logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हसनपुर में HP महारानी गैस एजेंसी की लापरवाही, बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रही गैस फोन तक नहीं उठाते कर्मचारी.... समस्तीपुर:- हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के पटसा स्थित HP महारानी गैस एजेंसी की लापरवाही से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग समय पर करने के बावजूद कई दिनों तक डिलीवरी नहीं की जा रही है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं.... ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी के कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, लेकिन फोन तक नहीं उठाया जाता। ऐसे में उपभोक्ताओं को अपनी समस्या रखने का भी मौका नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों ने बताया कि उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है, फिर भी समाधान नहीं हो रहा.... स्थानीय लोगों में एजेंसी के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके... HPCL Ministry of Petroleum and Natural Gas, Government of India Samrat Choudhary Tejashwi Yadav Narendra Modi PMO India BJP Bihar Bihar Police Samastipur Police

3 hrs ago
user_छायाकार अमल कुमार
छायाकार अमल कुमार
TV News Anchor हसनपुर, समस्तीपुर, बिहार•
3 hrs ago
ce119efa-6211-4708-93ee-702f7a380131

हसनपुर में HP महारानी गैस एजेंसी की लापरवाही, बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रही गैस फोन तक नहीं उठाते कर्मचारी.... समस्तीपुर:- हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के पटसा स्थित HP महारानी गैस एजेंसी की लापरवाही से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग समय पर करने के बावजूद कई दिनों तक डिलीवरी नहीं की जा रही है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं.... ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी के कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, लेकिन फोन तक नहीं उठाया जाता। ऐसे में उपभोक्ताओं को अपनी समस्या रखने का भी मौका नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों ने बताया कि उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है, फिर भी समाधान नहीं हो रहा.... स्थानीय लोगों में एजेंसी के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके... HPCL Ministry of Petroleum and Natural Gas, Government of India Samrat Choudhary Tejashwi Yadav Narendra Modi PMO India BJP Bihar Bihar Police Samastipur Police

