logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर के तरफ से सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ हवा दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

1 hr ago
user_Vinay kumar giri
Vinay kumar giri
Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर के तरफ से सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ हवा दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर के तरफ से सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ हवा दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर के तरफ से सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ हवा दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अंशिका के कदमों को मिला हौसले का साथ, जगत जायसवाल ने पूरा किया अपना वादा जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष जगत जायसवाल ने भेंट किए करीब 10 हजार रुपये के स्पोर्ट्स शूज, प्रदेश स्तरीय रेस वॉकिंग की रजत पदक विजेता का बढ़ाया हौसला संतकबीरनगर। ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली युवा एथलीट अंशिका प्रजापति की राह अब खेल संसाधनों की कमी से बाधित नहीं होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अंशिका से किया अपना वादा पूरा करते हुए रविवार को उसके घर पहुंचकर करीब 10 हजार रुपये कीमत के स्पोर्ट्स शूज भेंट किए। अंशिका ने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 अगस्त को आयोजित 21वीं यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 3000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया था। ग्राम बड़गो निवासी रामनाथ प्रजापति की पुत्री अंशिका हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद की छात्रा है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद खलीलाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अंशिका ने अभ्यास के लिए बेहतर स्पोर्ट्स शूज की आवश्यकता बताई थी। उसने बताया था कि महंगे होने के कारण वह स्वयं जूते खरीद पाने में असमर्थ है। उसकी परेशानी को देखते हुए जगत जायसवाल ने खेल के लिए जरूरी जूते उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। रविवार को उन्होंने अंशिका के घर पहुंचकर परिवार की मौजूदगी में स्पोर्ट्स शूज भेंट कर अपना वादा पूरा किया। नए जूते पाकर अंशिका के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उसने कहा कि बेहतर जूते मिलने से अभ्यास में सुविधा होगी और आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। संसाधनों के अभाव में नहीं रुकेंगे खिलाड़ियों के कदम : जगत जायसवाल जगत जायसवाल ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी के कदम रुकने नहीं दिए जाएंगे। जरूरतमंद खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर संतकबीरनगर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर पोषण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं अंशिका के कोच रमेश प्रसाद ने जगत जायसवाल के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। रमेश प्रसाद ने बताया कि जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को उनके प्रतिष्ठान की ओर से नि:शुल्क दूध और पनीर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ बेहतर पोषण भी मिल सके। अंशिका ने अपने कोच, माता-पिता और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य अब और बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतना तथा राष्ट्रीय स्तर पर संतकबीरनगर का नाम रोशन करना है।
    2
    अंशिका के कदमों को मिला हौसले का साथ, जगत जायसवाल ने पूरा किया अपना वादा

जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष जगत जायसवाल ने भेंट किए करीब 10 हजार रुपये के स्पोर्ट्स शूज, प्रदेश स्तरीय रेस वॉकिंग की रजत पदक विजेता का बढ़ाया हौसला
संतकबीरनगर। 
ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाली युवा एथलीट अंशिका प्रजापति की राह अब खेल संसाधनों की कमी से बाधित नहीं होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने अंशिका से किया अपना वादा पूरा करते हुए रविवार को उसके घर पहुंचकर करीब 10 हजार रुपये कीमत के स्पोर्ट्स शूज भेंट किए।
अंशिका ने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 7 अगस्त को आयोजित 21वीं यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 3000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया था। ग्राम बड़गो निवासी रामनाथ प्रजापति की पुत्री अंशिका हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद की छात्रा है।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद खलीलाबाद स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अंशिका ने अभ्यास के लिए बेहतर स्पोर्ट्स शूज की आवश्यकता बताई थी। उसने बताया था कि महंगे होने के कारण वह स्वयं जूते खरीद पाने में असमर्थ है। उसकी परेशानी को देखते हुए जगत जायसवाल ने खेल के लिए जरूरी जूते उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था।
रविवार को उन्होंने अंशिका के घर पहुंचकर परिवार की मौजूदगी में स्पोर्ट्स शूज भेंट कर अपना वादा पूरा किया। नए जूते पाकर अंशिका के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उसने कहा कि बेहतर जूते मिलने से अभ्यास में सुविधा होगी और आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।
संसाधनों के अभाव में नहीं रुकेंगे खिलाड़ियों के कदम : जगत जायसवाल
जगत जायसवाल ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी के कदम रुकने नहीं दिए जाएंगे। जरूरतमंद खिलाड़ियों को आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर संतकबीरनगर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर पोषण
