सांसद अवधेश प्रसाद का अपमान पूरे PDA व दलित समाज का अपमान : पवन पांडेय अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन पांडेय' ने रविवार को जारी अपने बयान में सांसद अवधेश प्रसाद के विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर ये संगठन मौन रहे, लेकिन जब सांसद अवधेश प्रसाद ने इस विषय को उठाया तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंकना तथा उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार करना केवल एक सांसद का नहीं, बल्कि पूरे PDA समाज, दलित समाज और अयोध्या की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता के मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है और राजनीतिक मतभेद के नाम पर किसी का अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था से जुड़े अन्य मामलों में भाजपा, संघ और विहिप की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। पवन पांडेय ने कहा कि अयोध्या की देवतुल्य जनता सब देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब देगी। अंत में उन्होंने "जय सियाराम" और "जय हनुमान जी महाराज" का उद्घोष करते हुए कहा कि सत्य और जनभावनाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
सांसद अवधेश प्रसाद का अपमान पूरे PDA व दलित समाज का अपमान : पवन पांडेय अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन पांडेय' ने रविवार को जारी अपने बयान में सांसद अवधेश प्रसाद के विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर ये संगठन मौन रहे, लेकिन जब सांसद अवधेश प्रसाद ने इस विषय को उठाया तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंकना तथा उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार करना केवल एक सांसद का नहीं, बल्कि पूरे PDA समाज, दलित समाज और अयोध्या की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता के मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है और राजनीतिक मतभेद के नाम पर किसी का अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था से जुड़े अन्य मामलों में भाजपा, संघ और विहिप की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। पवन पांडेय ने कहा कि अयोध्या की देवतुल्य जनता सब देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब देगी। अंत में उन्होंने "जय सियाराम" और "जय हनुमान जी महाराज" का उद्घोष करते हुए कहा कि सत्य और जनभावनाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
- सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने BJP-RSS-VHP पर साधा निशाना सपा नेता पवन पांडेय ने BJP-RSS-VHP पर साधा निशाना अयोध्या। सपा पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘चढ़ावे की चोरी होती है तो कोई नहीं बोलता।’ उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के लोगों के मुंह से आवाज नहीं निकलती। संघ और विहिप के लोग भी चोरी पर नहीं बोलते। पवन पांडेय सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने पुतला दहन को दलित समाज का अपमान बताया। पवन पांडेय ने कहा,जनता इसका हिसाब जरूर करेगी।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के मंदिर में चढ़ावे की चोरी होती है, तब संघ, विहिप और भाजपा के लोगों के मुँह से आवाज़ तक नहीं निकलती। जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हनुमान जी महाराज, बजरंगबली जी को भाजपा का झंडा पकड़ाकर नचाया जाता है, तब आपकी भावना और सम्मान को ठेस नहीं पहुँचती। संघ, विहिप और भाजपा के लोगों को कोई तकलीफ़ नहीं होती। जब राम मंदिर पर सवाल उठाने पर भाजपा प्रवक्ता द्वारा भगवा वस्त्रधारी पुजारी को पीटा जाता है, तब संघ, विहिप और भाजपा का सम्मान नहीं जागता। लेकिन जब दलित बिरादरी के सांसद राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी का मुद्दा उठाते हैं और संघ, विहिप व भाजपा की पोल खोलते हैं, तब भारतीय जनता पार्टी, संघ, विहिप और भाजपा के लोगों को बहुत बुरा लगता है। जिस तरह संघ, विहिप और भाजपा के लोगों द्वारा माननीय सांसद श्री अवधेश प्रसाद जी का पुतला फूँककर तथा उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें अपमानित किया गया, वह केवल उनका ही नहीं, बल्कि पूरे PDA समाज और दलित समाज का अपमान है। यह अयोध्या के 18 लाख निवासियों का भी अपमान है। प्रभु श्रीराम जी की देवतुल्य जनता इसका हिसाब ज़रूर करेगी।1
- दिल्ली के जंतर मंतर पर 45 दिनों तक चले आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाये छात्र नेता पिंटू यादव सपा नेता महेंद्र यादव ने साथियों संग छात्र नेता पिंटू यादव का खंडासा में किया भाव स्वागत अयोध्या अमानीगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत जिगनाहीं खण्डासा निवासी छात्रसंघ नेता पिंटू यादव का दिल्ली के जंतर-मंतर पर 45 दिनों तक चले आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के उपलक्ष्य में खण्डासा स्थित महेंद्र प्रताप यादव के कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बावजूद पिंटू यादव अपने साथियों के साथ आंदोलन में डटे रहे। उनके संघर्ष और साहस के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही साथ उपस्थित साथियों ने छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार कि कडे शब्दों में निंदा किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सपा नेता महेंद्र यादव ने मौजूदा सरकार बेरोजगारी, महंगाई ,भ्रष्टाचार मिटाने मे विसफल है। गरीब व्यक्ति को शिक्षा से दूर रखना चाहती है मौजूदा सरकार। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, छात्रसंघ नेता पिंटू यादव, हरी शंकर यादव, पवन तिवारी, पवन यादव, विनोद यादव, संजय यादव, अमित कुमार, मोनू यादव, विनय शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर यादव, गणेश कनौजिया, रविंद्र कुमार राठौर, त्रिलोकी यादव ,मोहम्मद आमिर, राम निहाल मौर्य, अशोक कुमार शर्मा ,नितेश गौतम, गुड्डू यादव, देवशरन रावत ,रनदीप विश्वकर्मा, मोहम्मद रफीक, हृदय राम गुप्ता, बबलू यादव ,सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं युवा साथी उपस्थित रहे।2
- अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा, संघ और विहिप पर सवाल उठाए हैं। सपा का कहना है कि जब राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी, मंदिर से जुड़े विवाद, या धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक उपयोग जैसे मुद्दे सामने आते हैं, तब भाजपा, संघ और विहिप मौन रहते हैं। लेकिन जब सांसद अवधेश प्रसाद राम मंदिर के चढ़ावे का मुद्दा उठाते हैं, तब उनके विरोध में प्रदर्शन किए जाते हैं। सपा ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंकना और उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार करना केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि पीडीए और दलित समाज का भी अपमान है। पार्टी का कहना है कि अयोध्या की जनता इस पूरे घटनाक्रम का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।1
- सांसद अवधेश प्रसाद का अपमान पूरे PDA व दलित समाज का अपमान : पवन पांडेय अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन पांडेय' ने रविवार को जारी अपने बयान में सांसद अवधेश प्रसाद के विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर ये संगठन मौन रहे, लेकिन जब सांसद अवधेश प्रसाद ने इस विषय को उठाया तो उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंकना तथा उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार करना केवल एक सांसद का नहीं, बल्कि पूरे PDA समाज, दलित समाज और अयोध्या की जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता के मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है और राजनीतिक मतभेद के नाम पर किसी का अपमान करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था से जुड़े अन्य मामलों में भाजपा, संघ और विहिप की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। पवन पांडेय ने कहा कि अयोध्या की देवतुल्य जनता सब देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब देगी। अंत में उन्होंने "जय सियाराम" और "जय हनुमान जी महाराज" का उद्घोष करते हुए कहा कि सत्य और जनभावनाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।1
- सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने की तैयारियां तेज सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने की तैयारियां तेज अयोध्या। सावन के पहले सोमवार से पहले अयोध्या में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नयाघाट समेत कई प्रमुख घाटों पर पुरोहितों के छप्पर और तख्त हटाए जा रहे हैं। नगर निगम और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त और अन्य सामान नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया। पुरोहितों का कहना है कि हर वर्ष सावन मेले में अस्थायी छप्पर लगाए जाते हैं। छप्पर श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बारिश व तेज धूप से बचाने के लिए लगाए जाते हैं। पुरोहितों का कहना है कि बिना छाया के घाटों पर बैठकर पूजा-पाठ कराना मुश्किल होगा,उनका आरोप है कि इस कार्रवाई से उनकी आजीविका प्रभावित हो सकती है। छप्पर हटाए जाने के बाद पुरोहित समाज में नाराजगी और आक्रोश देखा जा रहा है।पुरोहितों ने प्रशासन से सावन मेले के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर दिख रहा संकट,प्रशासन द्वारा छप्पर व तख्त हटवाए जाने से दिखी नाराजगी। अयोध्या जिले की रामनगरी में कल 3 अगस्त को सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर संकट,नयाघाट समेत अन्य घाटों पर पुरोहित समाज के बैठने के लिए लगाए गए छप्पर और तख्त नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा हटवाए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त आदि सामान को नगर निगम की टीम अपने कब्जे में ले रही है पुरोहित समाज का कहना है कि हर साल सावन मेला आता है और इसी दौरान बारिश व तेज धूप से बचने के लिए घाटों पर छप्पर लगाया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बैठने में परेशानी न हो पुरोहितों का कहना है कि सावन का महीना बारिश का महीना होता है, ऐसे में बिना छप्पर और छाया के घाटों पर बैठना मुश्किल होगा। छप्पर हटाए जाने को लेकर पुरोहित समाज में आक्रोश देखने को मिला अब सवाल यह है कि सावन मेले के दौरान पुरोहित समाज और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन क्या वैकल्पिक व्यवस्था करेगा?1