तालाब में डूबने से 3 वर्षीय मासूम लक्ष्य कुमार की हुई मौत, @घर का एकलौता चिराग बुझा छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तालाब मे डूबने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, ग्राम खल्लारी निवासी ओकेश्वरी साहू,अपने तीन साल के मासूम बेटे लक्ष्य साहू के साथ,तीजा मनाने के लिए गुरूर तहसील के ग्राम भानपुरी आई थी, गुरुवार को पड़ोस में एक व्यक्ति के निधन की सूचना मिलने पर परिवार के सभी सदस्य बच्चे को घर पर छोड़कर वहां चले गए थे, घर के पास ही एक शिव मंदिर स्थित है,जहां बच्चे की मां भी पूजा अर्चना के लिए जाती थी,ऐसे मे बच्चा भी कई बार अपनी मां के साथ मंदिर जाता था, परिवार के सदस्यो के घर से बाहर जाने के दौरान बच्चा अकेले ही घर से निकल गया और पास स्थित तालाब की ओर पहुंच गया,इसी दौरान वह तालाब मे डूब गया, बच्चे के डूबने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणो और परिजन उसे गुरूर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सको ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, लक्ष्य कुमार अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, मासूम की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
तालाब में डूबने से 3 वर्षीय मासूम लक्ष्य कुमार की हुई मौत, @घर का एकलौता चिराग बुझा छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तालाब मे डूबने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, ग्राम खल्लारी निवासी ओकेश्वरी साहू,अपने तीन साल के मासूम बेटे लक्ष्य साहू के साथ,तीजा मनाने के लिए गुरूर तहसील के ग्राम भानपुरी आई थी, गुरुवार को पड़ोस में एक व्यक्ति के निधन की सूचना मिलने पर परिवार के सभी सदस्य बच्चे को घर पर छोड़कर वहां चले गए थे, घर के पास ही एक शिव मंदिर स्थित है,जहां बच्चे की मां भी पूजा अर्चना के लिए जाती थी,ऐसे मे बच्चा भी कई बार अपनी मां के साथ मंदिर जाता था, परिवार के सदस्यो के घर से बाहर जाने के दौरान बच्चा अकेले ही घर से निकल गया और पास स्थित तालाब की ओर पहुंच गया,इसी दौरान वह तालाब मे डूब गया, बच्चे के डूबने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणो और परिजन उसे गुरूर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सको ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, लक्ष्य कुमार अपने माता पिता का इकलौता बेटा था, मासूम की मौत से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
- बिहार में प्रति व्यक्ति आय ₹76,490 पहुंची (आधिकारिक आंकड़ा), संजय सरावगी ने ₹74 हजार का दावा किया; गरीबी घटने के आंकड़े भी सही दिशा में स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/पटना (18 सितंबर 2026): बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आजतक के कार्यक्रम में कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार पहले से ज्यादा असरदार और जवाबदेह हो गई है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के पांच दल मिलकर सरकार चला रहे हैं। सरावगी के मुख्य दावे और सच्चाई: प्रति व्यक्ति आय सरावगी ने कहा: “राज्य में प्रति व्यक्ति आय करीब ₹74 हजार तक पहुंच गई है। 2005 में यह करीब ₹7 हजार थी।” आधिकारिक तथ्य: बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, 2024-25 में राज्य की प्रति व्यक्ति जीएसडीपी (वर्तमान मूल्यों पर) ₹76,490 है। 2004-05 के आसपास यह आंकड़ा करीब ₹7,000–8,000 रुपये था। सरावगी का “करीब 74 हजार” का आंकड़ा आधिकारिक आंकड़े के बहुत करीब है। अंतर सामान्य गोल-मोल बयान का है। गरीबी से बाहर निकलने वाले लोग सरावगी ने कहा: “देश में करीब 25 करोड़ लोग और बिहार में लगभग 4 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं।” आधिकारिक तथ्य (नीति आयोग का बहुआयामी गरीबी सूचकांक): भारत में 2013-14 से 2022-23 के बीच लगभग 24.82 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले। बिहार में यह संख्या लगभग 3.77 करोड़ रही। सरावगी का आंकड़ा लगभग सही है (गोल करके बोला गया)। सरकार और नेतृत्व सम्राट चौधरी अप्रैल 2026 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वे राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार के बाद एनडीए सरकार ही चल रही है। सरावगी का यह दावा सही है। विकास दर सरावगी ने 14.9 प्रतिशत वृद्धि दर का जिक्र किया। आधिकारिक आंकड़ों में 2023-24 में करीब 14.9 प्रतिशत और 2024-25 में 13.1 प्रतिशत (वर्तमान मूल्य पर) वृद्धि दर्ज हुई