logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में 12 प्रकरणों की जब्त सामग्री हुई नष्ट 1.64 क्विंटल गांजा और 50 नशीली टैबलेट का नष्टीकरण नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में 12 प्रकरणों की जब्त सामग्री हुई नष्ट गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 12 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण कराया। पुलिस द्वारा कुल 1 क्विंटल 64.919 किलोग्राम गांजा और 50 नग नशीली टैबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा, रायपुर में ड्रग्स डिस्पोजल समिति के समक्ष नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज द्वारा गांजा सहित जब्त मादक पदार्थों के नियमानुसार नष्टीकरण के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत 18 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण कुमार उइके एवं पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इसके लिए डीसीबी/डीसीआरबी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक टूकान लाल नवरत्न को नामांकित किया गया था। ड्रग्स डिस्पोजल समिति के समक्ष जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज 11 प्रकरणों में जब्त गांजा नष्ट किया गया। इनमें सिटी कोतवाली गरियाबंद का 1, मैनपुर के 2, देवभोग के 2, पाण्डुका का 1, राजिम के 2 और फिंगेश्वर के 3 प्रकरण शामिल हैं। इन मामलों में कुल 164.919 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इसी तरह थाना पाण्डुका के एक प्रकरण में जब्त 50 नग नशीली टैबलेट का भी नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों और विधिक प्रक्रिया के तहत नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा, रायपुर में संपन्न की गई।

11 hrs ago
user_CHANDRAHAS NISHAD
CHANDRAHAS NISHAD
Local News Reporter बिंद्रानावागढ़ (गरियाबंद), गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में 12 प्रकरणों की जब्त सामग्री हुई नष्ट 1.64 क्विंटल गांजा और 50 नशीली टैबलेट का नष्टीकरण नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा रायपुर में 12 प्रकरणों की जब्त सामग्री हुई नष्ट गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 12 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण कराया। पुलिस द्वारा कुल 1 क्विंटल 64.919 किलोग्राम गांजा और 50 नग नशीली टैबलेट को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा, रायपुर में ड्रग्स डिस्पोजल समिति के समक्ष नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज द्वारा गांजा सहित जब्त मादक पदार्थों के नियमानुसार नष्टीकरण के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत 18 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण कुमार उइके एवं पुलिस

अधीक्षक गरिमा दादर के निर्देशन में कार्रवाई की गई। इसके लिए डीसीबी/डीसीआरबी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक टूकान लाल नवरत्न को नामांकित किया गया था। ड्रग्स डिस्पोजल समिति के समक्ष जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज 11 प्रकरणों में जब्त गांजा नष्ट किया गया। इनमें सिटी कोतवाली गरियाबंद का 1, मैनपुर के 2, देवभोग के 2, पाण्डुका का 1, राजिम के 2 और फिंगेश्वर के 3 प्रकरण शामिल हैं। इन मामलों में कुल 164.919 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इसी तरह थाना पाण्डुका के एक प्रकरण में जब्त 50 नग नशीली टैबलेट का भी नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों और विधिक प्रक्रिया के तहत नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र सिलतरा, रायपुर में संपन्न की गई।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ग्वालियर में दो युवकों को गोली मारी, VIDEO: बोलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग की; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी सें के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई,,, ग्वालियर में दो युवकों को गोली मारी, VIDEO: बोलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग की; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी सें के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई । ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के आरामिल इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे फायरिंग हो गई। इसके पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। काले रंग की बोलेरो से आए हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। एक युवक के पेट में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक कांच मिल निवासी धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर का अन्नू तोमर और सादिक खान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपी बुधवार रात बोलेरो से आरामिल पहुंचे थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं। 👉🏼Roz ki khabre janne ke liye follow kre 👆👆👆
    1
    ग्वालियर में दो युवकों को गोली मारी, VIDEO: बोलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग की; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी सें के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई,,,
