logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बादलों से हीटवेव से मिली राहत जयपुर पत्रकार इकबाल खान: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश जिलों के साथ ही बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने से लोगों को हीटवेव से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 10 से 12 दिनों के दौरान दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकते हैं। इनके प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इन सिस्टम के कारण अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में गर्मी सामान्य रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को प्रदेश के 8 जिलों में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बादल छाने और हवा चलने से दिन के तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कोटा में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में लगातार 40 से 41 डिग्री के बीच चल रहा तापमान घटकर 39.4 डिग्री पर आ गया। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री, फलोदी में 38.8 डिग्री, पिलानी में 37.7 डिग्री, जैसलमेर और भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, जोधपुर और उदयपुर में 37 डिग्री, चूरू में 37.8 डिग्री, बारां और डूंगरपुर में 36.9 डिग्री, टोंक के वनस्थली में 36.7 डिग्री, जयपुर में 36.4 डिग्री तथा सिरोही में 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर में तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों और हल्की बारिश के कारण गर्मी में थोड़ी राहत बनी रह सकती है।

3 hrs ago
user_आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
Journalist Bikaner, Rajasthan•
3 hrs ago

राजस्थान के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बादलों से हीटवेव से मिली राहत जयपुर पत्रकार इकबाल खान: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश जिलों के साथ ही बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने से लोगों को हीटवेव से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 10 से 12 दिनों के दौरान दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकते हैं। इनके प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इन सिस्टम के कारण अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में गर्मी सामान्य रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को प्रदेश के 8 जिलों में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बादल छाने और हवा चलने से दिन के तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कोटा में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में लगातार 40 से 41 डिग्री के बीच चल रहा तापमान घटकर 39.4 डिग्री पर आ गया। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री, फलोदी में 38.8 डिग्री, पिलानी में 37.7 डिग्री, जैसलमेर और भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, जोधपुर और उदयपुर में 37 डिग्री, चूरू में 37.8 डिग्री, बारां और डूंगरपुर में 36.9 डिग्री, टोंक के वनस्थली में 36.7 डिग्री, जयपुर में 36.4 डिग्री तथा सिरोही में 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर में तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों और हल्की बारिश के कारण गर्मी में थोड़ी राहत बनी रह सकती है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • जयपुर पत्रकार इकबाल खान: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश जिलों के साथ ही बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने से लोगों को हीटवेव से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 10 से 12 दिनों के दौरान दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकते हैं। इनके प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इन सिस्टम के कारण अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में गर्मी सामान्य रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने 14 मार्च को प्रदेश के 8 जिलों में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बादल छाने और हवा चलने से दिन के तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कोटा में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में लगातार 40 से 41 डिग्री के बीच चल रहा तापमान घटकर 39.4 डिग्री पर आ गया। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री, फलोदी में 38.8 डिग्री, पिलानी में 37.7 डिग्री, जैसलमेर और भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, जोधपुर और उदयपुर में 37 डिग्री, चूरू में 37.8 डिग्री, बारां और डूंगरपुर में 36.9 डिग्री, टोंक के वनस्थली में 36.7 डिग्री, जयपुर में 36.4 डिग्री तथा सिरोही में 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर में तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों और हल्की बारिश के कारण गर्मी में थोड़ी राहत बनी रह सकती है।
    1
    जयपुर  पत्रकार इकबाल खान:
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के अधिकांश जिलों के साथ ही बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने से लोगों को हीटवेव से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 10 से 12 दिनों के दौरान दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकते हैं। इनके प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इन सिस्टम के कारण अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में गर्मी सामान्य रहने का अनुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग ने 14 मार्च को प्रदेश के 8 जिलों में आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बादल छाने और हवा चलने से दिन के तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है।
गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कोटा में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में लगातार 40 से 41 डिग्री के बीच चल रहा तापमान घटकर 39.4 डिग्री पर आ गया।
इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री, फलोदी में 38.8 डिग्री, पिलानी में 37.7 डिग्री, जैसलमेर और भीलवाड़ा में 37.2 डिग्री, जोधपुर और उदयपुर में 37 डिग्री, चूरू में 37.8 डिग्री, बारां और डूंगरपुर में 36.9 डिग्री, टोंक के वनस्थली में 36.7 डिग्री, जयपुर में 36.4 डिग्री तथा सिरोही में 36.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
वहीं गंगानगर में तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बादलों और हल्की बारिश के कारण गर्मी में थोड़ी राहत बनी रह सकती है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • बीकानेर, 12 मार्च। मध्य-पूर्व में चल रही युद्ध जैसी स्थिति के संभावित प्रभाव को देखते हुए बीकानेर जिला प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गैस वितरण, निगरानी और कानून-व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त व्यवस्था लागू की गई है। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि जिले में गैस आपूर्ति सुचारु रखने के लिए प्रशासन और तेल कंपनियों के अधिकारियों के बीच रोजाना समन्वय किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस से जुड़ी शिकायतों के लिए आमजन 112, 181 और 1445 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया और मीडिया में फैलने वाली अफवाहों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन किया जाएगा। प्रशासन ने डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस यूनिट का गठन किया है, जो अवैध भंडारण, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर 24 घंटे निगरानी रखेगी। संभावित अवैध रिफिलिंग स्थलों का नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर गैस वितरण केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सभी एलपीजी वितरण केंद्रों के CCTV कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग हो सके। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडरों से भरे वाहनों की सुरक्षा और मूवमेंट पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और गैस को लेकर अनावश्यक भंडारण या घबराहट से बचें। #BikanerNews #GasSupply #BreakingNews #RajasthanNews #LPGUpdate
    1
    बीकानेर, 12 मार्च। मध्य-पूर्व में चल रही युद्ध जैसी स्थिति के संभावित प्रभाव को देखते हुए बीकानेर जिला प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गैस वितरण, निगरानी और कानून-व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त व्यवस्था लागू की गई है।
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि जिले में गैस आपूर्ति सुचारु रखने के लिए प्रशासन और तेल कंपनियों के अधिकारियों के बीच रोजाना समन्वय किया जा रहा है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत समाधान किया जा सके।
उन्होंने बताया कि घरेलू गैस से जुड़ी शिकायतों के लिए आमजन 112, 181 और 1445 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया और मीडिया में फैलने वाली अफवाहों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन किया जाएगा।
प्रशासन ने डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस यूनिट का गठन किया है, जो अवैध भंडारण, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर 24 घंटे निगरानी रखेगी। संभावित अवैध रिफिलिंग स्थलों का नियमित निरीक्षण भी किया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर गैस वितरण केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सभी एलपीजी वितरण केंद्रों के CCTV कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग हो सके।
इसके अलावा एलपीजी सिलेंडरों से भरे वाहनों की सुरक्षा और मूवमेंट पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और गैस को लेकर अनावश्यक भंडारण या घबराहट से बचें।
#BikanerNews #GasSupply #BreakingNews #RajasthanNews #LPGUpdate
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नथानियों की सराय में बिजली विभाग द्वारा मीटर बदलने वह केबल बदलने की कार्रवाई भाजपा नेता वेदव्यास मौके पर पहुंचे
    1
    नथानियों की सराय में बिजली विभाग द्वारा मीटर बदलने वह केबल बदलने की कार्रवाई भाजपा नेता वेदव्यास मौके पर पहुंचे
    user_Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Bikaner, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • IPS अफसर वर्मा की शादी पर इंटरनेट पर छिड़ी नई बहस #ipsanshikaverma #rajasthan #ips #upsc #viral
    1
    IPS अफसर वर्मा की शादी पर इंटरनेट पर छिड़ी नई बहस
#ipsanshikaverma #rajasthan #ips #upsc #viral
    user_SSSO NEWS
    SSSO NEWS
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • घरेलू गैस की सप्लाई लगातार चल रही है और किसी भी तरह की कोई परेशानी अब तक नजर नहीं आई है। श्रीडूंगरगढ़ में इंडेन गैस का एकमात्र डीलर है और लगातार गैस की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दे।
    1
    घरेलू गैस की सप्लाई लगातार चल रही है और किसी भी तरह की कोई परेशानी अब तक नजर नहीं आई है।  श्रीडूंगरगढ़ में इंडेन गैस का एकमात्र डीलर है और लगातार गैस की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दे।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मेड़ता सिटी(नागौर)संपूर्ण भारतीय सरगरा समाज महासभा पिचियाक धाम के तत्वावधान में गुरुवार को सरगरा समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े अग्नि के सामने सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। पिंचायक धाम के महन्त अर्जुन दास महाराज के संध्यि मे भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत व विधायक अर्जुनलाल गर्ग व अखिल भारतीय सरगरा समाज के सन्तोष चौहान युवा अध्यक्ष जतन भाई व उपाध्यक्ष कानाराम लाम्बा जाटान नन्दू पीपाड़ श्यामलाल कुरड़ाया रामूराम खजेड़ला हड़मान राम गोरी व कई सरपंच व समाज के नागरिको ने लिया भाग अधिकारिता मंत्री श अविनाश गहलोत व विधायक ने सभी वर वधुओं को आशीर्वाद देकर दांपत्य जीवन शुरू करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन एक स्वस्थ परंपरा है। जो दहेज दानव एवं फिजूलखर्ची रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजक मंडल से कहा कि अन्य संस्थाओं को भी इनका अनुसरण करते हुए सामूहिक पद्घति को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए।सरगरा समाज मे सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित इस तरह हर वर्ष होना चाहिए समाज को सम्मानजनक तरीके से बेटियों के हाथ पीले करने के लिए इन्हें अपनाना चाहिए।उन्होंने सभी नव युगलों के सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान सभी 22 जोड़ों ने एक ही मंच पर जयमाला की परंपरा निभाई। सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान भी दिया गया। अखिल भारतीय सरगरा समाज के अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य केवल विवाह कराना ही नहीं बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना भी है। इससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलती है और समाज में सामूहिकता की भावना मजबूत होती है।
    3
    मेड़ता सिटी(नागौर)संपूर्ण भारतीय सरगरा समाज महासभा पिचियाक धाम के तत्वावधान में गुरुवार को सरगरा समाज का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े अग्नि के सामने सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। पिंचायक धाम के महन्त अर्जुन दास महाराज के संध्यि मे भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत व विधायक अर्जुनलाल गर्ग व अखिल भारतीय सरगरा समाज के सन्तोष चौहान युवा अध्यक्ष जतन भाई व उपाध्यक्ष कानाराम लाम्बा जाटान नन्दू पीपाड़ श्यामलाल कुरड़ाया रामूराम खजेड़ला हड़मान राम गोरी व कई सरपंच व समाज के नागरिको ने लिया भाग अधिकारिता मंत्री श अविनाश गहलोत व विधायक ने सभी वर वधुओं को आशीर्वाद देकर दांपत्य जीवन शुरू करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन एक स्वस्थ परंपरा है। जो दहेज दानव एवं फिजूलखर्ची रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजक मंडल से कहा कि अन्य संस्थाओं को भी इनका अनुसरण करते हुए सामूहिक पद्घति को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए।सरगरा समाज मे सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित इस तरह हर वर्ष होना चाहिए समाज को सम्मानजनक तरीके से बेटियों के हाथ पीले करने के लिए इन्हें अपनाना चाहिए।उन्होंने सभी नव युगलों के सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान सभी 22 जोड़ों ने एक ही मंच पर जयमाला की परंपरा निभाई। सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान भी दिया गया। अखिल भारतीय सरगरा समाज के अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य केवल विवाह कराना ही नहीं बल्कि समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना भी है। इससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत मिलती है और समाज में सामूहिकता की भावना मजबूत होती है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • यह हमारा गांव दंतोर है जो बीकानेर से 120 किलोमीटर साइड में है खाजूवाला पंचायत से गलियों का हाल देखो आप कैसा हो रखा है
    1
    यह हमारा गांव दंतोर है जो बीकानेर से 120 किलोमीटर साइड में है खाजूवाला पंचायत से गलियों का हाल देखो आप कैसा हो रखा है
    user_Imran Khan
    Imran Khan
    खाजूवाला, बीकानेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के नाम से गुरुवार को देश के नाम पहला संदेश जारी किया गया। यह संदेश ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक टीवी प्रस्तोता द्वारा पढ़कर सुनाया गया, साथ ही खामेनेई की तस्वीर भी प्रसारित की गई।रिपोर्ट्स के अनुसार सर्वोच्च नेता बनने के बाद यह पहला मौका है जब मोजतबा खामेनेई की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहना चाहिए, और यदि हालात की मांग हुई तो अन्य मोर्चे भी खोले जा सकते हैं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईरान अपने शहीदों का बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच खाड़ी देशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात भी कही। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है।जानकारों का मानना है कि यदि इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होती है तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल की कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है, जिससे कई देशों में ऊर्जा संकट की स्थिति बन सकती है।
    1
    ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के नाम से गुरुवार को देश के नाम पहला संदेश जारी किया गया। यह संदेश ईरान के सरकारी टेलीविजन पर एक टीवी प्रस्तोता द्वारा पढ़कर सुनाया गया, साथ ही खामेनेई की तस्वीर भी प्रसारित की गई।रिपोर्ट्स के अनुसार सर्वोच्च नेता बनने के बाद यह पहला मौका है जब मोजतबा खामेनेई की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहना चाहिए, और यदि हालात की मांग हुई तो अन्य मोर्चे भी खोले जा सकते हैं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईरान अपने शहीदों का बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र में जारी संघर्ष के बीच खाड़ी देशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात भी कही। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है।जानकारों का मानना है कि यदि इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित होती है तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल की कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है, जिससे कई देशों में ऊर्जा संकट की स्थिति बन सकती है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.