है। आंकड़ा सही दिशा में है। महत्वपूर्ण बात (धोखा न रखने के लिए): बिहार की प्रति व्यक्ति आय में पिछले 20 वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, लेकिन यह अभी भी देश के औसत से काफी कम है। बिहार अभी भी प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश के सबसे नीचे के राज्यों में शामिल है। विकास की गति अच्छी है, लेकिन दूरी अभी बाकी है। निष्कर्ष: सरावगी के बयान में दिए गए मुख्य आंकड़े (प्रति व्यक्ति आय और गरीबी में कमी) आधिकारिक आंकड़ों के बहुत करीब हैं। कोई बड़ा झूठ या भ्रामक दावा नहीं है। बस “करीब” शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जो सामान्य राजनीतिक बयान में आम है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता और तथ्यों के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- भानुप्रतापपुर में विराजे गणपति बप्पा, आकर्षक सजावट से सजा शहर भानुप्रतापपुर। गणेश उत्सव को लेकर भानुप्रतापपुर नगर में उत्साह और उमंग का माहौल है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही जगह-जगह आकर्षक पंडाल और भव्य सजावट देखने को मिल रही है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मोहल्लों एवं विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया है। शाम होते ही विद्युत रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। प्रतिदिन गणपति की पूजा-अर्चना एवं आरती में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। गणेश उत्सव के चलते बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का वातावरण बना हुआ है। गणेश उत्सव समितियों द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां भी की जा रही हैं। नगरवासियों में गणपति बप्पा के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है।4
- देवेंद्र नगर में व्यापारी की दुकान पर जानलेवा हमला, इलाके में मचा हडकंप! देवेंद्र नगर में एक व्यापारी की दुकान में घुसकर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान दुकान के अंदर मौजूद सौरभ जेन और साहित जैन को गंभीर चोटें आई। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा हैं कि विवाद के बाद अमित जेन और उसके परिवार के सदस्यों ने स्थानीय व्यापारी की दुकान में पहुंचकर हमला किया। घटना के बाद व्यापारियों में काफी आक्रोश देखने को मिला पीडित पक्ष की शिकायत पर थाना देवेंद्र नगर पुलिस ने 7l दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,,, देवेंद्र नगर में व्यापारी की दुकान पर जानलेवा हमला, इलाके में मचा हडकंप! देवेंद्र नगर में एक व्यापारी की दुकान में घुसकर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान दुकान के अंदर मौजूद सौरभ जेन और साहित जैन को गंभीर चोटें आई। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा हैं कि विवाद के बाद अमित जेन और उसके परिवार के सदस्यों ने स्थानीय व्यापारी की दुकान में पहुंचकर हमला किया। घटना के बाद व्यापारियों में काफी आक्रोश देखने को मिला पीडित पक्ष की शिकायत पर थाना देवेंद्र नगर पुलिस ने 7l दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं इस घटना के बाद पूरे बाजार में तनाव और नाराजगी का माहौल हैं। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ आते क्या कार्रवाई करती है पुलिस मामले की जांच कर रही #DAINIK NEWS REPORTER1
- नेहरू घाट पर भव्य गंगा आरती और दीपदान विधायक इंद्र कुमार साहू ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की विधायक इंद्र कुमार साहू ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गोबरा नवापारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गोबरा नवापारा के ऐतिहासिक नेहरू घाट स्थित महानदी तट पर भव्य गंगा आरती एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक इंद्र कुमार साहू ने महानदी तट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर मां गंगा एवं महानदी की आरती उतारी तथा दीप प्रज्वलित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गंगा आरती के दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महानदी के जल में प्रवाहित किए गए सैकड़ों दीपों से नेहरू घाट जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक दीपदान में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके सेवा एवं समर्पण का भाव सभी के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- रावतपूरा फेस 2 तहस नस और बुलडोजर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन कौन रायपुर के जॉन क्रमांक 6 के अंतर्गत हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर दो पार्षदों ने जताई गंभीर आरोप कहा कि रायपुर नगर निगम के द्वारा करवाई दोषपूर्ण और गलत तरीके से किया गया है अगर करना है तो पूरी तरीके से कार्रवाई करें इस तरीके से डरने और धमकाने जैसी कार्रवाई से हम बेहद नाराज हैं1