ग्वालियर में दो युवकों को गोली मारी, VIDEO: बोलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग की; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी सें के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई । ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के आरामिल इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे फायरिंग हो गई। इसके पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। काले रंग की बोलेरो से आए हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। एक युवक के पेट में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक कांच मिल निवासी धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर का अन्नू तोमर और सादिक खान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपी बुधवार रात बोलेरो से आरामिल पहुंचे थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं। 👉🏼Roz ki khabre janne ke liye follow kre 👆👆👆
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 48 पौवा शराब सहित आरोपी गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा। ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा, एक पल्सर मोटरसाइकिल और बिक्री की नगदी रकम जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 45,550 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेमता स्थित ताज ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सुनील कुमार देवांगन (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13, कंकाली पारा, सिमगा को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा कीमत करीब 4,800 रुपये, पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 X 8177 कीमत करीब 40,000 रुपये तथा शराब बिक्री की नगदी 750 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने कुल 45,550 रुपये की सामग्री जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उनि पी.आर. साहू, प्रधान आरक्षक 1031 जालम सिंह साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक बलराम निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट।
    2
    तिल्दा-नेवरा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 48 पौवा शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा। ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा, एक पल्सर मोटरसाइकिल और बिक्री की नगदी रकम जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 45,550 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेमता स्थित ताज ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सुनील कुमार देवांगन (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13, कंकाली पारा, सिमगा को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा कीमत करीब 4,800 रुपये, पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 X 8177 कीमत करीब 40,000 रुपये तथा शराब बिक्री की नगदी 750 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने कुल 45,550 रुपये की सामग्री जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में उनि पी.आर. साहू, प्रधान आरक्षक 1031 जालम सिंह साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक बलराम निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • मुलमुला में बघेल (पटेल) परिवार ने हर्षोल्लास से मनाया नयाखानी पर्व। करीब 200 परिवारों ने मिलजुलकर निभाई वर्षों पुरानी परंपरा, पूजा-अर्चना के साथ मनाया उत्सव।
    1
    मुलमुला में बघेल (पटेल) परिवार ने हर्षोल्लास से मनाया नयाखानी पर्व।
करीब 200 परिवारों ने मिलजुलकर निभाई वर्षों पुरानी परंपरा, पूजा-अर्चना के साथ मनाया उत्सव।
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • भारत का एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके खिलाफ होगा मुकाबला एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत के साथ बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका भी सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। बांग्लादेश को बारिश के कारण बिना मैच खेले अगले दौर में प्रवेश मिला था। अब सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। सेमीफाइनल शेड्यूल (20 सितंबर 2026) पहला सेमीफाइनल: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका समय: सुबह 5:30 बजे दूसरा सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश समय: सुबह 10:30 बजे दोनों सेमीफाइनल मैच 20 सितंबर को ही खेले जाएंगे। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला सुबह 10:30 बजे से करना है। टीम इंडिया की खिलाड़ियों में जोश साफ दिख रहा है। हालिया तस्वीरों में खिलाड़ियों को जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची है। अब फाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को हराना होगा। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि टीम इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है। संक्षिप्त अपडेट सेमीफाइनल में पहुंची टीमें: भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका दोनों सेमीफाइनल: 20 सितंबर भारत का मैच: बांग्लादेश के खिलाफ, सुबह 10:30 बजे मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    भारत का एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके खिलाफ होगा मुकाबला
