पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना अमरपाटन पुलिस द्वारा युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में अमरपाटन स्थित महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी अमरपाटन सुश्री ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी श्री विजय परस्ते और थाना स्टाफ की उपस्थिति में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, उससे होने वाली बीमारियों तथा सामाजिक व पारिवारिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया, खेल-खेल में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे से दूर रहने का संकल्प व्यक्त किया और नाटक प्रस्तुत कर नशे से होने वाले नुकसान को प्रदर्शित किया। अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में अमरपाटन बस स्टैंड के समीप थाना प्रभारी के नेतृत्व में नुक्कड़ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया और आमजन को प्रेरित किया गया।

- लोकनिर्माण विभाग के सतना से सेमरिया मार्ग की डायवर्शन सड़क नैना सगमनिया मार्ग पर जाम लग गया है। इस जाम की वजह से रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालक और यात्री काफी परेशान हो रहे हैं।1
- मैहर जिले के अमरपाटन में पुलिस द्वारा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस दौरान महर्षि विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मानव श्रृंखला, नाटक प्रस्तुत कर और शपथ दिलाकर नशा मुक्त समाज का संदेश दिया गया। इसी कड़ी में अमरपाटन बस स्टैंड पर नुक्कड़ कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल से प्रभावित होकर लोगों ने स्वेच्छा से नशे से संबंधित सामग्री का त्याग किया। कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सभी से अपना योगदान देने की अपील की गई है।1
- रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।1
- सतना जिले के अमरपाटन स्थित मुकुंदपुर में बिजली विभाग की पोल खुल गई है, जहाँ मैन बाजार के हनुमान मंदिर के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर चालू होते ही जोरदार धमाके के साथ फट गया। ट्रांसफार्मर का टैंक फूटने से उसमें भरा तेल नल की टोंटी की तरह सड़क पर बहने लगा और पास स्थित कुएं में जा समाया, जिससे कुएं का पीने योग्य पानी पूरी तरह खराब हो गया है। दरअसल, एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर जल जाने से बाजार की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप्प हो गई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग ने दो दिन पहले नया ट्रांसफार्मर लगाया, लेकिन सप्लाई चालू करते ही वह धमाके के साथ जल गया। इसके बाद आज पुनः दूसरा नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, मगर सप्लाई शुरू होते ही ट्रांसफार्मर के अंदर से तेज धमाके की आवाज आई और उसका तेल का टैंक फूलकर बहने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा घटिया और खराब ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं जो एक दिन भी नहीं टिक पा रहे हैं।4
- मैहर जिले के अमरपाटन में पुलिस ने 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नशे के खिलाफ एक अनूठी जागरूकता मुहिम चलाई। थाना प्रभारी विजय परस्ते के नेतृत्व में बस स्टैंड के समीप नुक्कड़ पर आयोजित कार्यक्रम में राहगीरों और स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। इस दौरान मौजूद लोगों के पास रखी गुटखा, तंबाकू और अन्य नशे से जुड़ी सामग्री स्वेच्छा से एकत्रित कर कूड़ेदान में डलवाई गई, जिसके बाद सभी को आज से नशा न करने और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी विजय परस्ते ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इस सामाजिक अभियान से जोड़कर नशामुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करें।3
- सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैहर-कटनी मार्ग पर धतूरा पंचायत के दशयपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक के पहियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ट्रक के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और अपनी जान बचाई। फिलहाल आग लगने के कारणों और इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की सूचना पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अमले को दे दी गई है।2