Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:* राममंदिर में 70 नहीं, 105 बार चोरी; IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस- प्रोफेसर सस्पेंड; अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना CCTV से खुलासा: शुरुआती जांच में केवल 70 घटनाओं का पता चला था, लेकिन विस्तृत जांच के बाद Prabhat Khabar की रिपोर्ट के अनुसार CCTV में चोरी की कुल 105 घटनाएं रिकॉर्ड पाई गई हैं.चार्जशीट की तैयारी: दान पेटी से कैश चोरी करने के मामले में कुल 8 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. SIT अगले दो दिनों के भीतर (25 सितंबर तक) अदालत में अपनी अंतिम चार्जशीट दाखिल कर देगी. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
आशीष मिश्रा
*मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:* राममंदिर में 70 नहीं, 105 बार चोरी; IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस- प्रोफेसर सस्पेंड; अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना CCTV से खुलासा: शुरुआती जांच में केवल 70 घटनाओं का पता चला था, लेकिन विस्तृत जांच के बाद Prabhat Khabar की रिपोर्ट के अनुसार CCTV में चोरी की कुल 105 घटनाएं रिकॉर्ड पाई गई हैं.चार्जशीट की तैयारी: दान पेटी से कैश चोरी करने के मामले में कुल 8 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. SIT अगले दो दिनों के भीतर (25 सितंबर तक) अदालत में अपनी अंतिम चार्जशीट दाखिल कर देगी. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने तोड़ी अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह की कमर! हरियाणा से बिहार भेजी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए धर दबोचा है। तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे थे, लेकिन खाकी की पैनी नजर से बच नहीं पाए। कार्रवाई की मुख्य बातें: 📍 रूट: हरियाणा ➡️ बिहार 📦 बरामदगी: कार की डिग्गी और सीटों के नीचे छुपाई गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ⛓️ गिरफ्तारी: गिरोह के 3 शातिर तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज़ी से की जा रही है। क्राइम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के हमसे जुड़े #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #LiquorSmuggling #Arrested #LawAndOrder #ActionTaken1
- दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा अभियुक्तों के कब्ज़े से 224 ग्राम अवैध मॉर्फिन बरामद अभियुक्तों के कब्ज़े से दो मीटर साइकिल भी बरामद पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 224 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद। बाराबंकी।थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.09.2026 को अभियुक्तगण 1.अब्दुल कादिर उर्फ मन्नान पुत्र इल्लजीन निवासी ग्राम सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, 2.चाँदबाबू पुत्र मो0 शमीम निवासी बुढ़वल थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को भानमऊ पैट्रोल पम्प के पास से कुल 121 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकलि सं0 UP 32 BY 6758 के साथ गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 22.09.2026 को अभियुक्तगण 1.मो0 साद पुत्र मो0 हाजी जमील निवासी ग्राम मंगरवल थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, 2. मो0 माज पुत्र बच्चू अली निवासी कोला गहबड़ी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को बरूहा नहर पुलिया के पास से कुल 103 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल सं0 UP 32 HS 3842 के साथ गिरफ्तार कर थाना जैदपुर पर क्रमश: मु0अ0सं0 235/2026 धारा 8/2/29 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 236/2026 धारा 8/21/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।2
- विधवा की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दानपत्र का खेल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बेटियों के अपहरण और तेजाब डालने की धमकी, पति की मौत के बाद संपत्ति पर कब्जे की कोशिश धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन रोड स्थित जमीन के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। एक महिला ने अपनी और अपनी बेटियों के हिस्से की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने, अधिकारियों से मिलीभगत करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बेटियों के अपहरण और तेजाब डालने जैसी धमकी दिए जाने का भी दावा किया गया है। वही थाना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दिया है। शिकायत के मुताबिक, नवाबगंज क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पति के नाम शहर में करीब 0.310 हेक्टेयर और 246.87 वर्गमीटर भूमि थी। इसमें पति के हिस्से की लगभग 5992 वर्गफुट जमीन बताई गई है। आरोप है कि जमीन के एक हिस्से को अलग-अलग समय पर बिक्री के बाद शेष भूमि पर भी विपक्षी पक्ष की नजर पड़ गई। पीड़िता के अनुसार उसके पति ने 22 नवंबर 2015 को वसीयतनामा के माध्यम से अपनी चल-अचल संपत्ति पत्नी और दोनों पुत्रियों के नाम कर दी थी। पति की 11 अप्रैल 2022 को मृत्यु के बाद वह अपनी बेटियों के साथ संपत्ति पर काबिज रही। महिला के अनुसार, पति ने वसीयत में अपनी चल-अचल संपत्ति पत्नी और दोनों पुत्रियों के नाम कर दी थी। 