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत के साथ बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका भी सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। बांग्लादेश को बारिश के कारण बिना मैच खेले अगले दौर में प्रवेश मिला था। अब सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है।
सेमीफाइनल शेड्यूल (20 सितंबर 2026)
पहला सेमीफाइनल: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
समय: सुबह 5:30 बजे
दूसरा सेमीफाइनल: भारत बनाम बांग्लादेश
समय: सुबह 10:30 बजे
दोनों सेमीफाइनल मैच 20 सितंबर को ही खेले जाएंगे। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला सुबह 10:30 बजे से करना है। टीम इंडिया की खिलाड़ियों में जोश साफ दिख रहा है। हालिया तस्वीरों में खिलाड़ियों को जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची है। अब फाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को हराना होगा। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि टीम इस मैच में कैसा प्रदर्शन करती है।
संक्षिप्त अपडेट
सेमीफाइनल में पहुंची टीमें: भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका
दोनों सेमीफाइनल: 20 सितंबर
भारत का मैच: बांग्लादेश के खिलाफ, सुबह 10:30 बजे
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • 34 ग्राहकों से किस्त राशि लेकर कंपनी में जमा नहीं करने वाला पूर्व संगम मैनेजर गिरफ्तार, ₹4,85,575 के गबन मामले में धमधा पुलिस की कार्रवाई 34 ग्राहकों से किस्त राशि लेकर कंपनी में जमा नहीं करने वाला पूर्व संगम मैनेजर गिरफ्तार, ₹4,85,575 के गबन मामले में धमधा पुलिस की कार्रवाई ▪️ *भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड, धमधा शाखा में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत आरोपी ने 34 सदस्यों से प्राप्त ₹4,85,575 की किस्त राशि कंपनी में जमा नहीं की।* ▪️ *आरोपी ग्राहकों से लोन की किस्त एवं बकाया राशि वसूलकर कार्यालय में जमा करने के बजाय स्वयं रख लेता था और राशि का उपयोग खाने-पीने में खर्च करना बताया।* ▪️ *घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था, जिसकी तलाश धमधा पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर की जा रही थी तथा साइबर टीम की सहायता से आरोपी की लोकेशन की जानकारी प्राप्त की गई।* ▪️ *मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को दल्लीराजहरा, जिला बालोद से पकड़ा; पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।* मुख्य बिंदु थाना धमधा पुलिस द्वारा भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा धमधा में ग्राहकों से किस्त राशि वसूलकर कंपनी में जमा नहीं करने तथा कुल ₹4,85,575 का गबन करने के मामले में फरार आरोपी को दल्लीराजहरा से गिरफ्तार किया गया। संक्षिप्त विवरण दिनांक 08.10.2025 को पूर्व क्रेडिट मैनेजर भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड धमधा द्वारा थाना धमधा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी रणजीत सिंह, जो कंपनी की धमधा शाखा में लगभग 06 माह तक संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत था, उसका कार्य शाखा से जुड़े सदस्यों को गांवों में जाकर लोन वितरित करना तथा सदस्यों से लोन की किस्त प्राप्त कर कार्यालय में जमा करना था। विवेचना में पाया गया कि आरोपी द्वारा दिनांक 26.12.2023 की सुबह 08:00 बजे से दिनांक 28.05.2024 की रात्रि 07:00 बजे के मध्य कुल 34 सदस्यों से लोन की किस्त एवं बकाया राशि प्राप्त की गई, किंतु उक्त राशि कंपनी के कार्यालय में जमा नहीं की गई। आरोपी द्वारा कुल ₹4,85,575 की राशि का गबन कर कंपनी एवं संबंधित सदस्यों के साथ धोखाधड़ी किया जाना पाया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम को दल्लीराजहरा, जिला बालोद रवाना किया गया। साइबर टीम की सहायता से आरोपी की जानकारी प्राप्त कर उसे दल्लीराजहरा से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया तथा गबन की राशि खाने-पीने में खर्च करना बताया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी कंपनी के संगम मैनेजर के रूप में ग्राहकों से लोन की किस्त एवं बकाया राशि वसूलता था। प्राप्त राशि को कंपनी के कार्यालय में जमा नहीं कर स्वयं रख लेता था तथा बाद में उक्त राशि को निजी खर्च में उपयोग करता था। घटना स्थल भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड शाखा धमधा एवं संबंधित ग्राहकों के ग्राम क्षेत्र, थाना धमधा, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. रणजीत सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी एकलव्य नगर, दल्लीराजहरा, जिला बालोद, छत्तीसगढ़। जप्त सामग्री प्रकरण में गबन की गई राशि आरोपी द्वारा खाने-पीने में खर्च करना बताया गया है। उपलब्ध तथ्यों के अनुसार कोई नगद राशि बरामदगी दर्शित नहीं है। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस टीम एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने फरार आरोपी की लगातार तलाश करते हुए मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी को दल्लीराजहरा, जिला बालोद से गिरफ्तार किया। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वित्तीय लेन-देन करते समय रसीद एवं भुगतान संबंधी अभिलेख सुरक्षित रखें। किसी कर्मचारी या व्यक्ति द्वारा राशि प्राप्त करने के बाद उसे संबंधित संस्था में जमा नहीं करने अथवा वित्तीय अनियमितता की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित संस्था एवं पुलिस को सूचना दें। —0000—
