Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली में हुए प्रदर्शन में झांसी की भी भागीदारी देखने को मिली। इस आंदोलन में भाग लेने वाले गगनप्रीत सिंह ने प्रदर्शन में शामिल होने का अपना अनुभव साझा किया है।
बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
दिल्ली में हुए प्रदर्शन में झांसी की भी भागीदारी देखने को मिली। इस आंदोलन में भाग लेने वाले गगनप्रीत सिंह ने प्रदर्शन में शामिल होने का अपना अनुभव साझा किया है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- झांसी में शेल्टर के बच्चों के लिए चावल का स्टॉक खत्म होने की कगार पर पहुँच गया है। इसे लेकर लोगों से चावल इक्ट्ठा करवाने में सहयोग करने की गुहार लगाई गई है। मदद के इच्छुक लोग अपनी इच्छा अनुसार सीधे चावल दान कर सकते हैं या फिर आर्थिक सहयोग दे सकते हैं ताकि बच्चों के लिए चावल खरीदा जा सके। इसके लिए Paytm, PhonePe और Google Pay नंबर 9695396198 पर सहयोग करने की अपील की गई है।1
- झांसी के नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय, सैयंर गेट में संस्कार संरक्षण समिति (रजि.) द्वारा संचालित 'शिक्षा जागरूकता अभियान' के अंतर्गत स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सुशील जांगड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो और कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई से वंचित न रहे, यही समिति का संकल्प है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार ने संस्कार संरक्षण समिति द्वारा संचालित इस शिक्षा जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे बच्चों के हित में एक प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नजमी शमी, चंदन असोलिया, मोहन खस, देवेन्द्र वर्मा, रजनी गुप्ता, अनिल कुमार, नैन्सी ओझा, कांति राय, शिवाकांत मिश्रा, रितिका शर्मा, तरुण राय तथा समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।2
- झांसी-मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत खुरहंड-अतर्रा-बदौसा रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के उपरांत नव दोहरीकृत रेल खंड पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया। सभी संरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद, रेल संरक्षा आयुक्त और प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर द्वारा अधिकृत किए जाने पर शाम से ही इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। स्पीड ट्रायल से पहले रेल संरक्षा आयुक्त ने खंड में स्थित माइनर एवं मेजर पुलों, पिलर में प्रयुक्त मटेरियल की गुणवत्ता, संरचनात्मक स्थिति और रखरखाव कार्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खुरहंड स्टेशन पहुंचकर स्टेशन भवन, स्टेशन मास्टर कक्ष, मेंटेनेंस रूम, आईपीएस रूम तथा रिले रूम का निरीक्षण किया और उपलब्ध सिग्नल व दूरसंचार प्रणालियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने और निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुरक्षण कार्य निरंतर चलाने के निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग के चालू होने से ट्रेनों के संचालन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, सुचारु एवं समयबद्ध हो सकेगा। इससे यात्रियों और माल परिवहन को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ बुंदेलखंड क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।1
- उत्तर प्रदेश के झाँसी में रेलवे ट्रैक पर मनीष का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मनीष की हत्या की गई है।1
- दिल्ली में हुए प्रदर्शन में झांसी की भी भागीदारी देखने को मिली। इस आंदोलन में भाग लेने वाले गगनप्रीत सिंह ने प्रदर्शन में शामिल होने का अपना अनुभव साझा किया है।1
- झांसी में सर्व समाज विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धनक धानुक धानका वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आर वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के दृष्टिगत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। यह पैदल मार्च एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दिनेश राजपूत के नेतृत्व में थाना कोतवाली क्षेत्र के दिनारा रोड स्थित प्रमुख बाजारों और बस्तियों में निकाला गया। इस फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का निर्भीक होकर प्रयोग करने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए दतिया पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।4
- उत्तर प्रदेश के झांसी में बीकेडी कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी छात्र सभा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। छात्र सभा का यह विरोध प्रदर्शन मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को तोड़ने के आदेश के खिलाफ आयोजित किया गया।2