logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज रायसेन दौरे पर, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का करेंगे शुभारंभ स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज गुरुवार को रायसेन दौरे पर रहेंगे। गुरुवार सुबह 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 11.30 बजे जिला अस्पताल रायसेन पहुंचेंगे, जहां वृहद रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायसेन जिला अस्पताल में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल शिविर का शुभारंभ करने के साथ रक्तदान करने वाले लोगों से भी मुलाकात करेंगे। शिविर में नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं अन्य लोगों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं। अभियान के माध्यम से नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़ने तथा समाजहित में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है।

5 hrs ago
user_Ajay kumar katiyar
Ajay kumar katiyar
रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज रायसेन दौरे पर, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का करेंगे शुभारंभ स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज गुरुवार को रायसेन दौरे पर रहेंगे। गुरुवार सुबह 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 11.30 बजे जिला अस्पताल रायसेन पहुंचेंगे, जहां वृहद रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायसेन जिला अस्पताल में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल शिविर का शुभारंभ करने के साथ रक्तदान करने वाले लोगों से भी मुलाकात करेंगे। शिविर में नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं अन्य लोगों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं। अभियान के माध्यम से नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़ने तथा समाजहित में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज रायसेन दौरे पर, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का करेंगे शुभारंभ स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज गुरुवार को रायसेन दौरे पर रहेंगे। गुरुवार सुबह 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 11.30 बजे जिला अस्पताल रायसेन पहुंचेंगे, जहां वृहद रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायसेन जिला अस्पताल में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल शिविर का शुभारंभ करने के साथ रक्तदान करने वाले लोगों से भी मुलाकात करेंगे। शिविर में नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं अन्य लोगों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं। अभियान के माध्यम से नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़ने तथा समाजहित में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है।
    1
    स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज रायसेन दौरे पर, जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का करेंगे शुभारंभ
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल आज गुरुवार को रायसेन दौरे पर रहेंगे। गुरुवार सुबह 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 11.30 बजे जिला अस्पताल रायसेन पहुंचेंगे, जहां वृहद रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायसेन जिला अस्पताल में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल शिविर का शुभारंभ करने के साथ रक्तदान करने वाले लोगों से भी मुलाकात करेंगे। शिविर में नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं अन्य लोगों की सहभागिता रहेगी। आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं। अभियान के माध्यम से नागरिकों को सेवा कार्यों से जोड़ने तथा समाजहित में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है।
    user_Ajay kumar katiyar
    Ajay kumar katiyar
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दीवानगंज में 18 सितंबर को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर, तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 18 सितंबर को दीवानगंज में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने दीवानगंज स्थित पीएम श्री विद्यालय एवं सेंट जॉर्ज स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान सांची नायब तहसीलदार सहित सांची जनपद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और सरपंच गिरजेश नायक सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। शिविर को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
    1
    दीवानगंज में 18 सितंबर को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर, तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 18 सितंबर को दीवानगंज में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने दीवानगंज स्थित पीएम श्री विद्यालय एवं सेंट जॉर्ज स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शिविर के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान सांची नायब तहसीलदार सहित सांची जनपद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और सरपंच गिरजेश नायक सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। शिविर को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रामगढ़ पीछे वीडियोहै
    1
    रामगढ़ पीछे वीडियोहै
    user_दीवान Tifkfif
    दीवान Tifkfif
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मंडीदीप थाने में जमकर हंगामा: बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने, तिरंगे का अपमान और धर्म विरोध के आरोपों पर थाने बना अखाड़ा मंडीदीप (रायसेन): औद्योगिक नगर मंडीदीप के पुलिस थाने में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते थाना परिसर राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों की ओर से तीखी बहस व जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपों की जंग: धर्म विरोध बनाम तिरंगे का अपमान थाने के भीतर और बाहर दोनों दलों के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। विवाद की मुख्य वजह दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर लगाए गए गंभीर आरोप हैं: बीजेपी का आरोप: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर "धर्म विरोधी" होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कांग्रेस की बयानबाजी और नीतियां लगातार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं, जिसका वे पुरजोर विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस का पलटवार: वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटावार करते हुए "राष्ट्रीय ध्वज के अपमान" का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के कृत्य से तिरंगे की गरिमा को ठेस पहुंची है और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक अमला मुस्तैद, थाने में पुलिस बल तैनात थाने परिसर में बढ़ते तनाव और दोनों पक्षों की नारेबाजी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है: वरिष्ठ अधिकारियों का डेरा: ASP और SDOP खुद थाने में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा घेरा सख्त: पुलिस बल ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच दूरी बनाए रखने के लिए थाने में बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। बातचीत की कोशिश: आला अधिकारी बीजेपी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलों से चर्चा कर माहौल शांत कराने और लिखित शिकायतों पर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। स्थिति: मंडीदीप थाने और आसपास के क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।
