Shuru
Apke Nagar Ki App…
खगड़िया के नगर परिषद जमालपुर गोगरी वार्ड 29 में नाला निर्माण कार्य में देरी के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने के लिए दूसरा कोई रास्ता न होने की वजह से बच्चे जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। ये बच्चे खतरनाक तरीके से अर्धनिर्मित नाले को पार कर रहे हैं और उसमें बाहर निकली छड़ों पर पांव रखकर किसी तरह विद्यालय पहुंच रहे हैं।
Minku Goswami
खगड़िया के नगर परिषद जमालपुर गोगरी वार्ड 29 में नाला निर्माण कार्य में देरी के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने के लिए दूसरा कोई रास्ता न होने की वजह से बच्चे जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। ये बच्चे खतरनाक तरीके से अर्धनिर्मित नाले को पार कर रहे हैं और उसमें बाहर निकली छड़ों पर पांव रखकर किसी तरह विद्यालय पहुंच रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- खगड़िया के बेलदौर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।1
- खगड़िया के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शाम 6 बजे तक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश एवं महिला चिकित्सक डॉ. शोभा रानी के नेतृत्व में कुल 7 महिलाओं का सुरक्षित और सफल बंध्याकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित यह परिवार नियोजन पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत आशा एवं ममता कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी देकर छोटे परिवार के महत्व के प्रति जागरूक कर रही हैं। शिविर में पुरुषों को भी नसबंदी के प्रति जागरूक करते हुए इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की गई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि परिवार नियोजन से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर होता है और परिवार का समुचित विकास संभव हो पाता है, इसलिए सभी पात्र दंपतियों को इस अभियान का लाभ उठाना चाहिए।1
- बिहार में उद्घाटन से पहले ही मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन में दरार आ गई है। ₹3792 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में दरार आने के बाद अब जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।1
- बिहार के मुंगेर में शालू परवीन नामक युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अरमान के साथ अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। वीडियो के जरिए शालू परवीन ने अपनी मर्जी से शादी की बात स्वीकारते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।1
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी कुमारी ममता ने मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर का दौरा किया। गुरुवार को पहुंचे दौरे के दौरान उन्होंने संग्रामपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को लेकर चर्चा की। इसके बाद वह बांका जिले के हनुमान डैम में डूबने से जान गंवाने वाले बढौनिया गांव के दो युवकों के शोकाकुल परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचीं। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिजनों ने कुमारी ममता के सामने अपनी व्यथा रखी। मृतक युवक के पिता ने कहा कि हनुमान डैम पर पर्यटक घूमने आते हैं, लेकिन वहां प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने मांग की कि चूंकि यह उनके गृह क्षेत्र के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए डैम पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि किसी और का बेटा अपनी जान न गंवाए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने उन्हें गांव में एक महीने पहले हुई चोरी की घटना की जानकारी दी और बताया कि पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। इस पर कुमारी ममता ने ग्रामीणों को जल्द पुलिस कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, संग्रामपुर थाना प्रभारी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- बिहार के मुंगेर की रहने वाली शालू प्रवीण ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपने परिवार वालों को संदेश दिया है।1
- खगड़िया के नगर परिषद जमालपुर गोगरी वार्ड 29 में नाला निर्माण कार्य में देरी के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने के लिए दूसरा कोई रास्ता न होने की वजह से बच्चे जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। ये बच्चे खतरनाक तरीके से अर्धनिर्मित नाले को पार कर रहे हैं और उसमें बाहर निकली छड़ों पर पांव रखकर किसी तरह विद्यालय पहुंच रहे हैं।1