भगवान ऋषभदेव की जन्मोत्सव शोभायात्रा धूमधाम से निकली नगर भ्रमण के बाद पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर हुआ समापन जसवंतनगर। चैत्र कृष्ण नवमी के पावन अवसर पर प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव पर गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव स्थल से हुआ, जहां क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भगवान की प्रथम आरती उतारकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंत में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में जैन समाज के श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा के अग्रभाग में अहिंसा का प्रतीक जैन ध्वज लहराता हुआ चल रहा था। उसके पीछे शाही बग्गियां, इंद्र का स्वरूप, ऐरावत हाथियों की झांकियां तथा ढोल-नगाड़ों और वाद्ययंत्रों की धुन पर श्रद्धालु भगवान ऋषभदेव के जयघोष करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सुसज्जित नवीन रथ पर शिवकांत जैन के साथ आराध्य, अनाकुल और अच्युतकांत विराजमान रहे, जबकि प्राचीन रथ पर प्रदीप जैन, राकेश जैन, अभिषेक जैन और मनोज जैन सहित अन्य श्रद्धालु सवार रहे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। जैन समाज के लोगों ने बताया कि भगवान ऋषभदेव ने मानव जीवन को असि, मसि और कृषि का ज्ञान देकर सभ्यता की आधारशिला रखी थी, इसलिए उनका जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। अंत में शोभायात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां भगवान की आरती और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस दौरान विधायक के साथ सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि ठा. अजेंद्र सिंह गौर, अतुल बजाज, आराध्या जैन, चेतन जैन, गोपाल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

- जसवंतनगर। मुख्य विकास अधिकारी अजय गौतम ने गुरुवार को विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने ब्लॉक परिसर स्थित प्रेरणा द्वारा संचालित कैंटीन से की। यहां कैंटीन की संचालिका खुशबू निराला, जो संगम स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हैं, मौके पर मौजूद नहीं मिलीं। उनके स्थान पर अन्य व्यक्ति संचालन करता मिला, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक शौचालय, स्थापना पटल, आवास शिकायत कक्ष, समाज कल्याण, फैमिली आईडी, मनरेगा कक्ष के अलावा लघु सिंचाई विभाग, राजकीय कृषि बीज भंडारण केंद्र तथा पंचायत विभाग के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों के रजिस्टर, साफ-सफाई, रखरखाव और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई तथा वहां मौजूद लोगों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने शौचालयों में साफ-सफाई और पानी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक कार्यालय के बाहर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम का बोर्ड लगाने को कहा। उन्होंने जर्जर भवनों को हटाकर सुरक्षित भवन बनवाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और समय रहते उसका समाधान करना संबंधित अधिकारियों का दायित्व है, यही शासन की मंशा है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, पंचायत विभाग के देवेंद्र पाल सिंह, कृषि विभाग के बलवीर सिंह, महेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1
- ब्रेकिंग/बरेली साहू गोपीनाथ के पास दो समुदाय के पास हुआ बवाल, कई लोग जख्मी एवं कई थानों की पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद, स्थिति कंट्रोल मे.......1
- इटावा जनपद में पुलिस बल की कार्यकुशलता और फिटनेस बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परेड की सलामी लेकर पुलिस बल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। साथ ही पुलिस लाइन के जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए गए। इसके बाद एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया और दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट सहित अन्य संसाधनों की जांच की। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। इस दौरान आरटीसी कार्यालय, बैरक और पुलिस मेस का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।1
- सामाजिक में अपहरण हो रहा है वह भी किसी भाई की बहन होगी तेरे भी लड़की होगी1
- Post by Rohit Kumar1
- *सामान्य हुआ कुकथरी गांव का जन जीवन* समाधियां कोल्ड स्टोर कुकथरी में सुचारु रुप से चल रहा है3
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *देश की सेवा करने वाले वीर सपूतों का अपमान* *पूरे देश की रक्षा करने वाले वीर सपूत को मां बहन की गाली एवं मार पीट कि* *भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाह जी के साथ अद्र्रता कर मारपीट की*शराब के नशे में मिहोना टीआई* *मिहोना थाना प्रभारी नशे की हालत में रहते हुए पूर्व सैनिक के साथ मारपीट की जिसको लेकर मिहोना थाने का पूर्व सैनिकों द्वारा किया घेराव जब तक मिहोना थाना प्रभारी को बर्खास्त नहीं किया जाता और उनके ऊपर धाराओं में केस दर्ज नहीं किया जाता जब तक थाने से नहीं हटेंगे* *भिंड जिले के मिहोना थाना का मामला*3
- नगर भ्रमण के बाद पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर हुआ समापन जसवंतनगर। चैत्र कृष्ण नवमी के पावन अवसर पर प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव पर गुरुवार को नगर में भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव स्थल से हुआ, जहां क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भगवान की प्रथम आरती उतारकर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अंत में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में जैन समाज के श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा के अग्रभाग में अहिंसा का प्रतीक जैन ध्वज लहराता हुआ चल रहा था। उसके पीछे शाही बग्गियां, इंद्र का स्वरूप, ऐरावत हाथियों की झांकियां तथा ढोल-नगाड़ों और वाद्ययंत्रों की धुन पर श्रद्धालु भगवान ऋषभदेव के जयघोष करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सुसज्जित नवीन रथ पर शिवकांत जैन के साथ आराध्य, अनाकुल और अच्युतकांत विराजमान रहे, जबकि प्राचीन रथ पर प्रदीप जैन, राकेश जैन, अभिषेक जैन और मनोज जैन सहित अन्य श्रद्धालु सवार रहे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। जैन समाज के लोगों ने बताया कि भगवान ऋषभदेव ने मानव जीवन को असि, मसि और कृषि का ज्ञान देकर सभ्यता की आधारशिला रखी थी, इसलिए उनका जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। अंत में शोभायात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां भगवान की आरती और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस दौरान विधायक के साथ सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि ठा. अजेंद्र सिंह गौर, अतुल बजाज, आराध्या जैन, चेतन जैन, गोपाल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे1