logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय सफाई मजदूर संघ, मध्यप्रदेश ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। संघ ने मांग की है कि पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि किन-किन पदों पर किस आधार पर लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक करने, शासन के आदेशानुसार नए पदों पर नियुक्ति देने और वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को वरिष्ठता व नियमानुसार पदोन्नति देने की बात कही गई है ताकि किसी भी कर्मचारी के साथ भेदभाव न हो। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगे आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है। ज्ञापन मिलने के बाद फिलहाल नगर पालिका अधिकारी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

1 day ago
user_Laxman singh rajput
Laxman singh rajput
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
1 day ago

बीना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय सफाई मजदूर संघ, मध्यप्रदेश ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। संघ ने मांग की है कि पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि किन-किन पदों पर किस आधार पर लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक करने, शासन के आदेशानुसार नए पदों पर नियुक्ति देने और वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को वरिष्ठता व नियमानुसार पदोन्नति देने की बात कही गई है ताकि किसी भी कर्मचारी के साथ भेदभाव न हो। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगे आंदोलन का रास्ता अपनाया जा सकता है। ज्ञापन मिलने के बाद फिलहाल नगर पालिका अधिकारी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर के आजादपुरा प्रथम वार्ड में निर्माणाधीन नाले के पास खुली पाइपलाइन के कारण रोजाना सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बहकर नाले में जा रहा है। नाले के निर्माण कार्य के पास से गुजरी इस पाइपलाइन में कैप नहीं लगाया गया है, जिसकी वजह से पाइपलाइन का पानी सीधे नाले में गिर रहा है। पानी की इस तरह हो रही लगातार बर्बादी के बावजूद विभाग के अफसर पूरी तरह बेख़बर बने हुए हैं।
    2
    ललितपुर के आजादपुरा प्रथम वार्ड में निर्माणाधीन नाले के पास खुली पाइपलाइन के कारण रोजाना सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बहकर नाले में जा रहा है। नाले के निर्माण कार्य के पास से गुजरी इस पाइपलाइन में कैप नहीं लगाया गया है, जिसकी वजह से पाइपलाइन का पानी सीधे नाले में गिर रहा है। पानी की इस तरह हो रही लगातार बर्बादी के बावजूद विभाग के अफसर पूरी तरह बेख़बर बने हुए हैं।
    user_Manoj Kumar vaidya
    Manoj Kumar vaidya
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में एक महिला अर्चना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जबकि उनकी 5 साल की बेटी दिव्यांशी की हालत गंभीर बनी हुई है। दिव्यांशी का जन्म शादी के 5 साल बाद हुआ था और घटना से पहले पिता ने बेटी का लॉकेट बेचा था। इस मामले में मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि अर्चना के पति और ससुराल वालों ने ही मां-बेटी को सल्फास (जहर) खिलाया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव में एक महिला अर्चना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जबकि उनकी 5 साल की बेटी दिव्यांशी की हालत गंभीर बनी हुई है। दिव्यांशी का जन्म शादी के 5 साल बाद हुआ था और घटना से पहले पिता ने बेटी का लॉकेट बेचा था।

इस मामले में मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि अर्चना के पति और ससुराल वालों ने ही मां-बेटी को सल्फास (जहर) खिलाया है।
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Ashoknagar, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • सागर पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त पहल पर चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के 11वें दिन जिले के सभी 35 थाना क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया व श्री नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत के सहयोग से शौर्य दल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम व नगर सुरक्षा समितियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसमें सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और समुदाय की भागीदारी से परिवार व समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के दौरान जिले भर में जागरूकता रैलियां, शपथ कार्यक्रम, संवाद और जनसंपर्क अभियान आयोजित किए गए। थाना गोपालगंज में उपनिरीक्षक श्री नीरज जैन के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती बाल्मीकि व रानी रैकवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। थाना सिविल लाइन अंतर्गत ग्राम बम्हौरी बीका के आंगनबाड़ी केंद्र में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती भारती लाड़िया और ग्राम सरपंच श्री मृगेंद्र सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा, जैसीनगर के ग्राम पड़रई स्थित शासकीय विद्यालय में लगभग 150 से 200 विद्यार्थियों और भानगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इसी तरह बीना सहित जिले के सभी 35 थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुरक्षा समितियों ने घर-घर और गांव-गांव पहुंचकर नशे के खिलाफ जन-जागरण का संदेश फैलाया। पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग का यह प्रयास केवल कानून लागू करने तक सीमित न रहकर नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण का एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है। अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी जिलेभर में इसी उत्साह के साथ विविध जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।
    4
    सागर पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त पहल पर चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के 11वें दिन जिले के सभी 35 थाना क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया व श्री नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत के सहयोग से शौर्य दल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम व नगर सुरक्षा समितियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसमें सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और समुदाय की भागीदारी से परिवार व समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के दौरान जिले भर में जागरूकता रैलियां, शपथ कार्यक्रम, संवाद और जनसंपर्क अभियान आयोजित किए गए। थाना गोपालगंज में उपनिरीक्षक श्री नीरज जैन के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती बाल्मीकि व रानी रैकवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। थाना सिविल लाइन अंतर्गत ग्राम बम्हौरी बीका के आंगनबाड़ी केंद्र में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती भारती लाड़िया और ग्राम सरपंच श्री मृगेंद्र सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा, जैसीनगर के ग्राम पड़रई स्थित शासकीय विद्यालय में लगभग 150 से 200 विद्यार्थियों और भानगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।

