logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी में शादी के डेढ़ साल बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना में ज़हर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस जांच और न्याय की मांग की जा रही है।

4 hrs ago
user_NB17 न्यूज़ चैनल
NB17 न्यूज़ चैनल
निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

झांसी में शादी के डेढ़ साल बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना में ज़हर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस जांच और न्याय की मांग की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पानी की टंकी पिछले 2 साल से टूटी पड़ी है और सालों से इसकी सफाई भी नहीं हुई है। नगर पालिका की इस लापरवाही की वजह से शहर में दूषित पानी की आपूर्ति और जल संकट की स्थिति बनी हुई है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पानी की टंकी पिछले 2 साल से टूटी पड़ी है और सालों से इसकी सफाई भी नहीं हुई है। नगर पालिका की इस लापरवाही की वजह से शहर में दूषित पानी की आपूर्ति और जल संकट की स्थिति बनी हुई है, जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
    user_NB17 न्यूज़ चैनल
    NB17 न्यूज़ चैनल
    निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ युवाओं में भारी रोष देखने को मिला है। हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवाओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन जुलूस के रूप में पृथ्वीपुर के फव्वारा चौराहे से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौराहों से होता हुआ निकला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे।
    1
    निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ युवाओं में भारी रोष देखने को मिला है। हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवाओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन जुलूस के रूप में पृथ्वीपुर के फव्वारा चौराहे से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौराहों से होता हुआ निकला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे।
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • नीट पेपर लीक मामले को लेकर टहरौली में युवाओं ने बस स्टैंड से तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी महेश कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर संसद घेराव के दौरान पुलिस द्वारा की गई मारपीट पर कड़ा आक्रोश जताया। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, नीट पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने प्रदर्शनकारी युवाओं का हौसला बढ़ाया। शिखा आर्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी मांगों को पूरा कराया जाएगा। समाजसेवी लेखराज पटेल ने नीट परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NTA को बंद करने की मांग उठाई ताकि भविष्य में पेपर लीक रुक सके। सोनू यादव ने कहा कि बेरोजगार छात्र किसी राजनीतिक दल से बंधे नहीं हैं और सरकार को शिक्षा व पर्यावरण पर काम करना होगा। सुरेन्द्र प्रजापति ने छात्रों पर हमले को लोकतंत्र की हत्या बताया, जबकि राजा ठाकुर ने चेतावनी दी कि सरकार बातचीत कर मांगें पूरी करे, नहीं तो प्रदर्शन और उग्र होगा। वहीं संजय कुशवाहा ने कहा कि देश बचाने और बेरोजगार छात्रों के हक के लिए बदलाव जरूरी है। इस दौरान एडवोकेट रामचरण कुशवाहा, एड चंद्रभान वर्मा, आशाराम कुशवाहा, पूर्व प्रधान हीरालाल अहिरवार, राघवेन्द्र पटेल, अंकित गौतम, हरेंद्र आर्य, अनिल कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, बृजेन्द्र कुशवाहा, मनीष पाल, कपिल तिवारी, दीपक यादव, प्रदीप यादव, उदयभान, शिवम अहिरवार, आशीष पाल, विवेक, जाहर सिंह, कुलदीप, अनिल, रामनरेश यादव, राजा बिरथरे, धीरेंद्र कुमार, उजेंद्र पटेल, रामसिंह पटेल, शिवम कुशवाहा और निर्भय सिंह निरंजन सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    नीट पेपर लीक मामले को लेकर टहरौली में युवाओं ने बस स्टैंड से तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी महेश कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर संसद घेराव के दौरान पुलिस द्वारा की गई मारपीट पर कड़ा आक्रोश जताया। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, नीट पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने प्रदर्शनकारी युवाओं का हौसला बढ़ाया। शिखा आर्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी मांगों को पूरा कराया जाएगा। समाजसेवी लेखराज पटेल ने नीट परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NTA को बंद करने की मांग उठाई ताकि भविष्य में पेपर लीक रुक सके। सोनू यादव ने कहा कि बेरोजगार छात्र किसी राजनीतिक दल से बंधे नहीं हैं और सरकार को शिक्षा व पर्यावरण पर काम करना होगा। सुरेन्द्र प्रजापति ने छात्रों पर हमले को लोकतंत्र की हत्या बताया, जबकि राजा ठाकुर ने चेतावनी दी कि सरकार बातचीत कर मांगें पूरी करे, नहीं तो प्रदर्शन और उग्र होगा। वहीं संजय कुशवाहा ने कहा कि देश बचाने और बेरोजगार छात्रों के हक के लिए बदलाव जरूरी है।

