logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फरेंदा मेले में मार/पीट का वीडियो वायरल महराजगंज।फरेंदा कस्बे के प्रेम पोखरा पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।सूचना मिलते ही उप निरीक्षक गोविंदर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आए। पुलिस की तत्परता से मौके पर बढ़ रहा विवाद शांत हो गया और किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों पक्षों को पुलिस हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का विवाद या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #Maharajganj #police #phrendha #reelsviralシ #videosvirales

1 hr ago
user_R K SINGH Y
R K SINGH Y
News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

फरेंदा मेले में मार/पीट का वीडियो वायरल महराजगंज।फरेंदा कस्बे के प्रेम पोखरा पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।सूचना मिलते ही उप निरीक्षक गोविंदर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आए। पुलिस की तत्परता से मौके पर बढ़ रहा विवाद शांत हो गया और किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों पक्षों को पुलिस हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का विवाद या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #Maharajganj #police #phrendha #reelsviralシ #videosvirales

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फरेंदा मेले में मार/पीट का वीडियो वायरल महराजगंज।फरेंदा कस्बे के प्रेम पोखरा पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।सूचना मिलते ही उप निरीक्षक गोविंदर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आए। पुलिस की तत्परता से मौके पर बढ़ रहा विवाद शांत हो गया और किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों पक्षों को पुलिस हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का विवाद या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #Maharajganj #police #phrendha #reelsviralシ #videosvirales
    1
    फरेंदा मेले में मार/पीट का वीडियो वायरल


महराजगंज।फरेंदा कस्बे के प्रेम पोखरा पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रहा हैं।


 वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।सूचना मिलते ही उप निरीक्षक गोविंदर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आए। 


पुलिस की तत्परता से मौके पर बढ़ रहा विवाद शांत हो गया और किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों पक्षों को पुलिस हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया।


 उन्होंने ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का विवाद या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


