मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न सेवा संकल्प अभियान में प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं से जोड़ें, निर्धारित पोर्टल पर करें रिपोर्टिंग : मंडलायुक्त जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं आईजीआरएस शिकायतों का संतुष्टि आधारित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश निर्धारित समयावधि में परियोजनाओं को पूर्ण कराने हेतु पर्याप्त मैनपॉवर एवं संसाधन लगाने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश ब्यूरो चीफ बाराबंकी,आयुक्त अयोध्या मंडल राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार, बाराबंकी में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज के प्रत्येक पात्र परिवार को उसकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं से लाभान्वित किए गए पात्र परिवारों की कार्यवाही एवं प्रगति की निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्टिंग की जाए। अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयावधि तक नियमित रूप से जनता दर्शन करें तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि बजट के अभाव के कारण प्रभावित अथवा लंबित परियोजनाओं की सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक स्तर पर कार्यवाही कराते हुए परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके।मंडलायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं की निर्धारित समयावधि पूर्ण होने वाली है, उनमें पर्याप्त मैनपॉवर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए लंबित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं एवं सड़कों को शीघ्र संबंधित विभागों को हैंडओवर कराने के भी निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए पेंशनरों का आवश्यक सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने को कहा। बैठक में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, उद्यान, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, व्यक्तिगत शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम, निराश्रित गोवंश संरक्षण, आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी, रानी लक्ष्मीबाई बाल सम्मान योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कार्यक्रमों, होम बेस्ड न्यूबॉर्न बेबी चाइल्ड केयर, होम बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड, मंत्रा ऐप एवं एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा विभागीय अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी, जिलाधिकारी बाराबंकी ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर श्रीमती ईशा प्रिया, जिलाधिकारी सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह, समस्त मुख्य विकास अधिकारी एवं मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंडलायुक्त द्वारा कानून व्यवस्था एवं कर-करेत्तर कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

- प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिंदुस्तान मीडिया संगठन की मासिक बैठक रेहरा बाजार में हुई संपन्न संगठन की मजबूती और आगामी विस्तार को लेकर हुई चर्चा प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिंदुस्तान मीडिया संगठन की मासिक बैठक रेहरा बाजार में हुई संपन्न संगठन की मजबूती और आगामी विस्तार को लेकर हुई चर्चा1
- उत्तराखंड के एक स्कूल की मॉर्निंग प्रेयर में गूंजा "हनुमान अंश" का गाना—"मैंने तेरे ही भरोसे, हनुमान..." स्कूली बच्चों की मासूम आवाज़ में इस भजन को सुनकर इंटरनेट पर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।1
- *मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:* राममंदिर में 70 नहीं, 105 बार चोरी; IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड केस- प्रोफेसर सस्पेंड; अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना CCTV से खुलासा: शुरुआती जांच में केवल 70 घटनाओं का पता चला था, लेकिन विस्तृत जांच के बाद Prabhat Khabar की रिपोर्ट के अनुसार CCTV में चोरी की कुल 105 घटनाएं रिकॉर्ड पाई गई हैं.चार्जशीट की तैयारी: दान पेटी से कैश चोरी करने के मामले में कुल 8 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं. SIT अगले दो दिनों के भीतर (25 सितंबर तक) अदालत में अपनी अंतिम चार्जशीट दाखिल कर देगी. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र2
- बाराबंकी में बिजली गई तो शिकायत नंबर भी ‘बिजी’! | उपभोक्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल बाराबंकी में बिजली गई तो शिकायत नंबर भी ‘बिजी’! | उपभोक्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- थाना रानीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगहरिया अहिराटाड़ स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव दिखाई देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।सूचना पर थाना प्रभारी रानीपुर हरेंद्र नाथ राय, वरिष्ठ उप निरीक्षक रामकेश, उप निरीक्षक दिनेश यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है, फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर भीड़ के बीच पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। शिनाख्त के लिए रानीपुर पुलिस ने सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से मृतक की फोटो और सूचना प्रसारित कराई है। पुलिस का कहना है कि शव नहर में कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- यूपी: लखीमपुर में कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल में सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। स्कूल की दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रहीं 26 वर्षीय महिला टीचर निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सऊद असलहा लेकर स्कूल पहुंचा। उसने क्लास में पढ़ा रहीं निशात फातिमा का हाथ पकड़ा और उन्हें बाहर बरामदे में ले आया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान सऊद ने अचानक असलहा निकालकर फातिमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से फातिमा फर्श पर गिर गईं। फायरिंग की आवाज सुनकर स्कूल में चीख-पुकार मच गई और बच्चे दहशत में आ गए। महिला टीचर और आरोपी दोनों की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग खाली कराई और परिजनों को बुलाकर बच्चों को घर भेज दिया। स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात है।फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक1
- कानपुर की ओम जेवी आरडी टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक लोडिंग के समय आग लग गई। तेल टैंक धमाके के साथ फट गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए है। दो मजदूर जिंदा जलकर मर गए। आग की लपटें दो किलोमीटर दूर तक दिख रही थीं। रेस्क्यू जारी है।1
- कहा- मेरी जान लो, मैं तुम्हारी लूंगा; लखीमपुर में हत्या करके सुसाइड किया वारдат की वजह: पुलिस के अनुसार, स्कूल की 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा और नौरंगाबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद सऊद के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था. कुछ समय पहले निशात ने सऊद से ब्रेकअप कर लिया था, जिससे नाराज होकर सऊद ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया."मेरी जान लो, मैं तुम्हारी लूंगा": सऊद अपने बैग में दो अवैध तमंचे लेकर स्कूल की पहली मंजिल पर पहुँचा. उसने निशात फातिमा के सामने एक तमंचा रखकर कहा, "तुम मेरी जान लो, मैं तुम्हारी जान लूंगा".लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में 'चिल्ड्रंस एकेडमी' स्कूल के अंदर एक दिल दहला देने वाला हत्या और आत्महत्या (मर्डर-सुसाइड) का मामला सामने आया है. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र1