*त्योहारों के दृष्टिगत महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — कस्बा हरिहरपुर में पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत,त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *थाना महुली पुलिस टीम द्वारा कस्बा हरिहरपुर में लाइसेंस प्राप्त पटाखा दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित दुकानों को खुलवाकर दुकान के अंदर रखे पटाखों एवं अन्य सामग्री की बारीकी से जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत विस्फोटक पटाखा नहीं पाया गया। दुकानों में उपलब्ध सामग्री को नियमानुसार चेक किया गया तथा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि लाइसेंस में निर्धारित शर्तों एवं सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करें। *दुकानदारों को यह भी निर्देशित किया गया कि पटाखों का निर्धारित सीमा एवं सुरक्षित स्थान पर ही भंडारण एवं विक्रय किया जाए, दुकान के आसपास किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री न रखी जाए तथा अग्निसुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।* पुलिस टीम द्वारा आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध पटाखों के भंडारण अथवा बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। सतर्कता ही सुरक्षा है महुली पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर उन्हें रोकना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। त्योहार खुशियों और उल्लास का प्रतीक हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण, चेकिंग एवं निगरानी जारी है। कानून का पालन करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना के साथ खड़ी है, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महुली पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी। सतर्क पुलिस • सुरक्षित समाज • शांतिपूर्ण त्योहार
*त्योहारों के दृष्टिगत महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — कस्बा हरिहरपुर में पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत,त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *थाना महुली पुलिस टीम द्वारा कस्बा हरिहरपुर में लाइसेंस प्राप्त पटाखा दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया गया। पुलिस
टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित दुकानों को खुलवाकर दुकान के अंदर रखे पटाखों एवं अन्य सामग्री की बारीकी से जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत विस्फोटक पटाखा नहीं पाया गया। दुकानों में उपलब्ध सामग्री को नियमानुसार चेक किया गया तथा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि लाइसेंस में निर्धारित शर्तों एवं सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करें। *दुकानदारों को यह भी निर्देशित किया गया कि पटाखों का निर्धारित सीमा एवं सुरक्षित स्थान
पर ही भंडारण एवं विक्रय किया जाए, दुकान के आसपास किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री न रखी जाए तथा अग्निसुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।* पुलिस टीम द्वारा आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध पटाखों के भंडारण अथवा बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। सतर्कता ही सुरक्षा है महुली पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित जोखिमों की
समय रहते पहचान कर उन्हें रोकना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। त्योहार खुशियों और उल्लास का प्रतीक हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण, चेकिंग एवं निगरानी जारी है। कानून का पालन करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना के साथ खड़ी है, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महुली पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी। सतर्क पुलिस • सुरक्षित समाज • शांतिपूर्ण त्योहार
- अंशिका के कदमों को मिला हौसले का साथ, जगत जायसवाल ने पूरा किया अपना वादा जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष जगत जायसवाल ने भेंट किए करीब 10 हजार रुपये के स्पोर्ट्स शूज, प्रदेश स्तरीय रेस वॉकिंग की रजत पदक विजेता का बढ़ाया हौसला संतकबीरनगर। ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली युवा एथलीट अंशिका प्रजापति की राह अब खेल संसाधनों की कमी से बाधित नहीं होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अंशिका से किया अपना वादा पूरा करते हुए रविवार को उसके घर पहुंचकर करीब 10 हजार रुपये कीमत के स्पोर्ट्स शूज भेंट किए। अंशिका ने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 अगस्त को आयोजित 21वीं यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 3000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया था। ग्राम बड़गो निवासी रामनाथ प्रजापति की पुत्री अंशिका हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद की छात्रा है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद खलीलाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अंशिका ने अभ्यास के लिए बेहतर स्पोर्ट्स शूज की आवश्यकता बताई थी। उसने बताया था कि महंगे होने के कारण वह स्वयं जूते खरीद पाने में असमर्थ है। उसकी परेशानी को देखते हुए जगत जायसवाल ने खेल के लिए जरूरी जूते उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। रविवार को उन्होंने अंशिका के घर पहुंचकर परिवार की मौजूदगी में स्पोर्ट्स शूज भेंट कर अपना वादा पूरा किया। नए जूते पाकर अंशिका के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उसने कहा कि बेहतर जूते मिलने से अभ्यास में सुविधा होगी और आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। संसाधनों के अभाव में नहीं रुकेंगे खिलाड़ियों के कदम : जगत जायसवाल जगत जायसवाल ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी के कदम रुकने नहीं दिए जाएंगे। जरूरतमंद खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर संतकबीरनगर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर पोषण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं अंशिका के कोच रमेश प्रसाद ने जगत जायसवाल के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। रमेश प्रसाद ने बताया कि जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को उनके प्रतिष्ठान की ओर से नि:शुल्क दूध और पनीर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ बेहतर पोषण भी मिल सके। अंशिका ने अपने कोच, माता-पिता और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य अब और बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतना तथा राष्ट्रीय स्तर पर संतकबीरनगर का नाम रोशन करना है।2
