logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना जदयू कार्यालय में निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया

2 days ago
user_N BHARAT NEWS 365
N BHARAT NEWS 365
फुलवारी, पटना, बिहार•
2 days ago

पटना जदयू कार्यालय में निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया

More news from बिहार and nearby areas
  • हर जगह अब सेनेटरी सुविधा: चंदन एंटरप्राइजेज सस्ती मशीनों से बदल रहा सिस्टम पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंदन एंटरप्राइजेज ने जानकारी दी कि उनके यहां सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और वॉटर प्यूरीफायर मशीन बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी ने बताया कि नगर परिषद, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और प्राइवेट संस्थानों में सेनेटरी पैड मशीन लगाने के निर्देश मिले हैं, जिसके तहत तेजी से इंस्टॉलेशन किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि वे वेंडर्स को भी किफायती दरों पर मशीन उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे इस सुविधा का विस्तार और तेज़ी से हो सके। साथ ही, इंस्टॉलेशन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए टेक्निकल टीम की मदद और इंस्टॉलेशन वीडियो भी उपलब्ध कराया जा रहा है। चंदन एंटरप्राइजेज का उद्देश्य है कि स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी यह जरूरी सुविधा हर जगह आसानी से पहुंच सके।
    1
    हर जगह अब सेनेटरी सुविधा: चंदन एंटरप्राइजेज सस्ती मशीनों से बदल रहा सिस्टम
पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंदन एंटरप्राइजेज ने जानकारी दी कि उनके यहां सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और वॉटर प्यूरीफायर मशीन बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी ने बताया कि नगर परिषद, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और प्राइवेट संस्थानों में सेनेटरी पैड मशीन लगाने के निर्देश मिले हैं, जिसके तहत तेजी से इंस्टॉलेशन किया जा रहा है।
कंपनी का कहना है कि वे वेंडर्स को भी किफायती दरों पर मशीन उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे इस सुविधा का विस्तार और तेज़ी से हो सके। साथ ही, इंस्टॉलेशन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए टेक्निकल टीम की मदद और इंस्टॉलेशन वीडियो भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
चंदन एंटरप्राइजेज का उद्देश्य है कि स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी यह जरूरी सुविधा हर जगह आसानी से पहुंच सके।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के पास बुधवार को मध् निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है,और बाहन को जप्त कर लिया है ,बाहन में तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में विदेशी शराब मिला है ,#apnacitytaknews #patnacity #patnapolice #patna #पटना
    1
    पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के पास बुधवार को मध् निषेध  विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है,और बाहन को जप्त कर लिया है  ,बाहन में तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में विदेशी शराब मिला है  ,#apnacitytaknews #patnacity #patnapolice #patna #पटना
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • Mukhiyajee Reporter | Ajeet (Patna) राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार की देर शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब शाम 6:30 बजे शुरू हुई तेज हवाओं ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गयी। सुरक्षा के मद्देनजर कई इलाकों में बिजली आपूर्ति तत्काल काट दी गयी, जिससे अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गयी थी। फुलवारी शरीफ, दानापुर, खगौल, संपतचक और गौरीचक समेत कई इलाकों में आंधी से झोपड़ियां उड़ गयीं, टीन-कर्कट बिखर गए और कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। सड़कों पर पेड़ की डालियां गिरने से आवागमन बाधित हो गया। कई जगहों पर छोटे दुकानदारों के ठेले और अस्थायी दुकानें भी पलट गयीं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। आम की फसलों को भी क्षति पहुंची है। तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। महज एक घंटे की बारिश में ही सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। नालों का पानी उफनकर सड़कों पर आ गया और कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गयी। सड़कें तालाब में तब्दील हो गयीं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हुई। दफ्तर से लौट रहे लोगों को घंटों जाम और पानी भरे रास्तों से जूझना पड़ा। कई वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए। आंधी-पानी का सबसे ज्यादा असर गरीब और झोपड़ी में रहने वाले लोगों पर पड़ा। कई परिवारों की झोपड़ियां उजड़ गयीं और घर का सामान भीगकर खराब हो गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। तेज हवा और बारिश से खड़ी फसलें गिर गयीं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।