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एवं अंशिका के कोच रमेश प्रसाद ने जगत जायसवाल के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि खेल सामग्री मिलने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।
रमेश प्रसाद ने बताया कि जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को उनके प्रतिष्ठान की ओर से नि:शुल्क दूध और पनीर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ बेहतर पोषण भी मिल सके।
अंशिका ने अपने कोच, माता-पिता और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उसका लक्ष्य अब और बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतना तथा राष्ट्रीय स्तर पर संतकबीरनगर का नाम रोशन करना है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • राप्ती किनारे गोरक्षघाट पर चबूतरा ढहा,मलबे में दबे 2 अधिवक्ता; 1 की मौत, जिला अस्पताल के बाहर अधिवक्ताओं का हंगामा गोरखपुर के राप्ती नदी किनारे स्थित गोरक्षघाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया।घाट पर बने चबूतरे (गुंबद) का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर जाने से अंतिम संस्कार में गए दो अधिवक्ता मलबे के नीचे दब गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।वहां उपस्थित लोगों ने बिना देर किए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मलबे को हटाकर दोनों अधिवक्ताओं को बाहर निकाला गया हादसे में एक अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के जिला अस्पताल लाया गया।जहा उनकी दुखद मृत्यु हो गई,जबकि दूसरे अधिवक्ता को भी गम्भीर चोटें आई हैं।जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चबूतरे का ढांचा पहले से ही कमजोर और जर्जर स्थिति में था।हालांकि,इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।दूसरी तरफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए,बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अधिवक्ताओ ने जिला अस्पताल गेट पर जमकर हंगामा करने लगे।अधिवक्ताओं ने बताया कि घटना के बाद एंबुलेंस आने में काफी समय लग गया और समय से इलाज नही मिलने के कारण हमारे साथी अधिवक्ता की दुःखद मृत्यु हो गई।यह घोर लापरवाही है। इसलिए हम सीएमओ के अलावा दो भी दोषी है।उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग करते है। बाइट-नीरज शाही वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट गोरखपुर
    1
    राप्ती किनारे गोरक्षघाट पर चबूतरा ढहा,मलबे में दबे 2 अधिवक्ता; 1 की मौत, जिला अस्पताल के बाहर अधिवक्ताओं का हंगामा
गोरखपुर के राप्ती नदी किनारे स्थित गोरक्षघाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया।घाट पर बने चबूतरे (गुंबद) का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर जाने से अंतिम संस्कार में गए दो अधिवक्ता मलबे के नीचे दब गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।वहां उपस्थित लोगों ने बिना देर किए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मलबे को हटाकर दोनों अधिवक्ताओं को बाहर निकाला गया
हादसे में एक अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के जिला अस्पताल लाया गया।जहा उनकी दुखद मृत्यु हो गई,जबकि दूसरे अधिवक्ता को भी गम्भीर चोटें आई हैं।जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।फिलहाल हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चबूतरे का ढांचा पहले से ही कमजोर और जर्जर स्थिति में था।हालांकि,इसकी आधिकारिक पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।दूसरी तरफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए,बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अधिवक्ताओ ने जिला अस्पताल गेट पर जमकर हंगामा करने लगे।अधिवक्ताओं ने बताया कि घटना के बाद एंबुलेंस आने में काफी समय लग गया और समय से इलाज नही मिलने के कारण हमारे साथी अधिवक्ता की दुःखद मृत्यु हो गई।यह घोर लापरवाही है। इसलिए हम सीएमओ के अलावा दो भी दोषी है।उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग करते है।
बाइट-नीरज शाही वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल कोर्ट गोरखपुर
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • गोरखपुर में गोरक्षनाथ घाट का गुंबद भरभराकर गिरा, दो की मौत; CMO व कर्मचारियों पर केस गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान लाल पत्थर का गुंबद भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जिला अस्पताल में कथित लापरवाही को लेकर CMO और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhnathGhat #GorakhpurBreaking #UPNews #UttarPradesh #GorakhpurAccident #BreakingNews #GorakhpurLatestNews #Rajghat
    1
    गोरखपुर में गोरक्षनाथ घाट का गुंबद भरभराकर गिरा, दो की मौत; CMO व कर्मचारियों पर केस
गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान लाल पत्थर का गुंबद भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जिला अस्पताल में कथित लापरवाही को लेकर CMO और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
#Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhnathGhat #GorakhpurBreaking #UPNews #UttarPradesh #GorakhpurAccident #BreakingNews #GorakhpurLatestNews #Rajghat
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ घाट पर हादसा,गुंबदनुमा छज्जा भरभराकर नीचे गिरा,मलबे में दबे 2 अधिवक्ताओं की मौत एंबुलेंस देरी और अस्पताल पर भी सवाल.... #गोरखपुर #गुरुगोरखनाथघाट #घाटहादसा #अधिवक्ता #आलोकअस्थाना #संजयसिंह #राप्तीनदी #गोरखपुरन्यूज़ #एंबुलेंस #जिलाअस्पताल #उत्तरप्रदेश #ABCहिंदुस्तान
    1
    गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ घाट पर हादसा,गुंबदनुमा छज्जा भरभराकर नीचे गिरा,मलबे में दबे 2 अधिवक्ताओं की मौत
एंबुलेंस देरी और अस्पताल पर भी सवाल....

