पीडीए बूथ सम्मेलन में भावी प्रत्याशियो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश कार्यकर्ता संग पदाधिकारियों ने बनाई चुनावी रणनीति मेंहदावल, संतकबीरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 अब चंद महीनों बाद ही होने वाली है। जिसको लेकर सभी पार्टियां अपने अपने बूथ कार्यकर्ता सहित सभी पदाधिकारियों को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता से सम्मेलन के माध्यम से संवाद कर रणनीति तैयार कर रही है। इसी को लेकर मेंहदावल विधानसभा के सांडे कला स्थित एम एस मैरिज हाल पर पीडीए बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दर्जन भर से अधिक भावी प्रत्याशी भी उपस्थित रहे और अपने बूथ कार्यकर्ताओ से संवाद कर उनके जोश को बढ़ाया। इस दौरान पदाधिकारियो ने पूरे उत्साह के साथ अपने बूथ कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अब चंद महीनों में उत्तर प्रदेश का चुनाव होने वाला है। जिसमे सभी बूथ पदाधिकारी एक बार फिर से सपा सरकार को लाकर प्रदेश का चौमुखी विकास का संकल्प को भी दिलवाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आये सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी बूथ पदाधिकारी अपने अपने बूथों को मजबूत करने में जुट जाएं। जिससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। सांसद ने भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान आम आदमी, किसान , युवा, महिलाओं की समस्या को इंगित किया। इसके साथ महंगाई, बेरोजगारी, चन्दा चोरी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर वर्तमान भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार केवल जुमले बाजी में व्यस्त हैं। धरातल पर कोई कार्य नही दिख रहा है। जिससे समाज का दलित, पिछड़ा सहित हर वर्ग पीड़ित है। इसके साथ ही मेंहदावल विधानसभा से संभावित भावी प्रत्याशी प्रिया पाठक, जयराम पांडेय, श्यामजी यादव, इसहाक अंसारी, चन्द्रशेखर सिंह, अब्दुल कलाम, स्वामीनाथ साहनी, अनवारुल हक, रमेश निषाद, फूलचंद्र यादव, विजय बहादुर यादव, सुनील सिंह, मोनू पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम व संचालन विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, एखलाख अहमद, मो0अहमद, प्रदेश सचिव प्रिया पाठक, विनोद यादव, श्याम विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, करुणानिधि यादव, अशोक चौधरी, रामनयन निषाद आदि सैकड़ों लोगों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीडीए बूथ सम्मेलन में भावी प्रत्याशियो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश कार्यकर्ता संग पदाधिकारियों ने बनाई चुनावी रणनीति मेंहदावल, संतकबीरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 अब चंद महीनों बाद ही होने वाली है। जिसको लेकर सभी पार्टियां अपने अपने बूथ कार्यकर्ता सहित सभी पदाधिकारियों को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता से सम्मेलन के माध्यम से संवाद कर रणनीति तैयार कर रही है। इसी को लेकर मेंहदावल विधानसभा के सांडे कला स्थित एम एस मैरिज हाल पर पीडीए बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दर्जन भर
से अधिक भावी प्रत्याशी भी उपस्थित रहे और अपने बूथ कार्यकर्ताओ से संवाद कर उनके जोश को बढ़ाया। इस दौरान पदाधिकारियो ने पूरे उत्साह के साथ अपने बूथ कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अब चंद महीनों में उत्तर प्रदेश का चुनाव होने वाला है। जिसमे सभी बूथ पदाधिकारी एक बार फिर से सपा सरकार को लाकर प्रदेश का चौमुखी विकास का संकल्प को भी दिलवाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आये सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी बूथ पदाधिकारी अपने अपने बूथों को
मजबूत करने में जुट जाएं। जिससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। सांसद ने भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान आम आदमी, किसान , युवा, महिलाओं की समस्या को इंगित किया। इसके साथ महंगाई, बेरोजगारी, चन्दा चोरी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर वर्तमान भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार केवल जुमले बाजी में व्यस्त हैं। धरातल पर कोई कार्य नही दिख रहा है। जिससे समाज का दलित, पिछड़ा सहित हर वर्ग पीड़ित है। इसके साथ ही मेंहदावल विधानसभा से संभावित भावी प्रत्याशी प्रिया पाठक, जयराम पांडेय, श्यामजी यादव, इसहाक
अंसारी, चन्द्रशेखर सिंह, अब्दुल कलाम, स्वामीनाथ साहनी, अनवारुल हक, रमेश निषाद, फूलचंद्र यादव, विजय बहादुर यादव, सुनील सिंह, मोनू पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम व संचालन विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, एखलाख अहमद, मो0अहमद, प्रदेश सचिव प्रिया पाठक, विनोद यादव, श्याम विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, करुणानिधि यादव, अशोक चौधरी, रामनयन निषाद आदि सैकड़ों लोगों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- पीडीए बूथ सम्मेलन में भावी प्रत्याशियो ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश कार्यकर्ता संग पदाधिकारियों ने बनाई चुनावी रणनीति मेंहदावल, संतकबीरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 अब चंद महीनों बाद ही