तिल्दा-नेवरा में गणेश पर्व के दौरान हुड़दंग पर पुलिस का एक्शन, 4 असामाजिक तत्व गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के सामने आम रोड एवं थाना के सामने मेन रोड पर विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद व्यक्तियों को समझाइश देने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू होने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कैलाश यदु (20 वर्ष), हिमांशु उर्फ प्रिंस यादव (19 वर्ष), करण कुमार छेदैय्या (19 वर्ष) और राजेश कुमार वर्मा (26 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया। पुलिस ने गणेश पर्व एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी और पेट्रोलिंग लगातार जारी रखने की बात कही है। पुलिस ने नागरिकों से त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा विवाद, हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।
तिल्दा-नेवरा में गणेश पर्व के दौरान हुड़दंग पर पुलिस का एक्शन, 4 असामाजिक तत्व गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के सामने आम रोड एवं थाना के सामने मेन रोड पर विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद व्यक्तियों को समझाइश देने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू होने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए
व्यक्तियों में कैलाश यदु (20 वर्ष), हिमांशु उर्फ प्रिंस यादव (19 वर्ष), करण कुमार छेदैय्या (19 वर्ष) और राजेश कुमार वर्मा (26 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया। पुलिस ने गणेश पर्व एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी और पेट्रोलिंग लगातार जारी रखने की बात कही है। पुलिस ने नागरिकों से त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा विवाद, हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।
- तिल्दा-नेवरा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 48 पौवा शराब सहित आरोपी गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा। ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा, एक पल्सर मोटरसाइकिल और बिक्री की नगदी रकम जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 45,550 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बेमता स्थित ताज ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी सुनील कुमार देवांगन (45 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 13, कंकाली पारा, सिमगा को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले मसाला देशी मदिरा कीमत करीब 4,800 रुपये, पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 X 8177 कीमत करीब 40,000 रुपये तथा शराब बिक्री की नगदी 750 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने कुल 45,550 रुपये की सामग्री जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उनि पी.आर. साहू, प्रधान आरक्षक 1031 जालम सिंह साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक बलराम निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट।2
- ग्राम दादानी का जोड़ी मिला क्षेत्र नवागढ़ क्षेत्र जिला बेमेतरा में जुनी माता का दर्शन के लिए गए थे तो आप लोग भी एक बार अवश्य आए और माता रानी का दर्शन करें।1
- नेहरू घाट पर भव्य गंगा आरती और दीपदान विधायक इंद्र कुमार साहू ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की विधायक इंद्र कुमार साहू ने दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गोबरा नवापारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गोबरा नवापारा के ऐतिहासिक नेहरू घाट स्थित महानदी तट पर भव्य गंगा आरती एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक इंद्र कुमार साहू ने महानदी तट पर विधिवत पूजा-अर्चना कर मां गंगा एवं महानदी की आरती उतारी तथा दीप प्रज्वलित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गंगा आरती के दौरान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महानदी के जल में प्रवाहित किए गए सैकड़ों दीपों से नेहरू घाट जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक दीपदान में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके सेवा एवं समर्पण का भाव सभी के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- रावतपूरा फेस 2 तहस नस और बुलडोजर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन कौन रायपुर के जॉन क्रमांक 6 के अंतर्गत हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर दो पार्षदों ने जताई गंभीर आरोप कहा कि रायपुर नगर निगम के द्वारा करवाई दोषपूर्ण और गलत तरीके से किया गया है अगर करना है तो पूरी तरीके से कार्रवाई करें इस तरीके से डरने और धमकाने जैसी कार्रवाई से हम बेहद नाराज हैं1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान #pradhanmantrimodi #vishnudevsai #vishwakarma #viralvideo प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के विश्वकर्मा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान #pradhanmantrimodi #vishnudevsai #vishwakarma #viralvideo1
- ग्वालियर में दो युवकों को गोली मारी, VIDEO: बोलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग की; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी सें के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई,,, ग्वालियर में दो युवकों को गोली मारी, VIDEO: बोलेरो सवार बदमाशों ने फायरिंग की; एक के पेट, दूसरे के पैर में लगी सें के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई । ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के आरामिल इलाके में बुधवार रात करीब 11:30 बजे फायरिंग हो गई। इसके पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। काले रंग की बोलेरो से आए हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। एक युवक के पेट में गोली लगी है, उसकी हालत गंभीर है, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक कांच मिल निवासी धीरज तोमर, अजय तोमर और लल्ला गुर्जर का अन्नू तोमर और सादिक खान से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों आरोपी बुधवार रात बोलेरो से आरामिल पहुंचे थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद अचानक गोलियां चलने लगीं। 👉🏼Roz ki khabre janne ke liye follow kre 👆👆👆1
- तिल्दा-नेवरा में गणेश पर्व के दौरान हुड़दंग पर पुलिस का एक्शन, 4 असामाजिक तत्व गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के सामने आम रोड एवं थाना के सामने मेन रोड पर विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद व्यक्तियों को समझाइश देने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू होने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कैलाश यदु (20 वर्ष), हिमांशु उर्फ प्रिंस यादव (19 वर्ष), करण कुमार छेदैय्या (19 वर्ष) और राजेश कुमार वर्मा (26 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया। पुलिस ने गणेश पर्व एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी और पेट्रोलिंग लगातार जारी रखने की बात कही है। पुलिस ने नागरिकों से त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा विवाद, हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।2
- 12 वर्ष 04 माह की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा 12 वर्ष 04 माह की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल शुक्रवार की साम 5. 21 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार *चकरभाठा पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण को संवेदनशीलता गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से नाबालिग बच्ची को किया बरामद* *आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)M बीएनएस एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत की जा रही कार्यवाही* *गिरफ्तार आरोपी*- राकेश जांगड़े पिता बहादुर जांगड़े उम्र 22 वर्ष निवासी डीगोरा चरोटी थाना पथरिया जिला मुंगेली। * *विवरण* मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी के द्वारा दिनांक 15/07/2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनकी नाबालिग बच्ची उम्र 12 वर्ष 04 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया हैं रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को संवेदनशीलता गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र कर आरोपी की पतासाजी कर सटीक सूचना पर नाबालिक को उसके कब्जे से बरामद किया गया नाबालिक से विधिवत पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी द्वारा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना और दुष्कर्म किया हैं।आरोपी को अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया।पूछताछ पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। 🚨 चकरभाठा पुलिस की जन अपील किसी भी अपराध/अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल 112/थाना चकरभाठा में देकर सहयोग प्रदान करे।1