#Maharajganj 
#police 
#phrendha 
#reelsviralシ 
#videosvirales
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे ग्राम प्रधान, कार में पति की पिटाई का आरोप पचमा गांव। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के करमैनी चौकी अंतर्गत पचमा गांव में रविवार को पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचे ग्राम प्रधान के साथ भी मारपीट का मामला सामने आया। घटना के बाद चौकी पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। बताया गया कि ग्राम प्रधान शाहनवाज, पति मकबूल को समझौता कराने के लिए अपनी कार से करमैनी चौकी लेकर पहुंचे थे। प्रधान कार से उतरकर चौकी की ओर जाने लगे। इसी दौरान कुछ लोग कार के पास पहुंचे और मकबूल को घेरकर कथित रूप से लात-घूंसों और चप्पलों से पीटने लगे। पति को बचाने के लिए ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को बचाया। विवाद की वजह को लेकर पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं। चौकी प्रभारी विशाल राय के अनुसार, विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए संबंधित लोगों को कैंपियरगंज थाने भेजा गया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत चालान कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
    1
    पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे ग्राम प्रधान, कार में पति की पिटाई का आरोप
पचमा गांव। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के करमैनी चौकी अंतर्गत पचमा गांव में रविवार को पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचे ग्राम प्रधान के साथ भी मारपीट का मामला सामने आया। घटना के बाद चौकी पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
बताया गया कि ग्राम प्रधान शाहनवाज, पति मकबूल को समझौता कराने के लिए अपनी कार से करमैनी चौकी लेकर पहुंचे थे। प्रधान कार से उतरकर चौकी की ओर जाने लगे। इसी दौरान कुछ लोग कार के पास पहुंचे और मकबूल को घेरकर कथित रूप से लात-घूंसों और चप्पलों से पीटने लगे। पति को बचाने के लिए ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को बचाया। विवाद की वजह को लेकर पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं।
चौकी प्रभारी विशाल राय के अनुसार, विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए संबंधित लोगों को कैंपियरगंज थाने भेजा गया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत चालान कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
    user_दुर्गा शंकर
    दुर्गा शंकर
    Advertising agency कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दो दशक तक सरकारी सेवा, अब समाज और क्षेत्र के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेकर राजनीति में उतरे डॉ. निशांत त्रिपाठी 🚨 BREAKING NEWS | फरेंदा की सियासत में हलचल! 🚨 दो दशक तक सरकारी सेवा, अब समाज और क्षेत्र के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेकर राजनीति में उतरे डॉ. निशांत त्रिपाठी 📍 फरेंदा 315 विधानसभा क्षेत्र करीब दो दशक की सरकारी सेवा के बाद डॉ. निशांत त्रिपाठी ने समाज और क्षेत्र के बीच सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ राजनीति में कदम रखा है। क्षेत्र में उनका जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। लोगों से संवाद, क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। 🔥 युवाओं का बढ़ता साथ, जनसंपर्क अभियान में तेजी और क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल—आने वाले समय में डॉ. निशांत त्रिपाठी की सक्रियता क्या नया राजनीतिक समीकरण बनाएगी? 👉 फरेंदा की सियासत में इस नई राजनीतिक सक्रियता को आप किस नजरिए से देखते हैं? कमेंट करके बताइए। 📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News #BreakingNews #Farenda #फरेंदा #Maharajganj #महराजगंज #DrNishantTripathi #निशांतत्रिपाठी #Farenda315 #UPPolitics #फरेंदा_विधानसभा #PoliticalNews #YouthPower #युवा_शक्ति #जनसंपर्क #महराजगंज_न्यूज़ #PublicMaharajganjNews
    1
    दो दशक तक सरकारी सेवा, अब समाज और क्षेत्र के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेकर राजनीति में उतरे डॉ. निशांत त्रिपाठी
🚨 BREAKING NEWS | फरेंदा की सियासत में हलचल! 🚨
दो दशक तक सरकारी सेवा, अब समाज और क्षेत्र के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेकर राजनीति में उतरे डॉ. निशांत त्रिपाठी
📍 फरेंदा 315 विधानसभा क्षेत्र
करीब दो दशक की सरकारी सेवा के बाद डॉ. निशांत त्रिपाठी ने समाज और क्षेत्र के बीच सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ राजनीति में कदम रखा है।
क्षेत्र में उनका जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। लोगों से संवाद, क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।
🔥 युवाओं का बढ़ता साथ, जनसंपर्क अभियान में तेजी और क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल—आने वाले समय में डॉ. निशांत त्रिपाठी की सक्रियता क्या नया राजनीतिक समीकरण बनाएगी?
👉 फरेंदा की सियासत में इस नई राजनीतिक सक्रियता को आप किस नजरिए से देखते हैं? कमेंट करके बताइए।
📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — Public Maharajganj News
#BreakingNews #Farenda #फरेंदा #Maharajganj #महराजगंज #DrNishantTripathi #निशांतत्रिपाठी #Farenda315 #UPPolitics #फरेंदा_विधानसभा #PoliticalNews #YouthPower #युवा_शक्ति #जनसंपर्क #महराजगंज_न्यूज़ #PublicMaharajganjNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस चौकी में मनाया बाहरी व्यक्ति का बर्थडे, दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड पुलिस चौकी में मनाया बाहरी व्यक्ति का बर्थडे, दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड महाराजगंज। जिले के अड्डा बाजार पुलिस चौकी में एक बाहरी व्यक्ति का जन्मदिन मनाना पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया। चौकी परिसर के अंदर केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वीडियो में एक बाहरी व्यक्ति पुलिस चौकी के अंदर केक काटता दिखाई दे रहा है, जबकि मौके पर चौकी इंचार्ज सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद नजर आ रहे हैं। मामला सामने आते ही एसपी ने निचलौल के सीओ को जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में इसे घोर अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही माना गया। इसके आधार पर छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। निलंबित पुलिसकर्मी * अखिलेश यादव (सब-इंस्पेक्टर/चौकी इंचार्ज) * विकास कुमार गौड़ (हेड कॉन्स्टेबल) * प्रभाव गौड़ (कॉन्स्टेबल) * अभिमन्यु खरवार (कॉन्स्टेबल) * रामकृत यादव (कॉन्स्टेबल) * प्रशांत कुमार (कॉन्स्टेबल)