- *✰धरती पर अवतार✰* *कलयुग में सतयुग की शुरूआत भाग - 8* अवश्य देखिए फुल वीडियो *Factful Debates* YouTube Channel पर *✰धरती पर अवतार✰* *कलयुग में सतयुग की शुरूआत भाग - 8* अवश्य देखिए फुल वीडियो *Factful Debates* YouTube Channel पर1
- UP में BJP की नई सोशल मीडिया टीम का एलान, सुभाष यदुवंश बने प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी नई सोशल मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। सुभाष यदुवंश के साथ 6 सह-संयोजक और 3 सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। नई टीम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की गतिविधियों, अभियानों और प्रचार से जुड़े कामों को संभालेगी। भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। पार्टी का मानना है कि सोशल मीडिया अब चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, इसलिए डिजिटल टीम को और प्रभावी बनाने पर फोकस किया जा रहा है। यह टीम पार्टी की योजनाओं, कार्यक्रमों और जनता से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी तरीके से प्रसारित करेगी। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में 12 प्रकरणों की जब्त सामग्री हुई नष्ट 1.64 क्विंटल गांजा और 50 नशीली टैबलेट का नष्टीकरण नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में 12 प्रकरणों की जब्त सामग्री हुई नष्ट गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 12 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण कराया। पुलिस द्वारा कुल 1 क्विंटल 64.919 किलोग्राम गांजा और 50 नग नशीली टैबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा, रायपुर में ड्रग्स डिस्पोजल समिति के समक्ष नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज द्वारा गांजा सहित जब्त मादक पदार्थों के नियमानुसार नष्टीकरण के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत 18 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण कुमार उइके एवं पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इसके लिए डीसीबी/डीसीआरबी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक टूकान लाल नवरत्न को नामांकित किया गया था। ड्रग्स डिस्पोजल समिति के समक्ष जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज 11 प्रकरणों में जब्त गांजा नष्ट किया गया। इनमें सिटी कोतवाली गरियाबंद का 1, मैनपुर के 2, देवभोग के 2, पाण्डुका का 1, राजिम के 2 और फिंगेश्वर के 3 प्रकरण शामिल हैं। इन मामलों में कुल 164.919 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इसी तरह थाना पाण्डुका के एक प्रकरण में जब्त 50 नग नशीली टैबलेट का भी नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों और विधिक प्रक्रिया के तहत नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा, रायपुर में संपन्न की गई।2
- तिल्दा-नेवरा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 48 पौवा शराब सहित आरोपी गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा। ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा, एक पल्सर मोटरसाइकिल और बिक्री की नगदी रकम जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 45,550 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेमता स्थित ताज ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सुनील कुमार देवांगन (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13, कंकाली पारा, सिमगा को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा कीमत करीब 4,800 रुपये, पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 X 8177 कीमत करीब 40,000 रुपये तथा शराब बिक्री की नगदी 750 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने कुल 45,550 रुपये की सामग्री जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उनि पी.आर. साहू, प्रधान आरक्षक 1031 जालम सिंह साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक बलराम निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट।2