#गोरखपुर #गुरुगोरखनाथघाट #घाटहादसा #अधिवक्ता #आलोकअस्थाना #संजयसिंह #राप्तीनदी #गोरखपुरन्यूज़ #एंबुलेंस #जिलाअस्पताल #उत्तरप्रदेश #ABCहिंदुस्तान
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • राजघाट हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, 7 दिन में आएगी रिपोर्ट | Gorakhpur News
    1
    राजघाट हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, 7 दिन में आएगी रिपोर्ट | Gorakhpur News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *त्योहारों के दृष्टिगत महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — कस्बा हरिहरपुर में पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत,त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *थाना महुली पुलिस टीम द्वारा कस्बा हरिहरपुर में लाइसेंस प्राप्त पटाखा दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित दुकानों को खुलवाकर दुकान के अंदर रखे पटाखों एवं अन्य सामग्री की बारीकी से जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत विस्फोटक पटाखा नहीं पाया गया। दुकानों में उपलब्ध सामग्री को नियमानुसार चेक किया गया तथा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि लाइसेंस में निर्धारित शर्तों एवं सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करें। *दुकानदारों को यह भी निर्देशित किया गया कि पटाखों का निर्धारित सीमा एवं सुरक्षित स्थान पर ही भंडारण एवं विक्रय किया जाए, दुकान के आसपास किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री न रखी जाए तथा अग्निसुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।* पुलिस टीम द्वारा आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध पटाखों के भंडारण अथवा बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। सतर्कता ही सुरक्षा है महुली पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर उन्हें रोकना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। त्योहार खुशियों और उल्लास का प्रतीक हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण, चेकिंग एवं निगरानी जारी है। कानून का पालन करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना के साथ खड़ी है, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महुली पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी। सतर्क पुलिस • सुरक्षित समाज • शांतिपूर्ण त्योहार
    4
    *त्योहारों के दृष्टिगत महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — कस्बा हरिहरपुर में पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत,त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में *थाना महुली पुलिस टीम द्वारा कस्बा हरिहरपुर में लाइसेंस प्राप्त पटाखा दुकानों का आकस्मिक एवं सघन निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित दुकानों को खुलवाकर दुकान के अंदर रखे पटाखों एवं अन्य सामग्री की बारीकी से जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*
निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत विस्फोटक पटाखा नहीं पाया गया। दुकानों में उपलब्ध सामग्री को नियमानुसार चेक किया गया तथा दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि लाइसेंस में निर्धारित शर्तों एवं सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करें।
*दुकानदारों को यह भी निर्देशित किया गया कि पटाखों का निर्धारित सीमा एवं सुरक्षित स्थान पर ही भंडारण एवं विक्रय किया जाए, दुकान के आसपास किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री न रखी जाए तथा अग्निसुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।*
पुलिस टीम द्वारा आसपास के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से भी संवाद स्थापित कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध पटाखों के भंडारण अथवा बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
सतर्कता ही सुरक्षा है
महुली पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर उन्हें रोकना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। त्योहार खुशियों और उल्लास का प्रतीक हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण, चेकिंग एवं निगरानी जारी है। कानून का पालन करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना के साथ खड़ी है, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
महुली पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।
सतर्क पुलिस • सुरक्षित समाज • शांतिपूर्ण त्योहार
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    12 hrs ago
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल लाइव प्रसारण
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल लाइव प्रसारण
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.