मौसम की बेरुखी से गोगरी के किसान परेशान, मक्का की फसल घर नहीं पहुंची। खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मौसम की अनिश्चितता किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक आंधी और बारिश से खेती का पूरा चक्र प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत मक्का किसानों को झेलनी पड़ रही है, क्योंकि अब तक फसल पूरी तरह तैयार होकर घर नहीं पहुंच पाई है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे गोगरी प्रखंड के बोरना एवं गोगरी पंचायत के किसानों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि बार-बार बदल रहे मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज आंधी और बारिश के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। बोरना पंचायत के किसान ने कहा, “इस बार मौसम ने पूरी तरह से धोखा दे दिया है। मक्का की फसल अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई थी कि बारिश और आंधी शुरू हो गई। अगर यही हाल रहा तो काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।” वहीं गोगरी पंचायत के किसान ने बताया, “हमलोग दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन मौसम के आगे सब बेबस हैं। मक्का अभी खेत में ही है और लगातार बारिश से फसल खराब होने का डर सता रहा है।” एक अन्य किसान ने कहा, “सिर्फ मक्का ही नहीं, आम और लीची की फसल को भी भारी नुकसान हो रहा है। तेज हवा से फल गिर जा रहे हैं, जिससे आमदनी पर सीधा असर पड़ेगा।” किसानों का कहना है कि अगर जल्द मौसम सामान्य नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।

- भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पर हंगामा #ElectionResults #VoteCounting #Assam #WestBengal #TamilNadu #Kerala #Puducherry #AssemblyElections #ElectionDay #CountingDay #BreakingNews1
- Jansuraj पार्टी के जिलाध्यक्ष बने साहेब मलिक, रोहित सिन्हा को मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी1
- Post by Priyanshu Singh rajput1
- लापता शिक्षक प्रकरण में लड़ैयाटांड़ थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से मामले में नया मोड़ आ गया है और कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार,राजकीय बुनियादी विद्यालय के शिक्षक सुधांशु कुमार बीते 3 नवंबर से अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। इस मामले में उनकी पत्नी प्रीति कुमारी ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर धमकी देने और रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर पहले ही योगेन्द्र कोड़ा और कमलेश कोड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। पता चला कि तीनों आरोपियों ने मिलकर शिक्षक का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या की साजिश के तहत उन्हें गोली मार दी। हालांकि, किस्मत ने शिक्षक का साथ दिया और वह इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। घटना के दो दिन बाद वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहे और अपनी जान बचाई। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य फरार अभियुक्त लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियासन गांव निवासी उपेन्द्र कोड़ा का 30 वर्षीय पुत्र विकास कोड़ा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें शामिल अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में और लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।1
- jila ke aane ke bad Nagpur mein sthit tatkal lag Gaya Hai truck mein1
- लकड़मरा पंचायत के ग्रामीणों ने मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में जो भी विकास कार्य दिखाए जा रहे हैं, वो सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कों, नालों और अन्य योजनाओं के नाम पर पैसे खर्च तो दिखाए गए हैं, लेकिन ज़मीन पर उसका असर कहीं नजर नहीं आ रहा है।1
- खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मौसम की अनिश्चितता किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक आंधी और बारिश से खेती का पूरा चक्र प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कत मक्का किसानों को झेलनी पड़ रही है, क्योंकि अब तक फसल पूरी तरह तैयार होकर घर नहीं पहुंच पाई है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे गोगरी प्रखंड के बोरना एवं गोगरी पंचायत के किसानों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि बार-बार बदल रहे मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज आंधी और बारिश के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। बोरना पंचायत के किसान ने कहा, “इस बार मौसम ने पूरी तरह से धोखा दे दिया है। मक्का की फसल अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई थी कि बारिश और आंधी शुरू हो गई। अगर यही हाल रहा तो काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।” वहीं गोगरी पंचायत के किसान ने बताया, “हमलोग दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन मौसम के आगे सब बेबस हैं। मक्का अभी खेत में ही है और लगातार बारिश से फसल खराब होने का डर सता रहा है।” एक अन्य किसान ने कहा, “सिर्फ मक्का ही नहीं, आम और लीची की फसल को भी भारी नुकसान हो रहा है। तेज हवा से फल गिर जा रहे हैं, जिससे आमदनी पर सीधा असर पड़ेगा।” किसानों का कहना है कि अगर जल्द मौसम सामान्य नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।1
- 69 साल बाद पहली बार 6 मई को आंध्र प्रदेश से सड़क मार्ग से चलकर भगवान श्री तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति पहुंचेगी मुंगेर1
- तारापुर थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में राहगीरों के बीच उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी परीक्षित कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसके बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने शराब सेवन की पुष्टि की। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू सिंह के रूप में हुई है, जो बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने युवक की बाइक जब्त कर थाना परिसर में रख दी है। बताया गया है कि निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद बाइक छोड़ी जाएगी।1