झांसी के नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय, सैयंर गेट में संस्कार संरक्षण समिति (रजि.) द्वारा संचालित 'शिक्षा जागरूकता अभियान' के अंतर्गत स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुशील जांगड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो और कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे, यही समिति का संकल्प है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने संस्कार संरक्षण समिति द्वारा संचालित इस शिक्षा जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे बच्चों के हित में एक प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नजमी शमी, चंदन असोलिया, मोहन खस, देवेन्द्र वर्मा, रजनी गुप्ता, अनिल कुमार, नैन्सी ओझा, कांति राय, शिवाकांत मिश्रा, रितिका शर्मा, तरुण राय तथा समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
झांसी के नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय, सैयंर गेट में संस्कार संरक्षण समिति (रजि.) द्वारा संचालित 'शिक्षा जागरूकता अभियान' के अंतर्गत स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुशील जांगड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो और कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे, यही समिति का
संकल्प है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने संस्कार संरक्षण समिति द्वारा संचालित इस शिक्षा जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे बच्चों के हित में एक प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नजमी शमी, चंदन असोलिया, मोहन खस, देवेन्द्र वर्मा, रजनी गुप्ता, अनिल कुमार, नैन्सी ओझा, कांति राय, शिवाकांत मिश्रा, रितिका शर्मा, तरुण राय तथा समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
- झांसी में शेल्टर के बच्चों के लिए चावल का स्टॉक खत्म होने की कगार पर पहुँच गया है। इसे लेकर लोगों से चावल इक्ट्ठा करवाने में सहयोग करने की गुहार लगाई गई है। मदद के इच्छुक लोग अपनी इच्छा अनुसार सीधे चावल दान कर सकते हैं या फिर आर्थिक सहयोग दे सकते हैं ताकि बच्चों के लिए चावल खरीदा जा सके। इसके लिए Paytm, PhonePe और Google Pay नंबर 9695396198 पर सहयोग करने की अपील की गई है।1
- झांसी-मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत खुरहंड-अतर्रा-बदौसा रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के उपरांत नव दोहरीकृत रेल खंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया। सभी संरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद, रेल संरक्षा आयुक्त और प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर द्वारा अधिकृत किए जाने पर शाम से ही इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। स्पीड ट्रायल से पहले रेल संरक्षा आयुक्त ने खंड में स्थित माइनर एवं मेजर पुलों, पिलर में प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता, संरचनात्मक स्थिति और रखरखाव कार्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खुरहंड स्टेशन पहुंचकर स्टेशन भवन, स्टेशन मास्टर कक्ष, मेंटेनेंस रूम, आईपीएस रूम तथा रिले रूम का निरीक्षण किया और उपलब्ध सिग्नल व दूरसंचार प्रणालियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुरक्षण कार्य निरंतर चलाने के निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग के चालू होने से ट्रेनों के संचालन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं समयबद्ध हो सकेगा। इससे यात्रियों और माल परिवहन को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।1
- उत्तर प्रदेश के झाँसी में रेलवे ट्रैक पर मनीष का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मनीष की हत्या की गई है।1
- दिल्ली में हुए प्रदर्शन में झांसी की भी भागीदारी देखने को मिली। इस आंदोलन में भाग लेने वाले गगनप्रीत सिंह ने प्रदर्शन में शामिल होने का अपना अनुभव साझा किया है।1
- झांसी में सर्व समाज विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धनक धानुक धानका वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।1
- मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बसई कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुलिस प्रशासन को लेकर कड़ा बयान दिया है। जीतू पटवारी ने पुलिस महकमे को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दतिया उपचुनाव के दौरान किसी भी तरह से चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित की गई तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "यदि दतिया उपचुनाव में किसी तरह से निष्पक्षता भंग की तो चुनाव बाद में होगा, पहले हिसाब होगा।" पटवारी ने पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष रहकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की बात कही है।1
- झांसी के नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय, सैयंर गेट में संस्कार संरक्षण समिति (रजि.) द्वारा संचालित 'शिक्षा जागरूकता अभियान' के अंतर्गत स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुशील जांगड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो और कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे, यही समिति का संकल्प है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने संस्कार संरक्षण समिति द्वारा संचालित इस शिक्षा जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे बच्चों के हित में एक प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नजमी शमी, चंदन असोलिया, मोहन खस, देवेन्द्र वर्मा, रजनी गुप्ता, अनिल कुमार, नैन्सी ओझा, कांति राय, शिवाकांत मिश्रा, रितिका शर्मा, तरुण राय तथा समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।2
- झांसी में खिलौना सिनेमा के पास स्थित मेड किचन रेस्टोरेंट के अंदर खाना खा रहे संजय यादव को एक युवक ने गोली मार दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।2