होने वाली है। जिसको लेकर सभी पार्टियां अपने अपने बूथ कार्यकर्ता सहित सभी पदाधिकारियों को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता से सम्मेलन के माध्यम से संवाद कर रणनीति तैयार कर रही है। इसी को लेकर मेंहदावल विधानसभा के सांडे कला स्थित एम एस मैरिज हाल पर पीडीए बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दर्जन भर से अधिक भावी प्रत्याशी भी उपस्थित रहे और अपने बूथ कार्यकर्ताओ से संवाद कर उनके जोश को बढ़ाया। इस दौरान पदाधिकारियो ने पूरे उत्साह के साथ अपने बूथ कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अब चंद महीनों में उत्तर प्रदेश का चुनाव होने वाला है। जिसमे सभी बूथ पदाधिकारी एक बार फिर से सपा सरकार को लाकर प्रदेश का चौमुखी विकास का संकल्प को भी दिलवाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आये सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी बूथ पदाधिकारी अपने अपने बूथों को मजबूत करने में जुट जाएं। जिससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। सांसद ने भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान आम आदमी, किसान , युवा, महिलाओं की समस्या को इंगित किया। इसके साथ महंगाई, बेरोजगारी, चन्दा चोरी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर वर्तमान भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार केवल जुमले बाजी में व्यस्त हैं। धरातल पर कोई कार्य नही दिख रहा है। जिससे समाज का दलित, पिछड़ा सहित हर वर्ग पीड़ित है। इसके साथ ही मेंहदावल विधानसभा से संभावित भावी प्रत्याशी प्रिया पाठक, जयराम पांडेय, श्यामजी यादव, इसहाक अंसारी, चन्द्रशेखर सिंह, अब्दुल कलाम, स्वामीनाथ साहनी, अनवारुल हक, रमेश निषाद, फूलचंद्र यादव, विजय बहादुर यादव, सुनील सिंह, मोनू पांडेय ने भी कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम व संचालन विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, एखलाख अहमद, मो0अहमद, प्रदेश सचिव प्रिया पाठक, विनोद यादव, श्याम विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, करुणानिधि यादव, अशोक चौधरी, रामनयन निषाद आदि सैकड़ों लोगों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे ग्राम प्रधान, कार में पति की पिटाई का आरोप पचमा गांव। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के करमैनी चौकी अंतर्गत पचमा गांव में रविवार को पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचे ग्राम प्रधान के साथ भी मारपीट का मामला सामने आया। घटना के बाद चौकी पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। बताया गया कि ग्राम प्रधान शाहनवाज, पति मकबूल को समझौता कराने के लिए अपनी कार से करमैनी चौकी लेकर पहुंचे थे। प्रधान कार से उतरकर चौकी की ओर जाने लगे। इसी दौरान कुछ लोग कार के पास पहुंचे और मकबूल को घेरकर कथित रूप से लात-घूंसों और चप्पलों से पीटने लगे। पति को बचाने के लिए ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों को बचाया। विवाद की वजह को लेकर पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं। चौकी प्रभारी विशाल राय के अनुसार, विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए संबंधित लोगों को कैंपियरगंज थाने भेजा गया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत चालान कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई।1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- फरेंदा मेले में मार/पीट का वीडियो वायरल महराजगंज।फरेंदा कस्बे के प्रेम पोखरा पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।सूचना मिलते ही उप निरीक्षक गोविंदर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आए। पुलिस की तत्परता से मौके पर बढ़ रहा विवाद शांत हो गया और किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों पक्षों को पुलिस हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का विवाद या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #Maharajganj #police #phrendha #reelsviralシ #videosvirales1
- अंशिका के कदमों को मिला हौसले का साथ, जगत जायसवाल ने पूरा किया अपना वादा जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष जगत जायसवाल ने भेंट किए करीब 10 हजार रुपये के स्पोर्ट्स शूज, प्रदेश स्तरीय रेस वॉकिंग की रजत पदक विजेता का बढ़ाया हौसला संतकबीरनगर। ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली युवा एथलीट अंशिका प्रजापति की राह अब खेल संसाधनों की कमी से बाधित नहीं होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अंशिका से किया अपना वादा पूरा करते हुए रविवार को उसके घर पहुंचकर करीब 10 हजार रुपये कीमत के स्पोर्ट्स शूज भेंट किए। अंशिका ने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 अगस्त को आयोजित 21वीं यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 3000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया था। ग्राम बड़गो निवासी रामनाथ प्रजापति की पुत्री अंशिका हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद की छात्रा है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद खलीलाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अंशिका ने अभ्यास के