logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अतीक का बेटा बोला-FIR कराने वाला कई बार मिलने आया हमारे पारिवारिक संबंध हैं, जेल से कैसे रंगदारी मांग सकता हूं

21 hrs ago
user_Anoop singh
Anoop singh
Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

अतीक का बेटा बोला-FIR कराने वाला कई बार मिलने आया हमारे पारिवारिक संबंध हैं, जेल से कैसे रंगदारी मांग सकता हूं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तराखंड के एक स्कूल की मॉर्निंग प्रेयर में गूंजा "हनुमान अंश" का गाना—"मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान..." स्कूली बच्चों की मासूम आवाज़ में इस भजन को सुनकर इंटरनेट पर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    उत्तराखंड के एक स्कूल की मॉर्निंग प्रेयर में गूंजा "हनुमान अंश" का गाना—"मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान..." स्कूली बच्चों की मासूम आवाज़ में इस भजन को सुनकर इंटरनेट पर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_Aman Chaudhary
    Aman Chaudhary
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:* राममंदिर में 70 नहीं, 105 बार चोरी; IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस- प्रोफेसर सस्पेंड; अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना CCTV से खुलासा: शुरुआती जांच में केवल 70 घटनाओं का पता चला था, लेकिन विस्तृत जांच के बाद Prabhat Khabar की रिपोर्ट के अनुसार CCTV में चोरी की कुल 105 घटनाएं रिकॉर्ड पाई गई हैं.चार्जशीट की तैयारी: दान पेटी से कैश चोरी करने के मामले में कुल 8 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. SIT अगले दो दिनों के भीतर (25 सितंबर तक) अदालत में अपनी अंतिम चार्जशीट दाखिल कर देगी. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    2
    *मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:* राममंदिर में 70 नहीं, 105 बार चोरी; IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस- प्रोफेसर सस्पेंड; अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना CCTV से खुलासा: शुरुआती जांच में केवल 70 घटनाओं का पता चला था, लेकिन विस्तृत जांच के बाद Prabhat Khabar की रिपोर्ट के अनुसार CCTV में चोरी की कुल 105 घटनाएं रिकॉर्ड पाई गई हैं.चार्जशीट की तैयारी: दान पेटी से कैश चोरी करने के मामले में कुल 8 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. SIT अगले दो दिनों के भीतर (25 सितंबर तक) अदालत में अपनी अंतिम चार्जशीट दाखिल कर देगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Nawabganj, Barabanki•
    19 hrs ago
  • बाराबंकी में बिजली गई तो शिकायत नंबर भी ‘बिजी’! | उपभोक्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल बाराबंकी में बिजली गई तो शिकायत नंबर भी ‘बिजी’! | उपभोक्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल
    1
    बाराबंकी में बिजली गई तो शिकायत नंबर भी ‘बिजी’! | उपभोक्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल
बाराबंकी में बिजली गई तो शिकायत नंबर भी ‘बिजी’! | उपभोक्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल
    user_Public News Network24
    Public News Network24
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सरयू की धारा बदली, पूरनपुर और बाबा पुरवा में कटान तेज हेतमापुर में धीमी पड़ी कटान, दूसरे छोर पर घरों पर मंडराया खतरा ईदगाह का हिस्सा नदी के कगार पर लटका, मस्जिद के पास बचाव कार्य शुरू सूरतगंज, बाराबंकी। हेतमापुर में सरयू नदी की कटान की रफ्तार भले ही कुछ धीमी पड़ी हो, लेकिन नदी की बदलती धारा ने अब दूसरे छोर के गांवों में खतरे की घंटी बजा दी है। पूरनपुर और हेतमापुर से आगे बाबा पुरवा में कटान तेज होने से कई मकान नदी के मुहाने पर पहुंच गए हैं। पूरनपुर में रामानंद का मकान पहले ही नदी में समा चुका है, जबकि मंगलवार को सुरेश के मकान का करीब आधा हिस्सा भी कटान की चपेट में आ गया। इसके अलावा राकेश, राम जतन और कमला प्रसाद के मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरनपुर में कटान रोकने के लिए अब तक बाढ़ खंड की ओर से कोई ठोस बचाव कार्य नहीं कराया गया है। सूचना पर लेखपाल और प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि प्रदीप अवस्थी गांव पहुंचे और मौके की स्थिति का जायजा लेकर तहसील प्रशासन को जानकारी दी। बाबा पुरवा में भी घरों पर संकट उधर, बाबा पुरवा में भी सरयू का कटाव लगातार जारी है। नदी धीरे-धीरे आबादी की ओर बढ़ रही है। शिवराज, राम आधार और उदयराज समेत कई ग्रामीणों के मकान कटान के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर तेजी से घट रहा है, लेकिन इसके साथ ही कई स्थानों पर कटान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां कटान रोकने के लिए अभी तक प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए हैं। खुद घर तोड़कर सामान बचा रहे ग्रामीण कटान की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। कई परिवार नदी की चपेट में आने से पहले अपने मकानों को खुद तोड़कर सुरक्षित ईंट, लकड़ी और अन्य सामान निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बचाव कार्य नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में कई और मकान नदी की धारा में समा सकते हैं। ईदगाह