    2
    34 ग्राहकों से किस्त राशि लेकर कंपनी में जमा नहीं करने वाला पूर्व संगम मैनेजर गिरफ्तार, ₹4,85,575 के गबन मामले में धमधा पुलिस की कार्रवाई
34 ग्राहकों से किस्त राशि लेकर कंपनी में जमा नहीं करने वाला पूर्व संगम मैनेजर गिरफ्तार, ₹4,85,575 के गबन मामले में धमधा पुलिस की कार्रवाई
▪️ *भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड, धमधा शाखा में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत आरोपी ने 34 सदस्यों से प्राप्त ₹4,85,575 की किस्त राशि कंपनी में जमा नहीं की।*
▪️ *आरोपी ग्राहकों से लोन की किस्त एवं बकाया राशि वसूलकर कार्यालय में जमा करने के बजाय स्वयं रख लेता था और राशि का उपयोग खाने-पीने में खर्च करना बताया।*
▪️ *घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था, जिसकी तलाश धमधा पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर की जा रही थी तथा साइबर टीम की सहायता से आरोपी की लोकेशन की जानकारी प्राप्त की गई।*
▪️ *मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को दल्लीराजहरा, जिला बालोद से पकड़ा; पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।*
मुख्य बिंदु
थाना धमधा पुलिस द्वारा भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा धमधा में ग्राहकों से किस्त राशि वसूलकर कंपनी में जमा नहीं करने तथा कुल ₹4,85,575 का गबन करने के मामले में फरार आरोपी को दल्लीराजहरा से गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.10.2025 को पूर्व क्रेडिट मैनेजर भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड धमधा द्वारा थाना धमधा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी रणजीत सिंह, जो कंपनी की धमधा शाखा में लगभग 06 माह तक संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत था, उसका कार्य शाखा से जुड़े सदस्यों को गांवों में जाकर लोन वितरित करना तथा सदस्यों से लोन की किस्त प्राप्त कर कार्यालय में जमा करना था।
विवेचना में पाया गया कि आरोपी द्वारा दिनांक 26.12.2023 की सुबह 08:00 बजे से दिनांक 28.05.2024 की रात्रि 07:00 बजे के मध्य कुल 34 सदस्यों से लोन की किस्त एवं बकाया राशि प्राप्त की गई, किंतु उक्त राशि कंपनी के कार्यालय में जमा नहीं की गई। आरोपी द्वारा कुल ₹4,85,575 की राशि का गबन कर कंपनी एवं संबंधित सदस्यों के साथ धोखाधड़ी किया जाना पाया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम को दल्लीराजहरा, जिला बालोद रवाना किया गया। साइबर टीम की सहायता से आरोपी की जानकारी प्राप्त कर उसे दल्लीराजहरा से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया तथा गबन की राशि खाने-पीने में खर्च करना बताया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी कंपनी के संगम मैनेजर के रूप में ग्राहकों से लोन की किस्त एवं बकाया राशि वसूलता था। प्राप्त राशि को कंपनी के कार्यालय में जमा नहीं कर स्वयं रख लेता था तथा बाद में उक्त राशि को निजी खर्च में उपयोग करता था।
घटना स्थल
भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड शाखा धमधा एवं संबंधित ग्राहकों के ग्राम क्षेत्र, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. रणजीत सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी एकलव्य नगर, दल्लीराजहरा, जिला बालोद, छत्तीसगढ़।
जप्त सामग्री
प्रकरण में गबन की गई राशि आरोपी द्वारा खाने-पीने में खर्च करना बताया गया है। उपलब्ध तथ्यों के अनुसार कोई नगद राशि बरामदगी दर्शित नहीं है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना धमधा पुलिस टीम एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने फरार आरोपी की लगातार तलाश करते हुए मुखबिर सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी को दल्लीराजहरा, जिला बालोद से गिरफ्तार किया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वित्तीय लेन-देन करते समय रसीद एवं भुगतान संबंधी अभिलेख सुरक्षित रखें। किसी कर्मचारी या व्यक्ति द्वारा राशि प्राप्त करने के बाद उसे संबंधित संस्था में जमा नहीं करने अथवा वित्तीय अनियमितता की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित संस्था एवं पुलिस को सूचना दें।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी संस्थानों में हुआ दीप प्रज्वलन भानुप्रतापपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भानुप्रतापपुर क्षेत्र में विभिन्न शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर समाज और आमजन की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अस्पताल से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य शासकीय संस्थानों में भी दीप जलाए गए। इस अवसर पर संस्थानों में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों तक सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और समाजहित में योगदान का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि शासकीय संस्थानों का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही इस संकल्प की मूल भावना है।
    4
    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी संस्थानों में हुआ दीप प्रज्वलन
