Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ युवाओं में भारी रोष देखने को मिला है। हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवाओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन जुलूस के रूप में पृथ्वीपुर के फव्वारा चौराहे से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौराहों से होता हुआ निकला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे।
Hemant verma
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ युवाओं में भारी रोष देखने को मिला है। हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवाओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन जुलूस के रूप में पृथ्वीपुर के फव्वारा चौराहे से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौराहों से होता हुआ निकला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ युवाओं में भारी रोष देखने को मिला है। हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवाओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन जुलूस के रूप में पृथ्वीपुर के फव्वारा चौराहे से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौराहों से होता हुआ निकला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे।1
- झांसी में शेल्टर के बच्चों के लिए चावल का स्टॉक खत्म होने की कगार पर पहुँच गया है। इसे लेकर लोगों से चावल इक्ट्ठा करवाने में सहयोग करने की गुहार लगाई गई है। मदद के इच्छुक लोग अपनी इच्छा अनुसार सीधे चावल दान कर सकते हैं या फिर आर्थिक सहयोग दे सकते हैं ताकि बच्चों के लिए चावल खरीदा जा सके। इसके लिए Paytm, PhonePe और Google Pay नंबर 9695396198 पर सहयोग करने की अपील की गई है।1
- झांसी के नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय, सैयंर गेट में संस्कार संरक्षण समिति (रजि.) द्वारा संचालित 'शिक्षा जागरूकता अभियान' के अंतर्गत स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुशील जांगड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो और कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे, यही समिति का संकल्प है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने संस्कार संरक्षण समिति द्वारा संचालित इस शिक्षा जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे बच्चों के हित में एक प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नजमी शमी, चंदन असोलिया, मोहन खस, देवेन्द्र वर्मा, रजनी गुप्ता, अनिल कुमार, नैन्सी ओझा, कांति राय, शिवाकांत मिश्रा, रितिका शर्मा, तरुण राय तथा समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।2
- झांसी-मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत खुरहंड-अतर्रा-बदौसा रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के उपरांत नव दोहरीकृत रेल खंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया। सभी संरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद, रेल संरक्षा आयुक्त और प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर द्वारा अधिकृत किए जाने पर शाम से ही इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। स्पीड ट्रायल से पहले रेल संरक्षा आयुक्त ने खंड में स्थित माइनर एवं मेजर पुलों, पिलर में प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता, संरचनात्मक स्थिति और रखरखाव कार्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खुरहंड स्टेशन पहुंचकर स्टेशन भवन, स्टेशन मास्टर कक्ष, मेंटेनेंस रूम, आईपीएस रूम तथा रिले रूम का निरीक्षण किया और उपलब्ध सिग्नल व दूरसंचार प्रणालियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुरक्षण कार्य निरंतर चलाने के निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग के चालू होने से ट्रेनों के संचालन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं समयबद्ध हो सकेगा। इससे यात्रियों और माल परिवहन को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।1
- नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की आवाज अब देश भर में चिंगारी की तरह उठने लगी है। जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद का घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस प्रशासन ने बुरी तरह मारपीट की, जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों के हक की इस लड़ाई में वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने युवाओं का हौसला बढ़ाया, जिसके बाद युवाओं ने टहरौली बस स्टैंड से हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस सिलसिले में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी टहरौली महेश कुमार को सौंपा गया।1
- उत्तर प्रदेश के झाँसी में रेलवे ट्रैक पर मनीष का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मनीष की हत्या की गई है।1
- दिल्ली में हुए प्रदर्शन में झांसी की भी भागीदारी देखने को मिली। इस आंदोलन में भाग लेने वाले गगनप्रीत सिंह ने प्रदर्शन में शामिल होने का अपना अनुभव साझा किया है।1
- झांसी में शादी के डेढ़ साल बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना में ज़हर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस जांच और न्याय की मांग की जा रही है।1