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)
    1
    Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)
    user_तुफैल अहमद (राजा भाई)
    तुफैल अहमद (राजा भाई)
    Lawyer दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • ​सहरसा। जिले के नवहट्टा प्रखंड में एक नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के विधायक आई पी गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। ​​परिजनों से मुलाकात के दौरान विधायक आईपी गुप्ता काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस मामले में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हर संभव कानूनी व आर्थिक सहायता दिलाना हमारी प्राथमिकता है।" ​प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग ​विधायक के साथ आए विभिन्न दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों ने एक स्वर में जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की स्पीडी ट्रायल के जरिए जांच हो ताकि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी या कठोरतम सजा मिल सके। नेताओं ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी पुरजोर मांग की। ​मौके पर मौजूद गणमान्य लोग ​विधायक के इस दौरे में भारी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: ​विद्या शर्मा, जिलाध्यक्ष ​रंजीत यादव, राजद नेता ​रवींद्र जी, सत्तर कटैया प्रखंड अध्यक्ष ​अवधेश जी, सौरबाजार प्रखंड अध्यक्ष ​अमित जी, विधायक प्रतिनिधि ​सनोज जी, मुख्यालय प्रतिनिधि ​डिप्टी मेयर गुड्डू हयात ​कुंदन यादव माले नेता ​रिवा शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष ​साथ ही अंबेडकर जी और अनुराग शर्मा सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता। ​इलाके में आक्रोश का माहौल ​इस घटना को लेकर नवहट्टा समेत पूरे जिले में आक्रोश व्याप्त है। विधायक आई गुप्ता के पहुंचने से पीड़ित परिवार को एक उम्मीद जगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मामले को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।
    1
    ​सहरसा। जिले के नवहट्टा प्रखंड में एक नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद  इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के विधायक आई पी गुप्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली।
​​परिजनों से मुलाकात के दौरान विधायक आईपी गुप्ता काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस मामले में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हर संभव कानूनी व आर्थिक सहायता दिलाना हमारी प्राथमिकता है।"
​प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
​विधायक के साथ आए विभिन्न दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों ने एक स्वर में जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की स्पीडी ट्रायल के जरिए जांच हो ताकि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी या कठोरतम सजा मिल सके। नेताओं ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी पुरजोर मांग की।
​मौके पर मौजूद गणमान्य लोग
​विधायक के इस दौरे में भारी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: ​विद्या शर्मा, जिलाध्यक्ष
​रंजीत यादव, राजद नेता
​रवींद्र जी, सत्तर कटैया प्रखंड अध्यक्ष ​अवधेश जी, सौरबाजार प्रखंड अध्यक्ष ​अमित जी, विधायक प्रतिनिधि ​सनोज जी, मुख्यालय प्रतिनिधि ​डिप्टी मेयर गुड्डू हयात 
​कुंदन यादव  माले नेता ​रिवा शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष
​साथ ही अंबेडकर जी और अनुराग शर्मा सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता।
​इलाके में आक्रोश का माहौल
​इस घटना को लेकर नवहट्टा समेत पूरे जिले में आक्रोश व्याप्त है। विधायक आई गुप्ता के पहुंचने से पीड़ित परिवार को एक उम्मीद जगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस मामले को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट!
    1
    पटना में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट!
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    7 hrs ago
  • मेहनत करो मेरे भाई क्लीन किसी और रानी के नहीं अपनी माता रानी के लिए और ले आओ फॉरबिलर हे मां
    1
    मेहनत करो मेरे भाई क्लीन किसी और रानी के नहीं अपनी माता रानी के लिए और ले आओ फॉरबिलर हे मां
    user_D S P Begusarai
    D S P Begusarai
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Mankhush kumar
    1
    Post by Mankhush kumar
    user_Mankhush kumar
    Mankhush kumar
    Local News Reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    11 hrs ago
  • मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदीजी प्याज वाली झालमुई खाते हैं, दिमाग नहीं !! नड्डा बोले बंगाल को अरबों दिए, यूपी में कांग्रेस के साथ सरकार बनाएंगे अखिलेश, कंगना ने किया इमरजेंसी इंदिरा की कापी में रोड-शो, ममता का एक धुरंधर छः भाजपाइयों पर भारी और देखिए लाईव गोलीबारी राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Begusarai, Bihar•
    11 hrs ago
  • भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर बेगूसराय से सैकड़ों सनातनी युवा पहुंचे मोकामा।
    3
    भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर बेगूसराय से सैकड़ों सनातनी युवा पहुंचे मोकामा।
    user_Neilmani pintu
    Neilmani pintu
    Fitness Trainer भगवानपुर, बेगूसराय, बिहार•
    5 min ago
  • ​समस्तीपुर | [20 अप्रैल2026] ​आज समस्तीपुर समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में 'जन संवाद कार्यक्रम' के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ​प्रमुख बिंदु: ​कुल मामलों की सुनवाई: आज के जनता दरबार में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिलाधिकारी ने विस्तार से चर्चा की। ​विभागवार शिकायतें: सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (06) से जुड़े रहे, जिनमें मुख्य रूप से जमीन की मापी और दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में हो रही देरी की शिकायत की गई। ​इसके अतिरिक्त, आपूर्ति विभाग के 2, ICDS के 2 और नल-जल योजना (PHED) का 1 मामला सामने आया। एक मामला थाना स्तर पर शनिवार को होने वाली नियमित बैठकों से संबंधित था। ​अधिकारियों को सख्त निर्देश: ​जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना। मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता (PHED), जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि: ​"जनता की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। फाइलों को लंबित न रखें और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट (Action Taken Report) अविलंब कार्यालय को उपलब्ध कराएं।" ​विशेष ध्यान: ​भूमि विवादों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि थाना स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाली बैठकों को और प्रभावी बनाया जाए ताकि छोटे विवादों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो सके। ​
    1
    ​समस्तीपुर | [20 अप्रैल2026]
​आज समस्तीपुर समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में 'जन संवाद कार्यक्रम' के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
​प्रमुख बिंदु:
​कुल मामलों की सुनवाई: आज के जनता दरबार में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिलाधिकारी ने विस्तार से चर्चा की।
​विभागवार शिकायतें: सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (06) से जुड़े रहे, जिनमें मुख्य रूप से जमीन की मापी और दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में हो रही देरी की शिकायत की गई।
​इसके अतिरिक्त, आपूर्ति विभाग के 2, ICDS के 2 और नल-जल योजना (PHED) का 1 मामला सामने आया। एक मामला थाना स्तर पर शनिवार को होने वाली नियमित बैठकों से संबंधित था।
​अधिकारियों को सख्त निर्देश:
​जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना। मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता (PHED), जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) को जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि:
​"जनता की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। फाइलों को लंबित न रखें और की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट (Action Taken Report) अविलंब कार्यालय को उपलब्ध कराएं।"
​विशेष ध्यान:
​भूमि विवादों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि थाना स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाली बैठकों को और प्रभावी बनाया जाए ताकि छोटे विवादों का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही हो सके।
​
    user_तुफैल अहमद (राजा भाई)
    तुफैल अहमद (राजा भाई)
    Lawyer दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • नवहट्टा थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की जघन्य घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कृत्य को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। ​ जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए और उनके खिलाफ कठोरतम धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। साजन शर्मा ने सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल (त्वरित सुनवाई) कराया जाए, ताकि पीड़िता को कम से कम समय में न्याय मिल सके।उन्होंने क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। ​भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाओं के दोषियों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है और भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
    1
    नवहट्टा थाना क्षेत्र में हुई गैंगरेप की जघन्य घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस कृत्य को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया।
​ जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए और उनके खिलाफ कठोरतम धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। साजन शर्मा ने सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले का स्पीडी ट्रायल (त्वरित सुनवाई) कराया जाए, ताकि पीड़िता को कम से कम समय में न्याय मिल सके।उन्होंने क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
​भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाओं के दोषियों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है और भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.