का हिस्सा अब भी नदी के कगार पर हेतमापुर में सरयू की कटान की भेंट चढ़ चुकी ईदगाह का कुछ हिस्सा अभी भी नदी के कगार पर लटका हुआ है। वहीं मस्जिद के पास कटान रोकने के लिए ईंटों से भरी बोरियां डालकर बचाव कार्य शुरू कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मस्जिद के पास बचाव कार्य पहले शुरू कर दिया जाता तो संभवतः मस्जिद का क्षतिग्रस्त हिस्सा बचाया जा सकता था। हेतमापुर पर फोकस, दूसरे गांवों में इंतजार का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ खंड का मुख्य ध्यान फिलहाल हेतमापुर में मंदिर को कटान से बचाने पर है, जबकि पूरनपुर और बाबा पुरवा जैसे अन्य प्रभावित गांवों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी कटान प्रभावित गांवों में तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने और खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। तहसील प्रशासन की नजर तहसीलदार रामनगर विपुल सिंह ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है, जिससे हेतमापुर में कटान की रफ्तार भी धीमी हुई है। नदी के दूसरे छोर स्थित पूरनपुर में एक मकान नदी में समा चुका है, जबकि एक अन्य मकान कटान की चपेट में है। मौके पर लेखपाल को भेजा गया था। कटान प्रभावित गांवों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    4
    सरयू की धारा बदली, पूरनपुर और बाबा पुरवा में कटान तेज
हेतमापुर में धीमी पड़ी कटान, दूसरे छोर पर घरों पर मंडराया खतरा
ईदगाह का हिस्सा नदी के कगार पर लटका, मस्जिद के पास बचाव कार्य शुरू
सूरतगंज, बाराबंकी। हेतमापुर में सरयू नदी की कटान की रफ्तार भले ही कुछ धीमी पड़ी हो, लेकिन नदी की बदलती धारा ने अब दूसरे छोर के गांवों में खतरे की घंटी बजा दी है। पूरनपुर और हेतमापुर से आगे बाबा पुरवा में कटान तेज होने से कई मकान नदी के मुहाने पर पहुंच गए हैं। पूरनपुर में रामानंद का मकान पहले ही नदी में समा चुका है, जबकि मंगलवार को सुरेश के मकान का करीब आधा हिस्सा भी कटान की चपेट में आ गया। इसके अलावा राकेश, राम जतन और कमला प्रसाद के मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पूरनपुर में कटान रोकने के लिए अब तक बाढ़ खंड की ओर से कोई ठोस बचाव कार्य नहीं कराया गया है। सूचना पर लेखपाल और प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि प्रदीप अवस्थी गांव पहुंचे और मौके की स्थिति का जायजा लेकर तहसील प्रशासन को जानकारी दी।
बाबा पुरवा में भी घरों पर संकट
उधर, बाबा पुरवा में भी सरयू का कटाव लगातार जारी है। नदी धीरे-धीरे आबादी की ओर बढ़ रही है। शिवराज, राम आधार और उदयराज समेत कई ग्रामीणों के मकान कटान के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक जलस्तर तेजी से घट रहा है, लेकिन इसके साथ ही कई स्थानों पर कटान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां कटान रोकने के लिए अभी तक प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए हैं।
खुद घर तोड़कर सामान बचा रहे ग्रामीण
कटान की भयावह स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। कई परिवार नदी की चपेट में आने से पहले अपने मकानों को खुद तोड़कर सुरक्षित ईंट, लकड़ी और अन्य सामान निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बचाव कार्य नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में कई और मकान नदी की धारा में समा सकते हैं।
ईदगाह का हिस्सा अब भी नदी के कगार पर
हेतमापुर में सरयू की कटान की भेंट चढ़ चुकी ईदगाह का कुछ हिस्सा अभी भी नदी के कगार पर लटका हुआ है। वहीं मस्जिद के पास कटान रोकने के लिए ईंटों से भरी बोरियां डालकर बचाव कार्य शुरू कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मस्जिद के पास बचाव कार्य पहले शुरू कर दिया जाता तो संभवतः मस्जिद का क्षतिग्रस्त हिस्सा बचाया जा सकता था।
हेतमापुर पर फोकस, दूसरे गांवों में इंतजार का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ खंड का मुख्य ध्यान फिलहाल हेतमापुर में मंदिर को कटान से बचाने पर है, जबकि पूरनपुर और बाबा पुरवा जैसे अन्य प्रभावित गांवों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी कटान प्रभावित गांवों में तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने और खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।
तहसील प्रशासन की नजर
तहसीलदार रामनगर विपुल सिंह ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है, जिससे हेतमापुर में कटान की रफ्तार भी धीमी हुई है। नदी के दूसरे छोर स्थित पूरनपुर में एक मकान नदी में समा चुका है, जबकि एक अन्य मकान कटान की चपेट में है। मौके पर लेखपाल को भेजा गया था। कटान प्रभावित गांवों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    user_Mohd zaid
    Mohd zaid
