Shuru
Apke Nagar Ki App…
सम्राट चौधरी के आते हीं बीच सड़क पर आम आदमी की तरह दौड़ने लगे DM, वीडियो वायरल। सम्राट चौधरी के आते हीं बीच सड़क पर आम आदमी की तरह दौड़ने लगे डीएम, वीडियो वायरल।
Gaurav Kumar Mishra
सम्राट चौधरी के आते हीं बीच सड़क पर आम आदमी की तरह दौड़ने लगे DM, वीडियो वायरल। सम्राट चौधरी के आते हीं बीच सड़क पर आम आदमी की तरह दौड़ने लगे डीएम, वीडियो वायरल।
More news from बिहार and nearby areas
- खगड़िया- कटिहार रेलखंड के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत चैधा बन्नी के पास शनिवार की देर रात ट्रेन से कट कर एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना रविवार तब मिली जब आसपास के लोग रेल पटरी होकर गुजर रहे थे। शव पर नजर पड़ा तो शव को देखने के लिए आसपास के लोगों को भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने महेशखूंट पुलिस को सूचना दिया। महेशखुट पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि शव की पहचान रविवार की दोपहर दो बजे तक नहीं हो पाई थी। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि संभवतः अधेड़ पहले ट्रेन से गिर गया होगा। जिससे ट्रेन से कटने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।2
- Post by Priyanshu Singh rajput1
- लखीसराय। मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा चंद्र टोला गांव में शनिवार को हुई विवाहिता शोभा देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के मां के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या- 69/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 3(5) और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। विदित हो कि 40 वर्षीय शोभा देवी, जो छह माह की गर्भवती थी, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बरामद हुआ था। घटना के पीछे ननद की शादी में हुए एक लाख रुपये के खर्च और मायके से मंगाए गए रुपयों को लेकर उपजा विवाद मुख्य कारण बताया जा रहा है। मृतका की मां के अनुसार, शोभा ने अपने पति कुंदन महतो की आर्थिक तंगी के कारण मायके से पैसे लाकर ननद की शादी कराई थी, लेकिन जब उसने अपनी राशि वापस मांगी तो उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार को मायके पक्ष के लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाई और एफएसएल (FSL) टीम के साक्ष्यों एवं परिजनों के आरोपों के आधार पर त्वरित दबिश दी। पुलिस ने मृतका के ससुर डमरू महतो, सास चाँदवती देवी और पति कुंदन महतो को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और भी वैज्ञानिक तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल गांव में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर एक गर्भवती महिला की मौत से क्षेत्र के लोग मर्माहत हैं।1
- राजोपुर पंचायत में पड़ता है वार्ड नं 61
- 🚨 भागलपुर में बड़ा हादसा! विक्रमशिला सेतु अचानक गंगा में समाया बिहार के विक्रमशिला सेतु से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भागलपुर की जीवनरेखा माने जाने वाला यह ऐतिहासिक पुल अचानक ध्वस्त होकर गंगा नदी में समा गया। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत रात 11:55 बजे हुई, जब पुल का एक पाया बैठने लगा। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ती गई और करीब 1:07 बजे पूरा सेतु ढह गया। गनीमत यह रही कि प्रशासन ने समय रहते स्थिति की गंभीरता को समझते हुए आवाजाही तुरंत रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अगर उस समय ट्रैफिक जारी रहता, तो सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। 👉 प्रशासन की सतर्कता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।1
- ड्रोन, एंटी ड्रोन आने के बाद युद्ध में फाइटर एयरक्राफ्ट का क्या भविष्य? क्या ड्रोन और एयर मिसाइल फाईटर एयरक्राफ्ट को रिप्लेस कर सकते हैं? जानिए ग्रुप कैप्टन प्रेमवीर सिंह और रक्षा विशेषज्ञ अर्जुन अय्यर से.... राजपथ न्यूज़ पर....1
- 69 साल बाद पहली बार 6 मई को आंध्र प्रदेश से सड़क मार्ग से चलकर भगवान श्री तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति पहुंचेगी मुंगेर1
- खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मौसम की अनिश्चितता किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक आंधी और बारिश से खेती का पूरा चक्र प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत मक्का किसानों को झेलनी पड़ रही है, क्योंकि अब तक फसल पूरी तरह तैयार होकर घर नहीं पहुंच पाई है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे गोगरी प्रखंड के बोरना एवं गोगरी पंचायत के किसानों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि बार-बार बदल रहे मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज आंधी और बारिश के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। बोरना पंचायत के किसान ने कहा, “इस बार मौसम ने पूरी तरह से धोखा दे दिया है। मक्का की फसल अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई थी कि बारिश और आंधी शुरू हो गई। अगर यही हाल रहा तो काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।” वहीं गोगरी पंचायत के किसान ने बताया, “हमलोग दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन मौसम के आगे सब बेबस हैं। मक्का अभी खेत में ही है और लगातार बारिश से फसल खराब होने का डर सता रहा है।” एक अन्य किसान ने कहा, “सिर्फ मक्का ही नहीं, आम और लीची की फसल को भी भारी नुकसान हो रहा है। तेज हवा से फल गिर जा रहे हैं, जिससे आमदनी पर सीधा असर पड़ेगा।” किसानों का कहना है कि अगर जल्द मौसम सामान्य नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।1
- लखीसराय जिले की मेदनीचौकी थाना पुलिस ने क्षेत्र में रंगदारी और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी सुजीत कुमार को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह पूरी घटना 30 अप्रैल की है जब मेदनीचौकी के पहाड़पुर गांव में पीड़ित राजीव कुमार अपने खेत में JCB और ट्रैक्टर से मिट्टी भराई का काम करवा रहे थे। इसी दौरान अपराधी सुजीत कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचकर अवैध रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर सरेआम पिस्टल लहराते हुए कई राउंड फायरिंग की जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लगातार छापेमारी की और अंततः सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के कटेहर गांव से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गौरतलब है कि सुजीत कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ रंगदारी, मारपीट एवं हत्या के प्रयास जैसे 10 से अधिक संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। हाल ही में जेल से छूटकर आने के बाद वह फिर से अपना आपराधिक नेटवर्क सक्रिय कर रहा था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता ने राहत की सांस ली है।1