भानुप्रतापपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत भानुप्रतापपुर क्षेत्र में विभिन्न शासकीय संस्थानों में दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दीप प्रज्वलित कर समाज और आमजन की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अस्पताल से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।
इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य शासकीय संस्थानों में भी दीप जलाए गए। इस अवसर पर संस्थानों में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से लोगों तक सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा और समाजहित में योगदान का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।
अभियान के दौरान उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि शासकीय संस्थानों का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना ही इस संकल्प की मूल भावना है।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा में गणेश पर्व के दौरान हुड़दंग पर पुलिस का एक्शन, 4 असामाजिक तत्व गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के सामने आम रोड एवं थाना के सामने मेन रोड पर विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद व्यक्तियों को समझाइश देने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू होने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कैलाश यदु (20 वर्ष), हिमांशु उर्फ प्रिंस यादव (19 वर्ष), करण कुमार छेदैय्या (19 वर्ष) और राजेश कुमार वर्मा (26 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया। पुलिस ने गणेश पर्व एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी और पेट्रोलिंग लगातार जारी रखने की बात कही है। पुलिस ने नागरिकों से त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा विवाद, हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।
    2
    तिल्दा-नेवरा में गणेश पर्व के दौरान हुड़दंग पर पुलिस का एक्शन, 4 असामाजिक तत्व गिरफ्तार
तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के सामने आम रोड एवं थाना के सामने मेन रोड पर विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद व्यक्तियों को समझाइश देने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू होने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कैलाश यदु (20 वर्ष), हिमांशु उर्फ प्रिंस यादव (19 वर्ष), करण कुमार छेदैय्या (19 वर्ष) और राजेश कुमार वर्मा (26 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया।
पुलिस ने गणेश पर्व एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी और पेट्रोलिंग लगातार जारी रखने की बात कही है। पुलिस ने नागरिकों से त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा विवाद, हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।
तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट।
ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • बिहार में प्रति व्यक्ति आय ₹76,490 पहुंची (आधिकारिक आंकड़ा), संजय सरावगी ने ₹74 हजार का दावा किया; गरीबी घटने के आंकड़े भी सही दिशा में स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/पटना (18 सितंबर 2026): बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आजतक के कार्यक्रम में कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार पहले से ज्यादा असरदार और जवाबदेह हो गई है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के पांच दल मिलकर सरकार चला रहे हैं। सरावगी के मुख्य दावे और सच्चाई: प्रति व्यक्ति आय सरावगी ने कहा: “राज्य में प्रति व्यक्ति आय करीब ₹74 हजार तक पहुंच गई है। 2005 में यह करीब ₹7 हजार थी।” आधिकारिक तथ्य: बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, 2024-25 में राज्य की प्रति व्यक्ति जीएसडीपी (वर्तमान मूल्यों पर) ₹76,490 है। 2004-05 के आसपास यह आंकड़ा करीब ₹7,000–8,000 रुपये था। सरावगी का “करीब 74 हजार” का आंकड़ा आधिकारिक आंकड़े के बहुत करीब है। अंतर सामान्य गोल-मोल बयान का है। गरीबी से बाहर निकलने वाले लोग सरावगी ने कहा: “देश में करीब 25 करोड़ लोग और बिहार में लगभग 4 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं।” आधिकारिक तथ्य (नीति आयोग का बहुआयामी गरीबी सूचकांक): भारत में 2013-14 से 2022-23 के बीच लगभग 24.82 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले। बिहार में यह संख्या लगभग 3.77 करोड़ रही। सरावगी का आंकड़ा लगभग सही है (गोल करके बोला गया)। सरकार और नेतृत्व सम्राट चौधरी अप्रैल 2026 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वे राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार के बाद एनडीए सरकार ही चल रही है। सरावगी का यह दावा सही है। विकास दर सरावगी ने 14.9 प्रतिशत वृद्धि दर का जिक्र किया। आधिकारिक आंकड़ों में 2023-24 में करीब 14.9 प्रतिशत और 2024-25 में 13.1 प्रतिशत (वर्तमान मूल्य पर) वृद्धि दर्ज हुई है। आंकड़ा सही दिशा में है। महत्वपूर्ण बात (धोखा न रखने के लिए): बिहार की प्रति व्यक्ति आय में पिछले 20 वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, लेकिन यह अभी भी देश के औसत से काफी कम है। बिहार अभी भी प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश के सबसे नीचे के राज्यों में शामिल है। विकास की गति अच्छी है, लेकिन दूरी अभी बाकी है। निष्कर्ष: सरावगी के बयान में दिए गए मुख्य आंकड़े (प्रति व्यक्ति आय और गरीबी में कमी) आधिकारिक आंकड़ों के बहुत करीब हैं। कोई बड़ा झूठ या भ्रामक दावा नहीं है। बस “करीब” शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जो सामान्य राजनीतिक बयान में आम है। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता और तथ्यों के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    बिहार में प्रति व्यक्ति आय ₹76,490 पहुंची (आधिकारिक आंकड़ा), संजय सरावगी ने ₹74 हजार का दावा किया; गरीबी घटने के आंकड़े भी सही दिशा में
