logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भानुप्रतापपुर में विराजे गणपति बप्पा, आकर्षक सजावट से सजा शहर भानुप्रतापपुर। गणेश उत्सव को लेकर भानुप्रतापपुर नगर में उत्साह और उमंग का माहौल है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही जगह-जगह आकर्षक पंडाल और भव्य सजावट देखने को मिल रही है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मोहल्लों एवं विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया है। शाम होते ही विद्युत रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। प्रतिदिन गणपति की पूजा-अर्चना एवं आरती में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। गणेश उत्सव के चलते बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का वातावरण बना हुआ है। गणेश उत्सव समितियों द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां भी की जा रही हैं। नगरवासियों में गणपति बप्पा के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है।

16 hrs ago
user_Roshan Mishra
Roshan Mishra
भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
16 hrs ago

भानुप्रतापपुर में विराजे गणपति बप्पा, आकर्षक सजावट से सजा शहर भानुप्रतापपुर। गणेश उत्सव को लेकर भानुप्रतापपुर नगर में उत्साह और उमंग का माहौल है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। गणपति बप्पा के आगमन के साथ

02938af7-fa12-4410-bcff-26c6f451c5ba

ही जगह-जगह आकर्षक पंडाल और भव्य सजावट देखने को मिल रही है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मोहल्लों एवं विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया है। शाम होते ही विद्युत रोशनी से सजे पंडाल

a112c96c-050e-4136-8ed9-7f820bc8c5d5

श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। प्रतिदिन गणपति की पूजा-अर्चना एवं आरती में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। गणेश उत्सव के चलते बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास

bbe5d8e3-7c4a-4e92-8342-86370742b396

और उत्सव का वातावरण बना हुआ है। गणेश उत्सव समितियों द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां भी की जा रही हैं। नगरवासियों में गणपति बप्पा के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी संस्थानों में हुआ दीप प्रज्वलन भानुप्रतापपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भानुप्रतापपुर क्षेत्र में विभिन्न शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर समाज और आमजन की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अस्पताल से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य शासकीय संस्थानों में भी दीप जलाए गए। इस अवसर पर संस्थानों में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों तक सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और समाजहित में योगदान का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि शासकीय संस्थानों का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही इस संकल्प की मूल भावना है।
    4
    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी संस्थानों में हुआ दीप प्रज्वलन
भानुप्रतापपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भानुप्रतापपुर क्षेत्र में विभिन्न शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर समाज और आमजन की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अस्पताल से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।
इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य शासकीय संस्थानों में भी दीप जलाए गए। इस अवसर पर संस्थानों में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों तक सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और समाजहित में योगदान का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।
अभियान के दौरान उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि शासकीय संस्थानों का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही इस संकल्प की मूल भावना है।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • बैजनपुरी में ग्रामीणों और युवाओं ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया विरोध, बोले—पहले गांव का विकास हो, फिर जलाएंगे दीया सेवा संकल्प के नाम पर स्कूलों में राजनीतिक दिखावा बर्दाश्त नहीं कांकेर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय संस्थानों और स्कूलों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने को लेकर बैजनपुरी में ग्रामीणों और युवाओं ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में बच्चों को शामिल कर रात के समय किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर दीप प्रज्ज्वलित कराए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि पहले गांव की मूलभूत जरूरतें पूरी हों, उसके बाद ही विकास के नाम पर दीये जलाए जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं, जिसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का नाम दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस आयोजन में स्कूलों और स्कूली बच्चों को शामिल करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि बैजनपुरी सहित आसपास के गांवों में आज भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण वर्षों से शासन-प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कई मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। ऐसे में सरकारी संस्थानों में दीप जलाकर विकास और सेवा का संदेश देने के बजाय पहले धरातल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है। स्कूल भवन और सड़क का मुद्दा उठाया ग्रामीणों ने स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जिस स्कूल में सेवा संकल्प और विकास की बातें की जा रही हैं, वहां अभी तक आधिकारिक तौर पर स्कूल भवन की समस्या बनी हुई है। बच्चों के स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा भी नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार गांव का आंगनबाड़ी भवन भी लंबे समय से जर्जर हालत में है और अब तक नए भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्कूल भवन, सड़क, आंगनबाड़ी भवन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ही वास्तविक सेवा संकल्प होगा। उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग उठाई। विरोध जताने वालों में वीरेंद्र कोरेटी, विजय नेताम, राकेश कुमार राना, सुरेश चक्रधारी, रोहित नाग, जयपाल चक्रधारी और कामेश्वर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा शामिल रहे। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल परिसरों को राजनीतिक आयोजनों से दूर रखते हुए शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं पर प्राथमिकता से काम किया जाना चाहिए।
    4
    बैजनपुरी में ग्रामीणों और युवाओं ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया विरोध, बोले—पहले गांव का विकास हो, फिर जलाएंगे दीया
सेवा संकल्प के नाम पर स्कूलों में राजनीतिक दिखावा बर्दाश्त नहीं
कांकेर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय संस्थानों और स्कूलों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने को लेकर बैजनपुरी में ग्रामीणों और युवाओं ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में बच्चों को शामिल कर रात के समय किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर दीप प्रज्ज्वलित कराए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि पहले गांव की मूलभूत जरूरतें पूरी हों, उसके बाद ही विकास के नाम पर दीये जलाए जाएंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं, जिसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का नाम दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस आयोजन में स्कूलों और स्कूली बच्चों को शामिल करना उचित नहीं है। उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए।
ग्रामीणों ने कहा कि बैजनपुरी सहित आसपास के गांवों में आज भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इन समस्याओं को लेकर ग्रामीण वर्षों से शासन-प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कई मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। ऐसे में सरकारी संस्थानों में दीप जलाकर विकास और सेवा का संदेश देने के बजाय पहले धरातल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है।
स्कूल भवन और सड़क का मुद्दा उठाया
ग्रामीणों ने स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जिस स्कूल में सेवा संकल्प और विकास की बातें की जा रही हैं, वहां अभी तक आधिकारिक तौर पर स्कूल भवन की समस्या बनी हुई है। बच्चों के स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा भी नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार गांव का आंगनबाड़ी भवन भी लंबे समय से जर्जर हालत में है और अब तक नए भवन का निर्माण नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्कूल भवन, सड़क, आंगनबाड़ी भवन और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ही वास्तविक सेवा संकल्प होगा। उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग उठाई।
विरोध जताने वालों में वीरेंद्र कोरेटी, विजय नेताम, राकेश कुमार राना, सुरेश चक्रधारी, रोहित नाग, जयपाल चक्रधारी और कामेश्वर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा शामिल रहे। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल परिसरों को राजनीतिक आयोजनों से दूर रखते हुए शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं पर प्राथमिकता से काम किया जाना चाहिए।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • ग्राम बेवरती से मोटर चोरी करने वाले 4 आरोपीयो को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,5 मोटर बरामद 18 सितंबर शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम बेवरती के गौठान शेड व, डामर प्लांट से मोटर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 5 मोटर मशीन व, ब्रेजा कार CG 26 E 7 1 0 0 बरामद की गई। जब्त संपत्ति की कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपए है। गिरफ्तार आरोपियों में सुक्कु राम सोरी उम्र 55 वर्ष, निवासी बनसागर तरियापारा, थाना नरहरपुर,हाल अन्नपूर्णापारा कांकेर; प्रताप सिंह ठाकुर उम्र 60 वर्ष निवासी जवाहर वार्ड कांकेर; सुरेश पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी पंडरीपानी कांकेर; और बलराम यादव उम्र 32 वर्ष निवासी राजापारा कांकेर शामिल हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक कौशल साहू और आरक्षक ईश्वर साहू व पुलिस टीम शामिल रहे।
    1
    ग्राम बेवरती से मोटर चोरी करने वाले 4 आरोपीयो को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,5 मोटर बरामद
18 सितंबर शाम 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम बेवरती के गौठान शेड व, डामर प्लांट से मोटर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 5 मोटर मशीन व, ब्रेजा कार CG 26 E 7 1 0 0 बरामद की गई। जब्त संपत्ति की कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपए है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुक्कु राम सोरी उम्र 55 वर्ष, निवासी बनसागर तरियापारा, थाना नरहरपुर,हाल अन्नपूर्णापारा कांकेर; प्रताप सिंह ठाकुर उम्र 60 वर्ष निवासी जवाहर वार्ड कांकेर; सुरेश पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी पंडरीपानी कांकेर; और बलराम यादव उम्र 32 वर्ष निवासी राजापारा कांकेर शामिल हैं। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रधान आरक्षक कौशल साहू और आरक्षक ईश्वर साहू व पुलिस टीम शामिल रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • तालाब में डूबने से 3 वर्षीय मासूम लक्ष्य कुमार की हुई मौत, @घर का एकलौता चिराग बुझा छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तालाब मे डूबने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, ग्राम खल्लारी निवासी ओकेश्वरी साहू,अपने तीन साल के मासूम बेटे लक्ष्य साहू के साथ,तीजा मनाने के लिए गुरूर तहसील के ग्राम भानपुरी आई थी, गुरुवार को पड़ोस में एक व्यक्ति के निधन की सूचना मिलने पर परिवार के सभी सदस्य बच्चे को घर पर छोड़कर वहां चले गए थे, घर के पास ही एक शिव मंदिर स्थित है,जहां बच्चे की मां भी पूजा अर्चना के लिए जाती थी,ऐसे मे बच्चा भी कई बार अपनी मां के साथ मंदिर जाता था, परिवार के सदस्यो के घर से बाहर जाने के दौरान बच्चा अकेले ही घर से निकल गया और पास स्थित तालाब की ओर पहुंच गया,इसी दौरान वह तालाब मे डूब गया, बच्चे के डूबने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणो और परिजन उसे गुरूर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सको ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, लक्ष्य कुमार अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, मासूम की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
    1
    तालाब में डूबने से 3 वर्षीय मासूम लक्ष्य कुमार की हुई मौत,  @घर का एकलौता चिराग बुझा
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तालाब मे डूबने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, ग्राम खल्लारी निवासी ओकेश्वरी साहू,अपने तीन साल के मासूम बेटे लक्ष्य साहू के साथ,तीजा मनाने के लिए गुरूर तहसील के ग्राम भानपुरी आई थी, गुरुवार को पड़ोस में एक व्यक्ति के निधन की सूचना मिलने पर परिवार के सभी सदस्य बच्चे को घर पर छोड़कर वहां चले गए थे, घर के पास ही एक शिव मंदिर स्थित है,जहां बच्चे की मां भी पूजा अर्चना के लिए जाती थी,ऐसे मे बच्चा भी कई बार अपनी मां के साथ मंदिर जाता था, परिवार के सदस्यो के घर से बाहर जाने के दौरान बच्चा अकेले ही घर से निकल गया और पास स्थित तालाब की ओर पहुंच गया,इसी दौरान वह तालाब मे डूब गया, बच्चे के डूबने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणो और परिजन उसे गुरूर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सको ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, लक्ष्य कुमार अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, मासूम की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • *✰धरती पर अवतार✰* *कलयुग में सतयुग की शुरूआत भाग - 8* अवश्य देखिए फुल वीडियो *Factful Debates* YouTube Channel पर *✰धरती पर अवतार✰* *कलयुग में सतयुग की शुरूआत भाग - 8* अवश्य देखिए फुल वीडियो *Factful Debates* YouTube Channel पर
    1
    *✰धरती पर अवतार✰*