इसी तरह बीना सहित जिले के सभी 35 थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुरक्षा समितियों ने घर-घर और गांव-गांव पहुंचकर नशे के खिलाफ जन-जागरण का संदेश फैलाया। पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग का यह प्रयास केवल कानून लागू करने तक सीमित न रहकर नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण का एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है। अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी जिलेभर में इसी उत्साह के साथ विविध जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • आजादपुरा प्रथम वार्ड में लोगों को पीने के पानी की सुविधा देने के लिए जगह-जगह स्टैंड पोस्ट लगाए गए हैं, लेकिन इनमें टोंटी नहीं लगाई गई है। टोंटी न होने के कारण जैसे ही जलापूर्ति शुरू होती है, इन स्टैंड पोस्ट से पानी लगातार बहने लगता है और बर्बाद हो जाता है। इस समस्या की ओर विभागीय कर्मियों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है, जिससे रोजाना कीमती पानी बेकार बह रहा है। देखरेख के अभाव में बिना टोंटी के लगे ये स्टैंड पोस्ट अब सिर्फ पानी की बर्बादी का जरिया बनकर रह गए हैं।
    3
    आजादपुरा प्रथम वार्ड में लोगों को पीने के पानी की सुविधा देने के लिए जगह-जगह स्टैंड पोस्ट लगाए गए हैं, लेकिन इनमें टोंटी नहीं लगाई गई है। टोंटी न होने के कारण जैसे ही जलापूर्ति शुरू होती है, इन स्टैंड पोस्ट से पानी लगातार बहने लगता है और बर्बाद हो जाता है।

इस समस्या की ओर विभागीय कर्मियों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है, जिससे रोजाना कीमती पानी बेकार बह रहा है। देखरेख के अभाव में बिना टोंटी के लगे ये स्टैंड पोस्ट अब सिर्फ पानी की बर्बादी का जरिया बनकर रह गए हैं।
    user_Manoj Kumar vaidya
    Manoj Kumar vaidya
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शनिवार को उपजिलाधिकारी मड़ावरा एमएम गुप्ता ने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसगना एवं गोराकछ्या का मुआयना करते हुए शैक्षिक संवर्धन, मध्यान्ह भोजन, डीबीटी, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता और पुस्तक वितरण जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को शासन की मंशा के अनुरूप समय पर विद्यालय पहुंचकर रुचिकर शैक्षिक कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षाओं में बोर्ड पर बच्चों से कुछ प्रश्न पूछकर उनके उत्तर मांगे और एक शिक्षक की भांति उन्हें विषय वस्तु समझाई। इस दौरान उन्होंने तिसगना की स्कूली छात्रा गौरी के सामान्य ज्ञान एवं विलक्षण बौद्धिक स्तर का जायजा लेकर उसकी सराहना की और उत्साहवर्धन किया। एसडीएम ने विद्यालयों का वातावरण आनंदमयी और छात्रों के अनुकूल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग बालक-बालिकाओं हेतु सक्रिय स्वच्छ शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश सुविधा, कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश एवं पंखों की व्यवस्था, छात्रों के बैठने के लिए डेस्क तथा परिसर की सुंदर रंगाई-पुताई पर खर्च किया जाए। इसके अलावा, छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए स्मार्टक्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला में रोचक शिक्षण के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
    4
    शनिवार को उपजिलाधिकारी मड़ावरा एमएम गुप्ता ने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसगना एवं गोराकछ्या का मुआयना करते हुए शैक्षिक संवर्धन, मध्यान्ह भोजन, डीबीटी, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता और पुस्तक वितरण जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को शासन की मंशा के अनुरूप समय पर विद्यालय पहुंचकर रुचिकर शैक्षिक कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षाओं में बोर्ड पर बच्चों से कुछ प्रश्न पूछकर उनके उत्तर मांगे और एक शिक्षक की भांति उन्हें विषय वस्तु समझाई। इस दौरान उन्होंने तिसगना की स्कूली छात्रा गौरी के सामान्य ज्ञान एवं विलक्षण बौद्धिक स्तर का जायजा लेकर उसकी सराहना की और उत्साहवर्धन किया।