    4
    मंडीदीप थाने में जमकर हंगामा: बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने, तिरंगे का अपमान और धर्म विरोध के आरोपों पर थाने बना अखाड़ा
मंडीदीप (रायसेन): औद्योगिक नगर मंडीदीप के पुलिस थाने में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते थाना परिसर राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों की ओर से तीखी बहस व जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
आरोपों की जंग: धर्म विरोध बनाम तिरंगे का अपमान
थाने के भीतर और बाहर दोनों दलों के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। विवाद की मुख्य वजह दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर लगाए गए गंभीर आरोप हैं:
बीजेपी का आरोप: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर "धर्म विरोधी" होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कांग्रेस की बयानबाजी और नीतियां लगातार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं, जिसका वे पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
कांग्रेस का पलटवार: वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटावार करते हुए "राष्ट्रीय ध्वज के अपमान" का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के कृत्य से तिरंगे की गरिमा को ठेस पहुंची है और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
प्रशासनिक अमला मुस्तैद, थाने में पुलिस बल तैनात
थाने परिसर में बढ़ते तनाव और दोनों पक्षों की नारेबाजी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है:
वरिष्ठ अधिकारियों का डेरा: ASP और SDOP खुद थाने में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
सुरक्षा घेरा सख्त: पुलिस बल ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच दूरी बनाए रखने के लिए थाने में बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है।
बातचीत की कोशिश: आला अधिकारी बीजेपी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलों से चर्चा कर माहौल शांत कराने और लिखित शिकायतों पर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
स्थिति: मंडीदीप थाने और आसपास के क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।
    user_Rahul Rajoriya
    Rahul Rajoriya
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कॉलर की धड़कन परिवार की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
    4
    न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल 
भगवान विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर कॉलर की धड़कन परिवार की ओर से हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
    user_कोलार की धड़कन
    कोलार की धड़कन
    Voice of people कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पटवारी ने दतिया कलेक्टर को दिया ज्ञापन अगर मामला विवादित हुआ तो जाना पड़ सकता है सिविल न्यायालय दतिया पटवारी संघ ने दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े को दिया ज्ञापन पटवारी का कहना है कि जब जमीन पट्टाधारियों के नाम है पटवारी कैसे रजिस्ट्री करसकते हैं
    1
    पटवारी ने दतिया कलेक्टर को दिया ज्ञापन अगर मामला विवादित हुआ तो जाना पड़ सकता है सिविल न्यायालय
दतिया पटवारी संघ ने दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े को दिया ज्ञापन पटवारी का कहना है कि जब जमीन पट्टाधारियों के नाम है पटवारी कैसे रजिस्ट्री करसकते हैं
    user_Rahul Sharma
    Rahul Sharma
    Media company Kolar, Bhopal•
    3 hrs ago
  • ग्राम रोजगार सहायकों ने पंचायत सहायक सचिव पद पर आमेलन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ग्राम रोजगार सहायक संघ एवं मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार शाम करीब 4 बजे रायसेन में मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के नाम कलेक्टर एवं जिला पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के पद पर आमेलन करने तथा पंचायत सचिवों के समान सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा 28 जून 2023 को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों की महापंचायत में विभिन्न घोषणाएं की गई थीं। इन घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए 5 अक्टूबर 2023 को समिति का गठन किया गया। इसके बाद 19 सितंबर 2025 को समिति अध्यक्ष की नियुक्ति तथा 27 अक्टूबर 2025 को समिति अध्यक्ष एवं संगठन के बीच वार्ता भी हुई। संघ ने ज्ञापन में 22 जून 2025 को भोपाल में पंचायत मंत्री की मौजूदगी में हुए महासम्मेलन, 7 जुलाई एवं 29 अक्टूबर 2025 की विभागीय बैठकों तथा 25 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री से हुई प्रतिनिधिमंडल की चर्चा का भी उल्लेख किया। वहीं 22 दिसंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए आश्वासन तथा 20 मई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महासम्मेलन में दिए गए आश्वासन का हवाला देते हुए लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
    1
    ग्राम रोजगार सहायकों ने पंचायत सहायक सचिव पद पर आमेलन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
ग्राम रोजगार सहायक संघ एवं मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार शाम करीब 4 बजे रायसेन में मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के नाम कलेक्टर एवं जिला पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के पद पर आमेलन करने तथा पंचायत सचिवों के समान सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा 28 जून 2023 को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों की महापंचायत में विभिन्न घोषणाएं की गई थीं। इन घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए 5 अक्टूबर 2023 को समिति का गठन किया गया। इसके बाद 19 सितंबर 2025 को समिति अध्यक्ष की नियुक्ति तथा 27 अक्टूबर 2025 को समिति अध्यक्ष एवं संगठन के बीच वार्ता भी हुई।
संघ ने ज्ञापन में 22 जून 2025 को भोपाल में पंचायत मंत्री की मौजूदगी में हुए महासम्मेलन, 7 जुलाई एवं 29 अक्टूबर 2025 की विभागीय बैठकों तथा 25 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री से हुई प्रतिनिधिमंडल की चर्चा का भी उल्लेख किया। वहीं 22 दिसंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए आश्वासन तथा 20 मई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महासम्मेलन में दिए गए आश्वासन का हवाला देते हुए लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।
    user_Ajay kumar katiyar
    Ajay kumar katiyar
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ऐशबाग स्टेडियम मजार के पास पुल के नीचे लगी भीषण आग पुलिस बल मौके पर मौजूद
    1
    ऐशबाग स्टेडियम मजार के पास पुल के नीचे लगी भीषण आग पुलिस बल मौके पर मौजूद
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.