Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर दौरे पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, सूर्य मंदिर में जलाभिषेक किया, कोर कमेटी बैठक ली, अधिकारियों पर दिया बड़ा बयान।
Arvind Tiwari patrakar
कुशीनगर दौरे पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, सूर्य मंदिर में जलाभिषेक किया, कोर कमेटी बैठक ली, अधिकारियों पर दिया बड़ा बयान।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने की तैयारियां तेज सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने की तैयारियां तेज अयोध्या। सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नयाघाट समेत कई प्रमुख घाटों पर पुरोहितों के छप्पर और तख्त हटाए जा रहे हैं। नगर निगम और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त और अन्य सामान नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया। पुरोहितों का कहना है कि हर वर्ष सावन मेले में अस्थायी छप्पर लगाए जाते हैं। छप्पर श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बारिश व तेज धूप से बचाने के लिए लगाए जाते हैं। पुरोहितों का कहना है कि बिना छाया के घाटों पर बैठकर पूजा-पाठ कराना मुश्किल होगा,उनका आरोप है कि इस कार्रवाई से उनकी आजीविका प्रभावित हो सकती है। छप्पर हटाए जाने के बाद पुरोहित समाज में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।पुरोहितों ने प्रशासन से सावन मेले के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- सांसद अवधेश प्रसाद का अपमान पूरे PDA व दलित समाज का अपमान : पवन पांडेय अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन पांडेय' ने रविवार को जारी अपने बयान में सांसद अवधेश प्रसाद के विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर ये संगठन मौन रहे, लेकिन जब सांसद अवधेश प्रसाद ने इस विषय को उठाया तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंकना तथा उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार करना केवल एक सांसद का नहीं, बल्कि पूरे PDA समाज, दलित समाज और अयोध्या की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता के मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है और राजनीतिक मतभेद के नाम पर किसी का अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था से जुड़े अन्य मामलों में भाजपा, संघ और विहिप की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। पवन पांडेय ने कहा कि अयोध्या की देवतुल्य जनता सब देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब देगी। अंत में उन्होंने "जय सियाराम" और "जय हनुमान जी महाराज" का उद्घोष करते हुए कहा कि सत्य और जनभावनाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।1
- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के मंदिर में चढ़ावे की चोरी होती है, तब संघ, विहिप और भाजपा के लोगों के मुँह से आवाज़ तक नहीं निकलती। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के मंदिर में चढ़ावे की चोरी होती है, तब संघ, विहिप और भाजपा के लोगों के मुँह से आवाज़ तक नहीं निकलती। जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हनुमान जी महाराज, बजरंगबली जी को भाजपा का झंडा पकड़ाकर नचाया जाता है, तब आपकी भावना और सम्मान को ठेस नहीं पहुँचती। संघ, विहिप और भाजपा के लोगों को कोई तकलीफ़ नहीं होती। जब राम मंदिर पर सवाल उठाने पर भाजपा प्रवक्ता द्वारा भगवा वस्त्रधारी पुजारी को पीटा जाता है, तब संघ, विहिप और भाजपा का सम्मान नहीं जागता। लेकिन जब दलित बिरादरी के सांसद राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी का मुद्दा उठाते हैं और संघ, विहिप व भाजपा की पोल खोलते हैं, तब भारतीय जनता पार्टी, संघ, विहिप और भाजपा के लोगों को बहुत बुरा लगता है। जिस तरह संघ, विहिप और भाजपा के लोगों द्वारा माननीय सांसद श्री अवधेश प्रसाद जी का पुतला फूँककर तथा उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें अपमानित किया गया, वह केवल उनका ही नहीं, बल्कि पूरे PDA समाज और दलित समाज का अपमान है। यह अयोध्या के 18 लाख निवासियों का भी अपमान है। प्रभु श्रीराम जी की देवतुल्य जनता इसका हिसाब ज़रूर करेगी।1
- इंसान को खुशियां तब और बड़ी हो जाती है, जब उनमें किसी जरूरतमंद मुस्कान शामिल हो जाए बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या ❤️ इंसान को खुशियाँ तब और बड़ी हो जाती हैं, जब उनमें किसी ज़रूरतमंद की मुस्कान शामिल हो जाय ❤️ आज एक वाक्या महाराष्ट्र से चलकर श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आए, तब कहीं ना कहीं उनके मन में एक भावना आई कि अपनी नन्ही सी फूल जैसे बेटी जन्मदिवस मनाने के लिए खुशी का इजहार ,एक नव युगल परिवार ने अपनी ,,नन्ही सी बेटी का प्रथम जन्मदिन ,, दाना पानी सेवा संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क मोहल्ला कोचिंग सेंटर, निर्मलीकुण्ड, गुप्तारघाट, अयोध्या में अध्ययनरत गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाकर समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। केक, मिठाइयों और उपहारों से कहीं अधिक मूल्यवान था वह प्यार, अपनापन और सम्मान, जो इन मासूम बच्चों को मिला। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ने इस जन्मदिन को वास्तव में यादगार बना दिया। दाना पानी सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री कुलभूषण साहू जी ने कहा कि संस्था अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क मोहल्ला कोचिंग सेंटरों के माध्यम से हजारों गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है तथा जो बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं, उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रही है। हमारा विश्वास है कि “शिक्षा हर बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार है।” 🙏 हमारी आप सभी से विनम्र अपील है— 🎂 क्या आप भी अपना जन्मदिन इन मासूम बच्चों के साथ मनाना चाहेंगे? 💍 क्या आप अपनी शादी की सालगिरह या परिवार की खुशियों में इन बच्चों को शामिल करना चाहेंगे? 📚 आइए, मिलकर अयोध्या को अशिक्षा मुक्त बनाने का संकल्प लें और शिक्षा के इस अभियान में अपना सहयोग दें। एक छोटी-सी पहल किसी बच्चे के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। 📍 दाना पानी सेवा संस्थान निःशुल्क मोहल्ला कोचिंग सेंटर निर्मलीकुण्ड, गुप्तारघाट, अयोध्या4
- कुशीनगर दौरे पर प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, सूर्य मंदिर में जलाभिषेक किया, कोर कमेटी बैठक ली, अधिकारियों पर दिया बड़ा बयान।1
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल अयोध्या, 2 अगस्त। अयोध्या पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली नगर थाने में मुकदमा संख्या 383/2026, धारा 69, 89, 115(2) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने रविवार को उसरु नहर पुलिया के पास से आरोपी महेन्द्र देव दुबे पुत्र राम नायक दुबे, निवासी देवलपारा दुबान का पुरवा, कुचेरा बाजार, थाना इनायतनगर, जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक अखिलेश तिवारी तथा कांस्टेबल श्रवण कुमार शामिल रहे।1