logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

shivam Singh shivam Singh

1 day ago
user_Shivam Singh
Shivam Singh
कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

shivam Singh shivam Singh

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *युवक की हत्या पर परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार बाराबंकी में प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद माने 7 आरोपी नामजद* बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बरौलिया में एक युवक की हत्या के बाद गुरुवार को गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम खेत में बकरी जाने को लेकर गांव निवासी सतीश वर्मा का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान मुस्लिम, सुहैल, शुएब, सरताज समेत अन्य लोगों ने सतीश वर्मा पर ईंट, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब सतीश वर्मा का शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पत्नी पुष्पा वर्मा ने रोते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं दी जाती और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं होने देंगी। मौके पर पहुंचे एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ जगतराम कनौजिया ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई और हर संभव मदद का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। परिजनों ने प्रशासन के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मृतक के इकलौते पुत्र कृष्णा की डिग्री तक पढ़ाई की व्यवस्था, पत्नी को आर्थिक मुआवजा व भूमि का पट्टा, आरोपियों के अवैध मकानों पर कार्रवाई और सभी आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग शामिल है। सुरक्षा की दृष्टि से एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय सहित फतेहपुर, बड्डूपुर, मोहम्मदपुर खाला और घुंघटेर थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल गांव में तैनात रहा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा और क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*युवक की हत्या पर परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार बाराबंकी में प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद माने 7 आरोपी नामजद* 
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बरौलिया में एक युवक की हत्या के बाद गुरुवार को गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम खेत में बकरी जाने को लेकर गांव निवासी सतीश वर्मा का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान मुस्लिम, सुहैल, शुएब, सरताज समेत अन्य लोगों ने सतीश वर्मा पर ईंट, धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब सतीश वर्मा का शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पत्नी पुष्पा वर्मा ने रोते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं दी जाती और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं होने देंगी।
मौके पर पहुंचे एसडीएम कार्तिकेय सिंह और सीओ जगतराम कनौजिया ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि, परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई और हर संभव मदद का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए।
परिजनों ने प्रशासन के सामने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मृतक के इकलौते पुत्र कृष्णा की डिग्री तक पढ़ाई की व्यवस्था, पत्नी को आर्थिक मुआवजा व भूमि का पट्टा, आरोपियों के अवैध मकानों पर कार्रवाई और सभी आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की मांग शामिल है।
सुरक्षा की दृष्टि से एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय सहित फतेहपुर, बड्डूपुर, मोहम्मदपुर खाला और घुंघटेर थानों की पुलिस के साथ पीएसी बल गांव में तैनात रहा। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा और क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Kasim
    1
    Post by Kasim
    user_Kasim
    Kasim
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • बहराइच। नगर के देहात कोतवाली इलाके में  बिना वैध दस्तावेजों के संचालित एक निजी नर्सिंग होम को जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंच पुलिस की मौजूदगी में सीज कर दिया गया । ये नर्सिंग होम करीब तीन साल से आवासीय भूखंड पर संचालित हो रहा था ।देहात कोतवाली इलाके में स्थित जेल रोड इलाके में आर पी चौधरी नाम के व्यक्ति की और से निजी नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से बिना वैध दस्तावेजों के इसका संचालन होने की शिकायत की थी । जिसके बाद बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनुराग वर्मा व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । इस दौरान चिकित्सक को ओर से कोई भी वैध दस्तावेज न देने पर उसे सीज कर दिया गया ।नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मौके पर संचालित पैथोलॉजी , मेडिकल स्टोर व नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था । इसके साथ ही आवासीय भूखंड का इस्तेमाल किया जा रहा था, चिकित्सक मौके पर अपनी डिग्री भी नहीं दिखा पाए जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में सीजर की कार्यवाही की गई है ।
    1
    बहराइच। नगर के देहात कोतवाली इलाके में  बिना वैध दस्तावेजों के संचालित एक निजी नर्सिंग होम को जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट व स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंच पुलिस की मौजूदगी में सीज कर दिया गया । ये नर्सिंग होम करीब तीन साल से आवासीय भूखंड पर संचालित हो रहा था ।देहात कोतवाली इलाके में स्थित जेल रोड इलाके में आर पी चौधरी नाम के व्यक्ति की और से निजी नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी से बिना वैध दस्तावेजों के इसका संचालन होने की शिकायत की थी । जिसके बाद बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनुराग वर्मा व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे । इस दौरान चिकित्सक को ओर से कोई भी वैध दस्तावेज न देने पर उसे सीज कर दिया गया ।नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मौके पर संचालित पैथोलॉजी , मेडिकल स्टोर व नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था । इसके साथ ही आवासीय भूखंड का इस्तेमाल किया जा रहा था, चिकित्सक मौके पर अपनी डिग्री भी नहीं दिखा पाए जिसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में सीजर की कार्यवाही की गई है ।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • स्टील गंज तालाब स्थित एचपी गैस एजेंसी पर नगर मजिस्ट्रेट डीएसओ का को सिटी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जाएज़ा बहराइच। जनपद उपभोक्ताओं को सुगमता के साथ पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जिला प्रशासन की ओर से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का ज्यादा लिया जा रहा है साथ ही लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी व क्षेत्राधिकार नगर ने कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्टील गंज तालाब पर एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
    1
    स्टील गंज तालाब स्थित एचपी गैस एजेंसी पर नगर मजिस्ट्रेट डीएसओ का को सिटी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जाएज़ा 
बहराइच। जनपद उपभोक्ताओं को सुगमता के साथ पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जिला प्रशासन की ओर से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का ज्यादा लिया जा रहा है साथ ही लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी व क्षेत्राधिकार नगर ने कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्टील गंज तालाब पर एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हमारा पता:- सेठ ज्वैलर्स रिसिया बाजार, गर्ग मेडिकल व गोपी चाचा की दुकान के सामने रिसिया बाजार बहराइच मोबाइल नंबर 9919221010 (एक बार सेवा का मौका जरूर दें) शुद्ध सोने व चांदी के आभूषणों के निर्माता एवं विक्रेता हॉल मार्क HUID प्रमाणित !
