Shuru
Apke Nagar Ki App…
बगीचा में युवा कांग्रेस ने सरकार के पुतले पर लगाई आग
हमर जशपुर
बगीचा में युवा कांग्रेस ने सरकार के पुतले पर लगाई आग
More news from Jashpur and nearby areas
- Post by हमर जशपुर1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- Post by Arvind tirkey1
- अंबिकापुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला सरकार के गुर्गा ने दिखाई गुंडागर्दी कानून व्यवस्था पर तमाचा अंबिकापुर की गुदरी चौक में एक निजी अस्पताल को अवैध निर्माण बताकर तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम और बड़ी संख्या में पुलिस बल के बीच तनावपूर्ण माहौल बन गया इस दौरान समाचार कवरेज कर रहे स्थानीय पत्र का सूचित बाकल पर भाजपा से जुड़े कुछ गुंडो ने जानलेवा हमला कर दिया हमलावरों ने पत्रकार को बुरी तरह पीटा और साथ ही अस्पताल के डॉक्टर की कर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया पत्रदर्शियों के अनुसार नगर निगम की टीम अस्पताल की तोड़फोड़ के लिए पहुंची थी लेकिन स्थानीय भाजपा समर्थकों ने विरोध जताते हुए पत्रकार पर हमला बोल दिया हमले में पत्रकार सुशील बकुला को गंभीर चोटे आई जबकि डॉक्टर की कर के शीशे और बॉडी को भारी नुकसान पहुंचा या घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर रही है जहां सत्ताधारी दल की गुर्गे खुले आम हिंसा कर रहे हैं और प्रशासन मूर्ख दर्शक बना हुआ है पत्रकारों और कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है पीड़ित पत्रकार का सुशील बाकल के समर्थन में अंबिकापुर के सभी पत्रकार संगठन ने एकजुट होकर कोतवाली थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन कार्यो ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाही की मांग की कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा शासन में गुंडागर्दी चरम पर पहुंच गई है जहां पत्रकारिता करने वालों को भी नहीं बक्सा जा रहा है यह घटना साबित करती है कि अंबिकापुर में कानून का राज केवल कागजों तक सीमित रह गया है सत्ताधारी दल की इशारे पर गुंडे खुलेआम हमले कर रहे हैं जबकि पुलिस और प्रशासन चुप्पी साधे हुए है प्रदेश सरकार पर यह एक करारा तमाशा है कि उसकी कार्यकर्ता कानून को ठेंगा दिखा रहे है प्रशासन से मांग है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए अन्यथा यह घटना पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता और लोकतंत्र पर हमले के रूप में देखी जाएगी1
- हेडलाइन: ग्राम हसौली में ECC दिवस का आयोजन, बच्चों की प्रतिभा और माताओं की भागीदारी ने बढ़ाई रौनक एंकर इंट्रो: ग्राम पंचायत करमाहा के ग्राम हसौली में 25 फरवरी 2026 को ECC दिवस बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों से लेकर ग्रामीण महिलाओं और बच्चों तक सभी की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। वीओ (वॉइस ओवर): ग्राम हसौली आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ECC दिवस कार्यक्रम में सरपंच, पंच, ग्रामीण महिलाएं, बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों और महिलाओं के स्वागत के साथ की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी में प्रतिदिन कराई जाने वाली गतिविधियों को अभिभावकों के साथ साझा किया गया। बच्चों ने विभिन्न शैक्षणिक और मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों से बातचीत और अभिनय के माध्यम से उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को निखारा गया। बाल फेंकना और गिलास गिराने जैसे खेलों के माध्यम से उनके शारीरिक संतुलन और समन्वय कौशल का विकास किया गया। साथ ही चित्रकला, रंगों की पहचान, रस्सी पर संतुलन बनाकर चलना जैसी गतिविधियों ने बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाया। कार्यक्रम में महिलाओं का सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस आयोजन में करमाहा के 6 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं शामिल रहीं। कार्यकर्ताओं में आरती गुप्ता, आशा पैकरा, सीतापति, चंद्रावती और सुमित्रा उपस्थित रहीं। वहीं सहायिकाओं में बीना, काजल, पिंकी, सुनीति, कांती, उर्मिला और कांता देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आउट्रो: ECC दिवस का यह आयोजन न केवल बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बना, बल्कि अभिभावकों को भी आंगनबाड़ी की गतिविधियों से जोड़ने का एक प्रभावी प्रयास साबित हुआ।4
- Post by Ambikapur Express1
- होली को लेकर जारी थाना में कल शाम तीन बजे शांति समिति की बैठक आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कल आयोजित की जाएगी। यह बैठक दिनांक छब्बीस फरवरी दो हजार छब्बीस को शाम तीन बजे जारी थाना परिसर में होगी। जारी थाना प्रभारी श्री सन्नी कुमार ने जानकारी देते हुए गुरुवार दोपहर एक बजे बताया कि बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव दें, ताकि रंगों का पर्व शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाया जा सके।1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1