तेतर बाबा ब्रह्मस्थान पर भव्य महायज्ञ, 25 लाख की लागत से बने शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। प्रखंड के बनवा टोला स्थित तेतर बाबा ब्रह्मस्थान पर 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य शिव-शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में 1100 कुंवारी कन्याओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। महायज्ञ के आचार्य पंडित विन्ध्वासिनी तिवारी एवं सुमन तिवारी ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 28 अप्रैल को विधिवत पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। महायज्ञ के संरक्षक मनमोहन बाबा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि वातावरण भी शुद्ध होता है। पूजा समिति के अध्यक्ष अभय कुमार पांडेय ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पूरे गांव के लोगों का सराहनीय सहयोग रहा है। कलश यात्रा के दौरान रामलीला की बाल मंडली द्वारा प्रस्तुत राम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यज्ञ स्थल पर मेले जैसा दृश्य बना हुआ है, जहां झूला, ब्रेक डांस और चलंत ठेले लोगों के मनोरंजन का साधन बने हुए हैं। केसरिया वस्त्र धारण किए 21 जोड़े यजमान विधि-विधान से पूजा-अर्चना में लीन हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पंडित लोकनाथ पांडेय, हरि ओम ठाकुर, अरुण पांडेय, सुरेश पांडेय, किशन राय, हरिशंकर साह, विकास यादव सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आचार्य मनमोहन बाबा के अनुसार, विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए प्रवचनकर्ता प्रतिदिन ज्ञान मंच के माध्यम से लोगों को जीवन जीने की कला और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में अयोध्या जैसी धार्मिक आस्था और मेले का माहौल देखने को मिल रहा है।

- बेतिया राज श्री नवदुर्गा जोड़ा शिवालय मंदिर से निकला खाटू श्याम बाबा का निशान शोभा रथ यात्रा। यह रथयात्रा लाल बाजार में घुमते हुए श्री गोपीनाथ पंचायत मंदिर के उपर श्याम बाबा के मंदिर में पहुंचा। 19.04.20261
- चनपटिया प्रखंड के सिरिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सवेया खुर्द चुहड़ी वार्ड-13 में सर्पदंश की दर्दनाक घटना ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। रविंद्र कुमार के 8 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार को घर के पास खेलते समय दीवार से निकले सांप ने डस लिया। घटना के बाद जहां तुरंत चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए थी, वहीं परिजन अंधविश्वास के चलते उसे इलाज के लिए चुहड़ी (झाड़-फूंक) के पास ले गए, जिससे बहुमूल्य समय बर्बाद हो गया। जब रोहन की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और हालत नाजुक हो गई, तब परिजन उसे आनन-फानन में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अगर समय रहते वैज्ञानिक उपचार मिलता, तो शायद मासूम की जान बचाई जा सकती थी। आज जीएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं। यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज के लिए भी एक कड़ा संदेश है कि सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में अंधविश्वास के बजाय तत्काल चिकित्सा उपचार ही जीवन बचा सकता है। जागरूकता और सही समय पर इलाज ही ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने का एकमात्र रास्ता है।1
- Post by A9Bharat News1
- रविवार के दिन मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार 20 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गया गिरफ्तार।यह जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया थाना कांड संख्या 386/26 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त अमर सहनी पिता स्व.मंगल सहनी साकिन माधोपुर मलाही टोला को मेडिकल जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस पुलिसिया कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप सा मच गया है।4
- बेतिया में युवक की चाकू मारकर ह..... . . . #bettiah #bairiya #nautan #viral #trending #news #post #bihar #udaipur #motihari #बेतिया #बैरिया #नौतन #वायरल #ट्रेडिंग #न्यूज़ #पोस्ट #बिहार #उदयपुर1
- Post by Vishal Kumar1
- नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को मिला Z कैटेगरी सुरक्षा वही पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की हटी Z कैटेगरी की सुरक्षा |1
- भंगहा माई स्थान पर शिव-शक्ति महायज्ञ हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई मझौलिया से जापान साह की रिपोर्ट मझौलिया। रविवार को चनपटिया प्रखंड अंतर्गत भंगहा माई स्थान पर श्री श्री 1008 श्री शिव-शक्ति महायज्ञ एवं महारुद्राधिवास सह विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर 1001 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। धर्मानुरागी श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ कलश यात्रा में सहभागिता निभाई। समिति के सचिव सह कोषाध्यक्ष रामनारायण शुक्ला ने बताया कि यह कलश यात्रा यादोंछापर, नवका टोला, मोती छापर होते हुए भंगहा पहुंची, जहां राज के पोखरा से जल भरकर जलबोझी की गई। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने आगे बताया कि जलबोझी के उपरांत आगामी पांच दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन अनुष्ठान जारी रहेगा। कार्यक्रम के तहत 22 अप्रैल की रात्रि में शिवलिंग स्थापना की जाएगी, जबकि 23 अप्रैल को शिव अभिषेक एवं भंडारा का आयोजन होगा। इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में पंडित अशोक दुबे, सुरेंद्र तिवारी, जयप्रकाश दुबे, सुभाष चंद्र मिश्र, रामनारायण शुक्ला, पिंटू ओझा सहित अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1