    1
    हमारा पता:- सेठ ज्वैलर्स रिसिया बाजार, गर्ग मेडिकल व गोपी चाचा की दुकान के सामने रिसिया बाजार बहराइच मोबाइल नंबर 9919221010 (एक बार सेवा का मौका जरूर दें)
शुद्ध सोने व चांदी के आभूषणों के निर्माता एवं विक्रेता हॉल मार्क HUID प्रमाणित !
    user_Liyakat Ali
    Liyakat Ali
    Jeweller बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया तेंदुआ* नानपारा, बहराइच- नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम गोढ़िहा ,विकास खंड शिवपुर में आबादी क्षेत्र के पास विचरण कर रहा तेंदुआ कल दिनांक 11मार्च की रात वन विभाग द्वारा लगाये गए पिंजड़े में कैद हो गया l वन क्षेत्राधिकारी पियूष गुप्ता ने बताया विगत कई दिनों से ग्राम टेपरा, बाजपुरवा, टेढ़ी के आसपास तेंदुआ दिखने की सूचना प्राप्त होने पर नानपारा रेंज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र में सघन गस्त, जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था तथा तेंदुआ को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे छोड़े जा रहे थे, 5 मार्च को सायं 6 बजे ग्राम टेपरा एकघरा में नदी किनारे अरहर के खेत में अकेले घास काटने गयी बालिका आफरीन पुत्री तस्सवुर उम्र 7 साल पर तेंदुआ ने हमले का प्रयास किया था,जिस पर किसी अप्रिय घटना को रोकने हेतु वन विभाग नानपारा रेंज द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र में कॉम्बिग की गयी तथा तेंदुआ के पद चिन्हो के आधार पर ग्राम टेपरा, टेढ़ी, बाजपुरवा में बबई नदी के पास, गन्ने, अरहर के खेत में पिंजड़े लगाये गए थे तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए बोला गया 11मार्च की रात्रि 8 बजे तेंदुआ पिंजड़े में बँधी बकरी का शिकार करने पिंजड़े में घुसा और पिंजड़े में कैद हो गया जिसको सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि में ही रेंज कार्यालय लाया गया दिनांक 12/ मार्च पशु चिकित्साधिकारी कतरनिआ घाट वन्य जीव प्रभाग डॉ दीपक वर्मा व उनकी टीम द्वारा तेंदुआ का शारीरिक परीक्षण किया गया जिसमे तेंदुआ नर, 6-7 वर्ष उम्र तथा स्वस्थ पाया गया, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियो को दे दी गयी श्री गुप्ता के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव लखनऊ की अनुमति के बाद तेंदुआ को उसके नये प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ा जायेगा l
    1
    *वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया तेंदुआ*
नानपारा, बहराइच- नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम गोढ़िहा ,विकास खंड शिवपुर में आबादी क्षेत्र के पास विचरण कर रहा तेंदुआ  कल दिनांक 11मार्च की रात  वन विभाग द्वारा लगाये गए पिंजड़े में कैद हो गया l 
वन क्षेत्राधिकारी पियूष गुप्ता ने बताया विगत कई दिनों से ग्राम टेपरा, बाजपुरवा, टेढ़ी के आसपास तेंदुआ दिखने की सूचना प्राप्त होने पर नानपारा रेंज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र में सघन गस्त, जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था तथा तेंदुआ को आबादी से दूर रखने के लिए पटाखे छोड़े जा रहे थे, 5 मार्च  को सायं 6 बजे ग्राम टेपरा एकघरा में नदी किनारे अरहर के खेत में अकेले घास काटने गयी बालिका आफरीन पुत्री तस्सवुर उम्र 7 साल पर तेंदुआ ने हमले का प्रयास किया था,जिस पर किसी अप्रिय घटना को रोकने हेतु वन विभाग नानपारा रेंज द्वारा सम्पूर्ण क्षेत्र में कॉम्बिग की गयी तथा तेंदुआ के पद चिन्हो के आधार पर ग्राम टेपरा, टेढ़ी, बाजपुरवा में बबई नदी के पास, गन्ने, अरहर के खेत में पिंजड़े लगाये गए थे तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए बोला गया 
11मार्च की रात्रि 8 बजे तेंदुआ पिंजड़े में बँधी बकरी का शिकार करने पिंजड़े में घुसा और पिंजड़े में कैद हो गया जिसको सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि में ही रेंज कार्यालय लाया गया 
दिनांक 12/ मार्च पशु चिकित्साधिकारी कतरनिआ घाट वन्य जीव प्रभाग डॉ दीपक वर्मा व उनकी टीम द्वारा तेंदुआ का शारीरिक परीक्षण किया गया जिसमे तेंदुआ नर, 6-7 वर्ष उम्र तथा स्वस्थ पाया गया, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियो को दे दी गयी 
श्री गुप्ता के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव लखनऊ की अनुमति के बाद तेंदुआ को उसके नये प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ा जायेगा l
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आयल एवं गैस की सुगम आपूर्ति के लिए के लिए गठित की गई टीमें बहराइच । जनपद में डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने तथा डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की नियमानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा समस्त तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर कार्यरत डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखते हुए डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करायें तथा यदि गैस एजेन्सियों/पम्प धारकों द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता/मनमानी किया जाना पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही हेतु आख्या प्रस्तुत करें, ताकि सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके। नगर क्षेत्र के लिए गठित टीम में नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नगर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी सम्मिलित है। तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक चित्तौरा, रिसिया, हुजूरपुर, तेजवापुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील पयागपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक पयागपुर, विशेश्वरगंज एवं हुजूरपुर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार तहसील कैसरगंज क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कैसरगंज, जरवल, फखरपुर एवं हुजूरपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष कैसरगंज, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील महसी के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक महसी, तेजवापुर व शिवपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष महसी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील नानपारा के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज, शिवपुर, बलहा व रिसिया, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष नानपारा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील क्षेत्र मोतीपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक मिहींपुरवा व बलहा, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीपुर, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    4
    आयल एवं गैस की सुगम आपूर्ति के लिए के लिए गठित की गई टीमें
बहराइच । जनपद में डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने तथा डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की नियमानुसार आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा समस्त तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। 
जिलाधिकारी द्वारा गठित टीमों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर कार्यरत डीजल/पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियों पर सतत् निगरानी रखते हुए डीजल/पेट्रोल व गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखते हुए डीजल/पेट्रोल पम्पों एवं गैस एजेन्सियों पर उपस्थित नागरिकों को नियमानुसार डीजल/पेट्रोल एवं गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित करायें तथा यदि गैस एजेन्सियों/पम्प धारकों द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता/मनमानी किया जाना पाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही हेतु आख्या प्रस्तुत करें, ताकि सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
नगर क्षेत्र के लिए गठित टीम में नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नगर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी सम्मिलित है। तहसील सदर के लिए उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक चित्तौरा, रिसिया, हुजूरपुर, तेजवापुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील पयागपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक पयागपुर, विशेश्वरगंज एवं हुजूरपुर, सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
इसी प्रकार तहसील कैसरगंज क्षेत्र के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कैसरगंज, जरवल, फखरपुर एवं हुजूरपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष कैसरगंज, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील महसी के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक महसी, तेजवापुर व शिवपुर, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष महसी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी, तहसील नानपारा के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक नवाबगंज, शिवपुर, बलहा व रिसिया, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष नानपारा, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी तथा तहसील क्षेत्र मोतीपुर के लिए उप जिलाधिकारी, सम्बन्धित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक मिहींपुरवा व बलहा, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष मोतीपुर, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, ऑयल कम्पनी तथा एल.पी.जी. कम्पनी के विक्रय अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • स्वस्थ जीवन का राज्य आज ही आजमाए अयोध्या का मशहूर नाम चूर्ण व बूकनू
    1
    स्वस्थ जीवन का राज्य आज ही आजमाए अयोध्या  का मशहूर नाम चूर्ण व बूकनू
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    12 min ago
  • अयोध्या जिले में अयोध्या वाराणसी रेलखंड के गोसाईगंज रेलवे प्लेटफार्म नंबर पर बढ़ रही गर्मी के बीच यात्रियों को पीने के पानी की व्यवस्था का दिखा हाल बेहाल है पीने के पानी की टोटी जाली के अंदर लगी दिख रही है।
    1
    अयोध्या जिले में अयोध्या वाराणसी रेलखंड के गोसाईगंज रेलवे प्लेटफार्म नंबर पर बढ़ रही गर्मी के बीच यात्रियों को पीने के पानी की व्यवस्था  का दिखा हाल बेहाल है पीने के पानी की टोटी जाली के अंदर लगी दिख रही है।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.