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सफदरगंज में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सफदरगंज में रेलवे क्रॉसिंग से कैलाशपुरी खड़ंजा मार्ग पर गोरखपुर ब्रिक फील्ड से पहले बाईं तरफ स्थित खेत से रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर कन्वेयर बेल्ट मशीन के साथ दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी निकालकर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी को करीब 1200 से 1300 रुपये में बेचे जाने की बात सामने आ रही है, जिससे राजस्व को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि थाना सफदरगंज से कुछ ही दूरी पर रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय लेखपाल सहित संबंधित विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से कथित रूप से अवैध खनन में लगे लोगों के हौसले बढ़ने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। सवाल यह भी है कि थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर रातभर खनन और मिट्टी का परिवहन होने के बावजूद संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर इसकी भनक क्यों नहीं लगी। फिलहाल, अब देखना होगा कि खबर प्रसारित होने के बाद संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं और कथित अवैध खनन के संबंध में जांच कर क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    सफदरगंज में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल
रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल
बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सफदरगंज में रेलवे क्रॉसिंग से कैलाशपुरी खड़ंजा मार्ग पर गोरखपुर ब्रिक फील्ड से पहले बाईं तरफ स्थित खेत से रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर कन्वेयर बेल्ट मशीन के साथ दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी निकालकर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी को करीब 1200 से 1300 रुपये में बेचे जाने की बात सामने आ रही है, जिससे राजस्व को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि थाना सफदरगंज से कुछ ही दूरी पर रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय लेखपाल सहित संबंधित विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
कार्रवाई न होने से कथित रूप से अवैध खनन में लगे लोगों के हौसले बढ़ने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। सवाल यह भी है कि थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर रातभर खनन और मिट्टी का परिवहन होने के बावजूद संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर इसकी भनक क्यों नहीं लगी।
फिलहाल, अब देखना होगा कि खबर प्रसारित होने के बाद संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं और कथित अवैध खनन के संबंध में जांच कर क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न सेवा संकल्प अभियान में प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं से जोड़ें, निर्धारित पोर्टल पर करें रिपोर्टिंग : मंडलायुक्त जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं आईजीआरएस शिकायतों का संतुष्टि आधारित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश निर्धारित समयावधि में परियोजनाओं को पूर्ण कराने हेतु पर्याप्त मैनपॉवर एवं संसाधन लगाने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश ब्यूरो चीफ बाराबंकी,आयुक्त अयोध्या मंडल राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार, बाराबंकी में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज के प्रत्येक पात्र परिवार को उसकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं से लाभान्वित किए गए पात्र परिवारों की कार्यवाही एवं प्रगति की निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्टिंग की जाए। अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयावधि तक नियमित रूप से जनता दर्शन करें तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि बजट के अभाव के कारण प्रभावित अथवा लंबित परियोजनाओं की सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक स्तर पर कार्यवाही कराते हुए परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके।मंडलायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं की निर्धारित समयावधि पूर्ण होने वाली है, उनमें पर्याप्त मैनपॉवर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए लंबित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं एवं सड़कों को शीघ्र संबंधित विभागों को हैंडओवर कराने के भी निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए पेंशनरों का आवश्यक सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने को कहा। बैठक में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, उद्यान, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, व्यक्तिगत शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम, निराश्रित गोवंश संरक्षण, आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी, रानी लक्ष्मीबाई बाल सम्मान योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कार्यक्रमों, होम बेस्ड न्यूबॉर्न बेबी चाइल्ड केयर, होम बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड, मंत्रा ऐप एवं एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा विभागीय अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी, जिलाधिकारी बाराबंकी ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर श्रीमती ईशा प्रिया, जिलाधिकारी सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह, समस्त मुख्य विकास अधिकारी एवं मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंडलायुक्त द्वारा कानून व्यवस्था एवं कर-करेत्तर कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    1
    मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

