logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरयू की धारा बदली, पूरनपुर और बाबा पुरवा में कटान तेज हेतमापुर में धीमी पड़ी कटान, दूसरे छोर पर घरों पर मंडराया खतरा ईदगाह का हिस्सा नदी के कगार पर लटका, मस्जिद के पास बचाव कार्य शुरू सूरतगंज, बाराबंकी। हेतमापुर में सरयू नदी की कटान की रफ्तार भले ही कुछ धीमी पड़ी हो, लेकिन नदी की बदलती धारा ने अब दूसरे छोर के गांवों में खतरे की घंटी बजा दी है। पूरनपुर और हेतमापुर से आगे बाबा पुरवा में कटान तेज होने से कई मकान नदी के मुहाने पर पहुंच गए हैं। पूरनपुर में रामानंद का मकान पहले ही नदी में समा चुका है, जबकि मंगलवार को सुरेश के मकान का करीब आधा हिस्सा भी कटान की चपेट में आ गया। इसके अलावा राकेश, राम जतन और कमला प्रसाद के मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरनपुर में कटान रोकने के लिए अब तक बाढ़ खंड की ओर से कोई ठोस बचाव कार्य नहीं कराया गया है। सूचना पर लेखपाल और प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि प्रदीप अवस्थी गांव पहुंचे और मौके की स्थिति का जायजा लेकर तहसील प्रशासन को जानकारी दी। बाबा पुरवा में भी घरों पर संकट उधर, बाबा पुरवा में भी सरयू का कटाव लगातार जारी है। नदी धीरे-धीरे आबादी की ओर बढ़ रही है। शिवराज, राम आधार और उदयराज समेत कई ग्रामीणों के मकान कटान के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर तेजी से घट रहा है, लेकिन इसके साथ ही कई स्थानों पर कटान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां कटान रोकने के लिए अभी तक प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए हैं। खुद घर तोड़कर सामान बचा रहे ग्रामीण कटान की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। कई परिवार नदी की चपेट में आने से पहले अपने मकानों को खुद तोड़कर सुरक्षित ईंट, लकड़ी और अन्य सामान निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बचाव कार्य नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में कई और मकान नदी की धारा में समा सकते हैं। ईदगाह का हिस्सा अब भी नदी के कगार पर हेतमापुर में सरयू की कटान की भेंट चढ़ चुकी ईदगाह का कुछ हिस्सा अभी भी नदी के कगार पर लटका हुआ है। वहीं मस्जिद के पास कटान रोकने के लिए ईंटों से भरी बोरियां डालकर बचाव कार्य शुरू कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मस्जिद के पास बचाव कार्य पहले शुरू कर दिया जाता तो संभवतः मस्जिद का क्षतिग्रस्त हिस्सा बचाया जा सकता था। हेतमापुर पर फोकस, दूसरे गांवों में इंतजार का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ खंड का मुख्य ध्यान फिलहाल हेतमापुर में मंदिर को कटान से बचाने पर है, जबकि पूरनपुर और बाबा पुरवा जैसे अन्य प्रभावित गांवों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी कटान प्रभावित गांवों में तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने और खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। तहसील प्रशासन की नजर तहसीलदार रामनगर विपुल सिंह ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है, जिससे हेतमापुर में कटान की रफ्तार भी धीमी हुई है। नदी के दूसरे छोर स्थित पूरनपुर में एक मकान नदी में समा चुका है, जबकि एक अन्य मकान कटान की चपेट में है। मौके पर लेखपाल को भेजा गया था। कटान प्रभावित गांवों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

1 day ago
user_Mohd zaid
Mohd zaid
रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
a424e716-38cc-4183-a88a-b2d667eeb9d3

सरयू की धारा बदली, पूरनपुर और बाबा पुरवा में कटान तेज हेतमापुर में धीमी पड़ी कटान, दूसरे छोर पर घरों पर मंडराया खतरा ईदगाह का हिस्सा नदी के कगार पर लटका, मस्जिद के पास बचाव कार्य शुरू सूरतगंज, बाराबंकी। हेतमापुर में सरयू नदी की कटान की रफ्तार भले ही कुछ धीमी पड़ी हो, लेकिन नदी की बदलती धारा ने अब दूसरे छोर के गांवों में खतरे की घंटी बजा दी है। पूरनपुर और हेतमापुर से आगे बाबा पुरवा में कटान तेज होने से कई मकान नदी के मुहाने पर पहुंच गए हैं। पूरनपुर में रामानंद का मकान पहले ही नदी में समा चुका है, जबकि मंगलवार को सुरेश के मकान का करीब आधा हिस्सा भी कटान की चपेट में आ गया। इसके अलावा राकेश, राम जतन और कमला प्रसाद के मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरनपुर

eab96c0f-021e-4f1a-a789-45d866138c86

में कटान रोकने के लिए अब तक बाढ़ खंड की ओर से कोई ठोस बचाव कार्य नहीं कराया गया है। सूचना पर लेखपाल और प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि प्रदीप अवस्थी गांव पहुंचे और मौके की स्थिति का जायजा लेकर तहसील प्रशासन को जानकारी दी। बाबा पुरवा में भी घरों पर संकट उधर, बाबा पुरवा में भी सरयू का कटाव लगातार जारी है। नदी धीरे-धीरे आबादी की ओर बढ़ रही है। शिवराज, राम आधार और उदयराज समेत कई ग्रामीणों के मकान कटान के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर तेजी से घट रहा है, लेकिन इसके साथ ही कई स्थानों पर कटान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां कटान रोकने के लिए अभी तक प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए हैं। खुद घर तोड़कर सामान बचा रहे ग्रामीण कटान की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों में

