Shuru
Apke Nagar Ki App…
सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
Satish pal
सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से भदोही जनपद की भदोही, ज्ञानपुर और औराई तहसीलों में 20 जून 2026 को "सम्पूर्ण समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। इस दौरान भदोही तहसील में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और सीएमओ डॉ संतोष कुमार चक सहित उप जिलाधिकारी अरुण गिरि मौजूद रहे। वहीं, औराई तहसील में अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह व उप जिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी, जबकि ज्ञानपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 शुभांगी शुक्ला और उप जिलाधिकारी भानसिंह ने उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका निस्तारण किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बाल विकास पुष्टाहार, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति जैसी योजनाओं और राजस्व विभाग हेल्प डेस्क सहित विभिन्न विभागों के जागरूकता कैंप भी लगाए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ज्ञानपुर तहसील में लगे इन कैंपों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को दी जाने वाली योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी ली। प्राप्त शिकायतों के आंकड़ों के अनुसार, भदोही तहसील में कुल 78 शिकायतें मिलीं, जिनमें से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया, जबकि शेष 72 को संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए निर्देशित किया गया। ज्ञानपुर तहसील में प्राप्त 27 शिकायतों में से 05 का और औराई तहसील में प्राप्त कुल 41 शिकायतों में से 06 का त्वरित निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संतोषजनक रिपोर्ट न मिलने पर प्रकरणों को पुनः जांच के लिए वापस भेजने पर चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि न्यायालय में विचाराधीन मामलों को छोड़कर सभी शिकायतों का निस्तारण आपसी सहमति, निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को एआई टूल्स का उपयोग करके बेहतर ड्राफ्टिंग तैयार करने, एडीओ पंचायत, लेखपालों और संबंधित कर्मचारियों को संवेदनशील बनाकर रिपोर्टिंग की गुणवत्ता सुधारने तथा जांच के दौरान शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर जीपीएस आधारित फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड करने का निर्देश दिया, ताकि जांच की विश्वसनीयता बनी रहे। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने राजस्व संबंधी मामलों में कानूनगो, लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक हफ्ते के भीतर स्थलीय निरीक्षण व सत्यापन कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त टीम मौके पर दोनों पक्षों और गवाहों के साक्ष्य लेकर स्पॉट नोट तैयार करे और उस पर हस्ताक्षर कराए। सभी तहसीलदारों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे बार-बार आने वाले विवादों की सूची बनाकर पुलिस के साथ मिलकर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने शेष लंबित शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए।4
- गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव निवासी 57 वर्षीय हैंडपाइप मिस्त्री माताफेर गौतम उर्फ छोटे मिस्त्री की पारिवारिक विवाद के बाद गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई है। 20 जून की देर रात घर से लापता हुए माताफेर गौतम का शव रविवार दोपहर बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी से बरामद किया गया। डंगर गौतम के पुत्र माताफेर गौतम 20 जून की देर रात पारिवारिक विवाद से नाराज होकर अपने घर कौलापुर गांव से कहीं चले गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया, जिससे परिवार में चिंता का माहौल था। परिजनों ने तभी से आशंका जताई थी कि उन्होंने गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम बिहरोजपुर स्थित ज्ञानानंद घाट पर माताफेर गौतम की चप्पल और गमछा मिलने के बाद, परिजनों की गंगा में कूदने की आशंका और पुख्ता हो गई। सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से गंगा नदी में उनकी तलाश शुरू की। माताफेर गौतम हैंडपाइप बनाने का काम करते थे। उनके परिवार में दो विवाहित पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां हैं। गोताखोरों की अथक खोज के बाद रविवार दोपहर बाद उनका शव गंगा से निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- मिर्ज़ापुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर, जिले के आलाधिकारियों ने योगाभ्यास किया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।1
- मीरजापुर पुलिस ने जनपद में अपराधियों और न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ रविवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस 12 घंटे के 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 73 वांछित, वारंटी और अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चले इस विशेष अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) राजकुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) नितेश कुमार सिंह ने किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों, वारंटियों, वांछित अभियुक्तों, पुरस्कार घोषित अपराधियों और प्रिवेंटिव कार्रवाई के तहत चिन्हित व्यक्तियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 48 वारंटी, 5 वांछित और 20 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कुल 73 अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।4
- मीरजापुर जनपद में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद स्तर पर 12 घंटे का विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाया गया। इस सघन चेकिंग और धर-पकड़ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जिसके तहत विभिन्न थानों से कुल 73 वारंटी, वांछित और प्रिवेंटिव अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना था, और इसके दौरान जनपद के सभी प्रमुख थानों की पुलिस सक्रिय रही। सर्वाधिक वारंटियों की गिरफ्तारी कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा 09 और कछवां पुलिस द्वारा 08 की गई। इसके अतिरिक्त, विन्ध्याचल पुलिस ने 08 और जिगना पुलिस ने 07 प्रिवेंटिव और अन्य अभियुक्तों को दबोचा। इस पूरे अभियान की निगरानी स्वयं आला अधिकारियों द्वारा की जा रही थी, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने अभियान की इस सफलता पर इसमें शामिल टीमों की सराहना की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी।4
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में, कई NEET उम्मीदवार अपनी परीक्षा देने से चूक गए, क्योंकि Google Map ने उन्हें गलत पते पर भेज दिया था. निर्धारित परीक्षा केंद्र R.N. इंटर कॉलेज पर समय से न पहुँच पाने के कारण, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया.1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1