इस दौरान एडवोकेट रामचरण कुशवाहा, एड चंद्रभान वर्मा, आशाराम कुशवाहा, पूर्व प्रधान हीरालाल अहिरवार, राघवेन्द्र पटेल, अंकित गौतम, हरेंद्र आर्य, अनिल कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, बृजेन्द्र कुशवाहा, मनीष पाल, कपिल तिवारी, दीपक यादव, प्रदीप यादव, उदयभान, शिवम अहिरवार, आशीष पाल, विवेक, जाहर सिंह, कुलदीप, अनिल, रामनरेश यादव, राजा बिरथरे, धीरेंद्र कुमार, उजेंद्र पटेल, रामसिंह पटेल, शिवम कुशवाहा और निर्भय सिंह निरंजन सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • झांसी में शेल्टर के बच्चों के लिए चावल का स्टॉक खत्म होने की कगार पर पहुँच गया है। इसे लेकर लोगों से चावल इक्ट्ठा करवाने में सहयोग करने की गुहार लगाई गई है। मदद के इच्छुक लोग अपनी इच्छा अनुसार सीधे चावल दान कर सकते हैं या फिर आर्थिक सहयोग दे सकते हैं ताकि बच्चों के लिए चावल खरीदा जा सके। इसके लिए Paytm, PhonePe और Google Pay नंबर 9695396198 पर सहयोग करने की अपील की गई है।
    1
    झांसी में शेल्टर के बच्चों के लिए चावल का स्टॉक खत्म होने की कगार पर पहुँच गया है। इसे लेकर लोगों से चावल इक्ट्ठा करवाने में सहयोग करने की गुहार लगाई गई है। मदद के इच्छुक लोग अपनी इच्छा अनुसार सीधे चावल दान कर सकते हैं या फिर आर्थिक सहयोग दे सकते हैं ताकि बच्चों के लिए चावल खरीदा जा सके। इसके लिए Paytm, PhonePe और Google Pay नंबर 9695396198 पर सहयोग करने की अपील की गई है।
    user_Radhika Narayan
    Radhika Narayan
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • झांसी-मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत खुरहंड-अतर्रा-बदौसा रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के उपरांत नव दोहरीकृत रेल खंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया। सभी संरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद, रेल संरक्षा आयुक्त और प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर द्वारा अधिकृत किए जाने पर शाम से ही इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। स्पीड ट्रायल से पहले रेल संरक्षा आयुक्त ने खंड में स्थित माइनर एवं मेजर पुलों, पिलर में प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता, संरचनात्मक स्थिति और रखरखाव कार्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खुरहंड स्टेशन पहुंचकर स्टेशन भवन, स्टेशन मास्टर कक्ष, मेंटेनेंस रूम, आईपीएस रूम तथा रिले रूम का निरीक्षण किया और उपलब्ध सिग्नल व दूरसंचार प्रणालियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुरक्षण कार्य निरंतर चलाने के निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग के चालू होने से ट्रेनों के संचालन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं समयबद्ध हो सकेगा। इससे यात्रियों और माल परिवहन को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
    1
    झांसी-मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत खुरहंड-अतर्रा-बदौसा रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के उपरांत नव दोहरीकृत रेल खंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया। सभी संरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद, रेल संरक्षा आयुक्त और प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर द्वारा अधिकृत किए जाने पर शाम से ही इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है।

स्पीड ट्रायल से पहले रेल संरक्षा आयुक्त ने खंड में स्थित माइनर एवं मेजर पुलों, पिलर में प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता, संरचनात्मक स्थिति और रखरखाव कार्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खुरहंड स्टेशन पहुंचकर स्टेशन भवन, स्टेशन मास्टर कक्ष, मेंटेनेंस रूम, आईपीएस रूम तथा रिले रूम का निरीक्षण किया और उपलब्ध सिग्नल व दूरसंचार प्रणालियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुरक्षण कार्य निरंतर चलाने के निर्देश दिए गए।

इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग के चालू होने से ट्रेनों के संचालन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं समयबद्ध हो सकेगा। इससे यात्रियों और माल परिवहन को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की आवाज अब देश भर में चिंगारी की तरह उठने लगी है। जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद का घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस प्रशासन ने बुरी तरह मारपीट की, जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों के हक की इस लड़ाई में वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने युवाओं का हौसला बढ़ाया, जिसके बाद युवाओं ने टहरौली बस स्टैंड से हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस सिलसिले में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी टहरौली महेश कुमार को सौंपा गया।
    1
    नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की आवाज अब देश भर में चिंगारी की तरह उठने लगी है। जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद का घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस प्रशासन ने बुरी तरह मारपीट की, जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों के हक की इस लड़ाई में वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने युवाओं का हौसला बढ़ाया, जिसके बाद युवाओं ने टहरौली बस स्टैंड से हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस सिलसिले में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी टहरौली महेश कुमार को सौंपा गया।
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झांसी में खिलौना सिनेमा के पास स्थित मेड किचन रेस्टोरेंट के अंदर खाना खा रहे संजय यादव को एक युवक ने गोली मार दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    2
    झांसी में खिलौना सिनेमा के पास स्थित मेड किचन रेस्टोरेंट के अंदर खाना खा रहे संजय यादव को एक युवक ने गोली मार दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.