दहशत का माहौल है। कई परिवार नदी की चपेट में आने से पहले अपने मकानों को खुद तोड़कर सुरक्षित ईंट, लकड़ी और अन्य सामान निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बचाव कार्य नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में कई और मकान नदी की धारा में समा सकते हैं। ईदगाह का हिस्सा अब भी नदी के कगार पर हेतमापुर में सरयू की कटान की भेंट चढ़ चुकी ईदगाह का कुछ हिस्सा अभी भी नदी के कगार पर लटका हुआ है। वहीं मस्जिद के पास कटान रोकने के लिए ईंटों से भरी बोरियां डालकर बचाव कार्य शुरू कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मस्जिद के पास बचाव कार्य पहले शुरू कर दिया जाता तो संभवतः मस्जिद का क्षतिग्रस्त हिस्सा बचाया जा सकता था। हेतमापुर पर फोकस, दूसरे गांवों में इंतजार

का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ खंड का मुख्य ध्यान फिलहाल हेतमापुर में मंदिर को कटान से बचाने पर है, जबकि पूरनपुर और बाबा पुरवा जैसे अन्य प्रभावित गांवों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी कटान प्रभावित गांवों में तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने और खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। तहसील प्रशासन की नजर तहसीलदार रामनगर विपुल सिंह ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है, जिससे हेतमापुर में कटान की रफ्तार भी धीमी हुई है। नदी के दूसरे छोर स्थित पूरनपुर में एक मकान नदी में समा चुका है, जबकि एक अन्य मकान कटान की चपेट में है। मौके पर लेखपाल को भेजा गया था। कटान प्रभावित गांवों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिंदुस्तान मीडिया संगठन की मासिक बैठक रेहरा बाजार में हुई संपन्न संगठन की मजबूती और आगामी विस्तार को लेकर हुई चर्चा प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिंदुस्तान मीडिया संगठन की मासिक बैठक रेहरा बाजार में हुई संपन्न संगठन की मजबूती और आगामी विस्तार को लेकर हुई चर्चा
    1
    प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिंदुस्तान मीडिया संगठन की मासिक बैठक रेहरा बाजार में हुई संपन्न संगठन की मजबूती और आगामी विस्तार को लेकर हुई चर्चा
प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिंदुस्तान मीडिया संगठन की मासिक बैठक रेहरा बाजार में हुई संपन्न संगठन की मजबूती और आगामी विस्तार को लेकर हुई चर्चा
    user_मोहम्मद शमी बाराबंकी देवा शरीफ
    मोहम्मद शमी बाराबंकी देवा शरीफ
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तराखंड के एक स्कूल की मॉर्निंग प्रेयर में गूंजा "हनुमान अंश" का गाना—"मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान..." स्कूली बच्चों की मासूम आवाज़ में इस भजन को सुनकर इंटरनेट पर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    उत्तराखंड के एक स्कूल की मॉर्निंग प्रेयर में गूंजा "हनुमान अंश" का गाना—"मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान..." स्कूली बच्चों की मासूम आवाज़ में इस भजन को सुनकर इंटरनेट पर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:* राममंदिर में 70 नहीं, 105 बार चोरी; IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस- प्रोफेसर सस्पेंड; अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना CCTV से खुलासा: शुरुआती जांच में केवल 70 घटनाओं का पता चला था, लेकिन विस्तृत जांच के बाद Prabhat Khabar की रिपोर्ट के अनुसार CCTV में चोरी की कुल 105 घटनाएं रिकॉर्ड पाई गई हैं.चार्जशीट की तैयारी: दान पेटी से कैश चोरी करने के मामले में कुल 8 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. SIT अगले दो दिनों के भीतर (25 सितंबर तक) अदालत में अपनी अंतिम चार्जशीट दाखिल कर देगी. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    2
    *मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:* राममंदिर में 70 नहीं, 105 बार चोरी; IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस- प्रोफेसर सस्पेंड; अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना CCTV से खुलासा: शुरुआती जांच में केवल 70 घटनाओं का पता चला था, लेकिन विस्तृत जांच के बाद Prabhat Khabar की रिपोर्ट के अनुसार CCTV में चोरी की कुल 105 घटनाएं रिकॉर्ड पाई गई हैं.चार्जशीट की तैयारी: दान पेटी से कैश चोरी करने के मामले में कुल 8 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. SIT अगले दो दिनों के भीतर (25 सितंबर तक) अदालत में अपनी अंतिम चार्जशीट दाखिल कर देगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Nawabganj, Barabanki•
    20 hrs ago
  • थाना रानीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगहरिया अहिराटाड़ स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।सूचना पर थाना प्रभारी रानीपुर हरेंद्र नाथ राय, वरिष्ठ उप निरीक्षक रामकेश, उप निरीक्षक दिनेश यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है, फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर भीड़ के बीच पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। शिनाख्त के लिए रानीपुर पुलिस ने सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से मृतक की फोटो और सूचना प्रसारित कराई है। पुलिस का कहना है कि शव नहर में कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    1