सेवा संकल्प अभियान में प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं से जोड़ें, निर्धारित पोर्टल पर करें रिपोर्टिंग : मंडलायुक्त

जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं आईजीआरएस शिकायतों का संतुष्टि आधारित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

निर्धारित समयावधि में परियोजनाओं को पूर्ण कराने हेतु पर्याप्त मैनपॉवर एवं संसाधन लगाने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ


बाराबंकी,आयुक्त अयोध्या मंडल  राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार, बाराबंकी में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज के प्रत्येक पात्र परिवार को उसकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं से लाभान्वित किए गए पात्र परिवारों की कार्यवाही एवं प्रगति की निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्टिंग की जाए। अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयावधि तक नियमित रूप से जनता दर्शन करें तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि बजट के अभाव के कारण प्रभावित अथवा लंबित परियोजनाओं की सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक स्तर पर कार्यवाही कराते हुए परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके।मंडलायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं की निर्धारित समयावधि पूर्ण होने वाली है, उनमें पर्याप्त मैनपॉवर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए लंबित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं एवं सड़कों को शीघ्र संबंधित विभागों को हैंडओवर कराने के भी निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए पेंशनरों का आवश्यक सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने को कहा।

बैठक में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, उद्यान, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, व्यक्तिगत शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम, निराश्रित गोवंश संरक्षण, आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी, रानी लक्ष्मीबाई बाल सम्मान योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कार्यक्रमों, होम बेस्ड न्यूबॉर्न बेबी चाइल्ड केयर, होम बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड, मंत्रा ऐप एवं एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा विभागीय अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी, जिलाधिकारी बाराबंकी  ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अयोध्या  शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर श्रीमती ईशा प्रिया, जिलाधिकारी सुल्तानपुर  इंद्रजीत सिंह, समस्त मुख्य विकास अधिकारी एवं मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त द्वारा कानून व्यवस्था एवं कर-करेत्तर कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यूपी: लखीमपुर में कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। स्कूल की दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रहीं 26 वर्षीय महिला टीचर निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सऊद असलहा लेकर स्कूल पहुंचा। उसने क्लास में पढ़ा रहीं निशात फातिमा का हाथ पकड़ा और उन्हें बाहर बरामदे में ले आया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान सऊद ने अचानक असलहा निकालकर फातिमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से फातिमा फर्श पर गिर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर स्कूल में चीख-पुकार मच गई और बच्चे दहशत में आ गए। महिला टीचर और आरोपी दोनों की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग खाली कराई और परिजनों को बुलाकर बच्चों को घर भेज दिया। स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात है।फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक
    1
    यूपी: लखीमपुर में कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। स्कूल की दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रहीं 26 वर्षीय महिला टीचर निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सऊद असलहा लेकर स्कूल पहुंचा। उसने क्लास में पढ़ा रहीं निशात फातिमा का हाथ पकड़ा और उन्हें बाहर बरामदे में ले आया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान सऊद ने अचानक असलहा निकालकर फातिमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से फातिमा फर्श पर गिर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर स्कूल में चीख-पुकार मच गई और बच्चे दहशत में आ गए। महिला टीचर और आरोपी दोनों की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग खाली कराई और परिजनों को बुलाकर बच्चों को घर भेज दिया। स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात है।फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कहा- मेरी जान लो, मैं तुम्हारी लूंगा; लखीमपुर में हत्या करके सुसाइड किया वारдат की वजह: पुलिस के अनुसार, स्कूल की 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा और नौरंगाबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद सऊद के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था. कुछ समय पहले निशात ने सऊद से ब्रेकअप कर लिया था, जिससे नाराज होकर सऊद ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया."मेरी जान लो, मैं तुम्हारी लूंगा": सऊद अपने बैग में दो अवैध तमंचे लेकर स्कूल की पहली मंजिल पर पहुँचा. उसने निशात फातिमा के सामने एक तमंचा रखकर कहा, "तुम मेरी जान लो, मैं तुम्हारी जान लूंगा".लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में 'चिल्ड्रंस एकेडमी' स्कूल के अंदर एक दिल दहला देने वाला हत्या और आत्महत्या (मर्डर-सुसाइड) का मामला सामने आया है. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    1
    कहा- मेरी जान लो, मैं तुम्हारी लूंगा; लखीमपुर में हत्या करके सुसाइड किया वारдат की वजह: पुलिस के अनुसार, स्कूल की 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा और नौरंगाबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद सऊद के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था. कुछ समय पहले निशात ने सऊद से ब्रेकअप कर लिया था, जिससे नाराज होकर सऊद ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया."मेरी जान लो, मैं तुम्हारी लूंगा": सऊद अपने बैग में दो अवैध तमंचे लेकर स्कूल की पहली मंजिल पर पहुँचा. उसने निशात फातिमा के सामने एक तमंचा रखकर कहा, "तुम मेरी जान लो, मैं तुम्हारी जान लूंगा".लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में 'चिल्ड्रंस एकेडमी' स्कूल के अंदर एक दिल दहला देने वाला हत्या और आत्महत्या (मर्डर-सुसाइड) का मामला सामने आया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Nawabganj, Barabanki•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.