- *त्योहारों के दृष्टिगत महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — कस्बा हरिहरपुर में पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत,त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *थाना महुली पुलिस टीम द्वारा कस्बा हरिहरपुर में लाइसेंस प्राप्त पटाखा दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित दुकानों को खुलवाकर दुकान के अंदर रखे पटाखों एवं अन्य सामग्री की बारीकी से जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत विस्फोटक पटाखा नहीं पाया गया। दुकानों में उपलब्ध सामग्री को नियमानुसार चेक किया गया तथा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि लाइसेंस में निर्धारित शर्तों एवं सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करें। *दुकानदारों को यह भी निर्देशित किया गया कि पटाखों का निर्धारित सीमा एवं सुरक्षित स्थान पर ही भंडारण एवं विक्रय किया जाए, दुकान के आसपास किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री न रखी जाए तथा अग्निसुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।* पुलिस टीम द्वारा आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध पटाखों के भंडारण अथवा बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। सतर्कता ही सुरक्षा है महुली पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर उन्हें रोकना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। त्योहार खुशियों और उल्लास का प्रतीक हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण, चेकिंग एवं निगरानी जारी है। कानून का पालन करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना के साथ खड़ी है, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महुली पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी। सतर्क पुलिस • सुरक्षित समाज • शांतिपूर्ण त्योहार4
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर के तरफ से सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ हवा दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं1
- बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन धनघटा मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुबोध यादव सिद्धिविनायक मैरिज हॉल धनघटा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी है जोनल प्रभारी और सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर राम आशीष गौतम जी द्वारा सबको सम्मानित किया गया कार्यक्रम की भव्यता उनके विजय श्री को इंगित कर रही थी। कार्यक्रम में कट यादव राम आशीष यादव बनारसी लाल गुप्ता मिठाई लाल यादव बलराम यादव मनोज पहलवान अनिल यादव चंदू यादव विधानसभा अध्यक्ष और बहुत सारे कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद है1
- प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल* स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल* *पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर चला वृहद स्वच्छता अभियान, श्रम के साथ योग-ध्यान एवं व्यायाम से पुलिसकर्मियों ने लिया स्वस्थ एवं अनुशासित पुलिसिंग का संकल्प* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन एवं आदेश के क्रम में थाना महुली परिसर में आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और टीम भावना के साथ सहभागिता की।* यह अभियान महज थाना परिसर की सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि “स्वच्छ वातावरण, सकारात्मक सोच और बेहतर पुलिसिंग” के संकल्प के रूप में सामने आया। सुबह की शुरुआत जब हाथों में हथियारों के साथ नहीं, बल्कि झाड़ू और सफाई के उपकरणों के साथ हुई तो यह दृश्य अपने आप में एक प्रेरणादायी संदेश बन गया। वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने पद और जिम्मेदारियों के साथ-साथ यह भी प्रदर्शित किया कि जिस स्थान से समाज की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लिया जाता है, उसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। *स्वच्छता अभियान के दौरान थाना परिसर के कार्यालयों, मुख्य भवनों, बैरक एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों की गहन साफ-सफाई की गई। कार्यालयों में रखे अभिलेखों एवं पत्रावलियों की धूल-मिट्टी साफ कर उन्हें व्यवस्थित किया गया, जिससे न केवल परिसर की स्वच्छता बेहतर हुई बल्कि अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया।* अभियान के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी ने अपने कार्यस्थल को बेहतर बनाने में अपना योगदान दिया। किसी ने कार्यालय की सफाई की, किसी ने अभिलेख व्यवस्थित किए तो किसी ने परिसर एवं भवनों की सफाई की। पद और जिम्मेदारी अलग हो सकती है, लेकिन टीम के रूप में लक्ष्य एक ही रहा—थाना महुली को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाना। स्वच्छता के बाद स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती की ओर कदम स्वच्छता अभियान के उपरांत पुलिसकर्मियों द्वारा योग, ध्यान एवं व्यायाम किया गया। पुलिस की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। दिन-रात कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं के बीच लगातार सक्रिय रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक शांति भी अत्यंत आवश्यक है। योग एवं ध्यान के माध्यम से पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त, एकाग्र एवं सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं व्यायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त रखने का संदेश दिया गया। *“वर्दी केवल पहनने की चीज नहीं, जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है।”"* थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है। अनुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, संवेदनशीलता और टीम भावना—ये सभी प्रभावी पुलिसिंग के महत्वपूर्ण आधार हैं। एक स्वच्छ थाना पुलिसकर्मियों के भीतर भी सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है और वहां आने वाले प्रत्येक फरियादी को यह एहसास कराता है कि वह एक व्यवस्थित, जिम्मेदार और संवेदनशील व्यवस्था के बीच अपनी बात रखने आया है। *आज का यह अभियान इसी सोच का प्रतिबिंब रहा कि—* “जहां पुलिसकर्मी अपने कार्यस्थल को अपना घर समझकर स्वच्छ रखते हैं, वहीं से जनता की सेवा का भाव और भी मजबूत होकर निकलता है।” थाना महुली पुलिस ने इस अवसर पर यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति और दैनिक अनुशासन का हिस्सा होनी चाहिए। *पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना महुली पुलिस का संकल्प है कि स्वच्छ थाना, स्वस्थ पुलिसकर्मी, सकारात्मक कार्य वातावरण और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।* “थाना हमारा कार्यस्थल है, जनता हमारी जिम्मेदारी है, स्वच्छता हमारा अनुशासन है, स्वास्थ्य हमारी शक्ति है, और सेवा हमारा संकल्प है।” थाना महुली पुलिस — सुरक्षा, सेवा, संवेदना और अनुशासन के साथ।2
- राप्ती किनारे गोरक्षघाट पर चबूतरा ढहा,मलबे में दबे 2 अधिवक्ता; 1 की मौत, जिला अस्पताल के बाहर अधिवक्ताओं का हंगामा गोरखपुर के राप्ती नदी किनारे स्थित गोरक्षघाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया।घाट पर बने चबूतरे (गुंबद) का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर जाने से अंतिम संस्कार में गए दो अधिवक्ता मलबे के नीचे दब गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।वहां उपस्थित लोगों ने बिना देर किए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मलबे को हटाकर दोनों अधिवक्ताओं को बाहर निकाला गया हादसे में एक अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के जिला अस्पताल लाया गया।जहा उनकी दुखद मृत्यु हो गई,जबकि दूसरे अधिवक्ता को भी गम्भीर चोटें आई हैं।जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चबूतरे का ढांचा पहले से ही कमजोर और जर्जर स्थिति में था।हालांकि,इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।दूसरी तरफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए,बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अधिवक्ताओ ने जिला अस्पताल गेट पर जमकर हंगामा करने लगे।अधिवक्ताओं ने बताया कि घटना के बाद एंबुलेंस आने में काफी समय लग गया और समय से इलाज नही मिलने के कारण हमारे साथी अधिवक्ता की दुःखद मृत्यु हो गई।यह घोर लापरवाही है। इसलिए हम सीएमओ के अलावा दो भी दोषी है।उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग करते है। बाइट-नीरज शाही वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट गोरखपुर1
- गोरखपुर में गोरक्षनाथ घाट का गुंबद भरभराकर गिरा, दो की मौत; CMO व कर्मचारियों पर केस गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान लाल पत्थर का गुंबद भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जिला अस्पताल में कथित लापरवाही को लेकर CMO और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhnathGhat #GorakhpurBreaking #UPNews #UttarPradesh #GorakhpurAccident #BreakingNews #GorakhpurLatestNews #Rajghat1
- हनीट्रैप गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, डीआईजी बस्ती ने किया सनसनीखेज खुलासा बस्ती। वाल्टरगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष स्वर्गीय सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या प्रकरण में बस्ती पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र संजय त्यागी ने एसपी यशवीर सिंह के साथ प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। डीआईजी ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को सूर्य प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पुत्र संदीप सिंह की तहरीर पर कोतवाली बस्ती में प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और अधिवक्ता विजय प्रकाश के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 व 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान तीनों आरोपियों को 6 सितंबर की सुबह 7:55 बजे सदर अस्पताल चौराहे के पास से बोलेरो और तीन मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया। दो साल से चला रहे थे हनीट्रैप का नेटवर्क पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रियंका चौधरी मुंबई में ब्यूटी पार्लर व स्पा सेंटर में कार्य कर चुकी है। वह संपन्न लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर वीडियो कॉल, चैटिंग और आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करती थी। कई बार वह वीडियो कॉल पर अपने हाथ की नस काटने का नाटक कर पीड़ितों को भावनात्मक दबाव में लेकर मोटी रकम वसूलती थी। डीआईजी ने बताया कि इस गिरोह में प्रियंका का पिता रामनयन चौधरी और अधिवक्ता विजय प्रकाश भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। दोनों कानूनी कार्रवाई और समझौते के नाम पर वसूली में सहयोग करते थे तथा रकम में हिस्सा लेते थे। अब तक चार पीड़ितों से लाखों की उगाही पुलिस जांच में अब तक चार लोगों को हनीट्रैप का शिकार बनाकर भारी धनराशि वसूलने की पुष्टि हुई है, जिनमें डॉ. उमेश से 4 लाख, अहमद रजा से 5 लाख, मध्य प्रदेश निवासी आर्यन दीक्षित उर्फ जितेंद्र दीक्षित से 15 लाख तथा स्वर्गीय सूर्य प्रकाश सिंह का नाम शामिल है। पुलिस का दावा है कि दर्जनों अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में भी जांच जारी है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से मजबूत हुई कड़ी डीआईजी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और कॉल डिटेल के विश्लेषण से सूर्य प्रकाश सिंह का संपर्क प्रियंका और विजय प्रकाश से स्थापित हुआ है। घटना वाले दिन दोपहर 1:41 बजे विजय प्रकाश द्वारा की गई अंतिम कॉल को भी जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना गया है। पुलिस का आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर थानाध्यक्ष ने आत्महत्या की। बरामदगी व गिरफ्तारी टीम पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो (UP51BN5805) और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह, सर्विलांस टीम तथा जेलगेट व रोडवेज चौकी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गई।2