एसडीएम ने विद्यालयों का वातावरण आनंदमयी और छात्रों के अनुकूल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग बालक-बालिकाओं हेतु सक्रिय स्वच्छ शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश सुविधा, कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश एवं पंखों की व्यवस्था, छात्रों के बैठने के लिए डेस्क तथा परिसर की सुंदर रंगाई-पुताई पर खर्च किया जाए। इसके अलावा, छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए स्मार्टक्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला में रोचक शिक्षण के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
    user_IMRAN KHAN
    IMRAN KHAN
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सरकार और आंदोलनकारी संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच तीसरे दौर की सफल बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों की सभी तीनों मुख्य मांगें मान ली गई हैं, जिसके बाद इस आंदोलन को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया है। मांगों पर सहमति बनने के बाद जंतर-मंतर खाली होना शुरू हो गया है और प्रदर्शनकारी वापस लौट रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे मंजूर कर लिया गया है। स्वीकार की गई मांगों के तहत सरकार आंदोलन के दौरान देश भर में प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं पर दर्ज किए गए सभी आपराधिक मामले और FIR वापस लेगी। इसके अलावा, नीट पेपर लीक विवाद के कारण मानसिक तनाव में आकर जान गंवाने वाले यानी आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
    1
    सरकार और आंदोलनकारी संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच तीसरे दौर की सफल बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों की सभी तीनों मुख्य मांगें मान ली गई हैं, जिसके बाद इस आंदोलन को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया है। मांगों पर सहमति बनने के बाद जंतर-मंतर खाली होना शुरू हो गया है और प्रदर्शनकारी वापस लौट रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

स्वीकार की गई मांगों के तहत सरकार आंदोलन के दौरान देश भर में प्रदर्शनकारी छात्रों और युवाओं पर दर्ज किए गए सभी आपराधिक मामले और FIR वापस लेगी। इसके अलावा, नीट पेपर लीक विवाद के कारण मानसिक तनाव में आकर जान गंवाने वाले यानी आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Ashoknagar, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराध रोकथाम हेतु गश्त कर रही जाखलौन पुलिस ने ग्राम नुनावली के पास घेराबंदी करके अवैध हथियारों के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में तीन व्यक्ति अवैध तमंचा व बंदूक लेकर घूम रहे हैं, जिसके बाद मौके पर जाकर संदिग्धों को घेरकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ग्राम सोनाई निवासी 40 वर्षीय कपूर सिंह पुत्र करन सिंह परमार के कब्जे से 12 बोर की एक डबल बैरल बंदूक, 23 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद हुए। वहीं, ललितपुर के थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम कोटरा बंदीवार कलां निवासी 30 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह से एक .315 बोर का अवैध तमंचा व 3 जिंदा कारतूस और ग्राम कोटरा राजपुर निवासी 32 वर्षीय शिशुपाल पुत्र प्रभुदयाल के पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा व 1 जिंदा कारतूस जब्त किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कुल 2 अवैध देशी तमंचे, 1 DBBL बंदूक, कारतूस और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अवैध शस्त्र बरामदगी के आधार पर थाना जाखलौन में तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/25/30 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
    2
    पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराध रोकथाम हेतु गश्त कर रही जाखलौन पुलिस ने ग्राम नुनावली के पास घेराबंदी करके अवैध हथियारों के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में तीन व्यक्ति अवैध तमंचा व बंदूक लेकर घूम रहे हैं, जिसके बाद मौके पर जाकर संदिग्धों को घेरकर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के ग्राम सोनाई निवासी 40 वर्षीय कपूर सिंह पुत्र करन सिंह परमार के कब्जे से 12 बोर की एक डबल बैरल बंदूक, 23 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद हुए। वहीं, ललितपुर के थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम कोटरा बंदीवार कलां निवासी 30 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह से एक .315 बोर का अवैध तमंचा व 3 जिंदा कारतूस और ग्राम कोटरा राजपुर निवासी 32 वर्षीय शिशुपाल पुत्र प्रभुदयाल के पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा व 1 जिंदा कारतूस जब्त किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कुल 2 अवैध देशी तमंचे, 1 DBBL बंदूक, कारतूस और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

अवैध शस्त्र बरामदगी के आधार पर थाना जाखलौन में तीनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/25/30 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
    user_S.K.Tripathi
    S.K.Tripathi
    Media house ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.