रांकी कला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र उरांव, बंदुवा पंचायत अध्यक्ष जगबीर उरांव तथा कई झारखंड मुक्ति मोर्चा के निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे3
- मनिका प्रखंड कार्यालय के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने खान खनिज बिल के विरुद्ध में दिया एक दिवसीय धरना मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के मनिका प्रखंड अध्यक्ष ने कहे की अगर केंद्र सरकार खान खनिज बिल को वापस नहीं लेती है तो आंदोलन जारी रहेगा1
- झारखंड में कोयला चोरी पर रोक लगायेंगे l मान्निये श्री अमित साह जी झारखंड में कोयले की चोरी मुख्य रूप से संगठित माफियाओं, अवैध खनन, और सुरक्षा तंत्र में मिलीभगत के जरिए की जा रही है। कोयला चोरी के मुख्य तरीके और कारण अवैध खनन और रैट-होल माइनिंग: खदानों में अवैध तरीके से छोटे व संकरे गड्ढे (रैट-होल) बनाकर या खुली खदानों (ओपन-कास्ट माइंस) से रात के समय अवैध रूप से कोयला निकाला जाता है। [1] वाहनों के जरिए अवैध परिवहन: ट्रकों, हाइवा (बड़े डंपर), ट्रैक्टरों, और यहां तक कि साइकिलों के जरिए भी चोरी किए गए कोयले को एक जगह से दूसरी जगह चुपचाप पहुंचाया जाता है। [1, 2, 3] संगठित सिंडिकेट और मिलीभगत: स्थानीय स्तर पर अपराधियों और कोयला माफियाओं का एक नेटवर्क काम करता है, जो फर्जी चालान या दस्तावेजों के सहारे अवैध कोयले को वैध दिखाने की कोशिश करता है। [1, 2] परित्यक्त (बंद) खदानें: ऐसी खदानें जहां काम बंद हो चुका है, वहां सुरक्षा न होने का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन किया जाता है। [1, 2] सरकार और प्रशासन के कदम इस चोरी को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने 'जीरो कोल लीकेज' (Zero Coal Leakage) अभियान चलाया है। इसके तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को खदानों की सुरक्षा और MMDR Act के तहत जब्ती व तलाशी के विशेष अधिकार दिए गए हैं। साथ ही, ड्रोन से निगरानी और कमांड सेंटर्स के जरिए चौकसी बढ़ाई गई है। [1, 2, 3, 4]1
- *बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति* *बस स्टैंड स्थित गुमटी में बीती रात लगी आग, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, दो लाख से अधिक की क्षति* बरवाडीह: बरवाडीह बस स्टैंड स्थित एक गुमटी में शुक्रवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच आग लगने से दुकानदार उमेश प्रसाद का मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत ठंडा पेय पदार्थ जलकर राख हो गया। घटना में करीब दो लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।दुकानदार उमेश प्रसाद ने बताया कि वह हर रोज की तरह शुक्रवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात गश्ती वाहन को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। आग में बड़ी संख्या में मोबाइल चार्जर, केबल, मोबाइल व मोबाइल एसेसरीज, डी-फ्रीजर, कंप्यूटर सेट, फ्रिज/काउंटर तथा अन्य सामान जल गए।घटना की जानकारी मिलने पर मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र व यूथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, व्यवसायिक समिति के अध्यक्ष दीपक राज समेत कई लोग शनिवार सुबह दुकान पहुंचे और दुकानदार से घटना की जानकारी ली। सभी ने घटना पर दुख जताया।उमेश प्रसाद ने कहा कि इसी दुकान से वह अपने परिवार का रोजी-रोटी चलाते थे। दुकान जल जाने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की उचित जांच कर दोषियों का पता लगाने तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।दुकानदार ने बताया कि वह किसी पर सीधे तौर पर शक या आरोप नहीं लगा रहे हैं, यह जांच का विषय है। हालांकि गुमटी के ऊपर लगा सीमेंट वाला एल्बेस्टर टूटा हुआ मिला है, जिससे उन्हें आशंका है कि किसी ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया हो सकता है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ बरवाडीह थाना में आवेदन देने की बात कही है।1