    2
    Mukhiyajee Reporter | Ajeet (Patna)
राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार की देर शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब शाम 6:30 बजे शुरू हुई तेज हवाओं ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गयी। सुरक्षा के मद्देनजर कई इलाकों में बिजली आपूर्ति तत्काल काट दी गयी, जिससे अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गयी थी। फुलवारी शरीफ, दानापुर, खगौल, संपतचक और गौरीचक समेत कई इलाकों में आंधी से झोपड़ियां उड़ गयीं, टीन-कर्कट बिखर गए और कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। सड़कों पर पेड़ की डालियां गिरने से आवागमन बाधित हो गया। कई जगहों पर छोटे दुकानदारों के ठेले और अस्थायी दुकानें भी पलट गयीं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। आम की फसलों को भी क्षति पहुंची है। 
तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। महज एक घंटे की बारिश में ही सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। नालों का पानी उफनकर सड़कों पर आ गया और कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गयी। सड़कें तालाब में तब्दील हो गयीं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हुई। दफ्तर से लौट रहे लोगों को घंटों जाम और पानी भरे रास्तों से जूझना पड़ा। कई वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए। आंधी-पानी का सबसे ज्यादा असर गरीब और झोपड़ी में रहने वाले लोगों पर पड़ा। कई परिवारों की झोपड़ियां उजड़ गयीं और घर का सामान भीगकर खराब हो गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। तेज हवा और बारिश से खड़ी फसलें गिर गयीं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by AMOD SONI
    1
    Post by AMOD SONI
    user_AMOD SONI
    AMOD SONI
    Firefighter Hajipur, Vaishali•
    1 hr ago
  • हरिहरनाथ कॉरिडोर परियोजना की मुख्य विशेषताएं: बजट और विकास: ₹680 करोड़ की लागत से मंदिर परिसर का पुनर्विकास और कायाकल्प किया जाएगा। काशी मॉडल: वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर मंदिर को विकसित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्रीय कायाकल्प: कॉरिडोर के साथ-साथ गंगा-गंडक संगम तट का सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया जाएगा। पर्यटन और अर्थव्यवस्था: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने से पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। कनेक्टिविटी और सुविधाएं: परियोजना में सड़कों का चौड़ीकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं शामिल हैं।
    1
    हरिहरनाथ कॉरिडोर परियोजना की मुख्य विशेषताएं:
बजट और विकास: ₹680 करोड़ की लागत से मंदिर परिसर का पुनर्विकास और कायाकल्प किया जाएगा।
काशी मॉडल: वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर मंदिर को विकसित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
क्षेत्रीय कायाकल्प: कॉरिडोर के साथ-साथ गंगा-गंडक संगम तट का सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया जाएगा।
पर्यटन और अर्थव्यवस्था: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने से पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
कनेक्टिविटी और सुविधाएं: परियोजना में सड़कों का चौड़ीकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं शामिल हैं।
    user_Kunjal singh Rajput
    Kunjal singh Rajput
    Electrician दिघवारा, सारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत मोरियावा पंचायत के बड़की बलियारी गांव में भाकपा माले के लोकप्रिय नेता कॉमरेड रवींद्र भगत जी का मूर्ति अनावरण व सभा का आयोजन किया गया। सभा के पूर्व गांव में कामरेड रविंद्र भगत अमर रहे, कामरेड रविंद्र भगत को लाल सलाम, कामरेड रविंद्र भगत के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, जेसे गगन भेदी नारो व झंडा बैनर के साथ प्रभात फेरी भी निकालि गई। बता दें कि सभा की शुरुआत कामरेड रविंद्र जी को श्रद्धांजलि से हुई। रविंद्र भगत के पत्नी, पुत्र और परिवार के लोगों को पार्टी की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभा का संचालन कॉमरेड शंकर पासवान ने किया।
    1
    पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत मोरियावा पंचायत के बड़की बलियारी गांव में भाकपा माले के लोकप्रिय नेता कॉमरेड रवींद्र भगत जी का मूर्ति अनावरण व सभा का आयोजन किया गया। सभा के पूर्व गांव में कामरेड रविंद्र भगत अमर रहे, कामरेड रविंद्र भगत को लाल सलाम, कामरेड रविंद्र भगत के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, जेसे गगन भेदी नारो व झंडा बैनर के साथ प्रभात फेरी भी निकालि गई। बता दें कि सभा की शुरुआत कामरेड रविंद्र जी को श्रद्धांजलि से हुई। रविंद्र भगत के पत्नी, पुत्र और परिवार के लोगों को पार्टी की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभा का संचालन कॉमरेड शंकर पासवान ने किया।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    39 min ago