    थाना रानीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगहरिया अहिराटाड़ स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।सूचना पर थाना प्रभारी रानीपुर हरेंद्र नाथ राय, वरिष्ठ उप निरीक्षक रामकेश, उप निरीक्षक दिनेश यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है, फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर भीड़ के बीच पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। शिनाख्त के लिए रानीपुर पुलिस ने सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से मृतक की फोटो और सूचना प्रसारित कराई है। पुलिस का कहना है कि शव नहर में कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अतीक का बेटा बोला-FIR कराने वाला कई बार मिलने आया हमारे पारिवारिक संबंध हैं, जेल से कैसे रंगदारी मांग सकता हूं
    1
    अतीक का बेटा बोला-FIR कराने वाला कई बार मिलने आया हमारे पारिवारिक संबंध हैं, जेल से कैसे रंगदारी मांग सकता हूं
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बाराबंकी में बिजली गई तो शिकायत नंबर भी ‘बिजी’! | उपभोक्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल बाराबंकी में बिजली गई तो शिकायत नंबर भी ‘बिजी’! | उपभोक्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल
    1
    बाराबंकी में बिजली गई तो शिकायत नंबर भी ‘बिजी’! | उपभोक्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल
बाराबंकी में बिजली गई तो शिकायत नंबर भी ‘बिजी’! | उपभोक्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • यूपी: लखीमपुर में कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। स्कूल की दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रहीं 26 वर्षीय महिला टीचर निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सऊद असलहा लेकर स्कूल पहुंचा। उसने क्लास में पढ़ा रहीं निशात फातिमा का हाथ पकड़ा और उन्हें बाहर बरामदे में ले आया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान सऊद ने अचानक असलहा निकालकर फातिमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से फातिमा फर्श पर गिर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर स्कूल में चीख-पुकार मच गई और बच्चे दहशत में आ गए। महिला टीचर और आरोपी दोनों की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग खाली कराई और परिजनों को बुलाकर बच्चों को घर भेज दिया। स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात है।फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक
    1
    यूपी: लखीमपुर में कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। स्कूल की दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रहीं 26 वर्षीय महिला टीचर निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सऊद असलहा लेकर स्कूल पहुंचा। उसने क्लास में पढ़ा रहीं निशात फातिमा का हाथ पकड़ा और उन्हें बाहर बरामदे में ले आया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान सऊद ने अचानक असलहा निकालकर फातिमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से फातिमा फर्श पर गिर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर स्कूल में चीख-पुकार मच गई और बच्चे दहशत में आ गए। महिला टीचर और आरोपी दोनों की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग खाली कराई और परिजनों को बुलाकर बच्चों को घर भेज दिया। स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात है।फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कहा- मेरी जान लो, मैं तुम्हारी लूंगा; लखीमपुर में हत्या करके सुसाइड किया वारдат की वजह: पुलिस के अनुसार, स्कूल की 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा और नौरंगाबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद सऊद के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था. कुछ समय पहले निशात ने सऊद से ब्रेकअप कर लिया था, जिससे नाराज होकर सऊद ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया."मेरी जान लो, मैं तुम्हारी लूंगा": सऊद अपने बैग में दो अवैध तमंचे लेकर स्कूल की पहली मंजिल पर पहुँचा. उसने निशात फातिमा के सामने एक तमंचा रखकर कहा, "तुम मेरी जान लो, मैं तुम्हारी जान लूंगा".लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में 'चिल्ड्रंस एकेडमी' स्कूल के अंदर एक दिल दहला देने वाला हत्या और आत्महत्या (मर्डर-सुसाइड) का मामला सामने आया है. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    1
    कहा- मेरी जान लो, मैं तुम्हारी लूंगा; लखीमपुर में हत्या करके सुसाइड किया वारдат की वजह: पुलिस के अनुसार, स्कूल की 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा और नौरंगाबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद सऊद के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था. कुछ समय पहले निशात ने सऊद से ब्रेकअप कर लिया था, जिससे नाराज होकर सऊद ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया."मेरी जान लो, मैं तुम्हारी लूंगा": सऊद अपने बैग में दो अवैध तमंचे लेकर स्कूल की पहली मंजिल पर पहुँचा. उसने निशात फातिमा के सामने एक तमंचा रखकर कहा, "तुम मेरी जान लो, मैं तुम्हारी जान लूंगा".लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में 'चिल्ड्रंस एकेडमी' स्कूल के अंदर एक दिल दहला देने वाला हत्या और आत्महत्या (मर्डर-सुसाइड) का मामला सामने आया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Nawabganj, Barabanki•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.