11 अप्रैल 2022 को पति की मौत के बाद जेठ के पुत्र सदफ कमाल, सैफ कमाल, शरफ कमाल फारुकी, आरिज, सामिया अफजल, अफजल, आसिफ रसीद, नुजहत परवीन ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति पर कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया। आरोप है कि न्यायालय में भी फर्जी मौखिक हिबानामा प्रस्तुत किया गया। पीड़िता के मुताबिक, न्यायालय ने संबंधित वाद में 8 सितंबर 2023 को फैसला देते हुए उसके पक्ष में संपत्ति की बिक्री का अधिकार प्रदान किया था। इसके बावजूद विवाद थमा नहीं और कथित रूप से नए दस्तावेज तैयार कर उपनिबंधक कार्यालय में भी इस्तेमाल किए गए। पीड़िता के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को वह बेटियों के साथ अपनी जमीन देखने पहुंची तो बाउंड्री पर विपक्षी पक्ष का नाम और मोबाइल नंबर लिखा मिला। इसके बाद वह मामले की जानकारी देने के लिए कचहरी और नगर पालिका कार्यालय पहुंची। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष प्रभावशाली और दबंग किस्म के लोग हैं तथा संपत्ति पर कब्जा करने के लिए किसी भी हद तक जाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसके या उसकी पुत्रियों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। *बेटियों को लेकर धमकी से सहमा परिवार* सबसे गंभीर आरोप धमकी को लेकर लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि विपक्षीजन उसे और उसकी पुत्रियों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत में आरोप है कि उसे धमकी दी गई कि उसकी बेटियां कॉलेज जाती हैं, किसी दिन उनका अपहरण कर लिया जाएगा या उन पर तेजाब डाल दिया जाएगा। साथ ही धमकी दी गई कि जमीन उनके नाम कर दी जाए, वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।1
- प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिंदुस्तान मीडिया संगठन की मासिक बैठक रेहरा बाजार में हुई संपन्न संगठन की मजबूती और आगामी विस्तार को लेकर हुई चर्चा प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिंदुस्तान मीडिया संगठन की मासिक बैठक रेहरा बाजार में हुई संपन्न संगठन की मजबूती और आगामी विस्तार को लेकर हुई चर्चा1
- उत्तराखंड के एक स्कूल की मॉर्निंग प्रेयर में गूंजा "हनुमान अंश" का गाना—"मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान..." स्कूली बच्चों की मासूम आवाज़ में इस भजन को सुनकर इंटरनेट पर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।1
- *मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:* राममंदिर में 70 नहीं, 105 बार चोरी; IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस- प्रोफेसर सस्पेंड; अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना CCTV से खुलासा: शुरुआती जांच में केवल 70 घटनाओं का पता चला था, लेकिन विस्तृत जांच के बाद Prabhat Khabar की रिपोर्ट के अनुसार CCTV में चोरी की कुल 105 घटनाएं रिकॉर्ड पाई गई हैं.चार्जशीट की तैयारी: दान पेटी से कैश चोरी करने के मामले में कुल 8 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. SIT अगले दो दिनों के भीतर (25 सितंबर तक) अदालत में अपनी अंतिम चार्जशीट दाखिल कर देगी. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र2
- जायदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 224 ग्राम अवैध मारफीन और वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल बरामद बाराबंकी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जायदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से कुल 224 ग्राम अवैध मारफीन तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को अब्दुल कादिर उर्फ मन्नान और चाँदबाबू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 121 ग्राम अवैध मारफीन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद 22 सितंबर 2026 को मौ. साद और मौ. माज को गिरफ्तार कर 103 ग्राम अवैध मारफीन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों मामलों में थाना जायदपुर में NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में अपराध के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। #Barabanki #BarabankiPolice #JaidpurPolice #PoliceAction #NDPSAct #CrimeNews1
- यूपी: लखीमपुर में कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। स्कूल की दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रहीं 26 वर्षीय महिला टीचर निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सऊद असलहा लेकर स्कूल पहुंचा। उसने क्लास में पढ़ा रहीं निशात फातिमा का हाथ पकड़ा और उन्हें बाहर बरामदे में ले आया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान सऊद ने अचानक असलहा निकालकर फातिमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से फातिमा फर्श पर गिर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर स्कूल में चीख-पुकार मच गई और बच्चे दहशत में आ गए। महिला टीचर और आरोपी दोनों की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग खाली कराई और परिजनों को बुलाकर बच्चों को घर भेज दिया। स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात है।फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक1