Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायगढ़ जिले के कापू क्षेत्र अंतर्गत गोसाई पोढ़ी से बड़ी ख़बर आ रही है, जहाँ बुधवार रात में सगाई कार्यक्रम से घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप गहरे खाई में अनियंत्रित होकर पलट है,जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो ग्रामीण मौके पर मौत हो गए।
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
रायगढ़ जिले के कापू क्षेत्र अंतर्गत गोसाई पोढ़ी से बड़ी ख़बर आ रही है, जहाँ बुधवार रात में सगाई कार्यक्रम से घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप गहरे खाई में अनियंत्रित होकर पलट है,जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो ग्रामीण मौके पर मौत हो गए।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- Post by हमर जशपुर1
- Post by Arvind tirkey1
- होली को लेकर जारी थाना में कल शाम तीन बजे शांति समिति की बैठक आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कल आयोजित की जाएगी। यह बैठक दिनांक छब्बीस फरवरी दो हजार छब्बीस को शाम तीन बजे जारी थाना परिसर में होगी। जारी थाना प्रभारी श्री सन्नी कुमार ने जानकारी देते हुए गुरुवार दोपहर एक बजे बताया कि बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव दें, ताकि रंगों का पर्व शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाया जा सके।1
- गुमला: आगामी नगर निकाय मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव द्वारा संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत ब्रीफिंग कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर में की गई।यह संयुक्त ब्रीफिंग उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं जनरल ऑब्जर्वर कमल कांत गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मतगणना के दौरान सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास व्यवस्था, पास सत्यापन, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती, संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी तथा आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र एवं उसके आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सभी तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर, तैनात पुलिस बल, दंडाधिकारीगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।2
- गुमला | 26 फरवरी 2026 गुमला जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक अनूठी और भावनात्मक पहल शुरू की है। भविष्य की पीढ़ी को जागरूक कर अभिभावकों के व्यवहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकीयकृत मध्य विद्यालय, टोटो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हादसों के खौफनाक वीडियो देख सहम गए बच्चे अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक (MVI) ने कक्षा 4 से 7 तक के बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की वास्तविक वीडियो फुटेज दिखाई। सीसीटीवी कैमरों में कैद उन भयावह दृश्यों को देखकर बच्चे सिहर उठे। इस दौरान उन्हें समझाया गया कि कैसे महज एक सेकंड की लापरवाही खुशहाल परिवारों को तबाह कर देती है। तकनीकी बारीकियों को साझा करते हुए बताया गया कि सड़क हादसों में होने वाली अधिकांश मौतों का मुख्य कारण सिर की चोट है, जिससे एक मानक हेलमेट आसानी से बचा सकता है। "गार्जियन को बनना होगा रोल मॉडल" कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए MVI ने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा: > "जब घर के बड़े खुद हेलमेट नहीं पहनते, तो वे बच्चों से नियमों के पालन की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? माता-पिता ही बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। अगर वे खुद हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी इसे संस्कार के रूप में अपनाएगी।" > *बच्चों ने ली शपथ: "बिना हेलमेट घर से नहीं निकलने देंगे माता-पिता को"* प्रशासन की इस इमोशनल अपील का बच्चों पर गहरा असर दिखा। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक शपथ ली कि: *वे अपने माता-पिता को तब तक गाड़ी की चाबी नहीं देंगे या घर से बाहर नहीं जाने देंगे, जब तक वे हेलमेट या सीट बेल्ट न लगा लें।* *वाहन चलाते समय यदि परिजन तेज रफ्तार में होंगे, तो बच्चे उन्हें तुरंत टोकेंगे।* *वे अपने आसपास के लोगों को 'धीमी गति' और 'सुरक्षित सफर' के लिए प्रेरित करेंगे।* *पूरे जिले में गूंज रही है 'सुरक्षा की आवाज'* *डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने बताया कि प्रशासन केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है।* गुमला के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) सक्रिय कर दिए गए हैं। इन लाउडस्पीकरों के माध्यम से लगातार लोगों को यातायात नियमों, हेलमेट की अनिवार्यता और तेज रफ्तार के खतरों के प्रति सचेत किया जा रहा है। प्रशासन का सीधा संदेश: आपकी जान अनमोल है। इसे सड़क पर लापरवाही की भेंट न चढ़ाएं। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।3
- चैनपुर: चैनपुर थाना परिसर में गुरुवार को होली और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं अंचल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने की। बैठक में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, मुखिया शोभा देवी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1