*कलयुग में सतयुग की शुरूआत भाग - 8*
अवश्य देखिए फुल वीडियो  *Factful Debates* YouTube Channel पर
*✰धरती पर अवतार✰*
*कलयुग में सतयुग की शुरूआत भाग - 8*
अवश्य देखिए फुल वीडियो  *Factful Debates* YouTube Channel पर
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • मुलमुला में बघेल (पटेल) परिवार ने हर्षोल्लास से मनाया नयाखानी पर्व। करीब 200 परिवारों ने मिलजुलकर निभाई वर्षों पुरानी परंपरा, पूजा-अर्चना के साथ मनाया उत्सव।
    1
    मुलमुला में बघेल (पटेल) परिवार ने हर्षोल्लास से मनाया नयाखानी पर्व।
करीब 200 परिवारों ने मिलजुलकर निभाई वर्षों पुरानी परंपरा, पूजा-अर्चना के साथ मनाया उत्सव।
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • ग्वालियर में दो युवकों को गोली मारी, VIDEO: बोलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग की; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी सें के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई,,, ग्वालियर में दो युवकों को गोली मारी, VIDEO: बोलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग की; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी सें के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई । ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के आरामिल इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे फायरिंग हो गई। इसके पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। काले रंग की बोलेरो से आए हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। एक युवक के पेट में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक कांच मिल निवासी धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर का अन्नू तोमर और सादिक खान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपी बुधवार रात बोलेरो से आरामिल पहुंचे थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं। 👉🏼Roz ki khabre janne ke liye follow kre 👆👆👆
    1
    ग्वालियर में दो युवकों को गोली मारी, VIDEO: बोलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग की; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी सें के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई,,,
ग्वालियर में दो युवकों को गोली मारी, VIDEO: बोलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग की; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी सें के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई । ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के आरामिल इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे फायरिंग हो गई। इसके पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। काले रंग की बोलेरो से आए हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। एक युवक के पेट में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक कांच मिल निवासी धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर का अन्नू तोमर और सादिक खान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपी बुधवार रात बोलेरो से आरामिल पहुंचे थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं। 👉🏼Roz ki khabre janne ke liye follow kre 👆👆👆
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • भानुप्रतापपुर में विराजे गणपति बप्पा, आकर्षक सजावट से सजा शहर भानुप्रतापपुर। गणेश उत्सव को लेकर भानुप्रतापपुर नगर में उत्साह और उमंग का माहौल है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही जगह-जगह आकर्षक पंडाल और भव्य सजावट देखने को मिल रही है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मोहल्लों एवं विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया है। शाम होते ही विद्युत रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। प्रतिदिन गणपति की पूजा-अर्चना एवं आरती में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। गणेश उत्सव के चलते बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का वातावरण बना हुआ है। गणेश उत्सव समितियों द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां भी की जा रही हैं। नगरवासियों में गणपति बप्पा के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है।
    4
    भानुप्रतापपुर में विराजे गणपति बप्पा, आकर्षक सजावट से सजा शहर
भानुप्रतापपुर। गणेश उत्सव को लेकर भानुप्रतापपुर नगर में उत्साह और उमंग का माहौल है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही जगह-जगह आकर्षक पंडाल और भव्य सजावट देखने को मिल रही है।
नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मोहल्लों एवं विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया है। शाम होते ही विद्युत रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
प्रतिदिन गणपति की पूजा-अर्चना एवं आरती में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। गणेश उत्सव के चलते बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का वातावरण बना हुआ है।
गणेश उत्सव समितियों द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां भी की जा रही हैं। नगरवासियों में गणपति बप्पा के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.