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/पटना (18 सितंबर 2026):
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आजतक के कार्यक्रम में कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य सरकार पहले से ज्यादा असरदार और जवाबदेह हो गई है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के पांच दल मिलकर सरकार चला रहे हैं।
सरावगी के मुख्य दावे और सच्चाई:
प्रति व्यक्ति आय
सरावगी ने कहा: “राज्य में प्रति व्यक्ति आय करीब ₹74 हजार तक पहुंच गई है। 2005 में यह करीब ₹7 हजार थी।”
आधिकारिक तथ्य: बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, 2024-25 में राज्य की प्रति व्यक्ति जीएसडीपी (वर्तमान मूल्यों पर) ₹76,490 है।
2004-05 के आसपास यह आंकड़ा करीब ₹7,000–8,000 रुपये था।
सरावगी का “करीब 74 हजार” का आंकड़ा आधिकारिक आंकड़े के बहुत करीब है। अंतर सामान्य गोल-मोल बयान का है।
गरीबी से बाहर निकलने वाले लोग
सरावगी ने कहा: “देश में करीब 25 करोड़ लोग और बिहार में लगभग 4 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं।”
आधिकारिक तथ्य (नीति आयोग का बहुआयामी गरीबी सूचकांक):
भारत में 2013-14 से 2022-23 के बीच लगभग 24.82 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले।
बिहार में यह संख्या लगभग 3.77 करोड़ रही।
सरावगी का आंकड़ा लगभग सही है (गोल करके बोला गया)।
सरकार और नेतृत्व
सम्राट चौधरी अप्रैल 2026 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वे राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री हैं।
नीतीश कुमार के बाद एनडीए सरकार ही चल रही है। सरावगी का यह दावा सही है।
विकास दर
सरावगी ने 14.9 प्रतिशत वृद्धि दर का जिक्र किया।
आधिकारिक आंकड़ों में 2023-24 में करीब 14.9 प्रतिशत और 2024-25 में 13.1 प्रतिशत (वर्तमान मूल्य पर) वृद्धि दर्ज हुई है। आंकड़ा सही दिशा में है।
महत्वपूर्ण बात (धोखा न रखने के लिए):
बिहार की प्रति व्यक्ति आय में पिछले 20 वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, लेकिन यह अभी भी देश के औसत से काफी कम है। बिहार अभी भी प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश के सबसे नीचे के राज्यों में शामिल है। विकास की गति अच्छी है, लेकिन दूरी अभी बाकी है।
निष्कर्ष:
सरावगी के बयान में दिए गए मुख्य आंकड़े (प्रति व्यक्ति आय और गरीबी में कमी) आधिकारिक आंकड़ों के बहुत करीब हैं। कोई बड़ा झूठ या भ्रामक दावा नहीं है। बस “करीब” शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जो सामान्य राजनीतिक बयान में आम है।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता और तथ्यों के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • भानुप्रतापपुर में विराजे गणपति बप्पा, आकर्षक सजावट से सजा शहर भानुप्रतापपुर। गणेश उत्सव को लेकर भानुप्रतापपुर नगर में उत्साह और उमंग का माहौल है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही जगह-जगह आकर्षक पंडाल और भव्य सजावट देखने को मिल रही है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मोहल्लों एवं विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया है। शाम होते ही विद्युत रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। प्रतिदिन गणपति की पूजा-अर्चना एवं आरती में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। गणेश उत्सव के चलते बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का वातावरण बना हुआ है। गणेश उत्सव समितियों द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां भी की जा रही हैं। नगरवासियों में गणपति बप्पा के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है।
    4
    भानुप्रतापपुर में विराजे गणपति बप्पा, आकर्षक सजावट से सजा शहर
भानुप्रतापपुर। गणेश उत्सव को लेकर भानुप्रतापपुर नगर में उत्साह और उमंग का माहौल है। नगर के विभिन्न स्थानों पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही जगह-जगह आकर्षक पंडाल और भव्य सजावट देखने को मिल रही है।
नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, मोहल्लों एवं विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा पंडालों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया गया है। शाम होते ही विद्युत रोशनी से सजे पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
प्रतिदिन गणपति की पूजा-अर्चना एवं आरती में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। गणेश उत्सव के चलते बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और उत्सव का वातावरण बना हुआ है।
गणेश उत्सव समितियों द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां भी की जा रही हैं। नगरवासियों में गणपति बप्पा के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.