लिए बेहतर स्पोर्ट्स शूज की आवश्यकता बताई थी। उसने बताया था कि महंगे होने के कारण वह स्वयं जूते खरीद पाने में असमर्थ है। उसकी परेशानी को देखते हुए जगत जायसवाल ने खेल के लिए जरूरी जूते उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। रविवार को उन्होंने अंशिका के घर पहुंचकर परिवार की मौजूदगी में स्पोर्ट्स शूज भेंट कर अपना वादा पूरा किया। नए जूते पाकर अंशिका के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उसने कहा कि बेहतर जूते मिलने से अभ्यास में सुविधा होगी और आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। संसाधनों के अभाव में नहीं रुकेंगे खिलाड़ियों के कदम : जगत जायसवाल जगत जायसवाल ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी के कदम रुकने नहीं दिए जाएंगे। जरूरतमंद खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर संतकबीरनगर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर पोषण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं अंशिका के कोच रमेश प्रसाद ने जगत जायसवाल के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। रमेश प्रसाद ने बताया कि जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को उनके प्रतिष्ठान की ओर से नि:शुल्क दूध और पनीर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ बेहतर पोषण भी मिल सके। अंशिका ने अपने कोच, माता-पिता और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य अब और बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतना तथा राष्ट्रीय स्तर पर संतकबीरनगर का नाम रोशन करना है।2
- *त्योहारों के दृष्टिगत महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — कस्बा हरिहरपुर में पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत,त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *थाना महुली पुलिस टीम द्वारा कस्बा हरिहरपुर में लाइसेंस प्राप्त पटाखा दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित दुकानों को खुलवाकर दुकान के अंदर रखे पटाखों एवं अन्य सामग्री की बारीकी से जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत विस्फोटक पटाखा नहीं पाया गया। दुकानों में उपलब्ध सामग्री को नियमानुसार चेक किया गया तथा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि लाइसेंस में निर्धारित शर्तों एवं सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करें। *दुकानदारों को यह भी निर्देशित किया गया कि पटाखों का निर्धारित सीमा एवं सुरक्षित स्थान पर ही भंडारण एवं विक्रय किया जाए, दुकान के आसपास किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री न रखी जाए तथा अग्निसुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।* पुलिस टीम द्वारा आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध पटाखों के भंडारण अथवा बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। सतर्कता ही सुरक्षा है महुली पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर उन्हें रोकना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। त्योहार खुशियों और उल्लास का प्रतीक हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण, चेकिंग एवं निगरानी जारी है। कानून का पालन करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना के साथ खड़ी है, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महुली पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी। सतर्क पुलिस • सुरक्षित समाज • शांतिपूर्ण त्योहार4
- छोटे लाल प्रजापति जी अंकुर पांडे जी और अन्य सभी साथियों के साथ महाकाल मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना किया1
- जमीन विवाद में चली गोली, रामशंकर की हुई मौत; पुलिस ने तीन संदिग्ध को लिया हिरासत में सिद्धार्थनगर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ले में काशीराम आवास के पास रविवार सुबह जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बीच मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। गोली लगने से 47 वर्षीय रामशंकर पुत्र बंशी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रामशंकर का पड़ोसी अतुल दुबे व देवेश दुबे पक्ष से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। विवादित जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। रविवार सुबह जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इसी दौरान फायरिंग हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि अतुल दुबे पक्ष की ओर से गोली चलाई गई, जो रामशंकर के सीने में लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। स्वजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। रामशंकर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। घटना के बाद एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने अतुल दुबे पक्ष से जुड़े तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना में प्रयुक्त असलहे और फायरिंग से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के अनुसार, प्रथम दृष्टया जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद गोली चलने की बात सामने आई है। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1