    1
    पुलिस चौकी में मनाया बाहरी व्यक्ति का बर्थडे, दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस चौकी में मनाया बाहरी व्यक्ति का बर्थडे, दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
महाराजगंज। जिले के अड्डा बाजार पुलिस चौकी में एक बाहरी व्यक्ति का जन्मदिन मनाना पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया। चौकी परिसर के अंदर केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
वीडियो में एक बाहरी व्यक्ति पुलिस चौकी के अंदर केक काटता दिखाई दे रहा है, जबकि मौके पर चौकी इंचार्ज सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद नजर आ रहे हैं। मामला सामने आते ही एसपी ने निचलौल के सीओ को जांच के निर्देश दिए।
प्रारंभिक जांच में इसे घोर अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही माना गया। इसके आधार पर छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि विस्तृत विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
निलंबित पुलिसकर्मी
* अखिलेश यादव (सब-इंस्पेक्टर/चौकी इंचार्ज)
* विकास कुमार गौड़ (हेड कॉन्स्टेबल)
* प्रभाव गौड़ (कॉन्स्टेबल)
* अभिमन्यु खरवार (कॉन्स्टेबल)
* रामकृत यादव (कॉन्स्टेबल)
* प्रशांत कुमार (कॉन्स्टेबल)
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गोरखपुर में आकाशीय बिजली का कहर: गोरक्षनाथ घाट का गुम्बद गिरा, अधिवक्ता की मौत, एक घायल *गोरखपुर में आकाशीय बिजली का कहर: गोरक्षनाथ घाट का गुम्बद गिरा, अधिवक्ता की मौत, एक घायल*
    1
    गोरखपुर में आकाशीय बिजली का कहर: गोरक्षनाथ घाट का गुम्बद गिरा, अधिवक्ता की मौत, एक घायल
*गोरखपुर में आकाशीय बिजली का कहर: गोरक्षनाथ घाट का गुम्बद गिरा, अधिवक्ता की मौत, एक घायल*
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा सोनौली/महराजगंज। सोनौली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सोनौली पुलिस ने थाना स्थानीय पर 26 जून 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 61/2026, धारा 303(2), 331(1), 317(2) बीएनएस में वांछित आरोपी राजन गौड़ को फरेन्दी तिवारी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन गौड़ पुत्र जगनरायन गौड़, निवासी कोल्हुई बाजार, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार और कांस्टेबल रामबदन यादव शामिल रहे।
    1
    चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
सोनौली/महराजगंज। सोनौली पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को सोनौली पुलिस ने थाना स्थानीय पर 26 जून 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 61/2026, धारा 303(2), 331(1), 317(2) बीएनएस में वांछित आरोपी राजन गौड़ को फरेन्दी तिवारी के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन गौड़ पुत्र जगनरायन गौड़, निवासी कोल्हुई बाजार, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार और कांस्टेबल रामबदन यादव शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पीडीए बूथ सम्मेलन में भावी प्रत्याशियो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश कार्यकर्ता संग पदाधिकारियों ने बनाई चुनावी रणनीति मेंहदावल, संतकबीरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 अब चंद महीनों बाद ही होने वाली है। जिसको लेकर सभी पार्टियां अपने अपने बूथ कार्यकर्ता सहित सभी पदाधिकारियों को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता से सम्मेलन के माध्यम से संवाद कर रणनीति तैयार कर रही है। इसी को लेकर मेंहदावल विधानसभा के सांडे कला स्थित एम एस मैरिज हाल पर पीडीए बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दर्जन भर से अधिक भावी प्रत्याशी भी उपस्थित रहे और अपने बूथ कार्यकर्ताओ से संवाद कर उनके जोश को बढ़ाया। इस दौरान पदाधिकारियो ने पूरे उत्साह के साथ अपने बूथ कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अब चंद महीनों में उत्तर प्रदेश का चुनाव होने वाला है। जिसमे सभी बूथ पदाधिकारी एक बार फिर से सपा सरकार को लाकर प्रदेश का चौमुखी विकास का संकल्प को भी दिलवाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आये सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी बूथ पदाधिकारी अपने अपने बूथों को मजबूत करने में जुट जाएं। जिससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। सांसद ने भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान आम आदमी, किसान , युवा, महिलाओं की समस्या को इंगित किया। इसके साथ महंगाई, बेरोजगारी, चन्दा चोरी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर वर्तमान भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार केवल जुमले बाजी में व्यस्त हैं। धरातल पर कोई कार्य नही दिख रहा है। जिससे समाज का दलित, पिछड़ा सहित हर वर्ग पीड़ित है। इसके साथ ही मेंहदावल विधानसभा से संभावित भावी प्रत्याशी प्रिया पाठक, जयराम पांडेय, श्यामजी यादव, इसहाक अंसारी, चन्द्रशेखर सिंह, अब्दुल कलाम, स्वामीनाथ साहनी, अनवारुल हक, रमेश निषाद, फूलचंद्र यादव, विजय बहादुर यादव, सुनील सिंह, मोनू पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम व संचालन विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, एखलाख अहमद, मो0अहमद, प्रदेश सचिव प्रिया पाठक, विनोद यादव, श्याम विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, करुणानिधि यादव, अशोक चौधरी, रामनयन निषाद आदि सैकड़ों लोगों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    पीडीए बूथ सम्मेलन में भावी प्रत्याशियो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
कार्यकर्ता संग पदाधिकारियों ने बनाई चुनावी रणनीति
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 अब चंद महीनों बाद ही होने वाली है। जिसको लेकर सभी पार्टियां अपने अपने बूथ कार्यकर्ता सहित सभी पदाधिकारियों को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता से सम्मेलन के माध्यम से संवाद कर रणनीति तैयार कर रही है। इसी को लेकर मेंहदावल विधानसभा के सांडे कला स्थित एम एस मैरिज हाल पर पीडीए बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दर्जन भर से अधिक भावी प्रत्याशी भी उपस्थित रहे और अपने बूथ कार्यकर्ताओ से संवाद कर उनके जोश को बढ़ाया। इस दौरान पदाधिकारियो ने पूरे उत्साह के साथ अपने बूथ कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अब चंद महीनों में उत्तर प्रदेश का चुनाव होने वाला है। जिसमे सभी बूथ पदाधिकारी एक बार फिर से सपा सरकार को लाकर प्रदेश का चौमुखी विकास का संकल्प को भी दिलवाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आये सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी बूथ पदाधिकारी अपने अपने बूथों को मजबूत करने में जुट जाएं। जिससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। सांसद ने भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान आम आदमी, किसान , युवा, महिलाओं की समस्या को इंगित किया। इसके साथ महंगाई, बेरोजगारी, चन्दा चोरी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर वर्तमान भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार केवल जुमले बाजी में व्यस्त हैं। धरातल पर कोई कार्य नही दिख रहा है। जिससे समाज का दलित, पिछड़ा सहित हर वर्ग पीड़ित है। इसके साथ ही मेंहदावल विधानसभा से संभावित भावी प्रत्याशी प्रिया पाठक, जयराम पांडेय, श्यामजी यादव, इसहाक अंसारी, चन्द्रशेखर सिंह, अब्दुल कलाम, स्वामीनाथ साहनी, अनवारुल हक, रमेश निषाद, फूलचंद्र यादव, विजय बहादुर यादव, सुनील सिंह, मोनू पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम व संचालन विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, एखलाख अहमद, मो0अहमद, प्रदेश सचिव प्रिया पाठक, विनोद यादव, श्याम विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, करुणानिधि यादव, अशोक चौधरी, रामनयन निषाद आदि सैकड़ों लोगों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मार-पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला महराजगंज।फरेंदा थाना क्षेत्र के विधायक चौराहे के समीप (बसहिया) पर एक मकान के सामने मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना है। वायरल वीडियो में एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उतरते और दूसरे पक्ष से विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने पर मारपीट हों गया।बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद चार पहिया वाहन में बैठे लोगों ने हांकी और लाठी-डंडे निकाल लिए।वहीं दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा भी लाठी-डंडे लिए लोगों के साथ मारपीट किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि,A N News इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सूत्रों से पता चला है कि,विवाद का मामला जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है। चर्चा है कि एक जमीन का एग्रीमेंट होने के बाद उसे कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया गया, दूसरे पक्ष के व्यक्ति को जानकारी होने के बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा है कि विवाद में शामिल एक पक्ष भाजपा से, जबकि दूसरा पक्ष कांग्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।इस संबंध में फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जमीन से संबंधित था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया है।फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। #Maharajganj #phrendha #police #reelsviralシ #viralpost #videosvirales
    1
    मार-पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला

महराजगंज।फरेंदा थाना क्षेत्र के विधायक चौराहे के समीप (बसहिया) पर एक मकान के सामने मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना है। 

वायरल वीडियो में एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उतरते और दूसरे पक्ष से विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। 

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी होने पर मारपीट हों गया।बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ,


 जिसके बाद चार पहिया वाहन में बैठे लोगों ने हांकी और लाठी-डंडे निकाल लिए।वहीं दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा भी लाठी-डंडे लिए लोगों के साथ मारपीट किए जाने की बात कही जा रही है।

 हालांकि,A N News इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।सूत्रों से पता चला है कि,विवाद का मामला जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है।

 चर्चा है कि एक जमीन का एग्रीमेंट होने के बाद उसे कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया गया, दूसरे पक्ष के व्यक्ति को जानकारी होने के बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।

स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा है कि विवाद में शामिल एक पक्ष भाजपा से, जबकि दूसरा पक्ष कांग्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है।

 हालांकि, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।इस संबंध में फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जमीन से संबंधित था। 

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया है।फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

#Maharajganj 
#phrendha 
#police 
#reelsviralシ 
#viralpost 
#videosvirales
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.