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • खगौल थाना क्षेत्र के नवरातनपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक केयर टेकर को को गोली मारकर किया जख्मी। जख्मी हालत में में वह किसी तरह थाना पहुंचे जहां से पुलिस कर्मियों ने उन्हें ईलाज के शगुना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना कि जानकारी मिलते ही दानापुर एस डी पी ओ शिवम धाकड़ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने मेंजुट गए। आस पास के सी सी टी वी फुटेज खंगाला जा रहा है। एफ एस एल कि टीम भी पहुंच कर मामले कि छानबीन कर रही है।
    1
    खगौल थाना क्षेत्र के नवरातनपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक केयर टेकर को को गोली मारकर किया जख्मी। जख्मी हालत में में वह किसी तरह थाना पहुंचे जहां से पुलिस कर्मियों ने उन्हें ईलाज के शगुना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना कि जानकारी मिलते ही दानापुर एस डी पी ओ शिवम धाकड़ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने मेंजुट गए। आस पास के सी सी टी वी फुटेज खंगाला जा रहा है। एफ एस एल कि टीम भी पहुंच कर मामले कि छानबीन कर रही है।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • Mukhiyajee Reporter | Fulwari Sharif (Patna) भुसौला दानापुर रोड स्थित संतोष कुमार के घर के बाहर सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के बाहर खड़ी सीएनजी ऑटो, मोटरसाइकिल, साइकिल और मुख्य दरवाजा इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सभी वाहन धू-धू कर जलने लगे और पूरा इलाका धुएं से भर गया। घर के अंदर सो रहे परिवार के लोग जब चीख-पुकार सुनकर जागे तो जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागे और नहर में कूदकर अपनी जान बचाई. आसपास के लोगों की नींद खुलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के बाहर खड़ी सभी गाड़ियां और सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घर के बाहर खड़ी टेंपो, बाइक, साइकिल समेत अन्य जरूरी सामान जल जाने से परिवार पर भारी नुकसान आ पड़ा है। पीड़िता सोनी देवी ने फुलवारी शरीफ थाना में अपने दामाद आदित्य राज उर्फ अमन कुमार, निवासी चुल्हाईचक, रूपसपुर पर आगजनी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही दामाद लगातार मारपीट, प्रताड़ना और झगड़ा करता रहा. वह नशे का आदी है और अक्सर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। सोनी देवी का आरोप है कि उसी सनकी दामाद ने देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर पूरे परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की। इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की भूमिका की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    Mukhiyajee Reporter | Fulwari Sharif (Patna) 
भुसौला दानापुर रोड स्थित संतोष कुमार के घर के बाहर सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के बाहर खड़ी सीएनजी ऑटो, मोटरसाइकिल, साइकिल और मुख्य दरवाजा इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सभी वाहन धू-धू कर जलने लगे और पूरा इलाका धुएं से भर गया।
घर के अंदर सो रहे परिवार के लोग जब चीख-पुकार सुनकर जागे तो जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागे और नहर में कूदकर अपनी जान बचाई. आसपास के लोगों की नींद खुलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के बाहर खड़ी सभी गाड़ियां और सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे।
घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घर के बाहर खड़ी टेंपो, बाइक, साइकिल समेत अन्य जरूरी सामान जल जाने से परिवार पर भारी नुकसान आ पड़ा है।
पीड़िता सोनी देवी ने फुलवारी शरीफ थाना में अपने दामाद आदित्य राज उर्फ अमन कुमार, निवासी चुल्हाईचक, रूपसपुर पर आगजनी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही दामाद लगातार मारपीट, प्रताड़ना और झगड़ा करता रहा. वह नशे का आदी है और अक्सर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था।
सोनी देवी का आरोप है कि उसी सनकी दामाद ने देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर पूरे परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की। इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की भूमिका की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mukhiyajee Reporter
    Mukhiyajee Reporter
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.